Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)
नीलिमा के घर अमित से पुनः भेंट
आशा के विवाह को पाँच महीने हो चुके थे। इस बीच माँ के कई पत्र मीनू के पास आये। सब में यही आभास होता था कि वे दोनों बेटियों के बिना कितनी अकेली सी रह गई थीं। माताजी या पिताजी के पत्र को होस्टल में पढ़कर उसका हृदय व्याकुल हो जाता।
आज ही मीनू के नाम माँ का पत्र आया। पत्र को पढ़कर माँ के प्रति श्रद्धा उमड़ पड़ी। माँ के लिखे एक-एक शब्द में कितना प्यार झलक रहा था। उसी समय नीलिमा के पति सुरेन्द्र उससे मिलने आये। मीनू ने उन्हें बिठाया और आने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि नीलिमा के बेटा हुआ है। परसों उसका नामकरण संस्कार है, अतः आपको जरूर आना है। यह कहकर उन्होंने एक निमन्त्रण-पत्र मीनू को दिया। सुरेन्द्र जी चले गये तो कार्ड को देखते हुए मीनू ने सोचा कि नीलिमा कितनी भाग्यशाली है कि उसने एक बेटे को जन्म दिया है।
जिस दिन नामकरण संस्कार था, उस दिन मीनू कॉलेज से छुट्टी लेकर नीलिमा के यहाँ पहुँची। रास्ते में उसने उपहार ले लिया। नीलिमा ने माँ बनने के सारे अनुभव मीनू को सुनाये। जब वे बात कर रही थीं, तो सुरेन्द्र जी ने अपने मित्रों के साथ कमरे में प्रवेश किया। मित्रों में अमित भी था। अमित को देखकर मीनू चकित हुई।
सबके चले जाने के बाद नीलिमा ने मीनू को बताया कि उसके पति का मित्र अमित जो मुझसे बात कर रहा था, उसका रिश्ता टूट गया है। मीनू ने कहा, "लड़की वालों ने कुछ तीखे वचन कह दिये होंगे, तभी रिश्ता टूटा है। वरना रिश्ता टूटना आसान काम नहीं है।" नीलिमा ने बताया कि वे अपनी लड़की के लिए अलग फ्लैट देना चाहते थे और अपनी लड़की को सास-ससुर से अलग रखना चाहते थे। अमित उस लड़की से शादी नहीं करना चाहते थे। वह अपने माता-पिता के सामने कुछ बोल न सके। मीनू चुपचाप सुनती रही। नीलिमा ने फिर कहा कि मीरापुर में जो लड़की अमित ने देखी थी, वह उन्हें पसन्द थी। वे तो आज भी उस लड़की को चाहते हैं। अब मीनू को अमित की बातें बुरी नहीं लग रही थीं।
शाम होते ही मेहमान आने लगे और आशीर्वाद देने लगे। इस कार्यक्रम में रात के नौ बज गये थे। नीलिमा के कहने पर सुरेन्द्र जी मीनू को होस्टल तक छोड़ने आये। कार्य से फुर्सत पाकर अमित नीलिमा के पास आया और मीनू के बारे में बात करने लगा। नीलिमा ने उसे बताया कि मीनू मेरठ में ही होस्टल में रहकर वकालत पढ़ रही है। उसने यह भी बताया कि डेढ़ साल पहले मेरठ के ही किसी लड़के ने उसका रिश्ता नामंजूर कर दिया था। यह सुनकर अमित को आत्मग्लानि हुई। लेकिन उसने नीलिमा को कुछ नहीं बताया और आज्ञा लेकर अपने घर की ओर चल दिया। रास्ते भर उसके मस्तिष्क में मीनू का भोला चेहरा घूमता रहा।
Meeting Amit Again at Neelima's House
English:- Five months have passed since Asha's wedding. In the meantime, Meenu received several letters from her mother, all reflecting how lonely they felt without both daughters. Reading her parents' letters in the hostel made her heart heavy.
Today, a mother's letter arrived for Meenu, and reading it filled her with deep reverence for her mother. Every word written by her mother exuded so much love. At that moment, Neelima's husband Surendra came to visit her. Meenu seated him and asked the purpose of his visit. He informed her that Neelima had given birth to a son, and the naming ceremony (naamkaran sanskar) is the day after tomorrow, so she must attend. Saying this, he handed her an invitation card. After Surendra left, looking at the card, Meenu thought about how lucky Neelima was to have given birth to a son.
On the day of the naming ceremony, Meenu took leave from college and reached Neelima's house, buying a gift on the way. Neelima shared all her experiences of motherhood with Meenu. While they were talking, Surendra entered the room with his friends, and Amit was among them. Meenu was shocked to see Amit.
After everyone left, Neelima told Meenu that her husband's friend Amit—the one who was talking to her—had his marriage alliance broken. Meenu remarked, "The girl's family must have spoken some harsh words, which is why the alliance broke; otherwise breaking a proposal isn't easy." Neelima explained that the girl's parents wanted a separate flat for their daughter and wanted her to live separately from her in-laws, but Amit did not want to marry that girl, yet he couldn't speak up in front of his parents. Meenu listened quietly. Neelima then mentioned that the girl Amit had seen in Meerapur was the one he actually liked, and he still wanted that girl. Now, Meenu didn't feel bad hearing things about Amit.
As evening approached, guests began arriving to give blessings, and the event stretched till nine at night. At Neelima's request, Surendra dropped Meenu back at the hostel. Once free from work, Amit came to Neelima and started talking about Meenu. Neelima told him that Meenu was staying in a Meerut hostel and studying law. She also mentioned that a year and a half ago, a boy from Meerut itself had rejected her marriage proposal. Hearing this, Amit felt deep remorse, but he didn't tell Neelima anything, took his leave, and walked towards his house. All the way, Meenu's innocent face kept revolving in his mind.
Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)
लेखक:सुषमा अग्रवाल
अवतरणों पर आधारित प्रश्न:-
अवतरण-1
अमित व उसके साथी मित्र वहाँ से जा चुके थे। परंतु मीनू अभी भी सोच में डूबी थी। मीनू की तल्लीनता तब भंग हुई जब नीलिमा ने उसे बताया, मीनू! ये मित्र था न अमित, जो मुझसे बातें कर रहा था , उसका रिश्ता टूट गया है।
प्रश्न-1. अमित के रिश्ते के टूटने की बात सुनकर जब मीनू ने पूछा, क्यों क्या हो गया तो नीलिमा ने क्या उत्तर दिया?
उत्तर: अमित के रिश्ते के टूटने की बात सुनकर जब मीनू ने पूछा, क्यों क्या हो गया तो नीलिमा ने उत्तर दिया कि उसका रिश्ता किसी बहुत बड़े घर में तय हुआ था। शादी से एक महीने पहले लड़कीवालों ने कुछ ऐसी बात कही कि उन्हें यह रिश्ता तोड़ना पड़ा।
प्रश्न-2. नीलिमा का उत्तर सुनकर मीनू ने क्या प्रतिक्रिया वक्त की तथा नीलिमा ने मीनू की प्रतिक्रिया पर क्या स्पष्ट किया?
उत्तर: नीलिमा के उत्तर सुनकर मीनू ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लड़की वालों ने कुछ तीखे वचन कह दिए होंगे, तभी रिश्ता टूटा है। वरना रिश्ता टूटना आसान काम नहीं है। नीलिमा ने मीनू की प्रतिक्रिया पर स्पष्ट किया कि लड़की वाले चाहते थे कि वे अपनी बेटी को एक फ्लैट दें और शादी के बाद उसी में वह अलग से घर बसाए। अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। यह बात कैसे संभव हो सकती है?
प्रश्न-3. क्या अमित मेरठ वाली लड़की से शादी करने के लिए इच्छुक था? यदि नहीं तो शादी कैसे तय हो गई?
उत्तर: नहीं अमित मेरठ वाली लड़की से शादी करने के लिए इच्छुक नहीं था। उसके माता-पिता ने अधिक दहेज पाने की लालच में उसकी शादी वहाँ तय कर दिया। अमित अपने माता-पिता की बहुत इज्जत करता था इसीलिए उनके विरुद्ध कुछ न बोल सका।
प्रश्न-4. अब अमित के पिता मेरठ वाली लड़की से अपने बेटे की शादी क्यों नहीं करना चाहते? उन्होंने अमित को अब क्या अधिकार दे दिया है और क्यों?
उत्तर: लड़की के पिता चाहते थे कि शादी के बाद अमित उनके फ्लैट में जाकर रहे। यह बात अमित के पिता को बहुत बुरी लगी। अपने इकलौते बेटे से अलग होने की कल्पना से ही वह घबरा उठे। उन्हें लगता था कि इस शादी के बाद उनका बेटा सदा के लिए उनसे दूर हो जाएगा, इसलिए वे मेरठ वाली लड़की से अपने बेटे की शादी अब नहीं करना चाहते। उन्होंने शादी का निर्णय अपने बेटे पर छोड़ दिया क्योंकि यह उसका जीवन था और उसे भी अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।
प्रश्न-5. नीलिमा से कौनसी व्यथा-कथा सुनकर मीनू द्रवित हो गई और अमित के प्रति घृणा का भाव तिरोहित हो गया? समझाकर लिखिए।
उत्तर: नीलिमा ने मीनू को बताया कि अमित प्रारंभ से ही मेरठ वाली लड़की से शादी नहीं करना चाहता था। उसने मीरापुर में एक लड़की देखी थी जो उसे बहुत पसन्द थी। उस समय उसके माता-पिता की गलती से वह रिश्ता न हो सका। परंतु आज भी वह यही चाहता है अगर उस लड़की का रिश्ता कहीं ओर न हुआ हो तो वह उसी से शादी करे। जब मीनू को पता चला कि रिश्ता अमित ने नहीं बल्कि उसके माता-पिता ने तोड़ा था और वह आज भी उसे पसन्द करता है तो वह द्रवित हो गई और अमित के प्रति घृणा भाव भी तिरोहित हो गया।
अवतरण-2
रात्रि के दस बजे तक अमित कार्य में व्यस्त रहा। ----- बात न बता पाया।
प्रश्न-1. अमित मीनू को अपने हृदय की कौनसी बात बताना चाहता था?
उत्तर: अमित अपने आप को मीनू का गुनहगार मानता था। उसके अनुसार मीनू का रिश्ता ठुकराकर उसने उसके साथ अन्याय किया है, उसके दिल को दुखाया है। वह मीनू से मिलकर उसे यह बताना चाहता था कि वह उसका गुनहगार है और वह अभी भी मीनू को पसन्द करता है एवं उसी से ही शादी करना चाहता है।
प्रश्न-2. अमित को नीलिमा से मीनू के बारे में किस बात का पता चला?
उत्तर: अमित को नीलिमा से मीनू के बारे में यह पता चला कि वह आजकल मेरठ में पढ़ाई कर रही है। मेरठ के किसी लड़के ने उसे देखकर रिश्ता नमंजूर कर दिया था। तभी से वह निराश हो गई है। अब उसमें पढ़-लिखकर अपने पांव पर खड़े होने की लगन उत्पन्न हो गई है, जिससे वह समाज में सिर ऊँचा करके रह सके।
प्रश्न-3. मीनू की व्यथा-कथा सुनकर अमित को क्या महसूस हुआ? इस सबके लिए वह किसे दोषी मान रहा है और क्यों? समझाकर लिखिए।
उत्तर: मीनू की व्यथा कथा सुनकर अमित बहुत दुःखी हुआ। वह अपने आप को ही इसके लिए जिम्मेदार मान रहा था। उसे लग रहा था कि उसी के कारण मीनू जीवन में इतना निराश हो चुकी है। वह सोचने लगा कि उसी की कायरता के कारण यह रिश्ता टूटा। यदि वह अपने माता-पिता से स्पष्ट शब्दों में कह देता कि उसे मीनू पसंद है और वह दूसरी लड़की से शादी नहीं करेगा तो उसके माता-पिता यह रिश्ता कभी न तोड़ते।
प्रश्न-4. अमित ने नीलिमा को यह क्यों नहीं बताया कि वह स्वयं ही वह लड़का है जिसने मीनू के दिल को ठेस पहुँचाई है?
उत्तर: अमित ने नीलिमा को यह नहीं बताया कि वह स्वयं ही वह लड़का है जिसने मीनू के दिल को ठेस पहुँचाई है क्योंकि उसे डर था कि शायद यह जानकर नीलिमा बहुत क्रोधित होगी और उसे भला-बुरा कहकर कोसने लगेगी।
प्रश्न-5. आपस में बातचीत से बहुत सी समस्याओं का हल स्वयं ही निकल आता है तथा बहुत गलतफ़हमियाँ दूर हो जाती हैं। इस बात से आप कहाँ तक सहमत हैं?
उत्तर: आपस में बातचीत से बहुत सी समस्याओं का हल स्वयं ही निकल आता है तथा बहुत गलतफ़हमियाँ दूर हो जाती हैं। इस बात से मैं पूरी तरह से सहमत हूँ। आपस में वैचारिक मतभेद होने कि दृष्टि में यदि हम बातचीत करना बंद कर दें तो एक-दूसरे के विचारों को कैसे जान पाएँगे तब समस्या सुलझने के बजाए उलझ जाती है और दूरियाँ बढ़ती जाती है। अतः हमें कभी भी एक-दूसरे से बातचीत बंद नहीं करनी चाहिए। यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसे बातचीत द्वारा न सुलझाया जा सके।
अवतरण-3
"परन्तु अमित भैया उस लड़की से शादी करने के इच्छुक नहीं हैं। जब उस लड़की से रिश्ता हुआ था, तब वे अपने माता-पिता के विरुद्ध न बोल सके। परन्तु लड़की वालों की ये सब हरकतें देखकर अमित के पिताजी ने अमित के ऊपर ही सौंप दिया था कि वह इस बात का निर्णय स्वयं ही करे कि यहाँ शादी करनी है या नहीं।"
(i) यहाँ कौन किससे बात कर रहा है ? वह यहाँ क्यों आया है ?
(ii) अमित कौन है ? उसका रिश्ता किस लड़की से हो रहा था ? लड़की वालों की कौन-सी हरकत अमित के पिताजी को पसन्द नहीं आई ?
(iii) वक्ता ने अमित के बारे में क्या बताया ?
(iv) क्या नीलिमा को पहली वाली लड़की की जानकारी है ? वह लड़की कौन है ?
उत्तर - (i) यहाँ नीलिमा अपनी सहेली मीनू से बात कर रही है। उसकी सहेली मीनू यहाँ मेरठ में ही होस्टल में रहकर वकालत पढ़ रही है। नीलिमा के पुत्र का नामकरण संस्कार था अतः उसमें भाग लेने के लिए मीनू नीलिमा के घर आई है।
(ii) अमित मेरठ का ही रहने वाला है । वह नीलिमा के पति सुरेन्द्र का मित्र है। उसका रिश्ता मेरठ के ही एक धनी व्यक्ति की बेटी सरिता से हो रहा था। लड़की के पिता लड़के वालों से यह कह चुके थे कि वह अपनी लड़की की शादी में पाँच लाख रुपये खर्च करेंगे। अमित की माँ ने रुपयों के लालच में हाँ कर दी और लड़की भी देख ली। बाद में एक दिन लड़की के पिता धनीमल जी ने कहा कि वह अपनी लड़की के लिए तीन लाख का फ्लैट खरीद कर दे रहे हैं क्योंकि शादी के बाद लड़का लड़की अलग ही रहते हैं। यह अलग रहने वाली बात अमित के घरवालों को पसन्द नहीं आई।
(iii) नीलिमा ने मीनू को बताया कि अमित ने मीरापुर में कोई लड़की देखी थी वह उन्हें पसन्द थी परन्तु उनके माता-पिता की गलती से वह सम्बन्ध नहीं हो सका। आज भी अमित चाहते हैं कि यदि उस लड़की की शादी न हई तो वह उससे शादी करने को तैयार हैं। न जाने उस लड़की ने क्या जादू सा कर दिया है पहली मुलाकात में।
(iv) नीलिमा यद्यपि मीरापुर की रहने वाली है परन्तु उसे उस लड़की की जानकारी नहीं है कि वह लड़की कौन है ? वह लड़की मीनू ही है जिसे देखकर अमित के घरवालों ने सम्बन्ध करने से इन्कार कर दिया था।
Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)
नया रास्ता: अध्याय 17 – Class 10 Hindi Practice Worksheet
Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.