1. Home
  2. ›
  3. ICSE Class 10 Hindi
  4. ›
  5. नया रास्ता: अध्याय 20
ICSE Class 10 Hindi • नया रास्ता (उपन्यास)

नया रास्ता: अध्याय 20 – Class 10 Hindi Summary, Notes & Question Answers

ICSE कक्षा 10 हिंदी उपन्यास नया रास्ता अध्याय 20 (अमित की दुर्घटना और क्षमा-याचना) का मार्मिक सारांश और बोर्ड परीक्षा हेतु विस्तृत प्रश्नोत्तर।

✍️ Author: सुषमा अग्रवाल 📖 Book: नया रास्ता (उपन्यास) 🏷️ Chapter: 20 (उपन्यास) 🎓 Board: ICSE Class 10 ✓ Ad-Free Portal
📜

Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)

लेखिका - सुषमा अग्रवाल (Sushma Agarwal)

अमित की दुर्घटना और क्षमा-याचना

जब से अमित का रिश्ता टूटा था, मायाराम जी के घर में उदासी छा गई थी। अमित की माँ का बहू घर में लाने का सपना टूट चुका था। मायाराम जी और अमित तो सुबह फैक्ट्री चले जाते और मधु अपने कॉलेज चली जाती। माँ को घर में अकेले रहना पड़ता। सुबह लगभग ग्यारह बजे पोस्टमैन ने आकर माँ को एक लिफाफा दिया। उसमें भतीजे दीपक की शादी का कार्ड था। वह बहुत प्रसन्न हुईं। मधु ने उनसे पत्र के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि दीपक भैया की शादी का कार्ड आया है। शनिवार की शादी है और रविवार का प्रीतिभोज है। मधु कॉलेज चली गई। दोपहर को अमित घर आया तो उसने मेज पर रखा हुआ कार्ड देखा। अमित का भोजन लगा दिया गया। माँ ने उससे उसकी शादी के बारे में बात की। मधु भी शादी के योग्य हो गई है, पहले तुम्हारी शादी हो जाये, बाद में मधु की शादी के लिए लड़का देखें। अमित बात टालकर फैक्ट्री चला गया। माँ को अमित के परिवर्तित व्यवहार से चिन्ता होने लगी। उन्होंने सोचा कि अमित के मित्र सुरेन्द्र से बात की जाये।

Amit's Accident and His Apology

English:- Ever since Amit's alliance broke off, sadness had descended upon Mayaram ji's house. Amit's mother's dream of bringing a daughter-in-law home had shattered. Mayaram ji and Amit would leave for the factory in the morning, and Madhu would go to college, leaving the mother alone at home. Around 11 in the morning, the postman delivered an envelope to the mother containing the wedding card of her nephew Deepak, which made her very happy.

Madhu asked her about the letter, and she explained that it was Deepak's wedding card—the wedding is on Saturday and the reception is on Sunday. Madhu left for college. In the afternoon when Amit came home, he saw the card kept on the table. His meal was served, and mother talked to him about his marriage, suggesting that since Madhu has also reached marriageable age, Amit should get married first, and then they'll look for a groom for Madhu. Amit brushed off the talk and went back to the factory. Mother began to worry about Amit's changed behavior and decided to talk to his friend Surendra.

📝

Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)

नया रास्ता - अध्याय 20 (अमित की दुर्घटना और क्षमा-याचना)
अवतरण आधारित प्रश्नोत्तर (Notes)

लेखक:सुषमा अग्रवाल

अवतरणों पर आधारित प्रश्न:-

अवतरण-1

“जैसे ही मीनू ने अपने कमरे का ताला खोलने के लिए अपने पर्स से चाबी निकाली, सामने से नीलिमा व सुरेन्द्र जी आते दिखाई दिए।”

प्रश्न-1. नीलिमा व सुरेन्द्र जी के यहाँ आने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: अमित, नीलिमा के पति सुरेन्द्रजी का अभिन्न मित्र था। कार का एक्सिडेंट हो गया था। हाथ पैरों की हड्डियाँ चकनाचूर हो गई थी और भी पूरे शरीर पर चोट लगी थी। उसकी हालत नाज़ुक थी। वह बार बार मीनू का ही याद कर रहा था। नीलिमा और सुरेन्द्रजी चाहते थे कि मीनू यदि उचित समझे तो अस्पताल जाकर अमित से मिल ले।

प्रश्न-2. अमित का एक्सिडेंट कैसे हो गया था? नीलिमा ने अमित की दशा का वर्णन किस प्रकार से किया और क्या बताया?

उत्तर: अमित का कार ब्रेक फैल हो जाने के कारण जाकर एक पेड़ से टकरा गया और उस दुर्घटना में अमित को काफी चोट आई। नीलिमा ने अमित की दशा का वर्णन करते हुए कहा कि अमित की हालत बहुत खराब है। उसकी हड्डियाँ चकनाचूर हो गई है और उसको काफी चोट आया है।

प्रश्न-3. नीलिमा ने मीनू को अमित का कौनसा संदेश सुनाया? संदेश सुनकर मीनू ने क्या कहा?

उत्तर: नीलिमा ने बताया कि अमित, मीनू को बहुत याद कर रहा है। यदि उसे उचित लगे तो वह जाकर एक बार अमित से मिल ले। अमित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। यह संदेश सुनकर मीनू उदास होने लगी। न चाहते हुए भी अमित को याद करने लगी। मीनू ने कहा कि वह सुबह जाकर अमित से मिल आएगी।

प्रश्न-4. नीलिमा और सुरेन्द्रजी जाने के बाद मीनू के मन में कैसे-कैसे विचार आते रहे? वह आज ही अमित से मिलने क्यों नहीं गई? समझाकर लिखिए।

उत्तर: अमित के एक्सिडेंट का खबर सुनकर मीनू बहुत उदास हो गई थी। नीलिमा और सुरेन्द्रजी के जाने के बाद उसने भी सोने की कोशिश की पर उसके आँखो से नींद कहीं खो गई थी। उसके आँखों के सामने अमित का चेहरा घूम रहा था। मन अमित से मिलने को बेचैन था। उस समय रात हो चुकी थी इसलिए वह अमित से मिलने नहीं जा पाई।

प्रश्न-5. मेडिकल कॉलेज पहुँचने के बाद वह अमित से क्यों नहीं मिल पाई? उसने अपना समय कैसे व्यतीत किया?

उत्तर: मीनू, अमित से मिलने के लिए नौ बजे ही मेडिकल कॉलेज पहुँच गई थी लेकिन हस्पताल में दस बजे से पहले मरीज़ से मिलना मना था। इसलिए वह अमित से मिलने जा नहीं पाई और सही समय का इंतजार किया। वह बाहर बैठकर पास में एक पत्रिका उठाकर उसे पढ़ने लगी।

अवतरण-2

“जैसे ही घड़ी में दस बजा, मीनू वहाँ से उठ खड़ी हुई और अमित के कमरे के ओर चल दी। उस समय अमित अकेला पलंग पए लेटा था। मीनू को देखकर अमित के उदास, मुरझाए चेहरे पर प्रसन्नता की एक लहर दिखाई पड़ी।”

प्रश्न-1. मीनू को देखकर अमित के उदास चेहरे पर प्रसन्नता की लहर क्यों दिखाई पड़ी?

उत्तर: अमित मीनू को मन ही मन बहुत पसंद करता था और उससे शादी करना चाहता था परंतु उसके माता पिता की गलती के कारण यह रिश्ता नहीं हो पाया। उसे लगता था कि मीनू ने उसे अभी तक माफ नहीं किया है। जब मीनू अस्पताल में उससे मिलने आई तो उसे बड़ी खुशी हुई और उसके उदास चेहरे पर प्रसन्नता की लहर दिखाई पड़ी।

प्रश्न-2. इस समय मीनू को क्या समझ में नहीं आ रहा है? उसने अमित से पहला प्रश्न क्या किया?

उत्तर: इस समय मीनू को समझ नहीं आ रहा था कि वह किस प्रकार अमित से बातें शुरू करे। उसने अमित से पहला प्रश्न किया कि अब उसकी तबीयत कैसी है?

प्रश्न-3. अमित और मीनू के बीच हुए वार्तालाप का वर्णन कीजिए।

उत्तर: मीनू ने अमित से पूछा कि उसकी तबीयत कैसी है? अमित ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। मीनू ने फिर प्रश्न किया कि यह सब कैसे हो गया? अमित ने उत्तर देते हुए कहा कि उसने जो पाप किए थे उसे उसका फल मिला है। उसने अपनी नासमझी के कारण मीनू को बहुत परेशान किया है। वह मीनू से मिलकर उसे सारी बात बताना चाहता था, उससे माफी माँगना चाहता था परंतु ऐसा नहीं हो पाया।

प्रश्न-4. अमित ने मीनू से अपनी कौनसी व्यथा कथा सुनाई?

उत्तर: अमित ने मीनू से कहा कि जब उसने मीनू को पहली बार देखा उसी दिन ही उसे वह पसंद आ गई। उसे लगा कि मीनू ही उसकी अरमानों की मंज़िल है। वह उसे हमेशा के लिए पा लेना चाहता था किन्तु वापस मेरठ आने पर परिस्थिति ने कुछ ऐसा मोड़ लिया कि उसे अपने माँ और पिता की बात को मान कर एक बड़ी घर की लड़की से रिश्ता जोड़ न पड़ा। उसके पास इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह अपने माता-पिता के सामने अपने दिल की बात कह नहीं पाया। शायद यह उसके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी।

प्रश्न-5. अमित ने अपनी कौनसी भूल स्वीकार की? क्या वह वास्तव में उसकी भूल थी? इस बात से आप कहाँ तक सहमत हैं?

उत्तर: अमित ने स्वीकार किया कि अपने माता पिता के सामने न बोलना उसकी सबसे बड़ी भूल थी। मेरे विचार से यह उसकी भूल ही थी क्योंकि अपने विचार को और अपने चाहत को अपने मन में छीपाकर रखने से नहीं होता। हमें अपनी दिल की बात अपने माता-पिता से कर लेनी चाहिए।

अवतरण-3

एक बार मैंने उन्हें अपनी जीवन संगीनी मान लिया था इसलिए आजतक तुम्हारी प्रतीक्षा करता रहा। नीलिमा भाभी से मुझे पता चला कि तुम्हें इस रिश्ते की नामंजूरी से दुखी किया है। मैं नहीं चाहता था कि तुम्हारी पढ़ाई बीच में ही छूटे, इसलिए मैंने अभी तक तुमसे कुछ भी कहने का साहस नहीं किया था। आज जब तुम्हारी वकालत पूरी हो गई है, तुमसे कुछ कहने का समय आया था, परंतु अब विधाता ने मुझे तुम्हारे लायक नहीं छोड़ा है।

प्रश्न-1. इस शब्दों की मीनू पर क्या प्रतिक्रिया होती है? उसने क्या उत्तर दिया?

उत्तर: अमित के यह निराशभरे शब्द मीनू के हृदय को बेचैन कर गए। वह अमित का साहस बढ़ाने के लिए बोली कि ऐसी निराशभरी बातें न करें। भगवान की दया से उसे कुछ भी नहीं होगा। वह ज़रूर ठीक हो जाएगा।

प्रश्न-2. क्या मीनू ने अमित को क्षमा कर दिया था? अमित का क्या अपराध था?

उत्तर: नीलिमा की बातें सुनकर मीनू को आभास हुआ कि उसका रिश्ता अमित के माता-पिता ने ठुकराया था, अमित ने नहीं। अमित तो आज भी उसे पा लेना चाहता है तभी तो यह रिश्ता न होने पर भी दूसरी लड़की देखने का प्रयास नहीं किया। अमित के एक्सीडेंट की खबर सुनकर वह बेचैन हो जाती है और उससे मिलने अस्पताल जाती है। अमित के क्षमा माँगने पर उससे कहती है कि वह उससे क्षमा न माँगे। यह तो भाग्य का खेल था। अमित का अपराध यह था कि जब उसके माता-पिता ने मीनू का रिश्ता ठुकराया तो वह चुप रह गया। उसने अपने माता पिता के अनुचित बात का विरोध नहीं कर पाया।

प्रश्न-3. वार्तालाप के मध्य ही कमरे में किसने प्रवेश किया? अमित ने उससे किसका तथा किस प्रकार परिचय करवाया?

उत्तर: वार्तालाप के मध्य ही कमरे में अमित की माँ ने प्रवेश किया। मीनू को उन्होंने तीन साल पहले देखा था इसलिए पहचान नहीं पाई। मीनू ने उन्हें नमस्कार किया। अमित ने उसका परिचय करवाते हुए माँ से कहा कि यह मीरापुर वाली मीनू है।

प्रश्न-4. मेडिकल कॉलेज में अमित से मिलकर जाते समय मीनू के मन में क्या भाव उठे? मीनू को इस समय क्या आभास हो रहा था? उसने क्या निर्णय लिया?

उत्तर: मेडिकल कॉलेज में अमित से मिलकर जाते समय मीनू के मन में अमित के लिए प्यार की भावना उमड़ पड़ी। उसकी इच्छा हुई कि काश अमित के पास ठहर के उसकी सेवा कर सकती। आज उसे आभास हो रहा था कि अमित का और उसका रिश्ता न जाने कितना पुराना है परंतु उसे लगा कि उसका इस समय अमित के पास रुकना उचित नहीं होगा। अंत में उसने वहाँ से चलने का निर्णय लिया।

अवतरण-4

“उन दोनों ने एक होटल में जाकर रात्रि का भोजन किया। बाद में वे दोनों प्रसन्न होते हुए अपने हॉस्टल की ओर चल दीं।”

(i) वे दोनों कौन हैं? ये हॉस्टल से कहाँ गई थीं? आज वे दोनों प्रसन्न क्यों हैं?

(ii) उनमें से एक के पास कौन मिलने आए? वे उदास क्यों थे?

(iii) उन्होंने जाते हुए मीनू से क्या आग्रह किया?

(iv) समाचार सुनने के बाद की मीनू की मनःस्थिति बताइए।

उत्तर:(i) वे दोनों मीनू और नीलिमा हैं। वे हॉस्टल से सिनेमा देखने गई थीं। आज वे दोनों अति प्रसन्न हैं क्योंकि उनकी परीक्षा समाप्त हुई है। परीक्षा के दिनों में छात्र-छात्राएँ रात-दिन एक कर देते हैं। परिश्रम करते-करते वे थक भी जाते हैं। अतः परीक्षा समाप्ति के बाद वे बहुत प्रसन्न दिखाई देते हैं और अपने को स्वतंत्र अनुभव करते हैं।

(ii) जैसे ही मीनू ने अपने कमरे का दरवाजा खोला, उसे अपनी सहेली नीलिमा और उसके पति सुरेन्द्र उदास हुए दिखाई दिए। वे उदास थे क्योंकि सुरेन्द्र के मित्र अमित का कार से एक्सीडेंट हो गया था और अमित को बहुत चोटें आई थीं। उसके हाथ-पैरों की हड्डियाँ टूट गई थीं।


(iii) नीलिमा की बात सुनकर मीनू उदास हो गई। नीलिमा ने उससे आग्रह किया कि अमित उसे याद कर रहे थे। यदि वह उचित समझे तो अस्पताल जाकर थोड़ी देर के लिए उससे मिल आए।

(iv) अमित के एक्सीडेंट की बात सुनकर मीनू उदास हो गई। आज से चार महीने पहले तक उसके हृदय में अमित के लिए घृणा थी। परन्तु अब उसके हृदय में परिवर्तन हो गया था। उसके हृदय में अमित के लिए कुछ स्नेह भाव उत्पन्न हो गया था। अमित के एक्सीडेंट की बात जानकर उसका दिल बेचैन हो उठा और उससे मिलने को चाहने लगा।

अवतरण-5

“एक घण्टे का समय कहाँ व्यतीत करे, उसकी कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था। तभी उसने एक पत्रिका खरीदी और पास में पड़ी बेंच पर बैठकर पढ़ने लगी। हर दस मिनट के बाद उसकी नजर घड़ी पर चली जाती। एक-एक पल काटना कठिन हो रहा था।”

(i) वक्ता परेशान क्यों है?

(ii) यह समय बहुत लम्बा क्यों लग रहा है?

(iii) इस इंतजार का वास्तविक उद्देश्य क्या है? यह कथन किस परिप्रेक्ष्य में कहा गया है?

(iv) आगन्तुक को देख अमित ने कैसा अनुभव किया?

उत्तर: (i) वक्ता मीनू है जो अमित को देखने अस्पताल पहुँची है। वह अस्पताल में मरीज को देखने से एक घण्टा पहले पहुँच गई थी। वह अमित की हालत सुनकर परेशान थी और जल्दी से जल्दी उसे देखना चाहती थी।

(ii) जब हम किसी व्यक्ति की प्रतीक्षा करते हैं तो समय बहुत लम्बा लगता है तथा मुश्किल से व्यतीत होता है। यद्यपि उसने पत्रिका खरीद ली थी और उसको पढ़ना भी आरम्भ कर दिया था, लेकिन हर दस मिनट बाद उसकी नजर घड़ी पर चली जाती थी। उसे एक-एक पल काटना कठिन हो रहा था।

(iii) मीनू के इस इंतजार का उद्देश्य अमित से मिलकर उसके स्वास्थ्य के बारे में जानना था। वह अमित से मिलने के लिए बेचैन थी। यह कथन अस्पताल में समय व्यतीत करने के परिप्रेक्ष्य में कहा गया है। वह अस्पताल समय से पहले आ गई थी। अतः उसके सामने यह प्रश्न था कि वह एक घण्टा किस प्रकार व्यतीत करे।

(iv) घड़ी में दस बजते ही मीनू अमित के कमरे की ओर चली। जैसे ही मीनू ने प्रवेश किया, अमित अकेला पलंग पर लेटा था। मीनू को देखकर अमित के उदास चेहरे पर प्रसन्नता की झलक दिखाई पड़ी। प्रसन्नता के साथ उसके चेहरे पर शर्म का भाव भी दिखाई दिया कि उसने मीनू की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है।

अवतरण-6

“चलने क लिए वह जैसे ही खड़ी हुई, अमित का चेहरा उदास हो गया। शायद वह यही चाहता था कि मीनू कुछ समय उसके पास बैठती। परन्तु उसके अन्दर इतना साहस कहाँ था कि वह उससे पास बैठने के लिए कहता। अमित के उदास नेत्रों के वे भाव मीनू के हृदय में उतर गए और वह वहाँ और न ठहर सकी।”

(i) मीनू कौन है और कहाँ आई है? उसके जाने के लिए खड़ी होने पर अमित का चेहरा उदास क्यों हो गया?

(ii) मीनू के साथ अमित का सम्बन्ध क्यों नहीं हो सका था? उसका जिम्मेदार कौन है?

(iii) अमित के पास इतना साहस क्यों नहीं है कि मीनू से और कुछ देर बैठने के लिए कहता? उसने मीनू से मुख्यतः किस विषय पर बात की?

(iv) क्या अमित की माताजी ने मीनू को पहचान लिया था?

उत्तर:(i) मीनू मीरापुर के रहने वाले दयाराम जी की बेटी है। वह मेरठ में रहकर वकालत पढ़ रही है। वह अमित को देखने अस्पताल आई हुई है। मीनू के आने पर अमित को अच्छा लगा। वैसे भी मरीज के पास कोई न कोई आता रहे तो उसे धैर्य प्राप्त होता है। वह चाहता था कि मीनू उसके पास और बैठे और बात करती रहे। लेकिन मीनू जाने के लिए खड़ी हो गई तो अमित का चेहरा उदास हो गया।

(ii) मेरठ से अमित के माता-पिता, वह स्वयं और उसकी छोटी बहन मधु, मीनू के घर उसे देखने गए थे। मीनू का रंग साँवला था इसलिए यह उसके माता-पिता को पसन्द नहीं आई। अमित को तो मीनू पसन्द थी लेकिन वह अपने माता-पिता का विरोध न कर सका। इस कारण से उसका सम्बन्ध मीनू से न हो सका। इसके जिम्मेदार अमित के माता-पिता हैं जो धन के लालच में दूसरी जगह सम्बन्ध करने के लिए बात करने लगे।

(iii) अमित हृदय से चाहता था कि मीनू उसके पास और बैठे लेकिन वह मीनू के सामने शर्मिन्दा था, इसलिए चाहते हुए भी वह उसे और बैठने के लिए न कह सका। उसने मुख्यतः इस विषय पर बात की कि वह उससे सम्बन्ध न करके उसे लज्जित करने के लिए क्षमा चाहता है। उसने उसकी भावनाओं को ठेस पहुँचाई है। उसकी गलती इतनी है कि उसने माता-पिता के सामने उनकी राय का विरोध नहीं किया। जिस लड़की से रिश्ता हो गया, तो उससे शादी से पहले ही रिश्ता हट गया। इसमें ईश्वर की भलाई थी। मैंने तुम्हें अपनी जीवन-संगिनी मान लिया था। इसलिए अब तक तुम्हारी प्रतीक्षा करता रहा।

(iv) अमित की माताजी यकायक मीनू को न पहचान सकीं। उन्हें ऐसा कुछ आभास हो रहा था कि शायद उस लड़की को पहले कहीं देखा है। अमित ने उनको बताया कि ये मीरापुर वाली मीनू है।


📄

Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)

नया रास्ता: अध्याय 20 – Class 10 Hindi Practice Worksheet

Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.