Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)
मीनू के अशोक भैया के विदेश जाने पर विचार
मीनू ने दूसरे वर्ष की परीक्षा भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर ली। अब तीसरे वर्ष की परीक्षा के लिए वह कठिन परिश्रम कर रही थी। आजकल कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिताएँ चल रही थीं। मीनू ने उन प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लिया था। वह नीलिमा के घर उससे मिलने पहुँची। नीलिमा बुखार में पड़ी थी और उसके पति दवा लेने गये थे। अनूप को रोता देखकर नीलिमा ने मीनू से कहा कि वह उसे उसके पास लिटा दे। मीनू ने पालने में ही उसे सुला दिया। सुरेन्द्र जी दवा लेकर वापस आये तो मीनू को नीलिमा के पास बैठे देखा। सुरेन्द्र जी ने नीलिमा को दवा पिलाई और कहा, "मीनू, तुम जितनी देर यहाँ नीलिमा के पास बैठी हो, उतनी देर में नीलिमा को आराम मिला।"
नीलिमा ने मीनू से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। नीलिमा ने मीनू को बताया कि अशोक भैया दो वर्ष के लिए पढ़ने अमेरिका गये हैं। मीनू ने अपने विचार प्रकट किये कि बाहर से पढ़-लिखकर अपने देश में आना चाहिए और यहीं रहना चाहिए। यदि सभी बुद्धिजीवी विदेशों में जाकर बस जायेंगे, तो हमारे देश की उन्नति नहीं हो सकती। नीलिमा ने इसका समर्थन किया। दोनों बात कर ही रही थीं कि सुरेन्द्र वापस आ गये। मीनू उठकर चलने को हुई। नीलिमा ने सुरेन्द्र जी को छोड़ने को कहा, परन्तु मीनू ने यह कहकर इन्कार कर दिया कि नीलिमा की तबियत ठीक नहीं है। वह अकेली ही होस्टल आ गई।
Meenu’s thoughts on Ashok Bhaiya visiting America
English:- Meenu passed her second-year examination in the first division as well. Now she was working hard for her third-year exams. Sports competitions were going on in college, but Meenu hadn't participated in them. She visited Neelima's house. Neelima was down with fever, and her husband had gone to get medicine. Seeing Anup crying, Neelima asked Meenu to lay him down near her, and Meenu put him to sleep in his cradle. When Surendra returned with the medicine, he saw Meenu sitting by Neelima. Surendra gave Neelima the medicine and said, "Meenu, in the time you've sat here with Neelima, she has felt much better."
Neelima inquired about Meenu's studies and informed her that Ashok had gone to America for two years to study. Meenu expressed her views that after studying abroad, one should return to their own country and live here; if all intellectuals settle abroad, our country cannot progress. Neelima supported her view. Just as they were talking, Surendra returned. Meenu got up to leave. Neelima asked Surendra to drop her, but Meenu refused, saying that Neelima's health wasn't good, and she returned to the hostel alone.
Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)
लेखक:सुषमा अग्रवाल
अवतरणों पर आधारित प्रश्न:-
अवतरण-1
“मीनू को लगा कि नीलिमा तीव्र ज्वर से पीड़ित है। इसलिए उससे बातें करना उचित नहीं। उसने पास पड़ी एक पत्रिका उठाकर पढ़नी शुरु कर दी। नीलिमा को दवाई मिलने से कुछ आराम हुआ और उसे झपकी आ गयी। मीनू उस पत्रिका पढ़ने व्यस्त रही।”
प्रश्न-1. मीनू ने नीलिमा से बातचीत करना क्यों उचित नहीं समझा? वह क्या करने लगी?
उत्तर: नीलिमा को तेज़ बुखार था। उसे आराम की ज़रुरत थी इसलिए मीनू ने उससे बातचीत करना उचित नहीं समझा। बातचीत करने के कारण वह सो नहीं पा रही थी। समय काटने के लिए वह पास पड़ी एक पत्रिका उठाकर पढ़ने लगी।
प्रश्न-2. नीलिमा की आँखे कब खुली? आँख खुलते ही नीलिमा ने मीनू से क्या कहा? मीनू ने उसका क्या उत्तर दिया?
उत्तर: आधा घंटा नींद लेने के बाद चौंककर नीलिमा की आँखे खुली। आँख खुलते ही उसने देखा कि मीनू अकेली ही बैठी हुई है। नीलिमा को बुरा लग रहा था कि वह मीनू को अकेले बैठाकर सो गई। उसने मीनू से क्षमा माँगते हुए कहा कि वह बिलकुल बोर नहीं हुई। वह आराम से पत्रिका पढ़ रही थी। मीनू ने नीलिमा से उसकी तबीयत के बारे में भी पूछा।
प्रश्न-3. मीनू और नीलिमा के बीच क्या बातचीत हुई?
उत्तर: मीनू ने नीलिमा से उसकी तबीयत के बारे में पूछा। उसने कहा कि अब उसे आराम महसूस हो रहा है। नीलिमा ने मीनू से उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा। मीनू ने कहा कि उसने दो साल की पढ़ाई अच्छे से कर ली है अब अंतीम साल की तैयारी में लगी हुई है। नीलिमा ने मीनू से अपने अशोक भैया के बारे में बताया और कहा कि उसके अशोक भैया आगे की पढ़ाई के लिए दो साल के लिए अमेरिका गए हैं शायद वह वहीं बस जाएँ, मीनू इस बात को सुनकर कहती है कि हमारी भारत सरकार हमारी पढ़ाई लिखाई के लिए कितना पैसा खर्च करती है यदि सभी लोग विदेश में बस जाएँगे तो भारत की उन्नति कैसे होगी?
प्रश्न-4. मीनू अकेले ही होस्टल वापस क्यों गई थी?
उत्तर: मीनू को नीलिमा के यहाँ आए कई घंटे हो चुके थे। सुरेन्द्र जी जब वापस आए तो मीनू ने जाने की इच्छा प्रकट की। नीलिमा ने कहा कि वह अकेली न जाए। उसे सुरेन्द्र जी छोड़ आएँगे। परंतु नीलिमा की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए उसने नीलिमा को अकेले छोड़न उचित न समझा और अकेले ही होस्टल वापस चली गई।
प्रश्न-5. मीनू ने विदेश में जाकर बसने वाले भारतीय बुद्धिजीवियों के बारे में क्या विचार व्यक्त किए? आप उन विचारों से कहाँ तक सहमत है?
उत्तर: मीनू इस बात के सख्त खिलाफ थी कि पढ़-लिखकर योग्यता प्राप्त करके विदेश में जाकर बस जाए। वह यह जानती थी कि यदि पैसों के लालच में सभी लोग विदेश में जाकर बसने लगे तो अपने देश की प्रगति कैसे होगी। एक विद्यार्थी होने के नाते मीनू के उक्त विचारों से पूरी तरह सहमत हूँ। नौजवान को अपने देश के बारे में सोचना चाहिए। देश में रहकर ही अपना काम करें और देश भी उनके सेवाओं का लाभ उठाया। निश्चय ही उन्हें विदेश से पैसा काफी अधिक मिलता है, परंतु अपने देशवासियों से जो प्यार उन्हें मिलेगा उसे धन से तौला नहीं जा सकता।
अवतरण-2
“आजकल उसके कॉलेज में खेलकूद-प्रतियोगिताएँ चल रही थीं। मीनू ने उन प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लिया था और कॉलेज में पढ़ाई भी नहीं चल रही थी। उसने सोचा कि आज नीलिमा के घर जाकर मिल आऊँ। पढ़ते-पढ़ते थक चुकी थी। इसलिए वह उठी और नीलिमा के घर पहुँची। वहाँ उसने देखा कि नीलिमा बिस्तर पर पड़ी थी।”
(i) मीनू कहाँ रहकर क्या पढ़ रही है? उसने नीलिमा के घर जाने की बात क्यों सोची?
(ii) नीलिमा बिस्तर पर क्यों पड़ी थी? उसके पास कौन था?
(iii) विदेशों में बसने वाले भारतीयों के बारे में मीनू के क्या विचार थे?
(iv) मीनू को हॉस्टल छोड़ने के लिए उसके साथ कौन गया?
उत्तर: (i) मीनू मेरठ में रहकर वकालत की पढ़ाई कर रही है। उसने वकालत को दो वर्ष में प्रथम श्रेणी पास कर ली है। अब वह तृतीय वर्ष की तैयारी कर रही है। आजकल उसके कॉलेज में पढ़ाई नहीं चल रही थी। कॉलेज में खेलकूद की प्रतियोगिताएँ चल रही थीं। मीनू इन प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले रही थी। पढ़ते-पढ़ते वह थक चुकी थी। इसलिए उसने सोचा कि नीलिमा के घर हो आए, थोड़ा मानसिक बदलाव हो जाएगा।
(ii)नीलिमा को ज्वर हो गया था इसलिए वह बिस्तर में पड़ी थी। उसके पास उसके पति सुरेन्द्र थे, जो उसका ध्यान रख रहे थे और दवा दे रहे थे।
(iii) जो भारतीय विदेशों में बस जाते हैं, उनके बारे में मीनू ने कहा, “परन्तु मैं तो इस पक्ष में जरा नहीं हूँ। हमारी भारत सरकार हमारी पढ़ाई पर कितना पैसा खर्च करती है, और चन्द पैसों के कारण विदेशों में जाकर बस जायें। यदि सभी बुद्धिजीवी विदेशों में जाकर बस जायेंगे तो हमारे देश की उन्नति किस प्रकार सम्भव हो सकेगी।”
(iv) मीनू को नीलिमा के घर काफी देर हो गई थी। मीनू घड़ी देखकर उठ खड़ी हुई तो नीलिमा ने अपने पति से उसे छोड़ आने को कहा। जब सुरेन्द्र जी मीनू के साथ जाने को हुए तो मीनू ने मना कर दिया कि नीलिमा की तबीयत ठीक नहीं है, मैं अकेली ही चली जाऊँगी। अतः वह अकेली ही हॉस्टल तक आई।
Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)
नया रास्ता: अध्याय 18 – Class 10 Hindi Practice Worksheet
Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.