1. Home
  2. ›
  3. ICSE Class 10 Hindi
  4. ›
  5. नया रास्ता: अध्याय 14
ICSE Class 10 Hindi • नया रास्ता (उपन्यास)

नया रास्ता: अध्याय 14 – Class 10 Hindi Summary, Notes & Question Answers

ICSE कक्षा 10 हिंदी उपन्यास नया रास्ता (सुषमा अग्रवाल) अध्याय 14 का संपूर्ण सारांश (हिंदी व अंग्रेजी), चरित्र-चित्रण व महत्वपूर्ण अवतरण-आधारित प्रश्नोत्तर।

✍️ Author: सुषमा अग्रवाल 📖 Book: नया रास्ता (उपन्यास) 🏷️ Chapter: 14 (उपन्यास) 🎓 Board: ICSE Class 10 ✓ Ad-Free Portal
📜

Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)

लेखिका - सुषमा अग्रवाल (Sushma Agarwal)

आशा का रिश्ता तय होना और मीनू की उलझन

मीनू जब घर पहुँची तो देखा कि पिताजी पूर्ण स्वस्थ हैं। माँ ने उसे सीने से लगा लिया। आशा और मोहित खुशी से झूम उठे। माँ ने उससे परीक्षा के बारे में पूछा। मीनू ने बताया कि उसके पेपर अच्छे हुए हैं। कुछ देर बाद माँ ने उससे कहा कि बुआजी का पत्र आया है कि एक लड़का है जो दिल्ली में इंजीनियर है और तीन हजार रुपये महीने पा रहा है। यदि तुम कहो तो बात चलाएँ। मीनू ने स्पष्ट कर दिया कि अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर वह शादी नहीं करेगी। फिर उसने कहा कि आशा के लिए बात करिए। सबकी सलाह से आशा के लिए रिश्ता लेकर पिताजी दिल्ली गये। लड़का देखने में अच्छा था, आशा का फोटो उन्हें पसन्द आ गया। माँग उनकी कुछ नहीं थी।

आशा को देखने इंजीनियर आलोक, उसके मम्मी-पापा और उसकी बड़ी भाभी आये। आशा उन्हें पसन्द आ गई और रिश्ता पक्का हो गया। शादी की तिथि चार महीने बाद निकली। घर में सब तैयारी में लग गये। रविवार का दिन था और मीनू टेलीविजन देख रही थी। तभी नीलिमा के भाई अशोक ने आकर बताया कि नीलिमा मेरठ से आई है और तुम्हें याद कर रही है।

मीनू खुशी-खुशी नीलिमा के घर पहुँची। दोनों की मुलाकात से पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। थोड़ी देर में अशोक भी आ गया और वहीं बैठ गया। मीनू अशोक से बात करने में लज्जा का अनुभव करती थी, पर आज वह निःसंकोच बात कर रही थी। नीलिमा ने आशा के रिश्ते के बारे में पूछा, फिर उसने बताया, "अशोक भैया तो तुझे बहुत चाहते हैं।" मीनू के चेहरे पर मुस्कराहट झलकी। वह बोली, "चल, कोई तो है अपनी प्रशंसा करने वाला भी।" नीलिमा ने कहा कि यदि वह तैयार हो तो भइया से शादी करा दें। मीनू ने उसे जवाब दिया कि वकालत की परीक्षा पास करने के बाद वह शादी के बारे में सोचेगी। थोड़ी देर बाद मीनू अपने घर आ गई। आधी रात तक वह करवटें बदलती रही। उसकी समझ में यह नहीं आया कि वह जिस लक्ष्य को लेकर चली है, उसे बीच में छोड़कर शादी कर ले, या उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत से पढ़े। इसी उधेड़-बुन में उसे नींद आ गई।

Asha's Match is Fixed and Meenu's Dilemma

English:- When Meenu reached home, she saw that her father was completely healthy. Mother hugged her, and Asha and Mohit danced with joy. Mother asked her about the exams, and Meenu replied that her papers went well. After a while, father told her that Bua ji had received a letter about a boy in Delhi who is an engineer earning three thousand rupees a month, and asked if they should talk about a proposal if she agrees. Meenu made it clear that she would not leave her studies midway to get married, and instead suggested talking about a marriage proposal for Asha. With everyone's advice, father went to Delhi with a proposal for Asha. The boy looked good, and they liked Asha's photograph; there was no demand for dowry.

Engineer Alok, his parents, and his elder sister-in-law came to see Asha. They liked her, and the match was finalized, with the wedding date set four months later. Everyone got busy with preparations at home. It was Sunday, and Meenu was watching television when Neelima's brother Ashok came and informed her that Neelima had come from Meerut and was remembering her.

Meenu happily went to Neelima's house, and their meeting refreshed old memories. Soon Ashok also arrived and sat there. Meenu used to feel shy talking to Ashok, but today she was talking without hesitation. Neelima asked about Asha's match and then said, "Ashok भैया loves you a lot." A smile appeared on Meenu's face, and she said, "Well, at least there is someone to praise me." Neelima suggested that if she was ready, they could get her married to her brother (Ashok). Meenu replied that she would think about marriage only after passing her law examination. Shortly after, Meenu returned home and tossed and turned until midnight, unable to decide whether she should leave her goal midway and get married, or study hard to achieve it. In this state of dilemma, she finally fell asleep.

📝

Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)

नया रास्ता - अध्याय 14 (आशा का रिश्ता तय होना और मीनू की उलझन)
अवतरण आधारित प्रश्नोत्तर (Notes)

लेखक:सुषमा अग्रवाल

अवतरणों पर आधारित प्रश्न:-

अवतरण-1

“पिताजी अभी वाक्य पूरा भी नहीं कर पाये थे कि मीनू बोल पड़ी- “पिताजी, मैंने आपसे पहले भी कहा था कि मैं अभी पढ़ाई बीच में छोड़कर शादी नहीं करूँगी।… मीनू बेटी, हमारा दिल गवाही नहीं दे रहा है ऐसा करने के लिए। पिताजी कुछ उदास होकर बोले।”

प्रश्न-1. 'पिताजी अभी वाक्य भी पूरा नहीं कर पाए थे' -से क्या अभिप्राय है? मीनू अभी शादी करने से क्यों मना कर रही है?

उत्तर: पिताजी मीनू से उसकी शादी के बारे में बात कर रहे हैं। उनकी बहन का पत्र आया है, जिसमें उन्होंने एक लड़के के बारे में बतलाया है। लड़का दिल्ली में इंजीनियर है और तीन हज़ार रुपया महीना पा रहा है। तब मीनू ने अपने पिता को सुझाव दिया कि यदि लड़का अच्छा है तो वे आशा की शादी उससे करवा दें। आशा पढ़ी-लिखी है, सुंदर है पसंद तो आ ही जाएगी। मेरे विचार में उसका यह सुझाव उचित था क्योंकि वह अभी शादी नहीं करना चाहती थी। वह चाहती थी कि उसकी छोटी बहन का घर बस जाए और उसके माता-पिता की चिन्ता भी थोड़ी कम हो जाए।

प्रश्न-2. मीनू के सुझाव पर माँ की क्या प्रतिक्रिया थी? उसका सुझाव मानने का क्या परिणाम निकला?

उत्तर: मीनू के सुझाव का माँ ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि मीनू शादी के लिए तैयार नहीं है तो उस इंजीनियर लड़के से आशा की शादी की बात करने में कोई बुराई नहीं है। सबकी सलाह मानकर पिताजी आशा का रिश्ता लेकर दिल्ली गए। लड़का देखने में अच्छा था। उन्हें लड़का पसंद आ गया। उन्होंने आशा का फोटो उन्हें दे दिया।

प्रश्न-3. दिल्ली से आशा को देखने के लिए कौन-कौन आया था? उन्हें आशा क्यों पसंद आ गई?

उत्तर: दिल्ली से आशा को देखने के लिए इंजीनियर आलोक, उसके मम्मी, पापा व उसकी बड़ी भाभी आये। आशा उस दिन बहुत सुंदर लग रही थी। जिस समय आशा उन लोगों के पास पहुँची, तो उस समय आशा ही चमक रही थी। और सब लोग जो उसे देखने आए थे, साधारण रंग-रूप के थे, इसलिए उन्हें आशा पसंद आ गई। इसके अलावा उन्हें केवल सुंदर लड़की ही चाहिए थी और आशा देखने में अत्यंत रूपवती थी।

प्रश्न-4. लड़के वालों को यह बात क्यों बताई गई थी कि आशा की बड़ी बहन की अभी शादी नहीं हुई है? विवाह के सम्बन्धों में प्रत्येक बात का स्पष्टीकरण क्यों आवश्यक होता है?

उत्तर: मीनू के पिता सीधे-सादे व स्पष्टवादी व्यक्ति थे। उन्होंने लड़के वालों को यह बताई कि आशा की बड़ी बहन मीनू की शादी नहीं हुई है क्योंकि वह अभी वकालत पढ़ रही है। दयाराम जी नहीं चाहते थे कि लड़के वालों को अंधेरे में रखकर कोई काम किया जाए।

विवाह के सम्बन्धों में प्रत्येक बातों का स्पष्टीकरण आवश्यक है। इससे संबंधों में खटास आ जाती है और रिश्ता टूटने का भी भय रहता है।


अवतरण-२

“रविवार का दिन था। मीनू टेलिविजन पर कार्यक्रम देख रही थी कि नीलिमा के भाई अशोक ने उसे आकर बताया कि नीलिमा मीरठ से आयी है और तुम्हें याद कर रही है। नीलिमा का नाम सुनते ही वह खुश से झूम उठी और अपनी प्रिय सखी से मिलने के लिए बेचैन हो गई। इस समय माँ घर में नहीं थी। पड़ोस में किसी के घर गई थी। इसलिए इस समय उसका जाना संभव न था।”

प्रश्न-1. नीलिमा के मेरठ से आने का समाचार सुनकर मीनू की क्या प्रतिक्रिया हुई?

उत्तर: नीलिमा के मेरठ से आने का समाचार सुनकर मीनू बहुत खुश हुई। वह अपनी प्रिय सखी से मिलने के लिए बेचैन हो उठी। उस समय उसकी माँ घर पर नहीं थी, पड़ोस में किसी के घर गई हुई थी, इसलिए इस समय उसका जाना संभव नहीं था।

प्रश्न-2. मीनू का नीलिमा के भाई अशोक के साथ पहले किस प्रकार का व्यवहार होता था? अब उसमें क्या परिवर्तन था? इस परिवर्तन का कारण लिखिए।

उत्तर: पहले मीनू बहुत संकोची स्वभाव की लड़की थी। लड़कों से बातें करते हुए वह लज्जा महसूस करती थी। अशोक से भी वह कभी खुलकर बातें नहीं करती थी परंतु आज वह अशोक के साथ भी घुलमिलकर बातें करने लगी थी। इस परिवर्तन का कारण उसका होस्टल में रहना था। होस्टल में रहने के कारण उसका संकोच कम हो गया था।

प्रश्न-3. नीलिमा के मीनू से उसकी शादी न करने का कारण पूछने पर मीनू ने क्या उत्तर दिया? मीनू का उत्तर सुनकर नीलिमा ने क्या प्रस्ताव रखा? क्या मीनू ने वह प्रस्ताव स्वीकार किया?

उत्तर: नीलिमा के मीनू से उसकी शादी न करने का कारण पूछने पर मीनू ने उत्तर दिया कि अब कौन करेगा उससे शादी? कई लड़के उसे देखकर नापसंद कर चुके थे। इससे वह काफी निराश थी। मीनू के इस निराशाजनक उत्तर को सुनकर नीलिमा ने उसके सामने यह प्रस्ताव रखा कि अगर वह तैयार हो जाए तो वह उसकी शादी अपने अशोक भैया से करवा देगी। उसके अशोक भैया उसे बहुत पसंद करते हैं और हमेशा उसके ही गुण गाते रहते हैं।

मीनू यह सुनकर बड़ी प्रसन्न हुई परंतु उसने नीलिमा के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। उसके अनुसार वकील बनना ही उसके जीवन का लक्ष्य है। लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद ही वह शादी के बारे में सोचेगी। अभी शादी कर लेने से वह अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाएगी।

प्रश्न-4. आधी रात तक मीनू करवटें क्यों बदलती रही? उसके मन में कैसी उधेड़बुन है? समझाकर लिखिए।

उत्तर: नीलिमा ने मीनू से कहा कि यदि वह तैयार हो तो वह उसकी शादी अपने अशोक भैया से करवा देगी। उसके अशोक भैया उसके बहुत दीवाने हैं और हमेशा उसकी प्रशंसा करते रहते हैं। ये बातें मीनू के हृदय के तार को झंकृत कर रही थीं। आधी रात तक वह करवटें बदलती रही और नीलिमा के कहे शब्द उसके कानों में गूंजते रहे। उसकी समझ में यह नहीं आया कि वह जिस लक्ष्य को लेकर चली है, उसे बीच में ही छोड़कर शादी कर ले या उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत से पढ़े।

प्रश्न-5. स्त्री शिक्षा को प्रोत्साहन देना हमारे समाज के लिए क्यों आवश्यक है? समझाकर लिखिए।

उत्तर: स्त्रियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए स्त्री-शिक्षा आवश्यक है। स्त्री यदि पढ़ी-लिखी नहीं होगी तो वह समाज में सिर उठाकर नहीं रह सकेगी। कदम-कदम पर शोषण का शिकार होगी। पढ़-लिखकर वह स्वयं के साथ देश को भी आगे ले जा सकती है। इसके अलावा वह बच्चों को भी अच्छे संस्कार दे सकती है।

अवतरण-3
“ आशा को देखने के लिए इंजीनियर आलोक, उसके मम्मी-पापा व मामी आए। आशा जब उन लोगों के पास पहुँची, तो उस समय आशा ही चमक रही थी और सब लोग उसे देखने आए थे, साधारण रंग-रूप के थे। इसलिए उसे नापसंद करने का कोई प्रश्न ही नहीं था?"


(i) आशा कौन है? क्या वह पसंद कर ली गई? उसकी बड़ी बहन मीनू की शादी क्यों नहीं हो पाई?

(ii) इस लड़की की बात पहले किसके लिए चलाई गई? उस लड़की ने क्या कहा?

(iii) उस लड़की की बात सुनकर उसके पिताजी क्यों दुःखी हुए?

(iv) लड़के वालों को आशा की बड़ी बहन के बारे में क्या बात बताई गई?


उत्तर-

(i) आशा मायाराम जी की छोटी बेटी है। उनकी बड़ी बेटी मीनू थी जिसका विवाह अभी नहीं हो पाया है। आशा साधारण रंग-रूप से सुन्दर है अतः लड़के वालों को तुरन्त पसंद आ गई। आशा की बड़ी बहन मीनू, एक साल की उम्र में पोलियो और पैरों की समस्या से ग्रस्त हो गई थी। पैरों में पोलियो होने और चलने-फिरने में परेशानी के कारण वह नापसंद कर दी जाती थी। इन्हीं कारणों से उसका विवाह नहीं हो पाया था।

(ii) आशा की कुँआरी ने इस लड़के की बात मीनू के लिए चलाई थी। अतः मीनू के मामा ने उस बात को उसके पिता से पूछकर लड़के वालों से बात चला दी। तब लड़के वालों ने मीनू की तंदुरुस्ती पूछी। यदि तुम चाहो तो हम बात चलाएँगे लेकिन मीनू ने यह कहकर मना कर दिया कि अभी शादी के बारे में सोच नहीं सकती। आशा आशा के लिए बात करिये। आशा उन्हें खूब पसंद आ जाएगी।

(iii) मीनू को यह बात सुनकर उसके पिता को बहुत दुःख हुआ। उसके सामने यह समस्या थी कि उसका विवाह कैसे हो? उसके दोनों पैर खराब थे और दौड़ी लकड़ी घर में अविवाहित रहने के लिए बैठी थी।

(iv) आशा के पिता ने इंजीनियर लड़के से पक्का हो गया। लड़के वालों को यह बात बता दी गई कि इसकी बड़ी बहन की अभी शादी नहीं हुई है, क्योंकि वह अभी बच्ची है।


अवतरण-3

“तभी नीलिमा ने मीनू की शादी के बारे में पूछा, “मीनू, तू शादी नहीं कर रही है अभी? मुझे तुमसे आशा का रिश्ता हो गया है?”


(i) नीलिमा कौन है? वह मीनू को क्या क्यों दे रही है

(ii) ‘राति’ के नाम से मीनू उदास क्यों हो जाती है? नीलिमा उसकी शादी के लिए इतनी उत्साहित क्यों है?

(iii) “मीनू करना मुझसे शादी?” आशा मुँह फेरकर पूछती है।

(iv) आशा का रिश्ता कहाँ तय हो गया था?


उत्तर -

(i) नीलिमा मीनू की बचपन की सहेली है। मोहल्ले में रहने के कारण पास-पास रहा था। नीलिमा की शादी हो चुकी है। इस समय वह अपने मायके आई हुई है। अपनी शादी के बारे में बताने पर नीलिमा ने मीनू से कहा कि वह भी अपने विवाह के बारे में सोचे।

(ii) शादी के नाम से मीनू उदास हो जाती है। वह अपने पैरों की समस्या के कारण विवाह को लेकर निराश रहती है। नीलिमा उसकी सहेली है, इसलिए वह चाहती है कि मीनू भी अपना घर बसा ले और उसका विवाह हो जाए।

(iii) मीनू साँवले रंग की थी। वैसे देखने में सुन्दर थी, लेकिन साँवले रंग के कारण वह कई बार अस्वीकृत कर दी गई थी। लड़के वालों ने उसके पैरों का देखकर बात टालना चाहा। इसी कारण वह विवाह के बारे में निराश हो गई थी।

(iv) आशा का रिश्ता इंजीनियर आलोक के साथ तय हुआ था।



📄

Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)

नया रास्ता: अध्याय 14 – Class 10 Hindi Practice Worksheet

Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.