1. Home
  2. ›
  3. CBSE Class 10 Hindi
  4. ›
  5. टोपी शुक्ला
CBSE Class 10 Hindi • संचयन (भाग-2)

टोपी शुक्ला – Class 10 Hindi Summary, Notes & Question Answers

दो अलग धर्मों के परिवारों के बच्चों के बीच भावनात्मक मित्रता की दिल छू लेने वाली कहानी टोपी शुक्ला का सार, चरित्र-चित्रण और प्रश्नोत्तर।

✍️ Author: राही मासूम रज़ा 📖 Book: संचयन (भाग-2) 🏷️ Chapter: 3 (पूरक पाठ्यपुस्तक) 🎓 Board: CBSE Class 10 ✓ Ad-Free Portal
📜

Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)

टोपी शुक्ला - राही मासूम रज़ा
पाठ सारांश (Summary)

लेखक: राही मासूम रज़ा (Rahi Masoom Raza)

'टोपी शुक्ला' राही मासूम रज़ा द्वारा लिखे गए उपन्यास का एक अंश है। इस कहानी के माध्यम से लेखक ने बताया है कि बचपन में बच्चे को जहाँ से अपनापन और प्यार मिलता है, वह वहीं रहना चाहता है ।

'Topi Shukla' is an excerpt from the novel written by Rahi Masoom Raza. Through this story, the author explains that during childhood, a child wants to stay wherever he or she receives love, affection, and a sense of belonging.

टोपी और इफ़्फ़न की मित्रता

यह कहानी दो दोस्तों बलभद्र नारायण शुक्ला (टोपी) और सैयद ज़रग़ाम मुर्तुज़ा की गहरी मित्रता पर आधारित है । टोपी उसे इफ़्फ़न कहकर पुकारता है। कभी-कभी इफ़्फ़न को यह अच्छा नहीं लगता, फिर भी वह टोपी से बातचीत करता रहता है, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। दोनों के घर और धर्म (हिन्दू और मुस्लिम )अलग हैं, फिर भी उनके बीच गहरा प्रेम और आत्मीयता है।

English: Friendship Between Topi and Iffan: TThis story is based on the deep friendship between two friends, Balbhadra Narayan Shukla (Topi) and Syed Zargam Murtuza. Topi calls him Iffan. Sometimes Iffan does not like being called by this name, but he still continues to talk to Topi because both of them feel incomplete without each other. Although they belong to different families and religions (Hindu and Muslim), they share a deep bond of love, affection, and friendship.

 

इफ़्फ़न का परिवार

इफ़्फ़न के दादा और परदादा प्रसिद्ध मौलवी थे। वे जीवन भर हिंदुस्तान में रहे, पर उनकी मृत्यु के बाद उनकी लाशों को करबला ले जाकर दफनाया गया। इफ़्फ़न के पिता उनके खानदान में पहले ऐसे बच्चे थे, जो हिंदुस्तान में पैदा हुए थे। इफ़्फ़न की दादी मौलवी परिवार से नहीं थीं। वे पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक ज़मींदार परिवार की थीं। उनकी ससुराल लखनऊ में थी, जहाँ गाना-बजाना अच्छा नहीं माना जाता था। इफ़्फ़न के पिता की शादी के समय उनके मन में विवाह के गीत गाने की इच्छा थी, लेकिन इफ़्फ़न के दादा के डर से वे ऐसा नहीं कर पाईं। उन्हें इफ़्फ़न के दादा से केवल यही शिकायत थी कि वे हर समय मौलवी बने रहते थे। लखनऊ आने के बाद भी उन्हें अपनी मायके की 'पूरबी' बोली और खान-पान (दूध-दही) की याद आती थी। वे नमाज़-रोज़े की पाबंद थीं, लेकिन कट्टर नहीं थीं।

इफ़्फ़न को अपनी दादी से बहुत ज्यादा प्यार था। प्यार तो उसे अपने अब्बू, अम्मी, बड़ी बहन और छोटी बहन नुज़हत से भी था परन्तु दादी से वह सबसे ज्यादा प्यार किया करता था। अम्मी तो कभी-कभार इफ़्फ़न को डाँट देती थी और कभी-कभी तो मार भी दिया करती थी। बड़ी बहन भी अम्मी की ही तरह कभी-कभी डाँटती और मारती थी। अब्बू भी कभी-कभार घर को न्यायालय समझकर अपना फैसला सुनाने लगते थे। नुजहत को जब भी मौका मिलता वह उसकी कापियों पर तस्वीरें बनाने लगती थी। बस एक दादी ही थी जिन्होंने कभी भी किसी बात पर उसका दिल नहीं दुखाया था। वह रात को भी उसे बहराम डाकू, अनार परी, बारह बुर्ज, अमीर हमज़ा, गुलबकावली, हातिमताई, पंच फुल्ला रानी की कहानियाँ सुनाया करती थी।

 

English: Iffan's Family: Iffan's grandfather and great-grandfather were famous Maulvis (Islamic religious scholars). They lived in India throughout their lives, but after their deaths, their bodies were taken to Karbala and buried there. Iffan's father was the first child in his family to be born in India.

Iffan's grandmother did not belong to a Maulvi family. She came from a landlord's family in eastern Uttar Pradesh. Her in-laws lived in Lucknow, where singing and dancing were not considered acceptable.At the time of Iffan's father's wedding, she wanted to sing traditional wedding songs, but she could not do so because she was afraid of Iffan's grandfather. Her only complaint against him was that he always behaved like a Maulvi.

Even after moving to Lucknow, she missed the Purbi dialect and the traditional food (milk and curd) of her maternal home. She regularly offered Namaz and observed fasts, but she was not orthodox or narrow-minded.

Iffan loved his grandmother very much. He also loved his father (Abbu), mother (Ammi), elder sister, and younger sister Nuzhat, but he loved his grandmother the most.

His mother would sometimes scold him and even beat him. His elder sister also behaved like his mother and occasionally scolded and beat him. His father, too, would sometimes treat the house like a courtroom and announce his judgments. Whenever Nuzhat got an opportunity, she would start drawing pictures in his notebooks.

His grandmother, however, was the only person who never hurt his feelings for anything. At night, she would also narrate wonderful stories to him, such as the stories of Behram the Robber, Anar Pari, Barah Burj, Amir Hamza, Gulbakwali, Hatimtai, and Panch Phulla Rani.

 

टोपी का इफ़्फ़न की दादी से लगाव

इफ़्फ़न की दादी की बोली टोपी को भी बहुत अच्छी लगती थी। टोपी को इफ़्फ़न की दादी अपनी माँ जैसी लगती थीं, जबकि उसे अपनी दादी से स्नेह नहीं मिलता था। इसलिए टोपी इफफन के घर जाकर उसकी दादी से बातें किया करता था ।टो पी के पिता डॉक्टर हैं। उसका परिवार भरा-पूरा और संस्कारवादी है। घर में किसी चीज की कमी नहीं है, फिर भी टोपी को परिवार के सदस्यों से वह स्नेह नहीं मिलता जिसकी उसे आवश्यकता है। इफ़्फ़न की दादी टोपी को अपनी माँ की पार्टी की दिखाई दी कहने का अर्थ है टोपी की माँ और इफ़्फ़न की दादी की बोली एक जैसी थी। टोपी को अपनी दादी बिलकुल भी पसंद नहीं थी। उसे तो अपनी दादी से नफ़रत थी। वह पता नहीं कैसी भाषा बोलती थी। टोपी को अपनी दादी की भाषा और इफ़्फ़न के अब्बू की भाषा एक जैसी लगती थी। लेखक कहता है कि टोपी जब भी इफ़्फ़न के घर जाता था तो उसकी दादी के ही पास बैठने की कोशिश करता था। टोपी को इफ़्फ़न की दादी का हर एक शब्द शक़्कर की तरह मीठा लगता था। पके आम के रस को सूखाकर बनाई गई मोटी परत की तरह मज़ेदार लगता। तिल के बने व्यंजनों की तरह अच्छा लगता था। लेखक कहता है कि इफ़्फ़न की दादी टोपी से हमेशा एक ही सवाल पूछ कर बात आगे बढ़ती थी कि उसकी अम्माँ क्या कर रही है। पहले-पहले तो टोपी को समझ में नहीं आया कि ये अम्माँ क्या होता है परन्तु बाद-बाद में उसे समझ में आ गया कि माता जी को ही अम्माँ कहा जाता है। जब टोपी ने अम्माँ शब्द सुना तो उसे यह शब्द बहुत अच्छा लगा। जिस तरह गुड़ की डाली को मुँह में रख कर उसके स्वाद का आनंद लिया जाता है उसी तरह वह इस शब्द को भी बार-बार बोलता रहा। “अम्माँ”। “अब्बू”। “बाजी”। उसे ये शब्द बहुत पसंद आए।

English: Topi's Attachment to Iffan's Grandmother: Topi also loved the way Iffan's grandmother spoke. He felt that Iffan's grandmother was like his own mother, whereas he did not receive affection from his own grandmother. Therefore, Topi used to visit Iffan's house and spend time talking to his grandmother.

Topi's father was a doctor. His family was large and traditional. There was no shortage of anything in the house, yet Topi did not receive the love and affection he needed from his family members.

The statement that Iffan's grandmother's way of speaking reminded Topi of his mother's family means that Topi's mother and Iffan's grandmother spoke in a similar dialect.

Topi did not like his own grandmother at all. In fact, he hated her. He did not know what kind of language she spoke. To Topi, his grandmother's language sounded just like the language spoken by Iffan's father.

The author says that whenever Topi visited Iffan's house, he always tried to sit near Iffan's grandmother. Every word spoken by her sounded as sweet as sugar to him. It was as delicious as the thick layer of dried mango pulp and as tasty as sweets made from sesame seeds. The author says that Iffan's grandmother always started a conversation with Topi by asking the same question: "What is your mother doing?"

Initially, Topi did not understand the meaning of the word Amma, but gradually he realised that one's mother was called Amma.When Topi heard the word Amma, he liked it very much. Just as one enjoys the taste of a piece of jaggery by keeping it in one's mouth, he kept repeating this word again and again.

"Amma!" "Abbu!" "Baji!" He liked all these words very much.

 

‘अम्मी’ बोलने पर हँगामा

एक दिन टोपी को बैंगन का भुरता ज़रा ज्यादा अच्छा लगा। रामदुलारी (टोपी की माँ) खाना परोस रही थी। टोपी ने कह दिया कि अम्मी, ज़रा बैंगन का भुरता। अम्मी! यह शब्द सुनते ही मेज़ पर बैठे सभी लोग चौंक गए, उनके हाथ खाना खाते-खाते रुक गए। वे सभी लोग टोपी के चेहरे की ओर देखने लगे। टोपी की दादी सुभद्रादेवी तो उसी वक्त खाने की मेज़ से उठ गई थी और टोपी की माँ रामदुलारी ने टोपी को फिर बहुत मारा । एक ही बात बार-बार पूछ रही थी कि क्या अब वो इफ़्फ़न के घर जाएगा? इसके उत्तर में हर बार टोपी “हाँ” ही कहता था। मुन्नी बाबू और भैरव जो टोपी के भाई थे वे टोपी की पिटाई का तमाशा देखते रहे। लेखक कहता है कि जब टोपी की पिटाई हो रही थी, उसी समय मुन्नी बाबू एक और बात जोड़ कर बोले कि एक दिन, उन्होंने इसे रहीम कबाबची की दुकान पर कबाब खाते देखा था। सच्ची बात यह थी कि टोपी ने मुन्नी बाबू को कबाब खाते देख लिया था और मुन्नी बाबू ने उसे एक इकन्नी रिश्वत की दी थी। ताकि टोपी घर पर उनकी शिकायत न कर दे। उस दिन तो टोपी की इतनी पिटाई हो गई थी कि उसका सारा शरीर दर्द कर रहा था। दूसरे दिन जब टोपी स्कूल गया और स्कूल में इफ़्फ़न से मिला तो उसने उसे पिछले दिन की सारी बातें बता दी। दोनों भूगोल शास्त्र की कक्षा को छोड़कर बाहर निकल गए। पंचम की दुकान से इफ़्फ़न ने केले ख़रीदे क्योंकि बात यह थी कि टोपी फल के अलावा बाहर की किसी भी चीज़ को हाथ नहीं लगाता था।

 

English: An Uproar Over Using the Word 'Ammi': One day, Topi found the brinjal bharta especially delicious. Ramdulari (Topi's mother) was serving food. Topi said, "Ammi, please give me some more brinjal bharta."

As soon as everyone sitting at the dining table heard the word Ammi, they were shocked. Their hands stopped while eating, and everyone started staring at Topi's face.Topi's grandmother, Subhadra Devi, immediately got up from the dining table, and Topi's mother, Ramdulari, beat him severely once again. She kept asking him the same question repeatedly: "Will you go to Iffan's house again?"Everytime, Topi answered, "Yes!" Munna Babu and Bhairav, who were Topi's brothers, watched the whole scene of him being beaten.

The author says that while Topi was being beaten, Munna Babu added another accusation. He said that one day he had seen Topi eating kebabs at Rahim Kababchi's shop.The truth was that Topi had actually seen Munna Babu eating kebabs, and Munna Babu had bribed him with one ikkani (a coin worth one-fourth of a rupee) so that Topi would not complain about him at home. That day, Topi was beaten so badly that his entire body was aching.

The next day, when Topi went to school and met Iffan, he told him everything that had happened the previous day. Both of them skipped their geography class and went outside. Iffan bought bananas from Pancham's shop because Topi never touched anything from outside except fruits.

 

दादी का निधन और अकेलापन

टोपी बहुत ही भोलेपन से इफ़्फ़न से कहता है कि क्या ऐसा नहीं हो सकता कि वे लोग दादी बदल ले? उसकी दादी इफ़्फ़न के घर और इफ़्फ़न की दादी उसके घर आ जाए। टोपी कहता है कि उसकी दादी की बोली तो इफ़्फ़न के परिवार की बोली की तरह ही है। टोपी की इस बात का जवाब देते हुए इफ़्फ़न कहता है कि टोपी की यह इच्छा पूरी नहीं हो सकती। उसके अब्बू यह बात नहीं मानेंगे। क्योंकि उसकी दादी उसके अब्बू की अम्माँ भी तो हैं। । इफ़्फ़न ने उसे सांत्वना देते हुए कहा कि फिक्र मत करो , तुम्हारी दादी जल्दी मर जाएँगी क्यूंकि बूढ़े लोग जल्दी मर जाते हैं । जब टोपी और इफ़्फ़न बात कर रहे थे उसी समय इफ़्फ़न का नौकर आया और खबर दी कि इफ़्फ़न की दादी का निधन हो गया है। शाम को जब वह इफ़्फ़न के घर गया तो वहाँ सन्नाटा था । घर लोगों से भरा हुआ था। परन्तु एक दादी के न होने से टोपी के लिए पूरा घर खली हो चुका था। जबकि टोपी को दादी का नाम भी मालूम नहीं था, परन्तु उसका इफ़्फ़न की दादी से बहुत गहरा सम्बन्ध बन गया था। टोपी इफ़्फ़न को सहानुभूति देता हुआ कहता है कि इफ़्फ़न दादी की जगह उसकी दादी मर गई होती तो ठीक हुआ होता।

English: Grandmother's Death and Loneliness: Very innocently, Topi asked Iffan whether it was possible for them to exchange their grandmothers. His grandmother could come to Iffan's house, and Iffan's grandmother could come to his house. Topi said that his grandmother's way of speaking was just like the language spoken by Iffan's family. In reply, Iffan told him that his wish could not be fulfilled because his father would never agree to it. After all, Iffan's grandmother was also his father's mother. To console Topi, Iffan said, "Don't worry. Your grandmother will die soon because old people die quickly."

While Topi and Iffan were talking, Iffan's servant arrived and informed them that Iffan's grandmother had passed away. In the evening, when Topi visited Iffan's house, there was silence everywhere. The house was full of people, yet there was a strange sadness. Although the house was crowded with people, for Topi, the entire house had become empty because Iffan's grandmother was no longer there.

Topi did not even know his grandmother's name, yet he had developed a very deep emotional bond with her. While expressing his sympathy to Iffan, Topi said, "It would have been better if my grandmother had died instead of yours."

 

इफ़्फ़न के पिता का तबादला

कुछ समय बाद ’इफ़्फ़न के पिता का तबादला मुरादाबाद हो गया । उस दिन टोपी ने निर्णय किया कि वह आगे से ऐसे लड़के से मित्रता नहीं करेगा जिसके पिता का तबादला हो सकता है ।10 अकतूबर ,1945 को इफ़्फ़न के चले जाने के बाद टोपी बहुत अकेला महसूस करने लगा । उस शहर के दूसरे कलेक्टर हरिनाम सिंह थे । उनके तीन लड़के थे -डब्बू ,बीलू और गुड्डू । डब्बू बहुत छोटा था , बीलू बहुत बड़ा था और गुड्डू केवल अंग्रेजी बोलत था । उनमे से कोई टोपी का दोस्त नहीं बन सका । माली और चपरासी टोपी को जानते थे इसलिए वह कलेक्टर के बंगले में चला गया ।उस समय तीनों लड़के क्रिकेट खेल रहे थे ।उनके साथ टोपी का झगड़ा हो गया । डब्बू ने अलसेशियन कुत्ते को टोपी के पीछे लगा दिया। कुत्ते ने टोपी को कट लिया। उसे पेट में सात सुईयां लगी तो उसे होश आया ।इसके बाद उसने कभी कलेक्टर के बंगले का रुख नहीं किया ।

English: Iffan's Father's Transfer: After some time, Iffan's father was transferred to Moradabad. On that day, Topi decided that from then onwards, he would never befriend a boy whose father could be transferred. After Iffan left on 10 October 1945, Topi began to feel very lonely.

The new Collector of that city was Harinam Singh. He had three sons named Dabbu, Bilu, and Guddu. Dabbu was very young, Bilu was much older, and Guddu spoke only in English. None of them could become Topi's friend. The gardener and the peon knew Topi, so he went to the Collector's bungalow.At that time, all three boys were playing cricket. Topi got into an argument with them. Dabbu set their Alsatian dog on Topi. The dog bit him. He regained consciousness only after receiving seven injections in his stomach.

After this incident, Topi never went near the Collector's bungalow again.

टोपी का अकेलापन और परिवार की उपेक्षा

बाद में टोपी ने घर की बूढ़ी नौकरानी सीता के स्नेह से अपना अकेलापन दूर किया। सीता उसके दुख को समझती थी और टोपी को बहुत प्यार करती थी । घर के बाकी सदस्य उसे बेकार समझते थे। घर में सर्दी में सभी सदस्यों के लिए गरम कपड़े बने परंतु टोपी को मुन्नी बाबू का उतरा हुआ कोट दिया गया । टोपी ने वह कोट लेने से मना कर दिया और उसे घर की नौकरानी केतकी को दे दिया। उसकी इस हरकत पर दादी बहुत क्रोधित हुईं और उन्होनें टोपी को बिना गरम कपड़ों के सर्दी बिताने का आदेश दिया । इस पर दादी और टोपी के बीच बहस हो गई और दादी ने पूरा घर अपने सिर पर उठा लिया। जब टोपी को उसकी माँ ने दादी को उल्टा जवाब देने के लिए पीटा तो उनकी बूढ़ी नौकरानी सीता टोपी को समझाने लगी कि अब वह दसवीं कक्षा में पहुँच गया है। उसे दादी से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए । सीता ने तो बड़ी आसानी से कह दिया कि टोपी दसवीं कक्षा में पहुँच गया है परन्तु टोपी के लिए दसवीं कक्षा में पहुँचना इतना भी आसान नहीं था।

English: Topi's Loneliness and Neglect by His Family: Later, Topi found comfort and affection in Sita, the elderly maid of the house. Sita understood his pain and loved him very much. The other members of the family considered him useless and paid little attention to him.

During winter, warm clothes were made for all the family members, but Topi was given Munni Babu's old, discarded coat. Topi refused to accept that coat and gave it to Ketaki, another maid of the house.His grandmother became very angry at this behaviour and ordered him to spend the winter without warm clothes. This led to an argument between Topi and his grandmother, and she created a huge scene in the house.

When Topi's mother beat him for not answering his grandmother back, Sita, the elderly maid, tried to explain things to him. She told him that he had now reached Class Ten and should not speak to his grandmother in such a manner. Sita said quite easily that Topi had reached Class Ten, but getting there had not been easy for him at all.

 

टोपी का फेल होने पर मेहनत करना

दसवीं कक्षा में पहुँचने के लिए टोपी को बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ी थी। दो साल तो टोपी फेल ही हुआ था। वह पढ़ाई में बहुत तेज़ था परन्तु उसे कोई पढ़ने ही नहीं देता था। जब भी टोपी पढ़ाई करने बैठता था तो कभी उसके बड़े भाई मुन्नी बाबू को कोई काम याद आ जाता था या उसकी माँ को कोई ऐसी चीज़ मँगवानी पड़ जाती जो नौकरों से नहीं मँगवाई जा सकती थी, अगर ये सारी चीज़े न होती तो कभी उसका छोटा भाई भैरव उसकी कापियों के पन्नों को फाड़ कर उनके हवाई जहाज़ बना कर उड़ाने लग जाता। यह तो थी पहले साल की बात। दूसरे साल उसे टाइफ़ाइड हो गया था। जिसके कारण वह पढ़ाई नहीं कर पाया और दूसरी साल भी फेल हो गया। तीसरे साल वह पास तो हो गया परन्तु तीसरी श्रेणी में। टोपी के सभी दोस्त दसवीं कक्षा में थे। इसलिए वह उन्हीं से मिलता और उन्हीं के साथ खेलता था। अपने साथ नवीं कक्षा में पढ़ने वालों में से किसी के साथ उसकी दोस्ती नहीं थी। वह जब भी कक्षा में बैठता, उसे अजीब लगता था।

वहीद जो कक्षा का सबसे तेज़ लड़का था, उसने टोपी से पूछा कि वह उन लोगों के साथ क्यों खेलता है। उसे तो आठवीं कक्षा वालों से दोस्ती करनी चाहिए। क्योंकि वे लोग तो आगे दसवीं कक्षा में चले जाएँगे और टोपी को तो आठवीं वालों के साथ ही रहना है तो उनसे दोस्ती करना टोपी के लिए अच्छा होगा। यह बात टोपी को बहुत बुरी लगी और उसने उसी समय कसम खाई कि इस साल उसे टाइफ़ाइड हो या टाइफ़ाइड का बाप, वह पास होकर ही दिखाएगा। परन्तु साल के बीच में ही चुनाव आ गए। टोपी के पिता डॉक्टर भृगु नारायण, नीले तेल वाले, चुनाव लड़ने के लिए खड़े हो गए। अब जिस घर में कोई चुनाव के लिए खड़ा हो, उस घर में कोई पढ़-लिख कैसे सकता है? वह तो जब टोपी के पिता चुनाव हार गए तब घर में थोड़ी शांति हुई और टोपी ने देखा कि उसकी परीक्षा को ज्यादा समय नहीं रहा है। वह पढ़ाई में जुट गया। परन्तु जैसा वातावरण टोपी के घर में बना हुआ था ऐसे वातावरण में कोई कैसे पढ़ सकता था? इसलिए टोपी का पास हो जाना ही बहुत था। टोपी के दो साल एक ही कक्षा में रहने के बाद जब वह पास हुआ तो उसकी दादी बोली कि वाह! टोपी को भगवान नजरे-बंद से बचाए। बहुत अच्छी रफ़्तार पकड़ी है। तीसरे साल पास हुआ वो भी तीसरी श्रेणी में, चलो पास तो हो गया।

English: Topi's Hard Work After Failing in Class: Topi had to work very hard to reach Class Ten. He had failed twice. Although he was a very intelligent student, nobody allowed him to study peacefully.

Whenever Topi sat down to study, his elder brother Munni Babu would suddenly remember some work that needed to be done. Sometimes, his mother would ask him to bring something that could not be sent for through the servants. If none of these things happened, his younger brother Bhairav would tear pages out of his notebooks, make paper aeroplanes, and fly them around.This was what happened during the first year.

In the second year, he suffered from typhoid. Because of his illness, he could not study and failed again. In the third year, he finally passed, but secured only a third division.

All of Topi's friends were studying in Class Ten. Therefore, he spent time with them and played with them. He had no friendship with anyone from his own class, Class Nine. Whenever he sat in his classroom, he felt very uncomfortable and strange.

Waheed, who was the brightest boy in the class, asked Topi why he played with those boys. He told him that Topi should be friends with the students of Class Eight instead. The reason was that those boys would move on to Class Ten the following year, whereas Topi would have to remain with the Class Eight students. Therefore, it would be better for him to make friends with them. These words hurt Topi deeply. At that very moment, he took an oath that whether he got typhoid or even the father of typhoid, he would pass the examination that year at any cost. However, elections were announced in the middle of the year. Topi's father, Dr. Bhrigu Narayan, who was famous for his blue oil, decided to contest the elections.

Now, how could anyone study in a house where someone was contesting an election? The entire house remained busy with election activities, leaving no peace or quiet for studying.

It was only after Topi's father lost the elections that some peace returned to the house. By then, Topi realised that there was very little time left for his examinations, so he started studying seriously.

But how could anyone study properly in the kind of atmosphere that prevailed in Topi's house? Therefore, it was quite an achievement that Topi managed to pass.

After spending two years in the same class, when he finally passed, his grandmother remarked sarcastically, "Wow! May God protect Topi from the evil eye. He has made such wonderful progress!" He passed in the third year, and that too with a third division. Well, at least he passed!

कहानी का संदेश

इस कहानी से स्पष्ट है कि बच्चे को जहाँ भी प्यार, सम्मान और अपनापन मिलता है, वह उसी स्थान या इंसान से भावनात्मक रूप से जुड़ जाता है। बच्चों के मन में किसी प्रकार का जातिगत, धार्मिक या सामाजिक भेदभाव नहीं होता है. हिन्दू लड़का 'टोपी' और मुस्लिम लड़का 'इफ़्फ़न' की गहरी दोस्ती यह सिखाती है कि प्रेम और मित्रता मजहब की दीवारों से बहुत ऊपर होती है।

English: Message of the Story: This story clearly conveys that a child becomes emotionally attached to the person or place where he or she receives love, respect, affection, and a sense of belonging.Children do not have feelings of caste-based, religious, or social discrimination. The deep friendship between Topi, a Hindu boy, and Iffan, a Muslim boy, teaches us that love and friendship are far greater than the barriers of religion.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

📝

Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)

टोपी शुक्ला - राही मासूम रज़ा
प्रश्न-उत्तर एवं व्याख्या (Notes)

लेखक- राही मासूम रज़ा

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक दो पंक्तियों में दीजिए-

प्रश्न 1.इफ़्फ़न टोपी शुक्ला की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा किस तरह से है?

उत्तर- इफ़्फ़न टोपी शुक्ला की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि टोपी शुक्ला की पहली दोस्ती इफ़्फ़न के साथ ही हुई थी। इफ़्फ़न के बिना टोपी शुक्ला का जीवन अधूरा है। इफ़्फ़न के बिना टोपी की कहानी को समझा नहीं जा सकता। दोनों अलग-अलग मज़हब के होते हुए भी एक-दूसरे से अभिन्न रूप से जुड़े हुए हैं।

 

प्रश्न 2.इफ़्फ़न की दादी अपने पीहर क्यों जाना चाहती थीं?

उत्तर- इफ़्फ़न की दादी ज़मींदार की बेटी थीं। पीहर का घी-दूध, फलों के पेड़, कच्ची हवेली आदि उन्हें हमेशा याद आते रहते थे। ससुराल में मौलवी परिवार का वातावरण उन्हें कभी रास नहीं आया। अतः वे अपने पीहर जाना चाहती थीं।

 

प्रश्न 3.

इफ़्फ़न की दादी अपने बेटे की शादी में गाने-बजाने की इच्छा पूरी क्यों नहीं कर पाईं ?

उत्तर- इफ़्फ़न की दादी अपने बेटे की शादी में गाने-बजाने की इच्छा पूरी इसलिए नहीं कर पाईं क्योंकि दादी का विवाह एक मौलवी परिवार में हुआ था और मौलवियों में शादी-विवाह के समय जश्न मनाने या गाने-बजाने का रिवाज़ नहीं था।

 

प्रश्न 4.

'अम्मी' शब्द पर टोपी के घर वालों की क्या प्रतिक्रिया हुई?

उत्तर- 'अम्मी' शब्द पर टोपी के घरवालों की कट्टर प्रतिक्रिया हुई। सभी की निगाहें टोपी के चेहरे पर जम गईं। इस शब्द ने जैसे घर में भूचाल ला दिया। उसकी कट्टरवादी दादी ने इसे घर की परंपराओं व संस्कारों का अपमान समझा। वे खाने की मेज़ से उठकर चली गई और मुसलमान लड़के से दोस्ती करने की बात जानकर टोपी की माँ रामदुलारी ने उसे खूब मारा।

 

प्रश्न 5.

दस अक्तूबर सन् पैंतालीस का दिन टोपी के जीवन में क्या महत्व रखता है?

उत्तर- दस अक्तूबर सन् पैंतालीस का दिन टोपी के जीवन में विशेष स्थान रखता है क्योंकि इसी तारीख को इफ़्फ़न के पिता का तबादला मुरादाबाद हो गया था। इसने टोपी एवं इफ्फ़न को हमेशा के लिए अलग करने की नींव तैयार कर दी। यह तबादला इफ्फ़न की दादी के देहांत के थोडे दिनों बाद ही हुआ था। अब टोपी बिलकुल अकेला हो गया था क्योंकि इफ़्फ़न के पिता की जगह आने वाले नए कलेक्टर के तीनों बेटों में से किसी ने भी उससे दोस्ती नहीं की।

 

 

प्रश्न 6. टोपी ने इफ़्फ़न से दादी बदलने की बात क्यों कही?

उत्तर- इफ्फ़न की दादी टोपी की दादी की भाँति कठोर एवं अनुशासनप्रिय नहीं थीं, बल्कि वह स्नेहपूर्ण व्यवहार करती और टोपी को अपने पास बैठाकर उससे बातें करती थीं। उनकी भाषा तथा टोपी की माता की भाषा भी एक जैसी थी। अतः टोपी दादी बदलना चाहता था।

 

प्रश्न 7. पूरे घर में इफ़्फ़न को अपनी दादी से ही विशेष स्नेह क्यों था?

उत्तर- पूरे घर में इफ़्फ़न को अपनी दादी से ही विशेष स्नेह था। प्यार तो उसे अपने अब्बू, अम्मी, अपनी बाजी तथा छोटी बहन से भी था, पर ये सभी उसे कभी-कभार आहत कर देते थे, किंतु दादी ने उसका दिल कभी नहीं दुखाया था। वे रात को उसे तरह-तरह की कहानियाँ भी सुनाया करती थीं, इसलिए वह अपनी दादी से बहुत प्यार करता था।

 

प्रश्न 8. इफ़्फ़न की दादी के देहांत के बाद टोपी को उसका घर खाली-सा क्यों लगा ?

उत्तर- इफ़्फ़न की दादी के देहांत के बाद टोपी को उसका घर खाली-सा इसलिए लगने लगा क्योंकि उसके घर में दादी ही उसे सबसे अच्छी लगती थीं। टोपी इफ़्फ़न के घर जाने पर उसकी दादी के पास बैठा रहता था। दादी भी उसे बहुत प्यार करती थीं। अब उसके घर में इफ्फन के अलावा उसका अपना कोई नहीं था।

 

प्रश्न 9. टोपी और इफ़्फ़न की दादी अलग-अलग मज़हब और जाति के थे, पर एक अनजान अटूट रिश्ते से बँधे थे। इस कथन के आलोक में अपने विचार लिखिए।

उत्तर- बच्चा कोमल तथा निष्कपट स्वभाव का होता है। उसके लिए मज़हब और जाति का कोई महत्व नहीं होता। वह तो इन सब बातों से अनजान होता है। उसे जहाँ भी प्यार और ममता मिलती है, उसी ओर बरबस आकर्षित हो जाता है, इसीलिए तो इफ़्फ़न की दादी का स्नेह और ममता टोपी को मज़हब और जाति की दीवारों के पार अपनी ओर खींच लेते हैं और दोनों भिन्न-भिन्न संस्कारों से जुड़े होने के बावजूद एक अटूट रिश्ते में बंध जाते हैं।

 

प्रश्न 10. टोपी नवीं कक्षा में दो बार फेल हो गया। बताइए-

(क) ज़हीन होने के बावजूद कक्षा में दो बार फेल होने के क्या कारण थे?

(ख) एक ही कक्षा में दो-दो बार बैठने से टोपी को किन भावात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा?

(ग) टोपी की भावात्मक परेशानियों को मद्देनज़र रखते हुए शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव सुझाइए ।

 

उत्तर-

(क) टोपी के ज़हीन (बु‌द्धिमान) होने के बावजूद नवीं कक्षा में दो बार फेल होने के निम्नलिखित कारण थे-

(1) पहले साल तो वह पढ़ ही नहीं पाया क्योंकि घर का प्रत्येक सदस्य उससे अपना-अपना निजी कार्य

करवाता रहता था, जिससे उसे पढ़ने का समय नहीं मिल पाया ।

(2) दूसरे वर्ष उसे टाइफाइड हो गया था, इसलिए वह पढ़ाई न कर सका और पास न हो सका अर्थात दोनों

साल वह किसी न किसी कारणवश पढ़ नहीं पाया, जो उसकी असफलता के कारण बने ।

 

(ख) एक ही कक्षा में दो-दो बार बैठने से टोपी को बहुत-सी भावात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा था; जैसे- मास्टर जी जब कमज़ोर लड़कों को समझाते, तो उसका ही उदाहरण दिया जाता कि 'क्या बात है। टोपी की तरह इसी दर्जे में टिके रहना चाहते हो?' मास्टर जी के ऐसा कहते ही सभी ज़ोरों से हँसने लगते। हँसने वाले वे होते, जो पिछले साल उससे पीछे थे। अगले साल भी उसे उसी कक्षा में बैठना पड़ा, तो वह बिलकुल ही भोंदू हो गया क्योंकि उसका कोई दोस्त नहीं रह गया था। आठवीं कक्षा वाले दसवीं कक्षा में थे, तो सातवीं वाले बच्चे उसके साथ थे। वह अपने भरे-पूरे घर की तरह स्कूल में भी अकेला हो गया था। मास्टरों ने भी उस पर ध्यान देना छोड़ दिया था। उससे कक्षा में कोई सवाल न पूछा जाता था। कई लड़के ऐसे-ऐसे कटाक्ष करते कि वह बिलबिला उठता। घर में भी दादी, माँ, भाई आदि के तीखे बाण सहने पड़ते।

 

(ग) टोपी जैसे बालकों की भावात्मक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा व्यवस्था में जो आवश्यक बदलाव होने चाहिए, उनमें प्रमुख हैं- टोपी जैसी भावात्मक परेशानियों से पीड़ित विद्यार्थियों पर माता-पिता तथा शिक्षकगण विशेष ध्यान दें। उनके साथ माता-पिता एवं शिक्षकों की सहानुभूति तथा प्यार भरा उपचारात्मक व्यवहार होना चाहिए। वि‌द्यालयों में हतोत्साहन की जगह प्रोत्साहन मिलना चाहिए, सफलता और असफलता दोनों ही जीवन के पहलू है, यह उन्हें समझाया जाना चाहिए। शिक्षा के लिए विशेष प्रबंध होना चाहिए, जैसे- उपचारात्मक शिक्षा प्रणाली, वस्तुनिष्ठ प्रश्नावली तथा दिलचस्पी से पढे जाने वाले विषयों की व्यवस्था। साथ ही वैकल्पिक शिक्षा की ओर भी रुझान होना चाहिए।

 

प्रश्न 11. इफ़्फ़न की दादी के मायके का घर कस्टोडियन में क्यों चला गया ?

उत्तर- जब किसी संपत्ति पर किसी का मालिकाना हक़ नहीं रह जाता, तो वह संपति कस्टोडियन की हो जाती है अर्थात वह सरकारी संरक्षण में चली जाती है। इफ़्फ़न की दादी पूर्वी राज्य की रहने वाली थीं, लेकिन वह विवाह के बाद लखनऊ आ गई थीं। विभाजन के समय उनके मायके के लोग भारत छोड़कर कराची (पाकिस्तान) चले गए थे। इसलिए दादी का वह घर लावारिस बनकर रह गया था। इसी कारण से दादी के मायके वाले घर पर कस्टोडियन का कब्ज़ा हो गया था।

मूल्यपरक प्रश्न

प्रश्न- 'पिता के ऊँचे पद का अभिमान बच्चों के मन की पवित्रता को नष्ट कर देता है ।'

टोपी शुक्ला पाठ के आधार पर इस कथन की सार्थकता प्रमाणित कीजिए ।

 

केवल पढ़ने हेतु -

प्रश्न 1. 'टोपी ने इफ्फन की दादी से अपनी दादी बदलने की बात क्यों कही होगी? इससे बाल मन की किस विशेषता का पता चलता है?

उत्तर- टोपी को इफ्फन की दादी से बहुत स्नेह तथा अपनापन मिलता था, जो उसे अपनी दादी में नज़र नहीं आता था। उसकी दादी सदा उसे अपमानित करती थी, जबकि इफ्फन की दादी भरपूर प्यार दुलार देती थी। इफ्फन की दादी की भाषा भी टोपी को अपनी माँ की भाषा सी लगती थी इसलिए उसने दादी बदलने की बात कही होगी। इससे बच्चों के मन की मासूमियत तथा साफ दिल का पता चलता है। बच्चे केवल प्यार की भाषा समझते हैं। उनके लिए धर्म-जाति कोई महत्त्व नहीं रखती। ममत्व व अपनत्व की अनूभूति से ही वे अपने पराए की पहचान कर लेते हैं।

 

प्रश्न 2. इफ्फन के पिता के तबादले के बाद टोपी शुक्ला का कोई और मित्र क्यों नहीं बन सका? इसका उसके बालमन पर क्या प्रभाव पड़ा ?

उत्तर- इफ्फन के पिता के तबादले के बाद टोपी कोई मित्र न बना सका क्योंकि जो नए क्लेक्टर आए उनके तीनों पुत्रों में से एक डब्बू बहुत ही छोटा था, बीलू बहुत बड़ा था और गुड्डू जो साथ का था पर सदा अंग्रेजी ही बोलता था और उन्हें अपने कलेक्टर के बेटे होने का गुमान था इसलिए उसे इफ्फन की ही याद आती थी और उसने सोचा कि जब वह छोड़कर ही चला गया है तो अब वह किसी को अपना मित्र नहीं बनाएगा।

 

प्रश्न 3. इफ़्फ़न की दादी अपने पीहर क्यों जाना चाहती थीं?

उत्तर- इफ़्फ़न की दादी जमींदार की बेटी थीं। अपने धर्म के प्रति निष्ठावान होते हुए भी वे हिंदुस्तान की मिट्टी से जुड़ी थीं। उनके मायके में अवधी भाषा बोली जाती थी। वे वहाँ खूब दूध-दही-घी खाती थीं, परंतु अपनी ससुराल लखनऊ में आकर उन्हें हमेशा मौलवी की बीबी बनकर रहना पड़ता था। यहाँ सभी उर्दू बोलते थे। ससुराल की कट्टरवादी बातें, गाने-बजाने की मनाही, उन्हें पसंद नहीं थी। इसलिए मौका मिलते ही मायके के खुलेपन और मुक्त जीवन की चाह उन्हें अपने पीहर की ओर खींचती थी।

 

प्रश्न 4. इफ़्फ़न की दादी के मायके का घर कस्टोडियन में क्यों चला गया ?

उत्तर- भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय इफ्फ़न की दादी का परिवार भी कराची चला गया था। भारत स्थित घर की देखभाल करने वाला कोई नहीं रहा, ऐसे मकानों को सरकार अपने कब्ज़े में कर लेती है, इसलिए दादी के पीहर का घर कस्टोडियन में चला गया।

 

प्रश्न 5. दादी अपने बेटे की शादी में गाने बजाने की इच्छा पूरी क्यों नहीं कर सकीं? यह इच्छा उनकी कब और कैसे पूरी हुई?

उत्तर- इफ़्फ़न की दादी मौलवी साहब की पत्नी थीं। मौलवी के घर में गाना-बजाना संभव नहीं था। मौलवी साहब के घर गाना-बजाना उनके रुतबे के खिलाफ था, इसलिए मौलविन (दादी) अपने बेटे की शादी के मौके पर गाने-बजाने की इच्छा पूरी न कर सकीं। मौलवी साहब के गुज़र जाने के बाद पोते इफ्फन के जन्म के अवसर पर दादी ने अपनी इस दबी इच्छा की पूर्ति की और घर में खूब नाच-गाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौलवी साहब की पत्नी होने के कारण इफ्फन की दादी पर कई तरह की पाबंदियों लगी रहती थीं, लेकिन मौलवी साहब की मृत्यु हो जाने के बाद उन्हें कुछ अधिक स्वतंत्रता प्राप्त हो गई, जिससे वे अपनी दबी इच्छाओं को पूरा कर सकीं।

 

प्रश्न 6. टोपी को इफ़्फ़न की दादी का व्यवहार क्यों अच्छा लगता था?

उत्तर- इफ़्फ़न की दादी टोपी की माँ के समान पूर्वी भाषा बोलती थीं। उसकी दादी कभी अब्बू की शिकायत नहीं सुनती थीं और शिकायत करने पर एक नई कहानी सुनाती थीं। यही बात टोपी के दिल में उतर गई। उसे वह अपनी माँ के अधिक निकट लगीं। अपनी दादी को तो वह कभी प्यार न कर सका, पर इफ़्फ़न की दादी के पास बैठना और कहानी सुनना उसे अच्छा लगता था।

 

प्रश्न 7. इफ़्फ़न की दादी की मौत के बाद टोपी को उसका घर खाली-सा क्यों लगने लगा ? कारण सहित उत्तर दीजिए।

उत्तर- इफ़्फ़न की दादी की मृत्यु के बाद टोपी को उसके घर में सन्नाटा छाया हुआ प्रतीत हुआ। रोज जितने लोग हुआ करते थे, उससे ज़्यादा ही लोग थे, परंतु एक दादी के न होने से टोपी के लिए वह घर खाली हो चुका था। इफ़्फ़न के अम्मी, अब्बू, बाजी और छोटी बहन उससे प्यार करते, परंतु टोपी को चाहने वाला और कोई नहीं था। बहत्तर बरस की दादी और आठ बरस के टोपी ने एक दूसरे की कमी को पूरा कर एक अद्भुत संबंध बनाया था, परंतु दादी के चले जाने से चारों ओर सन्नाटा छा गया था।

वास्तव में, यह खालीपन टोपी के अंदर का खालीपन था। दादी के चले जाने के बाद टोपी स्वयं को अकेला महसूस करने लगा था और यह अकेलापन या खालीपन उसके अंदर समा गया था।

 

प्रश्न 8. दूसरे कलेक्टर ठाकुर हरिनाम सिंह के लड़कों ने टोपी के साथ कैसा व्यवहार किया?

उत्तर- मित्रता की चाह में, अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए टोपी नए कलेक्टर साहब, हरिनाम सिंह के बंगले पर पहुँचा। उसके तीनों लड़के बड़े घमंडी थे और सिर्फ अंग्रेज़ी बोलते थे। बंगले में दोस्ती की चाह में गए टोपी से उनकी कहासुनी हो गई, तो डब्बू नाम के लड़के ने टोपी की ओर अपने अल्सेशियन कुते को दौड़ा दिया। टोपी को सात सुइयाँ लगवानी पड़ीं। इसके बाद टोपी ने कभी उनकी ओर दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ाया।

 

प्रश्न 9. इफ़्फ़न और टोपी शुक्ला की दोस्ती आज के समाज के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? 'हाँ' या 'नहीं' के लिए तर्कसहित अपने विचार प्रस्तुत कीजिए ।

उत्तर- इफ़्फ़न और टोपी शुक्ला की दोस्ती आज के समाज के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हाँ, मैं इस कथन से पूर्णतया सहमत हूँ क्योंकि ऐसी दोस्ती से देश में सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण तैयार होगा। ऐसा होने से जहाँ राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूती मिलेगी, वहीं सांप्रदायिक उन्माद के कारण देश में जान-माल का जो भारी नुकसान होता है, वह भी नहीं होगा। इससे इंसानियत फलेगी-फूलेगी और प्रेम, भाईचारे की भावना बढ़ने से देश की धरती को स्वर्ग बनते देर न लगेगी। अतः मानवतावादी वातावरण बनाने तथा मज़हबी कट्टरपन को दूर करने के लिए ऐसी दोस्ती बहुत जरूरी है।

 

प्रश्न 10. 'टोपी शुक्ला' पाठ में इफ़्फ़न और टोपी की मैत्री के द्वारा क्या संदेश दिया गया है? वर्तमान संदर्भों में उसकी उपयोगिता समझाइए ।

उत्तर- 'टोपी शुक्ला' पाठ के माध्यम से लेखक ने सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश समाज को देना चाहा है। दो अलग-अलग धर्मों, संस्कारों वाले इफ़्फ़न और टोपी में एक अ‌द्भुत अपनत्व, आत्मीयता और मित्रता का रिश्ता था। लोग प्रायः अपने धर्म वालों और उम्र वालों से जुड़ना चाहते हैं, परंतु दादी और पोते समान टोपी में तथा इफ़्फ़न और टोपी के रिश्ते में न तो धर्म की दीवार थी, न संस्कारों की दूरी और न उम्र का अंतर। उनमें इंसानियत का रिश्ता था, धर्म का नहीं। यही आज के युग की भी माँग है। प्रस्तुत कहानी सांप्रदायिक स‌द्भाव की भावना जागृत करती है। दोनों का पालन-पोषण धार्मिक कट्टरता से भरे तथा दो अलग-अलग परंपराओं से जुड़े परिवारों में होने पर भी उनमें मित्रता का गहरा रिश्ता बना। इसी प्रकार कट्टरवाद को मिटाकर हिंदू-मुस्लिम, जातिवाद, धार्मिक असमानता की भावना को मिटाना तथा भाईचारे और इंसानियत का विकास करना ही इस पाठ का मुख्य उ‌द्देश्य है।

 

प्रश्न 11. टोपी और इफ़्फ़न की दादी अलग-अलग मजहब और जाति के थे, पर एक अनजान अटूट रिश्ते से बँधे थे। इस कथन के आलोक में अपने विचार लिखिए।

उत्तर- बलभद्र (टोपी) शुक्ला हिंदू ब्राह्मण परिवार का बालक और इफ्फन की दादी एक मुस्लिम महिला थीं। दो अलग-अलग धर्मों, संस्कारों के इन दोनों पात्रों में एक अद्‌भुत अपनापन का रिश्ता दिखाई देता है। लोग रिश्ता प्रायः अपने धर्मवालों और अपनी उम्रवालों से जुड़ना चाहते हैं, परंतु दादी और पोते समान टोपी के इस रिश्ते के बीच न तो धर्म की दीवार, न संस्कारों की दूरी और न ही उम्र की खाई आड़े आती है। इसका मुख्य कारण है दोनों के बीच मौजूद लगाव, अपनापन, प्यार और ममता की भावना । इंसानियत से बढ़कर कोई रिश्ता, कोई धर्म या कोई भावना नहीं है। इसे इफ़्फ़न की दादी और टोपी ने प्रमाणित कर दिया।

 

प्रश्न 12. एक ही कक्षा में दो-दो बार बैठने से टोपी को किन भावात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा? टोपी की भावात्मक परेशानियों को म‌द्देनजर रखते हुए शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक बदलाव सुझाइए ।

अथवा

पढाई में तेज होने पर भी कक्षा में दो बार फेल हो जाने पर टोपी के साथ घर पर या वि‌द्यालय में जो व्यवहार हुआ, उस पर मानवीय मूल्यों की दृष्टि से टिप्पणी कीजिए।

उत्तर- जहीन होने के बावजूद टोपी को एक ही कक्षा में दो-दो बार बैठने से कई भावात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पहली बार फेल होने पर आठवीं कक्षा से जो नए छात्र नवीं कक्षा में आए, टोपी से उनकी मित्रता नहीं हो सकी। इफ़्फ़न तो पहले ही चला गया था और उसके पुराने साथी दसवीं कक्षा में पहुँच गए थे। कक्षा में मित्रों के अभाव में उसका मन नहीं लगता था। दूसरी बार भी फेल होने से उसे बड़ी भावात्मक चोट लगी। लड़के उसका मज़ाक उड़ाते। छोटी कक्षा के छात्रों से दोस्ती करने की बात कहते तो उनकी जली-कटी बातें टोपी के दिल को चीर कर आर-पार हो जाती थीं। इतना ही नहीं, अध्यापक भी उसके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करते थे । टोपी जैसे छात्रों की भावात्मक चोट को दूर करने के लिए शिक्षा व्यवस्था में निम्नलिखित बदलाव किए जा सकते हैं-

(क) पास-फेल शब्द हटाकर छात्रों को ग्रेड दिया जाना चाहिए । ग्रेड सुधारने के लिए पुनः परीक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए।

(ख) अध्यापक भी कक्षा में कमज़ोर बच्चों की भावात्मकता को किसी प्रकार की ठेस न पहुँचाएँ। उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करें, ताकि वे अपनी कमियों को सुधारने की पूरी कोशिश करें।

 

प्रश्न 13. इफ़्फ़न के बिना टोपी की कहानी को संपूर्णता नहीं मिलती। क्यों?

अथवा

इफ़्फ़न और टोपी 'मित्रता की अनूठी मिसाल हैं'- अपने शब्दों में इस कथन की सार्थकता प्रमाणित कीजिए।

अथवा

आपके विचार से मित्रता की कौन-कौन सी कसौटियाँ हो सकती है? 'टोपी शुक्ला' पाठ के संदर्भ में तीन बिंदु लिखिए ।

उत्तर- इफ़्फ़न और टोपी की मित्रता चौथी कक्षा में एक साथ पढते हुए हुई थी। इफ्फन, टोपी का पहला और बड़ा पक्का दोस्त था। इफ़्फ़न के घर में उसकी दादी से टोपी का जो रिश्ता बन गया था, वही इस कहानी का केंद्र बिंदु है। टोपी आठ बरस का, ब्राह्मण परिवार से संबंध रखने वाला बालक था, जबकि इफ़्फ़न मुसलमान धर्म को मानने वाला बालक था। फिर भी दोनों ऐसे अटूट स्नेह-बंधन में बंधे थे कि इफ़्फ़न के अब्बा का तबादला हो जाने पर टोपी का जीवन वीरान हो गया। इन बातों से प्रमाणित होता है कि टोपी के विचारों-भावनाओं को इफ़्फ़न ने समझा और उसकी वीरान जिंदगी में मित्रता का रंग भर दिया।

 

प्रश्न 14. 'टोपी शुक्ला' कहानी सामाजिक समरसता और स‌द्भाव का संदेश देती है। जीवन मूल्यों के संदर्भ में इस कथन की सोदाहरण विवेचना कीजिए ।

उत्तर- टोपी हिंदू ब्राह्मण परिवार का आठ साल का बालक था और इफ़्फ़न एक मुस्लिम परिवार में पला बालक । इसके बावजूद, दोनों की मित्रता धार्मिक दीवार और पारिवारिक संस्कारों में अंतर होने पर भी अटूट रिश्ते से बँधी हुई थी। दोनों लगाव, अपनत्व और प्यार की भावना से आपस में ऐसे जुड़े कि जाति, धर्म, संप्रदाय के दायरे से बाहर निकल आए। उनका रिश्ता समाज के लिए सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश बना। ऐसी मित्रता तथा रिश्ते ही भाईचारे और प्रेम का वातावरण बनाते हैं। इफ्फन और टोपी जैसी दोस्ती समाज के लिए वरदान बनकर समरसता और सद्‌भावना का संचार करती है। इसी से राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बल मिलता है। प्रेम की अपनी ही भाषा होती है। धर्म, जाति, संस्कारों, परंपराओं की अपेक्षा अपनेपन का भाव समाज को जोड़ पाने की अधिक शक्ति रखता है। 'टोपी शुक्ला' कहानी ने इसे प्रमाणित कर दिया।

 

प्रश्न 15. इफ़्फ़न और टोपी शुक्ला की मित्रता भारतीय समाज के लिए किस प्रकार प्रेरक है? जीवन-मूल्यों की दृष्टि से लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए ।

उत्तर- राही मासूम रजा द्वारा लिखी गई कहानी 'टोपी शुक्ला' के दो प्रमुख पात्रों में से एक इफ्फन मुस्लिम परिवार से संबंध रखता है, जबकि टोपी शुक्ला शहर के मशहूर डॉक्टर भृगुनारायण शुक्ला का बेटा है। यह कहानी भारतीय समाज की उन परंपराओं पर कुठाराघात करती है, जिनके कारण आपसी वैमनस्य, अलगाव और सामाजिक विघटन को बल मिलता है। इफ्फ़न और टोपी शुक्ला की मित्रता भारतीय समाज की इसी कुपरंपरा के लिए एक सबक है। इस कहानी से हमें यही प्रेरणा मिलती है कि जिनसे अपनापन मिले, वे ही अपने होते हैं। फिर वे चाहे किसी भी जाति, धर्म के हों, अपने घर के हों या किसी दूसरे के घर के।

 

🎯

Competency Based Questions (योग्यता-आधारित प्रश्नोत्तर)

टोपी शुक्ला - राही मासूम रज़ा
योग्यता आधारित प्रश्न (Competency Based Questions)

लेखक:राही मासूम रज़ा

खंड — 1: लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions — 2–3 अंक, 40-60 शब्द)

प्रश्न 1: यदि किसी विद्यार्थी को घर में उसकी बात सुनने वाला कोई न मिले, लेकिन विद्यालय में एक शिक्षक उसे समझे और प्रोत्साहित करे, तो टोपी के अनुभवों के आधार पर शिक्षक की भूमिका स्पष्ट कीजिए।(3 अंक)

उत्तर:

टोपी के अनुभवों के आधार पर शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि किसी विद्यार्थी की बात घर में कोई न सुने, तो शिक्षक उसके लिए मार्गदर्शक, सहायक और प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। शिक्षक विद्यार्थी की भावनाओं को समझकर उसका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, उसे सही दिशा दिखाते हैं तथा कठिन परिस्थितियों में उसका मनोबल बनाए रखते हैं। यदि टोपी को समझने और प्रोत्साहित करने वाला शिक्षक मिलता तो उनके मार्गदर्शन में तब वह अपनी शिक्षा में आने वाली कठिनाइओं का सामना अच्छे से कर पता और एक ही कक्षा में कई बार फेल नहीं होता।

प्रश्न 2: टोपी के अनुभवों से परिवार के सदस्यों को बच्चों के साथ व्यवहार करते समय कौन-से तीन मूल्य सीखने चाहिए? (3 अंक)

उत्तर :
परिवार के सदस्यों को चाहिए कि वे बच्चों की सहज भावनाओं को समझें , उन्हे प्यार और अपनापन दें और उनका प्रोत्साहन करें |टोपी के अनुभवों से परिवार को यह सीख मिलती है कि बच्चों की भावनाओं को समझकर उनका उत्साहवर्धन करें । उनको प्रेम और सम्मान दें । इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उनका समुचित विकास होता है।

प्रश्न 3 : टोपी को अपने घर और इफ़्फ़न के घर में मिले व्यवहार की तुलना कीजिए। इस तुलना से कहानी का कौन-सा संदेश उभरता है? (3 अंक)

 

टोपी को अपने घर में उपेक्षा, डाँट-फटकार और भावनात्मक असहयोग का सामना करना पड़ता था, जबकि इफ़्फ़न के घर में उसे प्रेम, सम्मान और अपनापन मिलता था। विशेष रूप से इफ़्फ़न की दादी उसे बहुत स्नेह करती थीं और उसकी बातों को बड़े ध्यान व आत्मीयता से सुनती थीं। अपने घर में 'अम्मी' शब्द बोलने पर टोपी की पिटाई हुई थी। इसके विपरीत, इफ़्फ़न के घर में किसी भी शब्द या भाषा को लेकर कोई भेदभाव या रोक-टोक नहीं थी।

इस तुलना से यह संदेश उभरता है कि बच्चों को प्रेम, समझ और सम्मान की आवश्यकता होती है। सच्चे रिश्ते खून या धर्म से नहीं, बल्कि प्रेम, सहानुभूति और अपनापन से बनते हैं। प्रेम और संवेदनशील व्यवहार ही अच्छे संबंधों की नींव हैं।

खंड — 2: अभिकथन एवं कारण (Assertion–Reason)

निर्देश: नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में अभिकथन (A) तथा कारण (R) दिए गए हैं। सही विकल्प चुनिए।

(क) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।

(ख) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

(ग) A सही है, लेकिन R गलत है।

(घ) A गलत है, लेकिन R सही है।

प्रश्न 2.1

अभिकथन (A): टोपी ने इफ़्फ़न से कहा कि "हम लोग दादी बदल लें।"

कारण (R): टोपी को अपनी दादी से बहुत नफरत थी और उसे इफ़्फ़न की दादी की बोली और व्यवहार बहुत पसंद था।

उत्तर: (क) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।

प्रश्न 2.2

अभिकथन (A): टोपी नौवीं कक्षा में दो बार फेल हो गया।

कारण (R): वह पढ़ाई में बहुत कमजोर था और उसे कुछ याद नहीं होता था।

उत्तर: (ग) A सही है, लेकिन R गलत है।

स्पष्टीकरण: टोपी पढ़ाई में कमजोर नहीं था। घरेलू परेशानियों, घर के कामों और टाइफाइड के कारण उसकी पढ़ाई प्रभावित हुई थी।

प्रश्न 2.3

अभिकथन (A): टोपी ने घर में भीषण पिटाई खाने के बावजूद इफ़्फ़न का नाम नहीं बताया।

कारण (R): टोपी एक सच्चा और स्वाभिमानी मित्र था, जो अपने मित्र पर कोई आँच नहीं आने देना चाहता था।

उत्तर: (क) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है।

प्रश्न 2.4

अभिकथन (A): टोपी को इफ़्फ़न की दादी से अपनी दादी की अपेक्षा अधिक लगाव था।

कारण (R): इफ़्फ़न की दादी टोपी को प्यार करती थीं और उसकी भावनाओं को समझती थीं।

उत्तर: (क)

प्रश्न 2.5

अभिकथन (A): टोपी और इफ़्फ़न की मित्रता धर्म के बंधनों से ऊपर थी।

कारण (R): दोनों अलग-अलग धर्मों के होने के कारण एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते थे।

उत्तर: (ग)

प्रश्न 2.6

अभिकथन (A): इफ़्फ़न की दादी की मृत्यु से टोपी बहुत दुखी हुआ।

कारण (R): इफ़्फ़न की दादी से टोपी को अपनी माँ जैसा स्नेह और अपनापन मिलता था।

उत्तर: (क)

प्रश्न 2.7

अभिकथन (A): इफ़्फ़न के पिता का तबादला होने पर टोपी ने किसी ऐसे लड़के से दोस्ती न करने की कसम खाई जिसके पिता की नौकरी बदलती रहती हो।

कारण (R): टोपी अपने मित्र से बिछड़ने के कारण बहुत दुखी और अकेला हो गया था।

उत्तर: (क)

प्रश्न 2.8

अभिकथन (A): टोपी के परिवार में सभी सदस्य उसकी भावनाओं को समझते थे।

कारण (R): टोपी को अपने परिवार में अपेक्षित प्रेम और अपनापन नहीं मिलता था।

उत्तर: (घ)

प्रश्न 2.9

अभिकथन (A): टोपी के मुँह से 'अम्मी' शब्द सुनकर उसके घर में विवाद हो गया।

कारण (R): टोपी इफ़्फ़न के घर के वातावरण और वहाँ प्रयोग होने वाले शब्दों से प्रभावित था।

उत्तर: (क)

प्रश्न 2.10

अभिकथन (A): टोपी की पढ़ाई प्रभावित होने का एक कारण घर का वातावरण भी था।

कारण (R): टोपी को घर में पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय और अनुकूल वातावरण नहीं मिलता था।

उत्तर: (क)

 

 

 

 

⭐

Additional Questions (अतिरिक्त प्रश्नोत्तर)

टोपी शुक्ला - राही मासूम रज़ा
अतिरिक्त प्रश्न (Additional Questions)

लेखक:राही मासूम रज़ा

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions — 2–3 अंक, 40-60 शब्द)

प्रश्न 1: आपका घनिष्ठ मित्र दूसरे मज़हब का है। ‘टोपी शुक्ला’ के संदर्भ में बताइए कि उसके घर में मित्र का आदर-सत्कार किस प्रकार होना चाहिए। (CBSE 2022)

उत्तर:
मित्रता में धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। टोपी और इफ़्फ़न की मित्रता इसका उदाहरण है। इफ़्फ़न के घर में टोपी के धर्म और खान-पान की पसंद का सम्मान किया जाता था। इसी प्रकार हमें अपने मित्र की आस्था, रीति-रिवाज और पसंद का आदर करना चाहिए।

प्रश्न 2: आपके विचार से सच्ची मित्रता की कौन-कौन-सी कसौटियाँ हो सकती हैं? पाठ के आधार पर तीन बिंदु लिखिए। (CBSE 2022)

उत्तर:
सच्ची मित्रता की कसौटियाँ हैं—विश्वास और ईमानदारी, धर्म/जाति/भाषा/आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न करना तथा कठिन समय में साथ देना। मित्रों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। टोपी और इफ़्फ़न की मित्रता इन गुणों को दर्शाती है।

प्रश्न 3: रिश्तों की बुनियाद प्रेम है।’ ‘टोपी शुक्ला’ पाठ से उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। (CBSE 2022,2025)

उत्तर:
टोपी को अपने भरे-पूरे परिवार में स्नेह और सम्मान नहीं मिलता , जबकि इफ़्फ़न, उसकी दादी और घर की नौकरानी सीता से उसे अपनापन मिलता है। इफ़्फ़न की दादी की मृत्यु से टोपी बहुत दुखी होता है। इससे स्पष्ट है कि रिश्ते केवल रक्त-संबंधों से नहीं, बल्कि प्रेम और संवेदना से मजबूत बनते हैं।

प्रश्न 4: यदि आप समृद्ध परिवार से हों और आपका मित्र आर्थिक रूप से कमज़ोर हो, तो मित्रता निभाते समय किन बातों का ध्यान रखेंगे? (CBSE 2022)

उत्तर:
मैं अपने मित्र के सामने धन-संपत्ति या महँगी वस्तुओं का दिखावा नहीं करूँगा/करूँगी। उसकी आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी नहीं करूँगा/करूँगी और उसके घर-परिवार का सम्मान करूँगा/करूँगी। मित्रता में बराबरी, संवेदनशीलता और सम्मान आवश्यक हैं।

प्रश्न 5: इफ़्फ़न का अपनी दादी से विशेष लगाव क्यों था? कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए। (CBSE 2023)

उत्तर:
इफ़्फ़न अपनी दादी से प्रेम करता था क्योंकि वे उसे कहानियाँ सुनाती थीं और उससे आत्मीयता से बात करती थीं। उनकी बोली, अनुभव और स्नेह ने इफ़्फ़न के मन में उनके लिए विशेष स्थान बनाया था। दादी से वह सहज रूप से जुड़ा हुआ था।

प्रश्न 6: टोपी के बार-बार अकेले पड़ने और इफ़्फ़न के चले जाने का उसके बालमन पर क्या प्रभाव पड़ा? (CBSE 2023 )

उत्तर:
इफ़्फ़न की दादी की मृत्यु के बाद टोपी पहले ही अकेला हो गया था। इफ़्फ़न के पिता के तबादले के कारण इफ़्फ़न भी चला गया, जिससे उसका अकेलापन बढ़ गया। उसे नया घनिष्ठ मित्र नहीं मिला। इससे वह उदास और तनावग्रस्त रहने लगा तथा उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हुई।

प्रश्न 7: टोपी अपने बड़े भाई मुन्नी बाबू से क्यों चिढ़ता था? मुन्नी बाबू का व्यवहार कितना उचित था? (CBSE 2023 )

उत्तर:
टोपी अपने भाई से इसलिए चिढ़ता था क्योंकि मुन्नी बाबू उसकी शिकायतें करते, उस पर झूठे आरोप लगाते और उसके प्रति सहानुभूति नहीं दिखाते थे। यह व्यवहार अनुचित था, क्योंकि बड़े भाई को छोटे भाई का मार्गदर्शन और सहयोग करना चाहिए।

प्रश्न 8: टोपी अपनी दादी को नापसंद क्यों करता था? (CBSE 2023)

उत्तर:
टोपी को लगता था कि उसकी दादी उसकी भावनाएँ नहीं समझतीं। वे उसे इफ़्फ़न के घर जाने से रोकती थीं और उसके मुँह से ‘अम्मी’ शब्द सुनकर नाराज़ हुई थीं। उनके कठोर व्यवहार के कारण टोपी उनसे दूर और अप्रसन्न रहता था।

प्रश्न 9: ‘मैत्री धर्म, जाति, रंग-भेद और प्रतिष्ठा से ऊपर शुद्ध प्रेम तथा भावनाओं का प्रतिबिंब है।’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए। (CBSE 202)

उत्तर:
टोपी और इफ़्फ़न अलग-अलग धर्मों और परिवारों से थे, फिर भी दोनों में गहरी मित्रता थी। टोपी को इफ़्फ़न की दादी से भी आत्मीय स्नेह मिला। उनकी मित्रता में धर्म या सामाजिक पहचान बाधा नहीं बनी। सच्ची मैत्री का आधार प्रेम, विश्वास और सम्मान है।

प्रश्न 10: ‘उम्र का फ़ासला आत्मीय संबंधों में बाधा नहीं बनता।’ ‘टोपी शुक्ला’ के आधार पर सिद्ध कीजिए। (CBSE 2024)

उत्तर:
टोपी और इफ़्फ़न की दादी के बीच उम्र का बहुत अंतर था, फिर भी दोनों में गहरा आत्मीय संबंध बन गया। टोपी को उनकी बातें, कहानियाँ और पूरबी बोली अच्छी लगती थीं। दादी भी उसे अपनापन देती थीं। स्नेह के लिए समान उम्र होना आवश्यक नहीं है।

प्रश्न 10: टोपी की पढ़ाई प्रभावित होने और उसके दो बार अनुत्तीर्ण होने के कारण बताइए। शिक्षा-व्यवस्था में दो सुधार भी सुझाइए। (CBSE 2024)

उत्तर:
टोपी पढ़ना चाहता था, पर घर में उसे शांत वातावरण और सहयोग नहीं मिलता था। कभी उसे घर के कामों में लगा दिया जाता, कभी भाई उसकी कॉपियाँ बिगाड़ देता। बीमारी और घर के चुनावी माहौल से भी पढ़ाई बाधित हुई । विद्यालयों में व्यक्तिगत मार्गदर्शन, अतिरिक्त सहायता-कक्षाएँ और भावनात्मक परामर्श की व्यवस्था होनी चाहिए।

प्रश्न 10: टोपी के लगातार दो बार अनुत्तीर्ण होने के कारणों से आप सहमत हैं या असहमत? तर्क सहित लिखिए। (CBSE 2025)

उत्तर:
मैं इन कारणों से सहमत हूँ, क्योंकि बच्चे की पढ़ाई पर घर का वातावरण, समय, स्वास्थ्य और भावनात्मक सुरक्षा प्रभाव डालते हैं। टोपी को पढ़ने के लिए पर्याप्त शांति और सहयोग नहीं मिला। बीमारी तथा पारिवारिक व्यस्तताओं ने भी उसकी तैयारी बाधित की। बच्चे की परिस्थितियाँ समझना आवश्यक है।

प्रश्न 10: टोपी के मुँह से ‘अम्मी’ शब्द सुनकर घरवालों की प्रतिक्रिया पर अपने विचार लिखिए। (CBSE 2025)

उत्तर:
टोपी ने इफ़्फ़न के घर में सुना हुआ स्नेहपूर्ण शब्द सहज रूप से बोल दिया था। इस पर घरवालों का क्रोधित होना और उसे दंड देना अनुचित था। ‘अम्मी’ और ‘माँ’ दोनों का अर्थ एक ही है। बड़ों को बच्चे की सहज भावनाओं को समझना चाहिए।

प्रश्न 10: क्या मित्रता की कसौटी मज़हब, पद या प्रतिष्ठा हो सकती है? पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए। (CBSE 2025 )

उत्तर:
नहीं, मित्रता की कसौटी मज़हब, पद या प्रतिष्ठा नहीं हो सकती। सच्ची मित्रता विश्वास, अपनापन, संवेदना और सम्मान पर आधारित होती है। टोपी और इफ़्फ़न के परिवारों की धार्मिक-सामाजिक भिन्नताओं के बावजूद दोनों बच्चों की मित्रता गहरी थी।

 

📖

Idioms (मुहावरे एवं शब्दार्थ)

टोपी शुक्ला - राही मासूम रज़ा
शब्द-अर्थ एवं मुहावरे (Word Meanings & Idioms)

लेखक:राही मासूम रज़ा

 

शब्द -अर्थ

 

अपनापन = आत्मीयता, अपने होने का भाव (Belongingness)

स्नेह = प्रेम, प्यार (Affection )

संस्कारवादी = परंपराओं और संस्कारों को मानने वाला (Traditional )

आत्मीयता = गहरा लगाव (Intimacy / Warmth)

भरा-पूरा = संपन्न, पूर्ण परिवार (Well-settled )

खानदान = वंश, परिवार (Family lineage)

मौलवी = इस्लाम धर्म का विद्वान (Muslim religious scholar)

परदादा = दादा के पिता(Great-grandfather)

करबला= इराक का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थान (Karbala

दफनाना = शव को मिट्टी में गाड़ना(To bury)

मुअत्तल = निलंबित करना / काम से हटाना (Suspended)

हेडमास्टर = प्रधान अध्यापक (Headmaster / Principal)

हवलदार = सेना या पुलिस में एक पद (Havildar / Sergeant)

किताबें = पुस्तकें / पाठ्य सामग्री (Books)

खाकी =धूल के रंग के कपड़े / वर्दी (Khaki uniform)

शाबाशी = प्रशंसा करना / थपकी देना (Appreciation / Praise)

तरस आना = दया आना (To feel pity)

स्कॉट = परेड / पी.टी. की ड्रिल (Scout / Parade drill)

 

 

प्रमुख मुहावरे ,उनके अर्थ और वाक्य प्रयोग

 

आसमान सिर पर उठाना (Asman सिर par uthana )

हिंदी अर्थ: बहुत उधम मचाना ।

English Meaning: Being very fussy

वाक्य प्रयोग: जतिन की माँ थोड़ी देर के लिए बाज़ार क्या गई, जतिन ने रो-रोकर आसमान सिर पर उठा लिया।

 

इम्तिहान सिर पर खड़ा होना (imtihan sir par khada hona)

हिंदी अर्थ: परीक्षा निकट आना

English Meaning: Exam approaching.

वाक्य प्रयोग: इम्तिहान सिर पर है, अब मैं खेलने नहीं जा सकता ।

 

ज़ुबान की नोक पर रखना (juban ki nok par rakhna )

हिंदी अर्थ: कड़वी बातें बोलना।

English Meaning: To speak harsh words.

वाक्य प्रयोग: जब किसी से कोई काम बिगड़ जाता है, तो सारे लोग उसे अपनी ज़ुबान की नोक पर रख लेते हैं।

जाड़ा खाना (jaada khana )

हिंदी अर्थ: ठंड लगकर बीमार पड़ जाना।

English Meaning: To catch cold and fall ill.

वाक्य प्रयोग: सर्दियों में पूरे कपड़े पहनो। जाड़ा खा गए, तो कुछ भी नहीं कर पाओगे।

 

दिल मसोसकर रहना (Dil masos kar rehna )

हिंदी अर्थ: मन मारकर रह जाना ।

English Meaning: Stay in despair

वाक्य प्रयोग: झोपड़ी में रहने वाली वह औरत जब अपने बच्चों को दो वक्त का खाना नहीं दे पाती, तो बेचारी दिल मसोसकर रह जाती है।

 

दिल टूटना (Dil tootna)

हिंदी अर्थ: निराश होना ।

English Meaning: To get upset.

वाक्य प्रयोग: जब मेरे दोस्त ने भी मुसीबत के समय मेरी मदद नहीं की, तो मेरा दिल टूट गया।

 

दिल फड़कना (dil fadakna)

हिंदी अर्थ: बहुत खुश होना / व्याकुल हो जाना।

English Meaning: To be very happy/bewildered.

वाक्य प्रयोग: लॉटरी निकलने का समाचार मिलते ही मेरा दिल फड़कने लगा।

 

बिलबिला उठना (bilbila uthna)

हिंदी अर्थ: तड़प उठना।

English Meaning: To feel restless.

 

वाक्य प्रयोग: मीरा के सिर में इतना भयंकर दर्द था कि वह थोड़ी-थोड़ी देर के बाद बिलबिला उठती थी।

 

मुँह न लगाना (Munh na lagana)

हिंदी अर्थ: बातचीत न करना।

English Meaning: Not to talk.

वाक्य प्रयोग: ऐसे झूठे लोगों को मैं मुँह नहीं लगाता।

 

 

📄

Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)

टोपी शुक्ला – Class 10 Hindi Practice Worksheet

Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.