1. Home
  2. ›
  3. ICSE Class 10 Hindi
  4. ›
  5. दो कलाकार
ICSE Class 10 Hindi • साहित्य सागर: गद्य

दो कलाकार – Class 10 Hindi Summary, Notes & Question Answers

चित्रा और अरुणा की मित्रता और सच्ची कला के अर्थ पर केंद्रित कहानी दो कलाकार (मन्नू भंडारी) का सारांश, चरित्र-चित्रण और प्रश्नोत्तर।

✍️ Author: मन्नू भंडारी 📖 Book: साहित्य सागर: गद्य 🏷️ Chapter: 4 (गद्य खंड) 🎓 Board: ICSE Class 10 ✓ Ad-Free Portal
📜

Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)

दो कलाकार - मन्नू भंडारी
पाठ सारांश (Summary)

लेखक: मन्नू भंडारी


चित्रा और अरुणा की मित्रता

चित्रा और अरुणा गहरी दोस्त थीं। चित्रा भिन्न-भिन्न प्रकार के चित्र बनाती थी, जबकि अरुणा छोटे बच्चों को पढ़ाती थी और समाज-सेवा के कार्य करती थी। एक दिन चित्रा ने एक नया चित्र बनाया और उसे अरुणा को दिखाने के लिए उठाया। उस चित्र में सड़क, आदमी, ट्राम, बस, मोटर और मकान सब एक-दूसरे के ऊपर चढ़े हुए दिखाई दे रहे थे। अरुणा को यह चित्र समझ में नहीं आया और उसे यह एक प्रकार का कन्फ्यूजन लगा। अरुणा मुँह धोने के लिए बाहर चली गई। लौटकर उसने देखा कि तीन-चार बच्चे उसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। वे बच्चे बस्ती के चौकीदारों, नौकरों और चपरासियों के थे, जिन्हें अरुणा पढ़ाती थी।

English:-Chitra and Aruna were close friends. Chitra made different kinds of paintings, while Aruna taught small children and worked for social welfare. One day, Chitra made a new painting and showed it to Aruna. In the painting, the road, people, tram, bus, motor cars and houses seemed to be piled over one another. Aruna could not understand the painting and felt that it represented confusion. When she returned after washing her face, she found three or four children waiting for her. They were the children of watchmen, servants and peons whom Aruna taught.


अरुणा की समाज-सेवा और चित्रा की कला

कॉलेज से लौटने में अरुणा को देर हो गई। दोनों ने चाय पी। अरुणा ने चित्रा से कहा कि वह अपने चित्रों के लिए समाज में से वास्तविक लोगों को मॉडल बनाया करे। कागज पर निर्जीव चित्र बनाने के बजाय उसे लोगों की जिंदगी को चित्रित करना चाहिए, क्योंकि उसके पास सामर्थ्य और साधन दोनों हैं। इसी बीच लगातार तीन दिन तक वर्षा हुई और बाढ़ आ गई। अरुणा बाढ़-पीड़ितों के लिए चंदा इकट्ठा करने में लग गई। चित्रा ने उसे समझाया कि उसे पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इम्तिहान निकट हैं।

English:- Aruna returned late from college and the two friends had tea together. Aruna told Chitra that she should look for real people in society as models for her paintings. Instead of making lifeless pictures on paper, she should portray the lives of real people because she had both the ability and the means to do so. Meanwhile, it rained continuously for three days and a flood occurred. Aruna began collecting donations for the flood victims. Chitra advised her to concentrate on her studies because the examinations were approaching.


अरुणा की वापसी और चित्रा का विदेश जाना

पंद्रह दिन बाद अरुणा लौटी तो वह बहुत थकी हुई और कमजोर लग रही थी। नहा-धोकर उसने चित्रा के बनाए हुए बाढ़ के तीन चित्र देखे। शाम को चित्रा लौटी तो अरुणा को देखकर प्रसन्न हुई। चित्रा ने बताया कि अगले बुधवार को वह अपने घर जाएगी और उसके एक सप्ताह बाद हिंदुस्तान से बाहर चली जाएगी। चित्रा के लिए विदेश जाना उसकी कला को आगे बढ़ाने और प्रसिद्धि प्राप्त करने का अवसर था

English:- Fifteen days later, Aruna returned looking very tired and weak. After bathing, she looked at the three flood paintings made by Chitra. When Chitra returned in the evening, she was happy to see Aruna. Chitra told her that she would go home the following Wednesday and, a week later, would leave India for a foreign country. For Chitra, going abroad was an opportunity to develop her art and gain recognition.


भिखारिन और उसके बच्चों का चित्र

जिस दिन चित्रा को जाना था, उस दिन वह कुछ समय के लिए रुक गई। गर्ग स्टोर के सामने एक पेड़ के नीचे एक भिखारिन मरी पड़ी थी। उसके दोनों बच्चे उसकी सूखी देह से चिपककर बुरी तरह रो रहे थे। यह दृश्य देखकर चित्रा अपने आपको रोक नहीं सकी और उसने उस दृश्य का एक रफ स्केच बना लिया। लगभग साढ़े चार बजे चित्रा वहाँ से चली गई। वह चाहती थी कि अरुणा उसे विदा करने स्टेशन आए, लेकिन अरुणा वहाँ नहीं पहुँची। चित्रा रेलगाड़ी में बैठकर विदेश के लिए चली गई।

English:- On the day Chitra was supposed to leave, she stayed back for some time. A beggar woman was lying dead under a tree in front of Garg Store. Her two children were clinging to her dry body and crying bitterly. Chitra was deeply impressed by the scene and made a rough sketch of it. At about half past four, she left. She expected Aruna to come to the station to see her off, but Aruna did not arrive. Chitra boarded the train and left.


अरुणा का अनाथ बच्चों को अपनाना

चित्रा को यह पता नहीं था कि उसकी अनुपस्थिति में अरुणा का ध्यान उन्हीं अनाथ बच्चों की ओर चला गया था। भिखारिन की मृत्यु और उसके बच्चों की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलने पर अरुणा उनके पास पहुँची। बच्चों को बेसहारा देखकर उसके मन में ममता और करुणा जाग उठी। उसने उन बच्चों को अपने पास रख लिया और उनका पालन-पोषण करने का निर्णय लिया। इस प्रकार अरुणा ने केवल समाज-सेवा की बात नहीं की, बल्कि वास्तव में उन बच्चों के जीवन की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली।

English:- Chitra did not know that Aruna had become concerned about the same orphaned children. After learning about the death of the beggar woman and the helpless condition of her children, Aruna went to them. Seeing the children without anyone to care for them filled her heart with compassion and affection. She took the children under her care and decided to bring them up. Thus, Aruna did not merely talk about social service; she actually took responsibility for the lives of the helpless children.


चित्रा की विदेश में प्रसिद्धि

विदेश जाकर चित्रा तन-मन से अपने काम में जुट गई। उसकी लगन ने उसकी कला को निखार दिया और उसके चित्रों की विदेश में बहुत धूम मच गई। भिखारिन और उसके दो अनाथ बच्चों वाला चित्र विशेष रूप से प्रसिद्ध हुआ। उस चित्र की प्रशंसा में अखबारों में बहुत कुछ लिखा गया। चित्रा को अपने चित्रों के कारण खूब प्रसिद्धि मिली। पहले वर्ष अरुणा से उसका पत्र-व्यवहार चलता रहा, लेकिन बाद में धीरे-धीरे वह भी बंद हो गया। ‘अनाथ’ शीर्षक वाला उसका चित्र अनेक प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने लगा।

English:- After going abroad, Chitra devoted herself completely to her work. Her dedication improved her art and her paintings became very famous there. The painting of the dead beggar woman and her two orphaned children became especially famous. Newspapers praised the painting extensively. Chitra gained great fame because of her paintings. During the first year, she remained in regular correspondence with Aruna, but gradually their communication stopped. Her painting titled “Orphan” won first prize in many competitions.


दिल्ली की प्रदर्शनी में अरुणा से भेंट

कई वर्षों बाद दिल्ली में चित्रा के चित्रों की एक विराट प्रदर्शनी आयोजित की गई। चित्रा को उसके उद्घाटन के लिए बुलाया गया। भीड़-भाड़ में अचानक उसकी भेंट अरुणा से हो गई। चित्रा ने अपनी पुरानी सहेली को देखकर बहुत खुशी महसूस की। अरुणा के साथ एक लड़का और एक लड़की थे। दोनों बच्चे लगभग दस और आठ वर्ष के थे। अरुणा ने बच्चों से कहा कि चित्रा उनकी मौसी हैं। बच्चों ने चित्रा को नमस्कार किया और फिर वे चित्र देखने लगे।

English:- After some years, a grand exhibition of Chitra’s paintings was organized in Delhi, and she was invited for its inauguration. In the crowd, she suddenly met her old friend Aruna. Chitra was very happy to meet her. Aruna was accompanied by a boy and a girl, who were about ten and eight years old. Aruna told the children that Chitra was their aunt. The children greeted Chitra and then began looking at the paintings.


‘अनाथ’ चित्र का रहस्य

चित्रा और अरुणा घूमते-घूमते उस चित्र के पास पहुँचीं जिसमें मृत भिखारिन और उसके दोनों बच्चे बने हुए थे। चित्रा ने गर्व से बताया कि इसी चित्र से उसे बहुत प्रसिद्धि मिली है। दोनों बच्चे भी उस चित्र को देखने लगे। लड़की ने चित्र में बच्चों को रोते हुए देखकर पूछा कि वे क्यों रो रहे हैं। चित्रा ने बताया कि उनकी माँ मर गई है। बच्चों को यह चित्र अच्छा नहीं लगा और वे दूसरी, अच्छी-अच्छी तस्वीरें देखना चाहते थे।

English:- While Chitra and Aruna were moving around the exhibition, they reached the painting showing the dead beggar woman and her two children. Chitra proudly told Aruna that this painting had brought her great fame. The two children also looked at the painting. The girl asked why the children in the painting were crying. Chitra explained that their mother had died. The children did not like the sad painting and wanted to see other beautiful pictures.


अरुणा का सच्चा कलाकार होना

तभी अरुणा के पति वहाँ आए और बच्चों को प्रदर्शनी दिखाने के लिए अपने साथ ले गए। बच्चों के चले जाने के बाद चित्रा ने अरुणा से पूछा कि ये प्यारे बच्चे किसके हैं। अरुणा ने कहा कि ये उसके बच्चे हैं। चित्रा को विश्वास नहीं हुआ और उसने सच बताने के लिए कहा। तब अरुणा ने ‘अनाथ’ चित्र में बने दोनों बच्चों की ओर उँगली रखते हुए कहा कि **ये ही वे दोनों बच्चे हैं।** यह सुनकर चित्रा अवाक रह गई। उसकी आँखें आश्चर्य से फैल गईं और वह सोच में पड़ गई।

English:- At that moment, Aruna’s husband arrived and took the children to show them the exhibition. After the children left, Chitra asked Aruna whose lovely children they were. Aruna replied that they were her children. Chitra did not believe her and asked her to tell the truth. Aruna then pointed towards the two children in the “Orphan” painting and said that they were the same children. Chitra was stunned. Her eyes widened with surprise and she was left deep in thought.

कहानी का मुख्य भाव

कहानी के अंत में यह प्रश्न सामने आता है कि सच्चा कलाकार कौन है—वह जो सुंदर चित्र बनाकर प्रसिद्धि और पुरस्कार प्राप्त करता है या वह जो किसी दुखी और असहाय व्यक्ति के जीवन में खुशियाँ भर देता है? चित्रा ने मृत भिखारिन और उसके बच्चों की पीड़ा को अपने चित्र का विषय बनाया और उससे प्रसिद्धि प्राप्त की, जबकि अरुणा ने उन्हीं अनाथ बच्चों को अपनाकर उनका जीवन सँवारा। इस प्रकार लेखिका ने बताया है कि **मानवीय संवेदना, करुणा, ममता और समाज-सेवा भी एक महान कला है।** इसी अर्थ में अरुणा भी एक कलाकार है और चित्रा भी—इसलिए कहानी का शीर्षक **‘दो कलाकार’** सार्थक है।

English:- At the end of the story, an important question arises: who is the true artist—the person who creates beautiful paintings and gains fame and awards, or the person who brings happiness into the life of a suffering and helpless person? Chitra used the suffering of the dead beggar woman and her children as the subject of her painting and gained fame from it, whereas Aruna adopted the same orphaned children and transformed their lives. Through the story, the writer shows that human sensitivity, compassion, affection and social service are also forms of great art. In this sense, both Aruna and Chitra are artists, making the title **“Do Kalakaar” (Two Artists)** meaningful.



📝

Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)

दो कलाकार - मन्नू भंडारी
प्रश्न-उत्तर एवं व्याख्या (Notes)

लेखक: मन्नू भंडारी

(i) अरे , यह क्या ? इसमें तो सड़क ,आदमी ,ट्राम ,बस ,मोटर ,मकान सब एक दूसरे पर चढ़ रहे हैं । मानो सबकी खिचड़ी पकाकर रख दी हो |क्या घनचक्कर बनाया है ?

(क ) ’अरे , यह क्या ?’ – वाक्य का वक्ता और श्रोता कौन है ? उपर्युक्त कथन का संदर्भ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

इस वाक्य में वक्ता अरुणा है और श्रोता चित्रा। दोनों अच्छी सहेलियाँ हैं । वे दोनों एक ही हॉस्टल के कमरे में रहती हैं। चित्रा को चित्र बनाना बहुत पसंद है लेकिन अरुणा उसकी इस कला को समय की बरबादी समझती है। चित्रा चाहती है कि अरुणा उसके चित्र में छिपे भाव को समझे इसलिए जब वह कोई चित्र बनाती है तो अरुणा को दिखाती है। उस दिन भी चित्रा ने कुछ चित्र बनाया था जिसमें अरुणा को कुछ समझ नहीं आ रहा था इसलिए वह खिझलाहट भरे स्वर में उपर्युक्त बातें कह रही है ।

(ख) चित्र को चारों ओर घुमाते हुए वक्ता ने श्रोता को चित्रों के संबंध में क्या सुझाव दिया था?

उत्तर-

वक्ता अरुणा ने चित्र को चारों ओर घुमाते हुए चित्रा को सुझाव दिया कि जब भी वह कोई चित्र बनाए तो उसने जिस चीज़ का चित्र बनाया है, उसका नाम लिख दिया करे। जिससे देखने वाले को समझ में आ जाए कि चित्र में क्या है क्यूंकि चित्रा जो भी चित्र बनाती थी वह अरुणा को समझ नहीं आता था ।

(ग) 'खिचड़ी पकाकर' और 'घनचक्कर' शब्दों का आशय स्पष्ट करते हुए बताइए कि इनका प्रयोग किस संदर्भ में किया गया है और क्यों?

उत्तर-

जिस प्रकार खिचड़ी कई वस्तुओं को मिलाकर बनाई जाती है उसी प्रकार चित्रा का नया चित्र था । घनचक्कर का अर्थ है ,जो हमारे मन को चक्कर में डाल देता है |दोनों शब्द विचित्र वस्तु या अस्पष्ट स्थिति के समझ में न आने वाली अवस्था का बोध कराते हैं। इन शब्दों का प्रयोग अरुणा ने चित्रा द्वारा बनाए गए चित्र के लिए किया है। वह चित्र को समझ नहीं पाती है कि उसमें क्या दिखाया है।

(घ) श्रोता ने अपने चित्र को किसका प्रतीक बताया? वक्ता ने उसकी खिल्ली किस प्रकार उड़ाई?

उत्तर-

श्रोता चित्रा ने अपने चित्र को कन्फ्यूज़न का प्रतीक बताया है। वक्ता अरुणा चित्र का मज़ाक उड़ाते हुए कहती है कि मुझे यह चित्र नहीं बल्कि तेरे दिमाग का कनफ्यूजन लग रहा है । चित्रा के अनुसार उसके चित्र दुनिया में फैले कन्फ्यूज़न को दिखा रहे हैं, जिसे अरुणा किसी भी तरह समझ नहीं पाती है। अरुणा को लगता था कि चित्रा अपना समय बर्बाद कर रही है, इससे अच्छा वह किसी गरीब बच्चे की सहायता करे तो किसी की ज़िंदगी सुधार जाएगी ।


(ii) "पर सच कहती हूँ मुझे तो सारी कला इतनी निरर्थक लगती है, इतनी बेमतलब लगती है कि कह नहीं सकती।"

(क) वक्ता को किसकी कला निरर्थक लगती थी और क्यों?

उत्तर-

वक्ता अरुणा को चित्रा की चित्र बनाने तथा अन्य प्रकार की कलाएँ बेकार लगती हैं क्योंकि उसे लगता है कि दुनिया की फैली समस्याएँ कलाओं से ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं। उसके अनुसार किसी कला में डूबकर समय व पैसा व्यर्थ गँवाने से अच्छा है कि लोगों की परेशानियों को दूर करने में समय व पैसे का उपयोग किया जाए।


(ख) वक्ता ने उसकी कला पर व्यंग्य करते हुए क्या कहा और उसे क्या सलाह दी?

उत्तर-

वक्ता अरुणा ने चित्रा की कला पर व्यंग्य करते हुए कहा कि धनी पिता की इकलौती बेटी हो, तुम्हारी हर इच्छा पूरी होगी। उसने चित्रा को सलाह दी कि उसे अपनी रंगों और तूलिकाओं की दुनिया से बाहर निकलना चाहिए। जितना समय तू चित्र बनाने में बर्बाद करती है अगर उतना समय तू किसी गरीब की मदद करेगी तो शायद उनकी ज़िंदगी बन जाए।

(ग) वक्ता की बात पर श्रोता ने क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की और क्यों?

उत्तर-

श्रोता चित्रा समाज सेवा को मजाक समझती थी , इसलिए वक्ता अरुणा की बात पर चित्रा नेअरुणा से कहा कि दुनिया को सुधारने की बात जो तू मुझे सिखा रही है, वह काम मैंने तेरे लिए छोड़ दिया है। जब मैं विदेश चली जाऊँगी तो झंडा लेकर निकल पड़ना और सारी दुनिया का कल्याण करना।


(घ) आपके अनुसार सच्ची कला की क्या पहचान है?

उत्तर-

मेरे अनुसार सच्ची कला वह है जो किसी का जीवन बदल दे। जीते-जागते मनुष्य के जीवन में उन्नति का रंग भर देना वास्तव में सच्ची कला है। कागज़ पर बनाए गए चित्र कुछ समय के लिए किसी स्थान की सुंदरता बढ़ाते हैं, जबकि एक सुंदर जीवन पूरे समाज को नई सुंदरता से भर देता है। वह अपने आस-पास के व्यक्तियों की ख़ुशी बढ़ाता है।


(iii) "वह काम तो तेरे लिए छोड़ दिया। मैं चली जाऊँगी तो जल्दी से सारी दुनिया का कल्याण करने के लिए झंडा लेकर निकल पड़ना।"

(क) वक्ता और श्रोता का परिचय दीजिए।

उत्तर-

इस वाक्य की वक्ता चित्रा है और श्रोता अरुणा है। चित्रा एक कलाप्रिय लड़की है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। वह एक धनी परिवार की संतान है जिसकी सभी इच्छाएँ आसानी से पूरी हो जाती हैं। वह हमेशा अपने रंगों और तूलिकाओं में डूबी रहती है।


(ख) 'वह काम' से वक्ता का संकेत किस ओर है? वक्ता और श्रोता में अपने-अपने कामों को लेकर किस प्रकार की नोंक-झोंक चलती रहती थी?

उत्तर-

'वह काम' से चित्रा समाज सेवा के काम की ओर संकेत कर रही है। चित्रा और अरुणा में वैचारिक मतभेद था। चित्रा चित्रों की दुनिया में खोई रहती थी, वह अरुणा की समाज सेवा पर टीका-टिप्पणी करती थी। अरुणा चित्रा की चित्रकला को बेमतलब बताती थी और इस प्रकार दोनों में नोंक-झोंक चलती रहती थी।


(ग) वक्ता कहाँ जा रही थी और क्यों?

उत्तर-

वक्ता चित्रा विदेश जा रही थी। चित्रा अपनी चित्रकला की उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा रही थी। वहाँ जाकर उसे अपनी कला को निखारना था और सारी दुनिया में मशहूर होना था। वहाँ जाकर वह समय और पैसे की बर्बादी बचाते हुए चित्र बनाने की सोच रही थी।


(घ) 'वक्ता और श्रोता' के जीवन-उद्देश्यों में अंतर होते हुए भी उनमें घनिष्ठ मित्रता थी - स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

चित्रा और अरुणा दोनों के जीवन-उद्देश्य अलग थे। चित्रा को चित्र बनाने की धुन सवार रहती थी जबकि अरुणा अपने पूरे मन से समाज सेवा करती थी। चित्रा को समाज सेवा व्यर्थ प्रतीत होती थी और अरुणा को चित्रा की चित्रकला। फिर भी दोनों में घनिष्ठ मित्रता थी क्योंकि दोनों में प्रेम था। वे दोनों एक-दूसरे की चिंता करती थीं और साथ रहती थीं।


(iv) "कहा तो मेरे।" अरुणा ने हँसते हुए कहा। "अरे बता न, मुझे ही बेवकूफ़ बनाने चली है।"

(क) 'कहा तो मेरे' वाक्य का संदर्भ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-

जब चित्रा विदेश से वापस आई तो उसकी एक बड़ी चित्र प्रदर्शनी हुई थी। उस प्रदर्शनी को देखने के लिए अरुणा भिखारिन के दोनों बच्चों के साथ गई थी, जिन्हें वह अपने बच्चों की तरह पाल रही थी। बच्चों को देखकर चित्रा ने अरुणा से पूछा कि ये दोनों बच्चे किसके हैं? इस प्रश्न के उत्तर में अरुणा ने कहा - मेरे हैं। इस बात पर चित्रा को विश्वास नहीं हुआ।


(ख) 'मुझे ही बेवकूफ़ बनाने चली है' - वाक्य का संदर्भ स्पष्ट करते हुए बताइए कि वक्ता को श्रोता की किस बात पर विश्वास नहीं हुआ और क्यों?

उत्तर-

चित्रा की प्रदर्शनी में अरुणा अपने दो बच्चों के साथ गई थी, जिसमें लड़के की उम्र दस साल और लड़की की उम्र आठ साल थी। चित्रा जब तीन साल पहले विदेश गई थी तब अरुणा के पास ये बच्चे नहीं थे, वे दोनों होस्टल में साथ रहती थीं। भिखारिन के बच्चों को जब अरुणा ने अपने बच्चे बताया तो चित्रा ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया, इसलिए उसने यह वाक्य कहा।


(ग) अरुणा की कौन-सी बात सुनकर चित्रा की आँखें फैली की फैली रह गईं?

उत्तर-

चित्रा के बार-बार यह पूछने पर कि बच्चे किसके हैं, अरुणा हर बार यही कहती कि वे बच्चे उसके हैं। अरुणा की बात पर चित्रा ने सच विश्वास नहीं किया तो अरुणा ने उसे सच बताते हुए कहा कि वे दोनों बच्चे उस गली की मरी हुई भिखारिन के हैं, जिसे सड़क पर मरा हुआ पड़ा देखकर चित्रा की आँखें फैली की फैली रह गई थीं।


(घ) चित्रा को किस चित्र से प्रसिद्धि मिली थी? चित्रा का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

उत्तर-

चित्रा को 'अनाथ' शीर्षक वाले चित्र से प्रसिद्धि मिली थी। इस चित्र का एक रेखाचित्र उसने विदेश जाने से पहले, गार्ड स्टोर के सामने मरी पड़ी भिखारिन और उसके रोते हुए बच्चों को देखकर बनाया था। यह चित्र केवल कल्पना नहीं था, इसलिए उसके भाव भी जीवंत थे। इसी चित्र ने चित्रा को देश-विदेश दोनों स्थानों पर मशहूर कर दिया।



⭐

Additional Questions (अतिरिक्त प्रश्नोत्तर)

दो कलाकार - मन्नू भंडारी
अतिरिक्त प्रश्न (Additional Questions)

लेखक : मन्नू भंडारी


कहानी का उद्देश्य

इस कहानी में मन्नू भंडारी ने दो लड़कियों को कलाकार के रूप में दिखाया है ।इसमें एक चित्रकार चित्रा है , जिसने एक मरी हुई भिखारिन और उसके दो बच्चों का चित्र बनाया था और दूसरी कलाकार समाज सेविका अरुणा है, जिसने उस भिखारिन के मर जाने के बाद उसके दो अबोध बच्चों को गोद ले लिया और उन्हें अपना नाम दिया। लेखिका ने यह बताने का प्रयास किया है कि असली वही होता है जो लोगों के जीवन को सजीव बना दे । समाज में परोपकार का महत्व है; उस समाज का चित्र बनाने का कोई सार्थक उपयोग नहीं है।

कहानी के शीर्षक 'दो कलाकार' की सार्थकता

यह कहानी दो सहेलियों की है जो कॉलेज में हॉस्टल में रहकर साथ-साथ पढ़ती हैं। चित्रा का शौक चित्र बनाने का है और अरुणा अपने खाली समय में समाज-सेवा करती है। लेखक ने दोनों को कलाकार बताया है। चित्रा पेंटिंग करती है और उसकी पेंटिंग अरुणा की समझ में नहीं आती। वह उससे कहती है कि तुम पेंटिंग की जगह समाज के गरीबों की मदद करो तो कितना उपयुक्त रहेगा। तुम समर्थ हो, धन की कोई कमी तुम्हारे पास नहीं है। यह चित्रा इस पर ध्यान नहीं देती। उनके हॉस्टल के बाहर एक पेड़ के नीचे एक भिखारिन मर जाती है, उसके दो मासूम बच्चे रो रहे हैं। चित्रा ने तो उसका चित्र बनाया जिससे कि उसे विदेशों में भी ख्याति और पुरस्कार मिले, लेकिन दूसरी तरफ अरुणा ने उन दोनों बच्चों को गोद ले लिया। यह बात जब चित्रा को मालूम हुई तो उसे आश्चर्य हुआ और अरुणा के कार्य को सराहा। इस प्रकार ‘दो कलाकार’ शीर्षक उपयुक्त है।

चरित्र-चित्रण

अरुणा - अरुणा चित्रा की सहेली है। वह साधारण परिवार से आई है। उसे समाज-सेवा करने का शौक है। उसमें सहयोग, सहानुभूति, भावुकता, सच्ची मित्रता और गरीबों से प्रेम परिलक्षित होता है। वह चित्रा से भी कहती है कि वह समर्थ है इसलिए समाज में गरीब लोगों की सहायता उसे करनी चाहिए।

वह साहसी है। कभी समाज-सेवा के कार्य में देर भी हो जाए तो वह परेशान नहीं होती। वह प्रसन्नचित्त युवती है। जब चित्रा के पास उसके पिता का पत्र आया तो उसने चित्रा से कहा—“हाँ भाई। तू तो धनी पिता की इकलौती बिटिया ठहरी। तेरी इच्छा कभी टाली जा सकती है? सच कहती हूँ मुझे तो सारी कला इतनी निरर्थक लगती है, इतनी बेमतलब लगती है कि बता नहीं सकती। किस काम की ऐसी कला, जो आदमी को आदमी न रहने दे।”

चित्रा - वह एक सम्पन्न परिवार की इकलौती संतान है। इसलिए उसके पिता उसके हर कार्य में सहर्ष योगदान देते हैं। वह अरुणा के साथ रहकर कॉलेज में पढ़ती है। वह एक श्रेष्ठ चित्रकार है। किसी भी दृश्य को ऐसे चित्रित कर देती है जैसे उसमें जान डाल दी हो। उसकी इस कला पर कई पुरस्कार उसे मिल चुके हैं। वह प्रसन्नचित्त, उदार, सच्ची मित्र और भावुक है। उसकी भावुकता और उदारता उसके चित्रों में दिखाई देती है। उसका चित्र, जिसमें एक भिखारिन के मर जाने पर उसके दो अबोध बच्चे उससे लिपटकर रो रहे हैं, देश-विदेश में ख्याति और पुरस्कार प्राप्त करता है। अरुणा ने उसे परामर्श दिया—“हर घड़ी, हर जगह और हर वक्त अपने चित्रों के लिए मॉडल खोजती है। कागज पर इन निर्जीव चित्रों को बनाने के बजाय दो-चार की जिंदगी क्यों नहीं बना देती! तेरे पास सामर्थ्य है, साधन है!”

महत्त्वपूर्ण अनुच्छेद

निम्नलिखित अवतरणों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

प्रश्न 1. “मुझे तो तेरे दिमाग के कनफ्यूजन का प्रतीक नजर आ रहा है। बिना मतलब जिंदगी बर्बाद कर रही है।”

(i) यहाँ वक्ता और श्रोता कौन हैं? यहाँ किसके बारे में बात हो रही है? ये दोनों क्या करते हैं?

(ii) वक्ता ने चित्र में क्या देखा जो उसे कनफ्यूजन का प्रतीक बताया?

(iii) अपने खाली समय में ये दोनों क्या करते हैं?

(iv) इन दोनों के पास किनके पत्र आए, उनमें क्या लिखा था?

उत्तर - (i) यहाँ वक्ता अरुणा है और श्रोता चित्रा है। यहाँ अरुणा चित्रा की बनाई पेंटिंग के बारे में बात कर रही है। यह पेंटिंग देखने में समझ में नहीं आती और एक कनफ्यूजन जैसी लगती है। ये दोनों छात्राएँ हैं।

(ii) अरुणा ने चित्रा की बनाई पेंटिंग में सड़क, आदमी, ट्राम, बस, मोटर, मकान देखे, जो एक-दूसरे के ऊपर चढ़ रहे हैं। यह चित्र आज की दुनिया में कनफ्यूजन का प्रतीक है।

(iii) कॉलेज से आने के बाद जो खाली समय बचता है, उसमें चित्रा तो पेंटिंग बनाती है और अरुणा पढ़ाने तथा समाज-सेवा का काम करती है।

(iv) अरुणा के पास मनोज की चिट्ठी आई थी। चित्रा के पास उसके पिताजी की चिट्ठी आई थी, जिसमें लिखा था कि कोर्स समाप्त होने के बाद वह विदेश जा सकती है और उसके पिताजी कभी मना नहीं करेंगे।

प्रश्न 2. “वह काम तो तेरे लिए छोड़ दिया। मैं चली जाऊँगी तो जल्दी से सारी दुनिया का कल्याण करने के लिए झण्डा लेकर निकल पड़ना।”

(i) यहाँ कौन किससे कह रहा है? यह व्यंग्य उसने क्यों किया?

(ii) वक्ता कहाँ जाने की बात कर रहा है?

(iii) तीन दिन से क्या हो रहा था? श्रोता ने इस घड़ी में क्या किया?

(iv) वक्ता ने अपनी सहेली से क्या कहा?

उत्तर - (i) यहाँ चित्रा अपनी सहेली अरुणा से कह रही है। वह कहती है कि दुनिया में कितनी बड़ी घटना घट जाए, यदि उसमें कुछ नहीं निकले तो उसके लिए वह घटना कोई महत्व नहीं रखती।

(ii) चित्रा अपनी पढ़ाई का कोर्स समाप्त करने के बाद विदेश जाना चाहती है। उसके पिताजी ने भी उसे पत्र लिखकर जाने की आज्ञा दी है।

(iii) तीन दिन से मूसलाधार वर्षा हो रही थी। रोज अखबारों में बाढ़ की खबरें आ रही थीं। अरुणा बाढ़-पीड़ितों के लिए चंदा इकट्ठा करने में जुट गई और फिर वह बाढ़-पीड़ितों की सहायता के लिए चली गई।

(iv) चित्रा ने अरुणा से कहा कि वह अपनी सहेली की बात सुनकर भी अपनी पढ़ाई पूरी करे और इम्तिहान के लिए तैयार हो।

प्रश्न 3. उस भीड़-भाड़ में अचानक उसकी भेंट अरुणा से हो गई। ‘रुनी’ कहकर चित्रा भीड़ की उपस्थिति को भूलकर अरुणा के गले लिपट गई।

(i) अरुणा और चित्रा कहाँ पर मिली हैं और वहाँ क्यों आई हैं?

(ii) अरुणा के साथ कौन खड़े थे? चित्रा के पूछने पर अरुणा ने क्या बताया?

(iii) अरुणा ने बच्चों को क्या कहा? क्या चित्रा ने उन्हें प्यार किया?

(iv) अरुणा की बच्चों के बारे में बात सुनकर चित्रा क्या सोचने लगी?

उत्तर - (i) चित्रा को अपने बनाए हुए चित्रों पर काफी प्रसिद्धि मिल चुकी थी। अनेक प्रतियोगिताओं में अनाथ’ शीर्षक वाला चित्र प्रथम पुरस्कार पा चुका था। चित्रा के पिता बहुत प्रसन्न थे। चित्रा के चित्रों की प्रदर्शनी का दिल्ली में विराट आयोजन किया गया और चित्रा को उसके उद्घाटन के लिए बुलाया था। अरुणा भी यह प्रदर्शनी देखने आई थी। यहीं पर इन दोनों की मुलाकात हुई।

(ii) अरुणा के साथ दो बच्चे खड़े थे। लड़का लगभग दस साल का होगा और लड़की लगभग आठ साल की होगी। चित्रा ने बताया कि ये दोनों बच्चे उसी के हैं।

(iii) अरुणा ने उन बच्चों से चित्रा की तरफ इशारा करके कहा कि ये तुम्हारी मौसी हैं, नमस्ते करो अपनी मौसी को। बच्चों ने चित्रा को प्रणाम किया और चित्रा ने उन्हें प्यार किया।

(iv) चित्रा ने अरुणा से पूछा कि ये बच्चे किसके हैं? अरुणा उससे छिपा नहीं पाई और बताया कि ये दोनों बच्चे उसी भिखारिन के हैं जिसकी मृत्यु हो गई थी। अरुणा ने यह कहते हुए भिखारिन वाली तस्वीर के दोनों बच्चों के ऊपर उँगली रखकर उन दोनों बच्चों को अपनाने की बात कही। अरुणा के पति ने भी उन बच्चों को अपना लिया। चित्रा सोचने लगी कि मेरे काम से तो समाज-सेवी और उत्तम दर्जे की कलाकार अरुणा है। उसका काम श्रेष्ठ है और सर्वोत्तम है।

प्रश्न 4. “बच्चों ने बड़े ——— कैसी मोटी है प्यार तो कर ?”

(i) चित्रा को अरुणा दुबारा कहाँ मिली थी? अरुणा को देखकर चित्रा की क्या प्रतिक्रिया हुई?

(ii) चित्रा ने अरुणा से बच्चों के विषय में क्या पूछा तथा अरुणा ने क्या जवाब दिया?

(iii) बच्चों ने चित्रा से क्या फ़रमाइश की तथा घूमते-घूमते बच्चे और चित्रा कहाँ पहुँचे गए?


उत्तर - (i)चित्रा को दुबारा अरुणा चित्रों की प्रदर्शनी में मिली। दिल्ली में चित्रा की चित्रों की विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। अखबारों में उनकी कला पर, उनके जीवन पर बहुत सारे लेख छपे थे। जब चित्रा ने अन्ना को देखा तो वह उन्हें देखकर उनके पास से लिपट गई। उसने पूछा कि उसे चित्र देखने का शौक कब से हो गया। अन्ना के इस सवाल का उत्तर देते हुए चित्रा कहती है कि वह चित्र को नहीं, चित्रा को देखने आई है।

(ii) अरुणा के साथ दो प्यारे-प्यारे बच्चे खड़े थे। लड़के की उम्र दस साल और लड़की की उम्र आठ साल थी। चित्रा ने पूछा कि यह बच्चे किसके हैं। अरुणा ने जवाब दिया कि वे उसके ही बच्चे हैं। उसने बच्चों से कहा कि यह तुम्हारी चित्रा मौसी है। चित्रा उन दोनों को हैरान हो कर देख रही थी तभी अरुणा ने चित्रा को बच्चों से प्यार करने को कहा।

(iii) बच्चों ने चित्रा से फ़रमाइश कि वह उन्हें सारे चित्र दिखाए। चित्रा उन्हें चित्र दिखाने लगी। घूमते-घूमते वे भिखारिनवाली तस्वीर के पास आ पहुँचे। चित्रा ने कहा कि इस तस्वीर के कारण उसे इतनी प्रसिद्धि मिली है। अरुणा को लड़की ने पूछा कि वह बच्चे क्यों रो रहे हैं? बालक कहता है कि देखती नहीं उनकी माँ मर गई है। बालिका प्रश्न करने लगी और कहा, “क्या यह सचमुच का चित्र है?” जब चित्रा ने हाँ भरी तो बच्चे उस चित्र के पास रहना पसंद नहीं करते और चित्रा को दूसरे चित्र दिखाने के लिए कहते हैं।





📄

Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)

दो कलाकार – Class 10 Hindi Practice Worksheet

Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.