Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)
आशा का विवाह
आशा की शादी के दो दिन रह गये थे। मीनू भी मेरठ से तीन दिन पहले आ गई थी। अपने घर आकर माँ के साथ काफी काम कराया। आशा यद्यपि उसकी छोटी बहन थी, परन्तु मीनू को कभी भी यह एहसास नहीं हुआ कि उसकी छोटी बहन की शादी उससे पहले हो रही है। उसकी बुआजी भी दो दिन पहले आ गई थीं। दयाराम जी ने अपनी बहन को अलग कमरे में बुलाकर कहा, "बहन जी, ऐसा है कि आप मीनू से उम्र और शादी के विषय में कुछ न कहना।"
अगले दिन सुबह से ही शादी की अनेक रस्में शुरू हो गईं। एक रस्म बड़ी बहन को करनी थी तो बुआजी ने टोक दिया कि यह रस्म तो शादी-शुदा बहन ही कर सकती है। यह बात सुनकर मीनू का चेहरा मुरझा गया। माँ मीनू की स्थिति समझकर बोली, "आजकल कौन मानता है इन सब बातों को, मीनू ही करेगी सारी रस्में।" ज्योंही मीनू ने रस्म का काम शुरू किया, पास-पड़ोस की महिलाओं ने कटाक्ष करना शुरू कर दिया। मीनू ने संयम से काम लिया। उसके बाद वह कमरे में चली गई और आँसू पोंछकर आशा से बात करने लगी।
अगले दिन विशेष चहल-पहल थी। बारात आने में कुछ ही घण्टे रह गये थे। बच्चे एक समूह बनाकर खेल रहे थे। आशा को तैयार किया जा रहा था। लाल रंग के लहँगे में आशा का रूप-रंग और अधिक निखर आया था। मीनू ने अपने द्वारा खरीदी हुई साड़ी पहन ली। हल्का-सा मेकअप करने के बाद उसका रूप-रंग निखर गया था। उसे साड़ी का अभ्यास नहीं था, इसलिए उसने ठीक प्रकार से पिन लगा ली थीं। औरतों की बातों को भी उसने सुना जो उसी के बारे में कह रही थीं। मीनू ने अपने मन में सोचा, क्या इस समाज में किसी को अपनी तरह से जीने का अधिकार नहीं? वह शादी करे या न करे, किसी को क्या चिन्ता है इस बात की? मीनू के हृदय की पीड़ा को कोई समझ नहीं पाता था। जयमाला का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। मीनू प्रसन्नतापूर्वक हर कार्य करती रही।
सुबह विदाई के समय आशा मीनू से मिलकर खूब रोई। माता-पिता जिस बेटी का लालन-पालन इतने वर्षों तक लाड़-प्यार से करते हैं, उसी बेटी को सदा के लिए दूसरों के हाथों में सौंप देते हैं। माँ को रोते हुए देखकर मीनू को लगा कि वह कभी भी शादी नहीं करेगी और हमेशा ही माँ के पास रहेगी। माँ के प्रति एक विचित्र स्नेह उसके हृदय में उमड़ पड़ा। उसने माँ को सान्त्वना दी कि एक बेटी तो आपके पास ही है। इतने में ही दयाराम जी आये और मीनू की माँ से कुछ बात करने लगे। चार दिन तक मीनू माँ के साथ घर को व्यवस्थित करती रही। अब उसे पढ़ाई की चिन्ता होने लगी। मीनू को लगा कि अब बड़ी लगन के साथ पढ़ना पड़ेगा। उसने अपने माता-पिता से मेरठ जाने की अनुमति ली और वह मेरठ चली गई।
Asha's Wedding
English:- Two days were left for Asha's wedding, and Meenu had also arrived from Meerut three days prior. Coming home, she helped her mother with a lot of work. Although Asha was her younger sister, Meenu never felt that her younger sister was getting married before her. Her Bua ji had also arrived two days earlier. Dayaram ji called his sister into a separate room and said, "Sister, please do not say anything to Meenu regarding her age and marriage."
From the morning of the next day, various wedding rituals began. When an elder sister was supposed to perform a ritual, Bua ji intervened, saying that only a married sister could perform it. Hearing this, Meenu's face fell. Understanding Meenu's situation, mother said, "Who believes in these things nowadays? Meenu will perform all the rituals." As soon as Meenu started the ritual, neighboring women began taunting her. Meenu exercised restraint, then went to her room, wiped her tears, and began talking to Asha.
The next day was filled with special hustle and bustle. Only a few hours were left for the wedding procession (barat) to arrive. Children were playing in groups, and Asha was getting ready. In her red lehenga, Asha's beauty shone even more. Meenu wore the saree she had bought herself, and after a light makeup, her appearance looked radiant too. Since she wasn't used to wearing sarees, she pinned it up properly. She also heard the women talking about her. Meenu thought to herself, "Does no one in this society have the right to live life on their own terms? Whether she marries or not, why should anyone care?" No one could understand the pain in Meenu's heart. The jaimala ceremony was successfully completed, and Meenu cheerfully performed every task.
In the morning during the vidai, Asha cried bitterly hugging Meenu. The parents nurture a daughter with love and affection for so many years, only to hand her over to others forever. Seeing her mother crying, Meenu felt that she would never marry and would always stay with her mother. A unique affection for her mother welled up in her heart. She consoled her mother, saying that one daughter is still with you. Meanwhile, Dayaram ji came and started talking to Meenu's mother. Meenu helped organize the house with her mother for four days, but then she began worrying about her studies. Realizing that she needed to study with great dedication, she took permission from her parents and went back to Meerut.
Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)
लेखक:सुषमा अग्रवाल
अवतरणों पर आधारित प्रश्न:-
अवतरण-1
ज्यों ही मीनू से रस्म शुरू की, आस-पड़ोस के सभी मेहमानों की कटाक्षपूर्ण निगाहों ने मीनू को बेचैन कर दिया। सभी आपस में धीरे-धीरे कटाक्ष करने लगी। उस समय मीनू का दिल हुआ कि उस पूजा के थाल को वहीं छोड़कर अंदर बिस्तर पर जाकर खूब रोये। परंतु उसने संयम से काम लिया। रस्म पूरी हो जाने पर ही वहाँ से हटी। कमरे में गई, एकांत में उसका हृदय रो पड़ा। इतने में आशा ने कमरे में प्रवेश किया। आशा को देखकर उसने झटपट अपने आँसू पोंछे और अपने को संयम करके आशा से बातें करनी शुरू कर दी।
प्रश्न-1. आस-पड़ोस की सभी महिलाएँ मीनू को कटाक्षपूर्ण निगाहों से क्यों देख रही थी?
उत्तर: मीनू आशा से बड़ी थी पर आज आशा की शादी की रस्में हो रही थी जबकि मीनू अभी कुँआरी थी। आस-पड़ोस की महिलाएँ पुराने खयालों वाली थी। शादी की एक रस्म के अनुसार बड़ी बहन छोटी बहन की आरती उतारती है। जब मीनू रस्म पूरी करने के लिए आगे बढ़ी तो बुआजी ने कहा कि यह रस्म शादी-शुदा बहन ही कर सकती है। मीनू की माँ ने उनकी बात काटते हुए कहा कि आजकल इन दकियानूसी बातों को कोई नहीं मानता और उसे रस्म पूरी करने को कहा। यह देखकर आस-पड़ोस की महिलाएँ मीनू को कटाक्षपूर्ण निगाहों से देखने लगी।
प्रश्न-2. मीनू पर कटाक्षपूर्ण निगाहों का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: आस-पड़ोस की महिलाओं की कटाक्षपूर्ण निगाहों को देखकर मीनू को बहुत दुख हुआ। उस समय उसका दिल हुआ कि उस पूजा के थाल को वहीं छोड़कर अन्दर बिस्तर पर जाकर खूब रोए। परन्तु उसने संयम से काम लिया। रस्म पूरी हो जाने पर ही वह वहाँ से हटी।
अवतरण-2
सुबह विदाई के समय आशा मीनू से लिपटकर खूब रोई थी। दयाराम जी व उनकी पत्नी के नेत्रों से तो आँसू रुक ही नहीं रहे थे। यह कैसी विचित्र घड़ी होती है। माता-पिता जिस बेटी का लालन-पालन इतने वर्षों तक प्यार से करते हैं उसी बेटी को सदा के लिए दूसरे के हाथों में सौंप देते हैं। हर पल रहने वाली बिटिया के लिए वह घर पराया हो जाता है। घर ही क्या बिटिया भी तो पराया धन ही होती है।
प्रश्न-1. बेटी की शादी के लिए माँ-बाप पहले तो परेशान होते हैं कि किसी तरह से बेटी के हाथ पीले कर दे। फिर वहीं माँ-बाप बेटी की विदाई के समय रोते है क्यों? समझाकर लिखिए।
उत्तर: माता-पिता अपनी संतान से बहुत प्यार करते हैं। वे बड़े लाड़-प्यार से अपनी बेटी को पाल-पोसकर बड़ा करते हैं। उसकी हर सुख-सुविधा का ध्यान रखते हैं। बेटी उनके कलेजे का टुकड़ा होती है। हर माता-पिता की दिली इच्छा होती है कि वे अच्छे घर में अपनी बेटी की शादी करे। वहीं माँ-बाप बेटी की विदाई के समय रोते हैं क्योंकि उनकी प्यारी बेटी सदा के लिए उनका घर छोड़कर दूसरे घर में चली जाती है। मायका उसके लिए पराया हो जाता है।
प्रश्न-2. माँ को फूट-फूटकर रोते देखकर मीनू ने क्या निश्चय किया और क्यों?
उत्तर: माँ को फूट-फूटकर रोते देखकर मीनू बड़ी दुखी हुई। उसने निश्चय किया कि वह कभी-भी शादी नहीं करेगी और हमेशा ही माँ के पास रहेगी। माँ के प्रति एक विचित्र स्नेह उसके हृदय में उमड़ पड़ा। उसने सोचा कि उसे पाल-पोसकर बड़ा करने में माँ ने कितना कष्ट सहा है। हमेशा हमारी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखा है। अपनी बीमारी में भी उन्होंने उनका कितना ध्यान रखा है। वह माँ से अलग होकर उन्हें दुखी नहीं करना चाहती थी।
प्रश्न-3. मीनू का निश्चय सुनकर माँ ने उसे क्या समझाया?
उत्तर: मीनू का निश्चय सुनकर माँ को अपने प्रति उसके प्रेम का आभास हुआ। उन्होंने उसे हृदय से लगा लिया और रुआसी स्वर में समझाती हुई बोली कि बेटी तो पराया धन होती है और अपने घर में ही शोभा देती है। हर लड़की को विवाह करके अपने घर जाना ही पड़ता है।
प्रश्न-4. सब कुछ व्यवस्थित हो जाने के बाद मीनू को अब कौन-सी चिंता सताने लगी? उसने माँ से क्या आग्रह किया? जाते वक्त मीनू किस दुविधा में फँसी हुई थी?
उत्तर: सब कुछ व्यवस्थित हो जाने के बाद मीनू को अब अपनी पढ़ाई की चिंता सताने लगी। जब तक वह शादी के कार्यों में व्यस्त थी तब तक उसका ध्यान पढ़ाई की ओर नहीं गया था। विवाह का कार्य संपन्न हो जाने पर उसने माँ से आग्रह किया कि वे उसे मेरठ जाने की अनुमति दे दें। जाते वक्त मीनू बहुत उदास थी। माँ को अकेली छोड़कर जाना उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। एक ओर माँ का स्नेह तथा दूसरी ओर पढ़ाई की चिंता। वह अजीब दुविधा में फँसी हुई थी।
प्रश्न-5. अपने प्रियजनों से बिछुड़ने पर कैसा अनुभव होता है? इस विषय में भाव व्यक्त कीजिए।
उत्तर: अपने प्रियजनों से बिछुड़ने पर बहुत दुःख होता है। हर समय हमारा मन उनके साथ बिताए क्षणों की मधुर स्मृति में खोया रहता है। हर समय उनकी याद सताती रहती है। जी चाहता है कि हम तुरंत उनके पास पहुँच जाएँ। उनके अलग होकर ही उनकी अहमियत का आभास होता है।
अवतरण-3
“यह कैसी विचित्र घड़ी होती है। माता-पिता जिस बेटी का लालन-पालन इतने वर्षों तक लाड़-प्यार से करते हैं, उसी बेटी को सदा के लिए दूसरे के हाथों में सौंप देते हैं। हर पल रहने वाली बिटिया के लिए वह घर पराया हो जाता है। घर ही क्या, बिटिया भी तो पराया धन ही हो जाती है।”
(i) यहाँ विचित्र घड़ी से क्या उद्देश्य है ? किसका विवाह हो रहा है ?
(ii) वर्षों के प्यार-दुलार के बाद लड़की को बिछुड़ना क्यों पड़ता है ?
(iii) 'बेटी पराया धन होती है' का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
(iv) महिलाएँ मीनू के बारे में क्या बात कर रही थीं ?
उत्तर - (i) यहाँ पर विचित्र घड़ी से तात्पर्य उस समय से है जिस समय माता-पिता अपनी बेटी को दूसरे के हाथों में सौंप देते हैं। उसी समय अपना घर पराया हो जाता है। मीनू की छोटी बहन आशा का विवाह हो रहा है।
(ii) लड़की पराया धन माना जाती है। माता-पिता लड़की को पाल-पोस कर बड़ा कर देते हैं और फिर उसका विवाह करके दूसरों को सौंप देते हैं। माता-पिता का यह कर्तव्य है कि वे अपनी बेटी का विवाह करके उसे विदा कर दें।
(iii) बेटी पराया धन है, से तात्पर्य है कि बेटी का पालन-पोषण करके माता-पिता उसे उसके पति को सौंप देते हैं। जिस प्रकार पराया धन लौटाना पड़ता है उसी प्रकार बेटी भी लौटानी पड़ती है। लौटाने से तात्पर्य है कि विवाह करके अपने घर से विदा करना।
(iv) महिलाएँ एक-दूसरे से बात कर रही हैं कि यही बड़ी लड़की है जिसने विवाह नहीं किया है। दूसरी स्त्री ने कहा कि आजकल लड़कियों के बड़े नखरे होते हैं। पहली बोल पड़ी, पढ़ाने के चक्कर में आधी उम्र ही निकल जाती है।
Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)
नया रास्ता: अध्याय 16 – Class 10 Hindi Practice Worksheet
Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.