1. Home
  2. ›
  3. ICSE Class 10 Hindi
  4. ›
  5. नया रास्ता: अध्याय 19
ICSE Class 10 Hindi • नया रास्ता (उपन्यास)

नया रास्ता: अध्याय 19 – Class 10 Hindi Summary, Notes & Question Answers

ICSE कक्षा 10 हिंदी उपन्यास नया रास्ता अध्याय 19 (अमित के घर में उदासी) का संपूर्ण सारांश और महत्वपूर्ण अवतरण आधारित प्रश्नोत्तर।

✍️ Author: सुषमा अग्रवाल 📖 Book: नया रास्ता (उपन्यास) 🏷️ Chapter: 19 (उपन्यास) 🎓 Board: ICSE Class 10 ✓ Ad-Free Portal
📜

Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)

लेखिका - सुषमा अग्रवाल (Sushma Agarwal)

अमित के घर में उदासी

जब से अमित का रिश्ता टूटा था, मायाराम जी के घर में उदासी छा गई थी। अमित की माँ का बहू घर में लाने का सपना टूट चुका था। मायाराम जी और अमित तो सुबह फैक्ट्री चले जाते और मधु अपने कॉलेज चली जाती। माँ को घर में अकेले रहना पड़ता। सुबह लगभग ग्यारह बजे पोस्टमैन ने आकर माँ को एक लिफाफा दिया। उसमें भतीजे दीपक की शादी का कार्ड था। वह बहुत प्रसन्न हुईं। मधु ने उनसे पत्र के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि दीपक भैया की शादी का कार्ड आया है। शनिवार की शादी है और रविवार का प्रीतिभोज है। मधु कॉलेज चली गई। दोपहर को अमित घर आया तो उसने मेज पर रखा हुआ कार्ड देखा। अमित का भोजन लगा दिया गया। माँ ने उससे उसकी शादी के बारे में बात की। मधु भी शादी के योग्य हो गई है, पहले तुम्हारी शादी हो जाये, बाद में मधु की शादी के लिए लड़का देखें। अमित बात टालकर फैक्ट्री चला गया। माँ को अमित के परिवर्तित व्यवहार से चिन्ता होने लगी। उन्होंने सोचा कि अमित के मित्र सुरेन्द्र से बात की जाये।

Sadness in Amit's Household

English:- Ever since Amit's alliance broke off, sadness had descended upon Mayaram ji's house. Amit's mother's dream of bringing a daughter-in-law home had shattered. Mayaram ji and Amit would leave for the factory in the morning, and Madhu would go to college, leaving the mother alone at home. Around 11 in the morning, the postman delivered an envelope to the mother containing the wedding card of her nephew Deepak, which made her very happy.

Madhu asked her about the letter, and she explained that it was Deepak's wedding card—the wedding is on Saturday and the reception is on Sunday. Madhu left for college. In the afternoon when Amit came home, he saw the card kept on the table. His meal was served, and mother talked to him about his marriage, suggesting that since Madhu has also reached marriageable age, Amit should get married first, and then they'll look for a groom for Madhu. Amit brushed off the talk and went back to the factory. Mother began to worry about Amit's changed behavior and decided to talk to his friend Surendra.

📝

Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)

नया रास्ता - अध्याय 19
प्रश्न-उत्तर एवं व्याख्या (Notes)

लेखक:सुषमा अग्रवाल

अवतरणों पर आधारित प्रश्न:-

अवतरण-1

“मम्मी, मैंने ऐसा तो नहीं कहा कि मैं शादी नहीं करूँगा, परंतु अभी यह विचार छोड़ दिया है।”

प्रश्न-1. अमित ने अभी शादी का विचार क्यों छोड़ दिया है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: अमित ने जब मीनू को पहली बार देखा था उसे पहली नज़र में ही मीनू पसंद आ गई थी। वह उसी से शादी करना चाहता था, परंतु उसके माता पिता के मर्ज़ी के खिलाफ़ था, उसका रिश्ता धनीमलजी की बेटी सरिता से तय कर दिया। बाद में वह रिश्ता भी टूट गया। इन सब बातों से अमित के दिल को काफी ठेस पहुँची इसलिए उसने अभी शादी करने का विचार छोड़ दिया।

प्रश्न-2. माँ ने अमित से शादी कर लेने की आवश्यकता बताते हुए क्या तर्क किया?

उत्तर: माँ ने अमित से शादी कर लेने की आवश्यकता बताते हुए तर्क यह दिया कि आब मधु शादी के योग्य हो गई है। उसकी भी शादी करनी है परंतु वह यह चाहती है कि पहले अमित की शादी हो जाए तो अच्छा होगा क्योंकि वह उम्र में भी मधु से बड़ा है। दूसरी बात यह है कि मधु की शादी का सब काम वह अकेले नहीं कर पाएगी। बहू घर में होगी तो शादी की तैयारी में उसकी मदद करेगी।

प्रश्न-3. अमित ने माँ के तर्क का क्या उत्तर दिया?

उत्तर: माँ के तर्क को सुनकर अमित ने कहा कि वह पहले मधु की शादी कर दें। उसकी शादी करने के चक्कर में मधु की शादी में देरी न करें। जहाँ तक उसकी शादी का सवाल है वह अभी शादी करने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं है।

प्रश्न-4. माँ अमित के किस व्यवहार से विस्मित से खड़ी रह गयी?

उत्तर: माँ ने अमित को तरह तरह से समझा बुझाकर शादी के लिए तैयार करना चाहती थी। उसने अमित से कहा कि उससे छोटे भाइयों की शादी हो रही है। बहू होती तो शायद वह भी घर का भार उस पर छोड़कर कहीं जा पाती। यह सारी बात को सुनकर अमित कहता है कि इस सारी बातों का समाधान हो जाएगा लेकिन उसके लिए अब वह शादी नहीं करना चाहता। अमित के इस व्यवहार से माँ विस्मित हो जाती है जब वह शादी के बात को आसानी से टाल देता है।

प्रश्न-5. माँ अमित के घनिष्ठ मित्र सुरेन्द्र से क्यों मिलना चाहती है? वे आज ही उनसे मिलने क्यों नहीं गई? समझाकर लिखिए।

उत्तर: अमित अभी शादी करने के लिए तैयार नहीं है। उसके व्यवहार से बहुत परिवर्तन आ चुका है। पहले वह अपनी माँ की कोई बात नहीं टालता था। अचानक उसमें बहुत बदलाव है, माँ इसका कारण नहीं समझ पा रही थी। माँ के मन में अनेक प्रश्न उठने लगे। कहीं अमित ने शादी का विचार त्याग तो नहीं दिया या फिर हो सकता है कि उसने और कोई लड़की पसन्द कर लिया हो। माँ ने सोचा कि सुरेन्द्र, अमित का अच्छा मित्र है। शायद वह यह सारी बात को जानता होगा। सुरेन्द्र से मिलकर वह इस बारे में जानकारी लेना चाहती थी। वह आज उससे मिलने जा नहीं पाई क्योंकि उस समय घर पर कोई नहीं था।

अवतरण-2

“उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा तो प्रसन्न हो गईं। उनके भतीजे दीपक की शादी का कार्ड था। कितनी प्रसन्न थीं आज वह! उनको अपने भाई के पास गए हुए कई वर्ष हो गए थे। उन्होंने सोचा कि इस बार वे शादी में जाएँगी, तब कुछ दिनों के लिए वहाँ रुकेंगी।”

(i) दीपक कौन है? वक्ता का उससे क्या सम्बन्ध है?

(ii) शादी में जाने के लिए वे इतनी उत्साहित क्यों हैं? ‘शादी’ शब्द को सुनकर एक अजीब-सी प्रसन्नता यहाँ क्यों है?

(iii) शादी के पीछे छिपे भाव को स्पष्ट कीजिए।

(iv) शादी के कार्ड को देखकर कौन उदास-सा हो गया और क्यों?

उत्तर: (i) दीपक अमित के मामाजी का लड़का है। वक्ता अमित की माताजी है। दीपक उनके भाई का पुत्र है।

(ii) अपने भतीजे दीपक की शादी के कार्ड को देखकर अमित की माताजी अति प्रसन्न हुईं। उन्हें घर में रहते हुए बहुत दिन हो गए थे। अतः वह कुछ दिन के लिए बाहर जाना चाहती थीं। अब शादी के बहाने वे अपने भाई के यहाँ कुछ दिन रहकर आएँगी। माताजी के घर में अभी किसी की शादी नहीं हुई है। अमित की शादी होनी थी पर हो नहीं पाई। शादी के नाम से घर के प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में खुशियाँ दौड़ जाती हैं। शादी की कल्पना अपने घर में साकार होने लगती है।

(iii) ‘शादी’ शब्द बड़ा लुभावना है। शादी शब्द सबको खुशियों से भर देता है। शादी योग्य लड़का-लड़की अपनी शादी के बारे में सोचते हैं। माता-पिता अपने पुत्र या पुत्री की शादी साकार होते हुए देखते हैं और खुशियों से भर जाते हैं।

(iv) दीपक की शादी के कार्ड को देखकर मधु उदास-सी हो गई क्योंकि उसकी परीक्षाएँ शुरू होने वाली थीं और इस कारण वह शादी में नहीं जा सकेगी ।


📄

Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)

नया रास्ता: अध्याय 19 – Class 10 Hindi Practice Worksheet

Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.