Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)
अमित से अनायास भेंट
मीनू ने प्रथम श्रेणी में अपनी परीक्षा पास की। आज वह बहुत अधिक प्रसन्न थी। मीनू की दो महीने की छुट्टियाँ समाप्त हो चली थीं। अभी तक वह और आशा तैयारी में व्यस्त थीं। दो दिन बाद उसे होस्टल जाना था, अतः तैयारी करने लगी।
होस्टल पहुँचने पर मीनू को कई नये चेहरे दिखाई दिये। माया उससे मिलकर बहुत खुश हुई। कॉलेज खुलते ही उसकी नियमित पढ़ाई शुरू हो गई। रविवार को वह माया के साथ बाजार गई, आशा के लिए साड़ियाँ और चप्पल खरीदने के लिए। जब वह चप्पल खरीद रही थी तो उसे अमित दिखाई दिया। वह उसे एकटक देखता रहा। अमित कुछ कहना चाहता था लेकिन मीनू ने बात करने का अवसर ही नहीं दिया। मीनू फिर माया को लेकर वहाँ से चल दी। माया उसकी जल्दबाजी का कारण नहीं समझ पा रही थी। मीनू के हृदय में भी बेचैनी का आभास हो रहा था। उसे याद आ जाता कि अमित के घरवालों ने उसे धोखा दिया है। अमित का सामना होते ही उसके मन में घृणा भर जाती।
होस्टल में सभी लड़कियों ने उसकी खरीदी हुई साड़ियाँ देखकर मजाक किया कि क्या ये साड़ियाँ अपनी शादी के लिए खरीदी हैं। मीनू ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी है। थोड़ी देर बाद सब लड़कियाँ वहाँ से चली गईं।
An Unexpected Encounter with Amit
English: Meenu passed her examination in the first division and was extremely happy today. Her two-month vacation was about to end, and until then she and Asha had been busy with preparations. She had to return to the hostel in two days, so she started packing.
Upon reaching the hostel, Meenu saw many new faces, and Maya was very happy to meet her. Regular studies resumed as soon as college reopened. On Sunday, she went to the market with Maya to buy sarees and slippers for Asha. While buying slippers, she saw Amit, who kept staring at her. Amit wanted to say something, but Meenu did not give him the opportunity to talk and walked away with Maya. Maya could not understand the reason for her rush. A sense of restlessness was also stirring in Meenu's heart, as she remembered that Amit's family had betrayed her. Facing Amit filled her heart with hatred.
In the hostel, all the girls saw the sarees she had bought and joked, asking if she bought them for her own wedding. Meenu explained that it was for her younger sister's wedding. Shortly after, all the girls left.
Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)
लेखक:सुषमा अग्रवाल
अवतरणों पर आधारित प्रश्न:-
अवतरण-1
“मीनू को देखते ही अमित का दिल कुछ करने के लिए बेचैन हो उठता परन्तु उसे मीनू से बात करने का अवसर ही नहीं मिल पाया था। अमित को अपनी ओर आता देखकर तथा लगातार एकटक देखते पाकर मीनू माया से बोली, “चलो माया यहाँ चप्पले पसंद नहीं आ रही है।” माया उसकी बात समझ नहीं पाई थी, माया के कहने पर उन्हीं से दो जोड़ी चप्पले खरीदकर वहाँ से चल दी। माया उसकी जल्दबाजी का कारण समझ नहीं पा रही थी।”
प्रश्न-1. मीनू को देखकर अमित का दिल कुछ कहने के लिए बेचैन क्यों हो उठता था? वह उससे क्या कहना चाहता है?
उत्तर: अमित ने जब पहली बार मीनू को देखा था तभी उसे बहुत पसंद आ गई थी परंतु उसके माता-पिता ने उसका रिश्ता कहीं और पक्का कर दिया। इससे मीनू के दिल को बड़ी ठेस पहुँची थी। अमित में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह अपने माता-पिता के निर्णय का विरोध कर पाता। वह अभी भी उसे पसंद करता था, इसलिए मीनू को देखकर उसका दिल कुछ कहने को बेचैन हो उठता। वह उसे सारी बातें सच-सच बताकर उन बातों के लिए उससे माफी माँगना चाहता था।
प्रश्न-2. अमित को देखते ही मीनू की क्या प्रतिक्रिया हुई? अमित के मिलने पर मीनू के मन में इस प्रकार की प्रतिक्रिया क्यों होती है?
उत्तर: मीनू अमित और उसके परिवार वालों से घृणा करने लगी थी। वह जब भी अमित को देखती, उसकी अतीत की स्मृतियाँ फिर ताजा हो जाती। उसे याद हो आता वह दिन जब अमित के घर वालों ने उन सबको धोखा दिया। उनसे झूठ बोला कि उन्हें मीनू नहीं बल्कि आशा पसंद है जबकि पैसों के लालच में उन्होंने अमित की शादी एक धनी घर की लड़की से तय कर दी थी।
प्रश्न-3. इसके पहले अमित को मीनू कहाँ मिली थी? क्या उस दिन मीनू से उसकी बात हो सकी? यदि नहीं तो क्यों?
उत्तर: इसके पहले अमित को मीनू नीलिमा की शादी में मिली थी। मीनू ने वहाँ एक गाना गाया था। मीनू का गीत अमित को बहुत पसंद आया था। उसने मीनू के गाने की तारीफ की। पर जैसे ही मीनू ने उसे देखा उसे पिछली बातें याद आ गई और वह वहाँ से उठकर चली गई। इस प्रकार मीनू ने उसे अपने मन की बात कहने का अवसर ही नहीं दिया।
प्रश्न-4. माया मीनू के व्यवहार से अचंभित क्यों थी? समझाकर लिखिए।
उत्तर: माया और मीनू दोनों चप्पले खरीदने के लिए एक चप्पलों की दुकान पर गई। वहाँ बहुत सुंदर-सुंदर चप्पले थी। मीनू और माया दोनों चप्पले पसंद करने लगी। तभी मीनू को सामने से अमित आता दिखाई दिया। वह अपनी बहन मधु के साथ चप्पले खरीदने आया था। अमित को देखते ही मीनू को पुरानी बातें याद आ गई और उसका दिल घृणा से भर गया। उसने माया से चलने को कहा क्योंकि वहाँ उसे चप्पले पसंद नहीं आ रही थी। माया मीनू के इस व्यवहार से अचंभित थी क्योंकि वहाँ चप्पले बहुत सुंदर थी।
प्रश्न-5. होस्टल पहुँचते ही मीनू के हाथ में साड़ियों के डिब्बे देखकर लड़कियों ने मीनू से कौन-कौन से प्रश्न किये थे? मीनू ने सभी लड़कियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए क्या कहा था? उत्तर सुनकर लड़कियों की क्या प्रतिक्रिया हुई?
उत्तर: होस्टल पहुँचते ही मीनू के हाथ में साड़ियों के डिब्बे देखकर लड़कियों ने सोचा कि उसकी शादी पक्की हो गई है और ये साड़ियाँ अपनी शादी के लिए खरीदी है। सभी ने साड़ियाँ खोलकर देखी और फिर मजाक भरे शब्दों में उससे पूछना शुरू किया। पहली लड़की ने पूछा क्या अपनी शादी के लिए इतनी अच्छी साड़ियाँ खरीदी है? दूसरी ने पूछा, तुम्हारी शादी पक्की हो गई, पर हमें बताया तक नहीं। चौथी बोली, कैसे हैं हमारे जीजाजी? पाँचवी बोली, शादी करके कहाँ जाओगी मीनू? कहाँ रहते हैं हमारे जीजाजी? इतने सारे प्रश्नों को एक साथ सुनकर मीनू ने शान्त स्वर में बताया कि ये साड़ियाँ उसने अपनी छोटी बहन के लिए खरीदी हैं। एक महीने बाद उसकी शादी है। यह बात सुनकर सभी लड़कियाँ चुप हो गयीं, किसी का साहस नहीं था कि मीनू से कोई कुछ पूछता। सारी लड़कियाँ वहाँ से चली गई।
अवतरण-2
“अमित को अपनी ओर आता देखकर तथा एकटक लगातार देखते हुए पाकर मीनू माया से बोली, "चलो माया, यहाँ चप्पलें कुछ पसन्द नहीं आ रही हैं।" माया समझ नहीं पायी थी, इसलिए वह बोली, "नहीं मीनू, यहाँ तो बहुत सुन्दर-सुन्दर चप्पलें हैं। इन्हीं में से पसन्द कर लो।"
(i) अमित कौन है ? यहाँ वह मीनू की तरफ क्यों देख रहा है ?
(ii) माया क्या नहीं समझ पायी थी ?
(iii) मीनू अमित को देखकर कैसा अनुभव करती थी ?
(iv) मीनू बाजार से क्या-क्या चीजें खरीदकर लाई और क्यों ? सामान देखकर होस्टल की लड़कियों ने क्या सोचा ? वे किस प्रकार के प्रश्न मीनू से पूछने लगीं ? मीनू ने क्या उत्तर दिया ?
उत्तर - (i) अमित मेरठ का वह लड़का है जिसके माता-पिता मीनू को अमित के लिए देखकर अस्वीकृत कर चुके थे, अमित को मीनू पसन्द आ गई थी, लेकिन वह अपने माता-पिता की राय का विरोध न कर सका। मीनू के लिए उसके हृदय में जगह है, इसीलिए वह बात करने के अवसर की तलाश में लगातार मीनू की तरफ देख रहा है।
(ii) मीनू ने ताड़ लिया कि अमित उसकी तरफ लगातार देख रहा है। उस अवसर को टालने की इच्छा से मीनू ने माया से कहा कि यहाँ चप्पल ठीक नहीं हैं, कहीं और चलते हैं। यह सुनकर माया यह नहीं समझ पाई कि चप्पलें तो इस दुकान पर बहुत सुन्दर हैं फिर मीनू यहाँ से बिना चप्पल लिये क्यों जाना चाहती है ?
(iii) मीनू जब भी अमित को देखती, उसकी अतीत की स्मृतियाँ फिर ताजी हो जातीं। उसे याद आ जाता वह दिन जब अमित के घरवालों ने झूठ बोलकर उनको धोखा दिया था। इन्हीं बातों को याद करके उसके हृदय में अमित के प्रति घृणा भर आती।
(iv) मीनू बाजार से चप्पलें और कुछ साड़ियाँ खरीद कर लाई। उसकी छोटी बहन आशा की शादी थी। क्योंकि घरवालों ने मीनू से आशा के लिए सुन्दर चप्पलें और साड़ियाँ लाने के लिए कह दिया था। साड़ियाँ और चप्पलें देखकर होस्टल की लड़कियों ने सोचा कि मीनू अपनी शादी के लिए ही ये चीजें खरीदकर लाई है। अतः वे सब अनेक प्रकार के प्रश्न पूछने लगीं कि कब है तुम्हारी शादी ? हमें बताया भी नहीं। जीजाजी क्या करते हैं, कैसे हैं, उनका फोटो तो होगा आदि। मीनू ने प्रश्नों की समाप्ति पर शान्त स्वर में कहा कि साड़ियाँ मैंने अपनी छोटी बहन के लिए खरीदी हैं। एक महीने बाद उसकी शादी है।
Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)
नया रास्ता: अध्याय 15 – Class 10 Hindi Practice Worksheet
Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.