Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)
Summary (पाठ का सारांश)
लेखक: प्रेमचंद
‘बड़े घर की बेटी’ प्रेमचंद द्वारा रचित एक प्रसिद्ध कहानी है, जिसमें पारिवारिक संबंधों, उदारता, समझदारी और आपसी प्रेम का महत्व बताया गया है। कहानी के केंद्र में गौरीपुर के जमींदार और नंबरदार बेनीमाधव सिंह का परिवार है। उनकी आर्थिक स्थिति पहले जैसी समृद्ध नहीं रही थी, फिर भी परिवार में संस्कार और प्रतिष्ठा का भाव था। उनके दो बेटे थे—श्रीकंठ सिंह और लाल बिहारी सिंह। श्रीकंठ पढ़े-लिखे और प्राचीन सभ्यता के समर्थक थे, जबकि लाल बिहारी सरल स्वभाव के देहाती युवक थे। श्रीकंठ का विवाह आनंदी से हुआ, जो एक बड़े और प्रतिष्ठित परिवार की सुंदर, गुणवती तथा प्रतिभाशाली बेटी थी। विवाह के बाद आनंदी ने अपने मायके की सुख-सुविधाओं को छोड़कर ससुराल के साधारण वातावरण को सहजता से अपना लिया।
आनंदी का नए घर में समायोजन
आनंदी का पालन-पोषण सुख-सुविधाओं वाले बड़े घर में हुआ था, लेकिन विवाह के बाद उसे मध्यम परिवार के सीधे-सादे देहाती घर में रहना पड़ा। उसने बिना किसी शिकायत के स्वयं को नई परिस्थितियों के अनुसार ढाल लिया। श्रीकंठ शहर में नौकरी करते थे और आनंदी गाँव में रहती थी। घर में उसका अपने देवर लाल बिहारी से कभी-कभी कहा-सुनी हो जाती थी, फिर भी वह परिवार में प्रेम और शांति बनाए रखने की कोशिश करती थी।
English: Anandi's Adjustment to Her New Home: Anandi had grown up in a wealthy and comfortable family, but after marriage she had to live in a simple rural household. She adapted herself to the new circumstances without complaint. Shrikant worked in the city while Anandi lived in the village. Although she sometimes had arguments with her younger brother-in-law Lal Bihari, she always tried to maintain peace and harmony in the family.
घी को लेकर विवाद
एक दिन लाल बिहारी दो चिड़ियाँ मारकर घर लाया और आनंदी से उन्हें जल्दी पकाने को कहा। घर में केवल पाव भर घी था, जिसे आनंदी ने सारा मांस पकाने में डाल दिया। भोजन के समय जब लाल बिहारी ने देखा कि दाल में घी नहीं है, तो उसने आनंदी को ताना दिया कि बड़े घर की बेटी को किफायत का क्या पता। आनंदी ने बताया कि सारा घी मांस में पड़ गया है। इस पर लाल बिहारी ने उसके मायके का अपमान करते हुए कहा कि वहाँ तो जैसे घी की नदी बहती होगी। क्रोधित होकर उसने खड़ाऊँ उठाकर आनंदी को दे मारी। आनंदी को मार से अधिक अपने मायके की निंदा का दुख हुआ। उसने उत्तर दिया कि उसके मायके में इतना घी तो नाई-कहार भी नित्य खा जाते हैं।
English: The Quarrel Over Ghee: One day Lal Bihari brought two birds and asked Anandi to cook them quickly. She used all the quarter seer of ghee available in the house to cook the meat. When Lal Bihari noticed that there was no ghee in the lentils, he taunted Anandi for being a daughter of a rich family who knew nothing about saving. When she explained the situation, he insulted her parental home and angrily threw his wooden sandal at her. Anandi was more hurt by the insult to her parental family than by the physical attack.
श्रीकंठ का क्रोध और परिवार में तनाव
शनिवार की संध्या को जब श्रीकंठ शहर से घर लौटे, तो बेनीमाधव सिंह ने पहले ही लाल बिहारी के पक्ष में बात बताते हुए आनंदी को दोषी ठहराया। आरंभ में श्रीकंठ भी आनंदी पर बहुत क्रोधित हुए, लेकिन वास्तविक घटना का पता चलने पर वे अपने छोटे भाई लाल बिहारी पर बहुत नाराज़ हुए। उन्होंने अपने पिता से स्पष्ट कह दिया कि इस घर में अब या तो वे रहेंगे या लाल बिहारी। बात पूरे गाँव में फैल गई। बेनीमाधव सिंह ने बहुत समझाने का प्रयास किया, पर श्रीकंठ का क्रोध शांत नहीं हुआ।
English: Shrikant's Anger and Family Tension: When Shrikant returned from the city on Saturday evening, his father Benimadhav Singh initially narrated the incident in Lal Bihari's favor and blamed Anandi. At first Shrikant also became angry with Anandi, but after learning the truth, he became very upset with his younger brother. He clearly told his father that either he or Lal Bihari would stay in the house. The matter spread throughout the village, and despite his father's efforts to calm him, Shrikant remained angry.
आनंदी की उदारता और परिवार में मेल-मिलाप
लाल बिहारी ने जब यह सब सुना तो उसे अपने किए पर पछतावा होने लगा। उसके घर से चले जाने की बात से आनंदी भी चिंतित हुई, क्योंकि वह परिवार में झगड़ा नहीं चाहती थी। उसने सोचा कि यदि विवाद बढ़ा तो गाँव के लोग तमाशा देखेंगे। आनंदी ने अपने देवर को अपनी कसम खिलाकर घर छोड़ने से रोक लिया। श्रीकंठ का हृदय भी पिघल गया और दोनों भाई एक-दूसरे के गले मिलकर फूट-फूटकर रोने लगे। इस प्रकार आनंदी की समझदारी और उदारता ने बिगड़ते हुए परिवार को फिर से जोड़ दिया।
English: Anandi's Generosity and Reconciliation: Lal Bihari regretted his behavior after hearing the dispute. Anandi was also worried when she learned that he might leave the house because she did not want the family to break apart. She feared that the villagers would enjoy watching their quarrel. She stopped Lal Bihari from leaving by making him swear to her. Shrikant's heart softened as well, and the two brothers embraced and cried together. Thus, Anandi's wisdom, forgiveness, and generosity restored harmony in the family.
कहानी का संदेश
अंत में बेनीमाधव सिंह दोनों भाइयों को गले मिलते देखकर बहुत प्रसन्न हुए और बोले—“बड़े घर की बेटियाँ कई बार बिगड़ता हुआ काम बना लेती हैं।” गाँव के सभी लोगों ने आनंदी की उदारता और समझदारी की प्रशंसा की। कहानी का मुख्य संदेश यह है कि परिवार में छोटे-मोटे विवाद स्वाभाविक हैं, लेकिन प्रेम, क्षमा, धैर्य और समझदारी से बड़े से बड़ा झगड़ा भी समाप्त किया जा सकता है। आनंदी अपने त्याग और उदार व्यवहार से परिवार की एकता बनाए रखती है।
English: Message of the Story: In the end, Benimadhav Singh was delighted to see both brothers embrace each other and said that daughters of respectable families often turn a worsening situation into a good one. All the villagers praised Anandi's generosity and wisdom. The central message of the story is that small disagreements are natural in a family, but love, forgiveness, patience, and understanding can resolve even serious conflicts. Through her sacrifice and generous behavior, Anandi preserves the unity of the family.
Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)
लेखक: मुंशी प्रेमचंद
संक्षिप्त प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए–
(i) ‘श्रीकंठ सिंह की दशा बिलकुल विपरीत थी।’
(क) श्रीकंठ सिंह की शारीरिक बनावट किसके विपरीत थी और कैसे?
उत्तर- श्रीकंठ सिंह की शारीरिक बनावट लाल बिहारी के बिलकुल विपरीत थी। लाल बिहारी सिंह दोहरे बदन का सजीला जवान था — भरा हुआ मुखड़ा, चौड़ी छाती। श्रीकंठ सिंह का शरीर निर्मल और चेहरा कांतिहीन था। बी.ए. की डिग्री हासिल करने के लिए उन्होंने अपने शरीर पर कभी ध्यान नहीं दिया।
(ख) सम्मिलित कुटुंब के संबंध में श्रीकंठ सिंह के क्या विचार थे?
उत्तर- श्रीकंठ सिंह सम्मिलित कुटुंब के उपासक थे। आजकल स्त्रियों की कुटुंब में मिल-जुलकर रहने की जो अरुचि होती है, उसे वह जाति और देश दोनों के लिए हानिकारक समझते थे। प्राचीन सभ्यता का गुणगान उनकी बकवास का एक प्रधान अंग था।
(ग) सम्मिलित कुटुंब के संबंध में श्रीकंठ सिंह और उनकी पत्नी के विचारों का अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- जहाँ एक ओर श्रीकंठ सिंह सम्मिलित कुटुंब को भारतीय सभ्यता का अटूट अंग मानते थे, वहीं उनकी पत्नी आनंदी का विचार था कि यदि बहुत कुछ सहने पर भी परिवार के साथ निर्वाह न हो सके तो आये दिन के कलह से जीवन को नष्ट करने की अपेक्षा अपनी खिचड़ी अलग पकाई जाए।
(घ) श्रीकंठ सिंह की पत्नी का संबंध किस कुल से था, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- श्रीकंठ सिंह की पत्नी आनंदी एक बड़े उच्च कुल की लड़की थी। उसके बाप एक छोटी-सी रियासत के तालुकेदार थे। विशाल भवन, एक हाथी, तीन कुत्ते, शानदार फानूस, आनरेरी मजिस्ट्रेटी और सम्मान, जो एक प्रतिष्ठित तालुकेदार के योग्य पदार्थ हैं, सभी यहाँ विद्यमान थे। उसके पिता का नाम भूपसिंह था।वे बड़े उदार, चित्त और प्रतिभाशाली पुरुष थे।
(ii) ‘वह एक सीधा-सादा देहाती गृहस्थ का मकान था, किंतु आनंदी ने थोड़े ही दिनों में अपने आपको इस नई परिस्थिति के ऐसे अनुकूल बना लिया, मानो विलास के सामान कभी देखे ही न थे।’
(क) ‘सीधा-सादा गृहस्थ’ से किसकी ओर संकेत किया गया है? उसका परिचय दीजिए।
उत्तर- ‘सीधा-सादा गृहस्थ’ से बेनीमाधव सिंह की ओर संकेत किया गया है। वे भौरीपुर गाँव के जमींदार और नंबरदार थे। ठाकुर साहब के दो बेटे थे — बड़े बेटे का नाम श्रीकंठ सिंह था और छोटे बेटे का नाम लाल बिहारी था। बेनी माधव के पितामह किसी समय धन-धान्य से संपन्न थे। गाँव का पक्का तालाब और मंदिर उन्हीं के बनवाए स्तंभ थे। उनकी वार्षिक आय एक हज़ार रुपये से अधिक न थी।
(ख) आनंदी के पिता उसके विवाह को लेकर किस प्रकार के धर्म संकट में थे?
उत्तर- आनंदी के पिता उसके विवाह को लेकर धर्म संकट में थे कि आनंदी का विवाह कहाँ करें। वे पहले से ही ऋण के बोझ तले दबे हुए थे, इसलिए यह नहीं चाहते थे कि ऋण का बोझ और बढ़े, और न यही स्वीकार था कि आनंदी को अपने को भाग्यहीन समझना पड़े।
(ग) आनंदी के मैके और ससुराल के वातावरण में क्या अंतर था?
उत्तर- श्रीकंठ सिंह की पत्नी आनंदी एक बड़े उच्च कुल की लड़की थी। उसके बाप एक छोटी-सी रियासत के तालुकेदार थे। विशाल भवन, एक हाथी, तीन कुत्ते, शानदार फानूस, आनरेरी मजिस्ट्रेटी और सम्मान, जो एक प्रतिष्ठित तालुकेदार के योग्य पदार्थ हैं, सभी यहाँ विद्यमान थे। उसके पिता का नाम भूपसिंह था।वे बड़े उदार, चित्त और प्रतिभाशाली पुरुष थे।
आनंदी के ससुराल के मकान में खिड़कियाँ तक न थीं — न ज़मीन पर फ़र्श, न दीवार पर तस्वीरें। वह एक सीधा-सादा देहाती गृहस्थ का मकान था, जबकि उसका मैका एक संपन्न और वैभवशाली तालुकेदार का घर था।
(घ) आनंदी और लाल बिहारी की तकरार किस बात पर शुरू हुई?
उत्तर- आनंदी और लाल बिहारी की तकरार तब शुरू हुई जब आनंदी ने सारा घी भात में डाल दिया और दाल में घी न मिलने पर लाल बिहारी ने उसके मैके के बारे में ताना मारते हुए कहा, “लगता है मैके में घी की नदी बहती हो।” आनंदी को यह ताना सहन न हुआ और उसके पलटकर जवाब देने पर बात बढ़ गई।
(iii) ‘भाभी, भैया ने निश्चय किया है कि वे मेरे साथ इस घर में न रहेंगे। अब वे मेरा मुँह भी न देखना चाहते, इसलिए मैं जाता हूँ। मुझसे जो अपराध हुआ, उसे क्षमा कर दें।’
(क) भाभी और भैया का परिचय दीजिए।
उत्तर- भाभी आनंदी है और भैया श्रीकंठ सिंह है।
आनंदी — आनंदी के पिता का नाम भूपसिंह है, वह एक उच्च कुल की बेटी है। वह अपनी दूरदर्शिता से अपने परिवार को टूटने से बचाती है। वह श्रीकंठ सिंह की पत्नी है।
श्रीकंठ सिंह — श्रीकंठ सिंह बेनीमाधव सिंह का बड़ा बेटा व लालबिहारी का बड़ा भाई है। वह बी.ए. पास है। वह सम्मिलित कुटुंब का उपासक है। उसे अपनी पत्नी आनंदी के मान-सम्मान की चिंता है। उसने अपने भाई लाल बिहारी के गलत व्यवहार के कारण यह निश्चय किया है कि अब वह उसकी शक्ल नहीं देखेगा और उसके साथ नहीं रहेगा।
(ख) आनंदी के स्वभाव की चर्चा कीजिए। वह अपने पति पर किस बात के लिए झुँझला रही थी?
उत्तर- आनंदी स्वभाव से एक दयालु स्त्री है। वह लालबिहारी पर क्रोध करती है, पर क्षमा माँगने पर उसे क्षमा भी कर देती है। वह अपने पति के फैसले पर झुँझला रही है, जिसमें उसके पति ने यह निश्चय किया है कि अब वे अपने भाई का मुँह नहीं देखेंगे और उसके साथ नहीं रहेंगे।
(ग) आनंदी की अपने पति से क्या बातचीत हुई?
उत्तर- आनंदी ने अपने पति श्रीकंठ सिंह से कहा कि वे अपने छोटे भाई लाल बिहारी को रोक लें। जब श्रीकंठ ने उसकी बात नहीं मानी, तो आनंदी ने यह भी कहा कि “तुम पछताओगे।”
(घ) घटनाक्रम ने अंत में किस प्रकार मोड़ लिया?
उत्तर- अंत में आनंदी ने लाल बिहारी को क्षमा कर दिया और उसे घर छोड़कर जाने से रोक लिया। आनंदी एक बड़े घर की, उच्च कुल की बेटी है जिसने अपनी दूरदर्शिता से परिवार को टूटने से बचा लिया।
Additional Questions (अतिरिक्त प्रश्नोत्तर)
लेखक: मुंशी प्रेमचंद
कहानी का उद्देश्य
‘बड़े घर की बेटी’ कहानी का उद्देश्य मध्यम वर्ग की घरेलू समस्याओं को सुलझाकर संगठित परिवार में मिल-जुल कर प्रेम से रहने का संदेश देना है। घर में शांति स्थापित करने की ज़िम्मेदारी नारी की ही होती है। यदि नारी समझदार है, उसमें धैर्य और परिवार के प्रति प्रेम है, तो कोई भी घटना परिवार को विघटित नहीं कर सकती। यह कहानी परिवार को संगठित रखते हुए प्रेम, सौहार्द से एक-दूसरे की भावनाओं को समझकर उनका सहयोग करते हुए जीवन-यापन करने की प्रेरणा देती है।
शीर्षक की सार्थकता
मुंशी प्रेमचंद की लिखी हुई यह कहानी एक आदर्श संयुक्त परिवार का प्रतिनिधित्व करती है। बेनीमाधव सिंह गौरीपुर के जमींदार थे, जिनके दो पुत्र थे — श्रीकंठ और लाल बिहारी। श्रीकंठ का विवाह एक प्रतिष्ठित जमींदार घराने की पुत्री आनंदी से हुआ था। आनंदी ने खुद को ससुराल के वातावरण में ढाल लिया था। एक दिन आनंदी का अपने देवर लालबिहारी से झगड़ा हो जाता है। दोनों भाई एक-दूसरे से अलग होने की कोशिश करते हैं, तभी बड़ी बहू आनंदी ने अपने मधुर व्यवहार से लालबिहारी को घर छोड़कर जाने से रोक लिया।
इस पर बेनी माधवसिंह ने कहा कि ‘बड़े घर की बेटी’ ऐसी ही होती हैं जो बिगड़ा हुआ काम बना लेती हैं। अत: शीर्षक सार्थक है — बड़े घर की बेटी आनंदी है।
चरित्र-चित्रण
आनंदी — आनंदी एक बड़े खानदान की सुशील, सभ्य, गुणी, स्वतंत्र विचारों वाली, व्यवहार कुशल और पति परायण नारी है। धनी परिवार से आकर मध्यम वर्गीय ससुराल में भी अपने आप को ढाल लेती है। उसके पति यद्यपि संयुक्त परिवार के समर्थक हैं, पर आनंदी का थोड़ा हटकर यह विचार है कि “बहुत कुछ सहने पर भी परिवार के साथ निर्वाह न हो तो आये दिन के कलह से जीवन को नष्ट करने की अपेक्षा यही अच्छा है कि अपनी खिचड़ी अलग पकाई जाये।” स्वाभिमान उसके चरित्र की उत्कृष्ट विशेषता है। वह अपनी सूझ-बूझ से टूटते हुए परिवार को एक कर लेती है। तभी उसके ससुर ने कहा, “बड़े घर की बेटियाँ ऐसी ही होती हैं।”
श्रीकंठ सिंह — श्रीकंठ सिंह पढ़ा-लिखा, भारतीयता का प्रशंसक, सम्मिलित कुटुंब का समर्थक, साहसी, अपने छोटे भाई को प्रेम करने वाला, पिता का सम्मान करने वाला और अपनी पत्नी से प्रेम करने वाला और उसके प्रति अपने कर्तव्य का पालन करने वाला युवक है। वह नौकरी करता है। वह अपने छोटे भाई लालबिहारी को प्रेम करता है। पूरा गाँव उसकी नेकनीयती और मातृप्रेम की प्रशंसा करता था। अपनी पत्नी के अपमान को वह सहन नहीं कर पाता और लालबिहारी से अलग हो जाने की बात कहता है। अंत में आनंदी इस झगड़े को संभाल लेती है। श्रीकंठ अपने भाई को गले लगा लेता है।
लालबिहारी सिंह — लालबिहारी दोहरे बदन का युवक है। वह स्वभाव से क्रोधी किंतु अपने भाई का सम्मान करने वाला, वीर, साहसी और भावुक है। दाल में घी न डालने पर भाभी पर क्रोधित हो जाता है। वह अपने भाई श्रीकंठ का बहुत आदर करता है। भाई के गुस्सा होने पर वह घर छोड़ने को तैयार हो जाता है। भाई द्वारा क्षमा किये जाने पर वह भावुकता में भरकर कहता है — “भैया अब कभी मत कहियेगा कि मुँह न देखूँगा। इसके सिवा आप जो भी दंड देंगे, मैं सहर्ष स्वीकार कर लूँगा।” आनंदी ने भी लालबिहारी को क्षमा कर दिया। इस प्रकार घर का वातावरण फिर से सुखद हो गया।
महत्वपूर्ण अनुच्छेद
निम्नलिखित अवतरणों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए—
प्रश्न 1. इन नेत्रप्रिय गुणों को ‘बी. ए.’—इन्हीं दो अक्षरों पर न्योछावर कर दिया था। इन्हीं अक्षरों ने उनके शरीर को निर्बल और चेहरे को कांतिहीन बना दिया था।
(i) प्रस्तुत पंक्तियों में किस व्यक्ति के बारे में कहा गया है?
(ii) इन पंक्तियों में कौन-से नेत्रप्रिय गुणों के बारे में कहा गया है?
(iii) बी.ए. की डिग्री प्राप्त कर लेने पर भी उपर्युक्त व्यक्ति के स्वभाव की क्या विशेषता थी?
(iv) ये नेत्रप्रिय गुण किस व्यक्ति में विद्यमान थे? उसके व्यक्तित्व की क्या विशेषता थी?
उत्तर—
(i) प्रस्तुत पंक्तियों में गौरीपुर गाँव के जमींदार के बड़े बेटे श्रीकंठ के बारे में कहा गया है। इन्होंने बहुत परिश्रम और उद्यम के बाद बी.ए. की डिग्री प्राप्त की थी। अब वह एक दफ़्तर में कर्मचारी था।
(ii) दोहरा बदन अर्थात् हृष्ट-पुष्ट शरीर, भरा हुआ चेहरा, चौड़ी छाती और ठठाकर हँसना — ये नेत्रप्रिय जवान के गुण माने जाते हैं। परंतु श्रीकंठ ने इन्हीं नेत्रप्रिय गुणों को अपनी पढ़ाई पर न्योछावर कर दिया।
(iii) बी.ए. की डिग्री प्राप्त कर लेने पर भी उपर्युक्त व्यक्ति (श्रीकंठ सिंह) शारीरिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से निर्बल और चेहरे से कांतिहीन लगते थे। इतना ही नहीं, मानसिक तौर पर भी वह पिछड़े हुए थे। पाश्चात्य सामाजिक रूढ़ियों से घृणा एवं प्राचीन सभ्यता का गुणगान उनकी विचारधारा के प्रमुख अंग थे।
(iv) ये नेत्रप्रिय गुण गौरीपुर गाँव के जमींदार के छोटे बेटे लाल बिहारी सिंह में विद्यमान थे। वह सजीला जवान था और भैंस का दो सेर दूध वह सवेरे उठकर पी जाता था।
प्रश्न 2. यही कारण था कि गाँव की ललनाएँ उनकी निंदक थीं। कोई-कोई तो उन्हें अपना शत्रु समझने में भी संकोच न करती थीं। स्वयं उनकी पत्नी को इस विषय में उनसे विरोध था।
(i) उपर्युक्त पंक्तियों में किस व्यक्ति के बारे में कहा गया है?
(ii) गाँव की ललनाएँ उनकी निंदा क्यों किया करती थीं?
(iii) उनकी पत्नी का क्या नाम था? उन्हें किस विषय में अपने पति से विरोध था और क्यों?
(iv) इस कहानी का क्या उद्देश्य है?
उत्तर—
(i) उपर्युक्त पंक्तियों में ठाकुर साहब के बड़े बेटे श्रीकंठ सिंह के बारे में कहा गया है, जो कि अंग्रेज़ी पढ़कर और डिग्री प्राप्त कर लेने के पश्चात् भी पाश्चात्य सामाजिक प्रथाओं के विशेष प्रेमी न थे।
(ii) श्रीकंठ सम्मिलित कुटुंब में विश्वास रखते थे। स्त्रियों का मिल-जुलकर रहने की बजाय अलग परिवार बसाना, इसे वह जाति और देश दोनों के लिए हानिकारक मानते थे। इसी कारण गाँव की ललनाएँ उनकी निंदा करती थीं।
(iii) श्रीकंठ की पत्नी का नाम आनंदी था। वह एक बड़े घर की बेटी थी। उसे अपने पति के सम्मिलित परिवार के बखान करने पर विरोध था। आनंदी का विचार था कि यदि बहुत कुछ सहने पर भी परिवार के साथ निर्वाह न हो सके तो रोज़-रोज़ की कलह से जीवन को नष्ट करने की अपेक्षा यही अच्छा है कि अपनी खिचड़ी अलग पकाई जाये, यानि परिवार से अलग हो लिया जाये।
(iv) लेखक ने कहानी में संयुक्त परिवार की एक साधारण-सी घटना का चित्रण किया है कि किस तरह भाभी में ज़रा-सी बात को लेकर कहा-सुनी हो जाती है और बात बढ़ते-बढ़ते बंटवारे तक पहुँच जाती है, परंतु बड़ी बहू की समझदारी और उदारता बिगड़ी बात बना लेती है। इस तरह संयुक्त परिवार में रहते हुए प्रेम और उच्च विचारों द्वारा परिवार की एकता बनाये रखना ही कहानी का मुख्य उद्देश्य है।
प्रश्न 3. न तो यही चाहते थे कि ऋण का बोझ बढ़े और न यही स्वीकार था कि उसे अपने को भाग्यहीन समझना पड़े।
(i) उपर्युक्त पंक्तियाँ किस व्यक्ति के बारे में कही गई हैं? उनकी कैसी स्थिति थी? उनका क्या दुर्भाग्य था?
(ii) आनंदी कौन थी? ठाकुर साहब उसे क्यों चाहते थे?
(iii) उनके सामने कौन-सा धर्म-संकट था?
(iv) ठाकुर साहब ने अपनी बेटी का विवाह श्रीकंठ से करने का निश्चय कब तथा क्यों किया?
उत्तर—
(i) यह पंक्तियाँ ठाकुर भूपसिंह के बारे में हैं। वह एक छोटी-सी रियासत के तालुकेदार थे। विशाल भवन, एक हाथी, तीन कुत्ते, बाज, झाड़-फानूस आदि सब उनके पास थे। उनका दुर्भाग्य यह था कि उनकी लड़कियाँ ही थीं, लड़का एक भी नहीं था।
(ii) आनंदी भूपसिंह की चौथी लड़की थी। ठाकुर साहब उसे बहुत चाहते थे क्योंकि वह अपनी सब बहनों से सुंदर और गुणवती थी।
(iii) ठाकुर भूपसिंह के समक्ष आनंदी के विवाह का ही धर्म-संकट था कि उसका विवाह कहाँ करें। न तो वह यह चाहते थे कि ऋण का बोझ बढ़े और न ही उन्हें यह स्वीकार था कि उसे अपने को भाग्यहीन समझना पड़े।
(iv) एक दिन श्रीकंठ किसी चंदे का रुपया माँगने भूपसिंह के पास आया तो वे उसके स्वभाव पर रीझ गये और धूमधाम से आनंदी की शादी श्रीकंठ से कर दी।
प्रश्न 4. जिस तरह सूखी लकड़ी जल्दी से जल उठती है, उसी तरह क्षुधा से बावला मनुष्य ज़रा सी बात पर तुनक जाता है। लाल बिहारी को भावज की यह ठिठाई बहुत बुरी मालूम हुई।
(i) लाल बिहारी कौन है? उसे अपनी भावज की कौन-सी बात बुरी लगी?
(ii) भावज की बात सुनकर उसने उस पर क्या व्यंग्य किया?
(iii) भावज को देखकर कौन-सी बात असहनीय हो गई और क्यों? देवर की बात सुनकर उसने क्या उत्तर दिया?
(iv) लाल बिहारी ने अपना आक्रोश किस प्रकार प्रकट किया?
उत्तर—
(i) लालबिहारी बेनी माधव सिंह का छोटा बेटा और श्रीकंठ का भाई है। एक दिन दोपहर के समय वह दो चिड़ियाँ पकड़कर लाया और भावज से उन्हें पकाने को कहा। भावज ने घर में जो पाव भर घी था सब मांस में डाल दिया। जब लाल बिहारी खाना खाने बैठा तो दाल में घी न था। पूछने पर भावज ने बता दिया कि घी कहाँ गया। लाल बिहारी को भावज की यही बात बहुत बुरी लगी कि उसे किफायत का ज़रा भी ध्यान नहीं। इस पर वह बहस किये जा रही थी और अपने कार्य को उचित ठहरा रही थी।
(ii) भावज की बात सुनकर लाल बिहारी ने यह व्यंग्य किया कि उसके मायके में तो जैसे घी की नदी बहती हो।
(iii) भावज के मुँह से मायके की बड़ाई सुनकर कि वहाँ इतना घी नित्य नाई-कहार खा जाते हैं, लाल बिहारी के लिए असहनीय हो गई। वह भावज को ज़ुबान लड़ाता देखकर थाली पटकता हुआ बोला कि उसका मन चाहता है जीभ खींच लूँ। इस पर भावज ने उत्तर दिया कि ऐसे समय में यदि उसके पति होते तो उसको मज़ा चखा देते।
(iv) लाल बिहारी ने भावज को खड़ाऊँ दे मारी और यह कहकर आक्रोश प्रकट किया कि जिसके गुमान पर वह फूली बैठी है, वह उन दोनों से निपट लेगा।
प्रश्न 5. उन्हें कदाचित ही क्रोध आता था, पर स्त्रियों के आँसू पुरुषों की क्रोधाग्नि भड़काने में घी का काम देते हैं। रात-भर करवट बदलते रहे।
(i) प्रस्तुत पंक्तियों में किस व्यक्ति के बारे में कहा गया है? उनके स्वभाव की अन्य विशेषताएँ क्या थीं?
(ii) उनकी पत्नी का क्या नाम था? उसके साथ कौन-सी घटना घटी थी, जिसे सुनाते समय वह रो पड़ी?
(iii) अगले दिन उस व्यक्ति ने अपने पिता से क्या कहा?
(iv) उसकी बात सुनकर उसके पिता क्यों घबरा उठे? उन्होंने उसे स्त्रियों के संबंध में कौन-सी बात कही?
उत्तर—
(i) प्रस्तुत पंक्तियों में आनंदी के पति श्रीकंठ सिंह के बारे में कहा गया है। उनके स्वभाव की अन्य विशेषताएँ थीं कि वह सुशिक्षित, पुरानी व्यवस्था व सभ्यता को मानने वाले धैर्यवान और शांत पुरुष थे।
(ii) उनकी पत्नी का नाम आनंदी था। वह बड़े घर की बेटी थी। श्रीकंठ के भाई (यानि उसके देवर) लाल बिहारी ने उसके साथ बहुत दुर्व्यवहार किया था। पहले तो उसने अपने भइया-भाभी को बुरा-भला कहा और आखिर में उसे खड़ाऊँ से मारा। इस घटना को सुनाते समय वह पति के समक्ष रो पड़ी।
(iii) अगले दिन श्रीकंठ अपने पिता से बोले कि अब उनका निर्वाह इस घर में नहीं होगा क्योंकि जिस घर में बड़ों का कोई आदर-सम्मान नहीं होता, स्त्रियों पर खड़ाऊँ और जूतों की बौछार होती है, उस घर में उनका रहना असंभव है।
(iv) श्रीकंठ की बात सुनकर उसके पिता कुछ जवाब न दे सके। श्रीकंठ सदैव अपने पिता का आदर करते थे, लेकिन आज उनके पिता श्रीकंठ के तेवर देखकर हैरान रह गये। उन्हें अपना घर बिखरता नज़र आने लगा। गाँव के कई सज्जन व कई स्त्रियाँ यह तमाशा देखने के लिए इकट्ठा होने लगीं। सब कुछ देखकर ठाकुर साहब घबरा उठे। उन्होंने श्रीकंठ को शांति से समझाते हुए कहा कि स्त्रियाँ ज़रा-सी बात को बढ़ा देती हैं और इसी तरह घर का नाश कर देती हैं, इसलिए उनकी हर बात मानकर उनको सिर चढ़ाना अच्छा नहीं।
प्रश्न 6. बेनीमाधव सिंह ने पुचकारा—“बेटा, बुद्धिमान लोग मूर्खों की बात पर ध्यान नहीं देते। वह बेसमझ लड़का है। उससे जो कुछ भूल हुई, उसे तुम बड़े होकर क्षमा करो।”
(i) बेनीमाधव सिंह कौन है? वे किससे बातें कर रहे हैं?
(ii) उन्होंने ‘बुद्धिमान’ और ‘मूर्ख’ शब्दों का प्रयोग किस-किस के लिए किया और क्यों?
(iii) बेनीमाधव सिंह ने उससे किसकी तथा कौन-सी गलती क्षमा कर देने का आग्रह किया?
(iv) बेनीमाधव सिंह की बात सुनकर श्रोता ने उन्हें अपना कौन-सा अंतिम निश्चय सुनाया?
उत्तर—
(i) बेनीमाधव सिंह गौरीपुर गाँव के जमींदार और नंबरदार थे। वह श्रीकंठ और लाल बिहारी के पिता हैं। यहाँ वह श्रीकंठ से बातें कर रहे हैं और उसे समझा रहे हैं कि वह अपने भाई को क्षमा कर दे।
(ii) उन्होंने ‘बुद्धिमान’ शब्द का प्रयोग श्रीकंठ के लिए और ‘मूर्ख’ शब्द का प्रयोग लाल बिहारी के लिए किया है क्योंकि वह दोनों भाइयों के झगड़े को समाप्त करना चाहते थे।
(iii) बेनीमाधव सिंह ने उससे (श्रीकंठ से) लाल बिहारी की अपनी भावज के साथ दुर्व्यवहार और उसे खड़ाऊँ मारने की भूल को क्षमा कर देने का आग्रह किया।
(iv) बेनीमाधव सिंह की बात सुनकर श्रोता (श्रीकंठ) को आवेश आ गया। उसने अपना अंतिम निश्चय सुनाया कि इस घर में या तो वह रहेगा या लाल बिहारी। यदि उन्हें लाल बिहारी चाहिए तो उसे विदा करें, और यदि वह उसे रखना चाहते हैं तो लाल बिहारी से कहें कि वह घर छोड़कर चला जाये।
प्रश्न 7. दोनों भाइयों को गले मिलते देखकर आनंद से पुलकित हो गये और बोल उठे — “बड़े घर की बेटियाँ ऐसी ही होती हैं।”
(i) दोनों भाई कौन थे? वे आपस में कब तथा क्यों गले मिल रहे थे?
(ii) उन्हें देखकर कौन प्रसन्न हुआ और क्यों?
(iii) ‘बड़े घर की बेटियाँ’—से किसकी ओर संकेत किया गया है? वक्ता ने उनकी क्या विशेषता बताई?
(iv) दोनों भाइयों का मेल किसने कराया?
उत्तर—
(i) दोनों भाई श्रीकंठ सिंह और लाल बिहारी थे। वे झगड़े के बाद सुलह हो जाने पर एक-दूसरे के गले मिल रहे थे।
(ii) उन्हें देखकर उनके पिता बेनीमाधव सिंह प्रसन्न हुए क्योंकि उनका परिवार टूटने से बच गया था।
(iii) ‘बड़े घर की बेटियाँ’ से आनंदी की ओर संकेत किया गया है, जो एक बड़े उच्च कुल की बेटी थी। उसके पिता एक छोटी-सी रियासत के तालुकेदार थे। वक्ता ने उसकी दयालुता एवं उदारता को सराहा है कि वह बिगड़ता हुआ काम बना लेती है।
(iv) श्रीकंठ और लाल बिहारी का मेल श्रीकंठ की पत्नी आनंदी ने कराया। उसने लाल बिहारी को घर छोड़कर जाने से रोक लिया।
प्रश्न 8. संक्षिप्त उत्तर दीजिए—
(i) लाल बिहारी कौन था? उसका आनंदी से किस बात पर झगड़ा हुआ?
(ii) लाल बिहारी को अपने भाई की किस बात से सबसे अधिक पीड़ा पहुँची?
(iii) गाँव की स्त्रियों ने जब श्रीकंठ सिंह और उनके पिता की तकरार की बात सुनी, तो उन्हें क्या हुआ?
(iv) आनंदी को अपने किये पर कब तथा क्यों पछतावा होने लगा?
उत्तर—
(i) लाल बिहारी ठाकुर बेनीमाधव सिंह का छोटा बेटा और आनंदी का देवर था। एक दिन वह दो चिड़ियाँ मार कर लाया और भावज से उन्हें पकाने को बोला। हाँडी में पाव भर घी भी था, वह आनंदी ने मांस में डाल दिया। जब लाल बिहारी खाने बैठा तो उसने पूछा कि दाल में घी क्यों नहीं है। इस पर वह उसके मायके को बुरा-भला कहने लगा। आनंदी से रहा न गया, उसने भी उसे सुना दिया कि वहाँ नाई-कहार खा जाते हैं और किसी को जान भी नहीं पड़ता। यह बात सुनकर लाल बिहारी ने खड़ाऊँ मार फेंकी। अत: झगड़ा बढ़ गया।
(ii) लाल बिहारी श्रीकंठ का बहुत आदर करता था। उसे कभी इतना साहस न हुआ था कि श्रीकंठ के सामने चारपाई पर बैठ जाये, हुक्का पी ले या पान खा ले। दोनों में हार्दिक स्नेह था। लेकिन आज श्रीकंठ का यह कहना कि वह उसकी सूरत भी नहीं देखना चाहता और न ही वह एक घर में रह सकते हैं, ऐसी हृदयविदारक बात सुनकर लाल बिहारी को बहुत पीड़ा पहुँची।
(iii) बेनीमाधव सिंह पुराने आदमी थे। वे इस गाँव के जमींदार और नंबरदार रह चुके थे। लोग उनके परिवार की बहुत इज्ज़त करते थे। ठाकुर साहब और श्रीकंठ के समझाने-बुझाने पर कई घरों के झगड़े टल चुके थे। लेकिन आज झगड़ने की आवाज़ें ठाकुर साहब के घर से आ रही थीं। गाँव की स्त्रियाँ जब श्रीकंठ सिंह और उनके पिता की तकरार की बात सुनीं तो वे सब दोनों पक्षों का झगड़ा देखने और मज़ा लेने के लिए इकट्ठा होने लगीं।
(iv) आनंदी स्वभाव से दयालु थी। वह नहीं चाहती थी कि घर में कलह-कलेश बढ़े। जब उसने सुना कि बात इतनी बढ़ गई है और श्रीकंठ अलग होने की बात पर अड़े हुए हैं तो उसे मन ही मन पछतावा होने लगा। उसका घर बिखरने के कगार पर था। इस पर उसने लाल बिहारी को क्षमा माँगकर रोक लिया।
प्रश्न 9. निम्नलिखित पंक्तियों का आशय बताइए—
(i) मन का मैल धोने के लिए नयन-जल से उपयुक्त और कोई वस्तु नहीं है।
(ii) दूसरों को उपदेश देना कितना सहज है।
(iii) बेनीमाधव सिंह अपनी आधी से अधिक संपत्ति वकीलों को भेंट कर चुके थे।
(iv) बेनीमाधव सिंह ने आनंदी को बड़े घर की बेटी क्यों कहा?
उत्तर—
(i) यह सत्य है कि मन में अगर क्रोध, ईर्ष्या अथवा द्वेष हो तो उसे मिटाने के लिए आँसुओं (नयन-जल) से उपयुक्त और कोई वस्तु नहीं है। क्षमा माँगकर और रोकर अपने किये पर पछतावा करने से मन का मैल धुल जाता है।
(ii) लाल बिहारी के भावज के साथ दुर्व्यवहार के कारण श्रीकंठ ने विद्रोह का रास्ता अपनाया और अपने बाप से कहा — “दादा, अब इस घर में मेरा निर्वाह न होगा।” अपनी प्राचीन सभ्यता और परंपरा का गुणगान करने वाले श्रीकंठ ने ऐसे ही बड़ों के साथ विद्रोहपूर्ण बातें करने पर अपने मित्रों को डाँटा था, लेकिन आज उन्हें स्वयं वही बातें अपने मुँह से कहनी पड़ीं। आज उन्हें यह एहसास हुआ कि दूसरों को उपदेश देना कितना सरल है।
(iii) जमींदारों और संपदा वालों के लिए कोर्ट-कचहरी एक आम बात है। फिर भी मिलता कुछ नहीं, मामले सालों तक लटके रहते हैं और हज़ारों रुपया बरबाद हो जाता है। इसी तरह बेनीमाधव सिंह गौरीपुर गाँव के जमींदार और नंबरदार थे। वह अपनी आधी से अधिक संपत्ति वकीलों को भेंट कर चुके थे।
(iv) बेनीमाधव सिंह ने आनंदी को बड़े घर की बेटी इसलिए कहा क्योंकि उसने बिगड़े हुए काम को बना लिया था। अर्थात् दोनों भाइयों को एक छोटी-सी बात के लिए अपने दिल को थाम कर एक-दूसरे से अलग होने से बचा लिया था।
Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)
बड़े घर की बेटी – Class 10 Hindi Practice Worksheet
Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.