1. Home
  2. ›
  3. ICSE Class 10 Hindi
  4. ›
  5. भेड़ें और भेड़िए
ICSE Class 10 Hindi • साहित्य सागर: गद्य

भेड़ें और भेड़िए – Class 10 Hindi Summary, Notes & Question Answers

हरिशंकर परसाई द्वारा रचित प्रसिद्ध राजनीतिक व्यंग्य भेड़ें और भेड़िए का विस्तृत सारांश, प्रतीकार्थ, मुहावरे एवं महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

✍️ Author: हरिशंकर परसाई 📖 Book: साहित्य सागर: गद्य 🏷️ Chapter: 3 (गद्य खंड) 🎓 Board: ICSE Class 10 ✓ Ad-Free Portal
📜

Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)

पाठ- भेड़ें और भेड़िये
Summary (पाठ का सारांश)

लेखक: हरिशंकर परसाई

वन प्रदेश में प्रजातंत्र की स्थापना

एक बार वन के पशुओं को लगा कि वे सभ्यता के उस स्तर पर पहुँच गए हैं जहाँ उन्हें एक अच्छी शासन व्यवस्था अपनानी चाहिए। सर्वसम्मति से तय हुआ कि वन प्रदेश में प्रजातन्त्र की स्थापना हो। पशु समाज में इस क्रान्तिकारी परिवर्तन से हर्ष की लहर दौड़ गई। वन में भेड़ों की संख्या बहुत अधिक थी, इसलिए उन्होंने सोचा कि अब उनका भय दूर हो जाएगा। वे अपने प्रतिनिधियों से ऐसा कानून बनवायेंगी कि कोई जीवधारी किसी को न सताये और न मारे तथा समाज शान्ति और स्नेह पर आधारित हो।

English:- Once, the animals of the forest felt that they had reached a level of civilization where they should adopt a good system of governance. It was unanimously decided to establish a democracy in the forest. A wave of joy spread through the animal society due to this revolutionary change. The population of sheep in the forest was very large, so they thought that their fear would now vanish. They would have their representatives make a law that no living being should torment or kill another, and the society should be based on peace and affection.

भेड़ियों की चिंता और सियार की योजना

भेड़ियों ने सोचा कि उनका संकट काल आ गया है क्योंकि चुनाव में भेड़ों का ही बहुमत होगा। एक बूढ़े सियार ने भेड़िए को चुनाव की बात समझाई और एक योजना बनाई। उसने तीन सियारों को पीले, नीले और हरे रंग में रंगा। फिर बूढ़े सियार ने भेड़िये के मस्तक पर तिलक लगाया, गले में कंठी पहनाई और मुँह में घास के तिनके खोंसकर उसे एक संत का रूप दे दिया।

English:- The wolves thought that their time of crisis had come because the sheep would be in the majority in the elections. An old jackal explained the election situation to a wolf and devised a plan. He painted three jackals in yellow, blue, and green colors. Then, the old jackal applied a tilak on the wolf's forehead, put a necklace around its neck, stuffed grass straws in its mouth, and gave it the appearance of a saint.

चुनाव प्रचार और भेड़ों का विश्वास

चारों सियार भेड़ों की सभा में गए और बूढ़े सियार ने कहा कि भेड़िया राजा संत हो गए हैं और उन्होंने हिंसा बिल्कुल छोड़ दी है। रंगे हुए सियारों को विद्वान विचारक, पत्रकार और धर्मगुरु के रूप में पेश किया गया। उन्होंने भेड़ों को विश्वास दिलाया कि भेड़िये से बड़ा उनका कोई हितचिन्तक नहीं है और भेड़िये ही निर्बलों की रक्षा कर सकते हैं। भेड़ों को उनकी बातों पर विश्वास हो गया और उन्होंने भेड़िये को अपना प्रतिनिधि चुन लिया।

English:- All four jackals went to the assembly of sheep and the old jackal announced that the wolf king had become a saint and had completely given up violence. The painted jackals were presented as a scholarly thinker, a journalist, and a religious leader. They convinced the sheep that no one was a greater well-wisher than the wolf and that only wolves could protect the weak. The sheep believed their words and elected the wolf as their representative.

चुनाव के बाद नया कानून

पंचायत में भेड़ों के हितों की रक्षा के लिए भेड़िये प्रतिनिधि बनकर गए। पंचायत में भेड़ियों ने भेड़ों की भलाई के लिए पहला कानून यह बनाया कि हर भेड़िये को सवेरे नाश्ते के लिए भेड़ का मुलायम बच्चा दिया जाए, दोपहर के भोजन में एक पूरी भेड़ तथा शाम को आधी भेड़ दी जाए।

English:- The wolves went to the panchayat as representatives to protect the interests of the sheep. In the panchayat, the wolves made their first law for the welfare of the sheep, stating that every wolf should be given a soft lamb for breakfast, a full sheep for lunch, and half a sheep in the evening.

📝

Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)

भेड़ें और भेड़िये - हरिशंकर परसाई
प्रश्न-उत्तर एवं व्याख्या (Notes)

लेखक: हरिशंकर परसाई

संक्षिप्त प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए-

(i) “पशु समाज में इस क्रांतिकारी परिवर्तन से हर्ष की लहर दौड़ गई कि सुख-समृद्धि और सुरक्षा का स्वर्ण युग अब आया और वह आया।”

(क) वन के पशुओं ने एक मत से क्या तय किया और क्यों? 'वन में प्रजातंत्र की स्थापना' का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- वन के पशुओं ने एक मत से यह तय किया कि अब वन प्रदेश में प्रजातंत्र की स्थापना की जानी चाहिए। उन्हें लगता था कि वे सभ्यता के उस स्तर पर पहुँच गए हैं जहाँ उनकी अपनी शासन-व्यवस्था होनी चाहिए। वन में प्रजातंत्र की स्थापना से अर्थ यह है कि वन के पशु अपना प्रतिनिधि स्वयं चुनेंगे, वोट देंगे और अपना कानून स्वयं बनाएँगे।

(ख) 'क्रांतिकारी परिवर्तन' का प्रयोग किस संदर्भ में किया गया है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- वन प्रदेश में प्रजातंत्र की स्थापना हो और वे अपना प्रतिनिधि स्वयं चुनें, आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। वन प्रदेश में सदा शक्तिशाली जीव ही शासन करता था, इसलिए प्रजातंत्र की स्थापना एक क्रांतिकारी परिवर्तन था जिसमें पूरी व्यवस्था बदलने वाली थी।

(ग) जंगल में हर्ष की लहर क्यों दौड़ गई? सुख-समृद्धि और सुरक्षा के स्वर्ण युग का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- प्रजातंत्र की स्थापना होगी, ऐसी सोच तथा निर्णय आते ही हर्ष की लहर पूरे जंगल में फैल गई। भेड़ों ने सोचा कि अब उन्हें कोई जीवधारी सताएगा नहीं, सब एक-दूसरे को जीने देंगे। उनमें प्रेम, स्नेह, बंधुत्व और सहयोग की भावना होगी। सुख-समृद्धि और सुरक्षा के स्वर्ण युग से उनका यही आशय था।

(घ) जंगल में किस प्रकार का प्रजातंत्र आया? उसका क्या परिणाम निकला? क्या सुख-समृद्धि और सुरक्षा का स्वर्ण युग आया?

उत्तर- जंगल में जब प्रजातंत्र की बात चली तो भेड़ियों ने भोली-भाली, मासूम भेड़ों को अपने झूठे प्रचार से यह विश्‍वास दिलाया कि वे उनके भले के लिए काम करेंगे, और सत्ता हासिल कर ली। इसका परिणाम यह निकला कि भेड़ों को सुरक्षा नहीं मिल पाई, वे दोबारा भेड़ियों के शिकंजे में फँस गईं। इसके परिणामस्वरूप सुख, समृद्धि और सुरक्षा का स्वर्ण युग कभी नहीं आया और वे भेड़ियों का शिकार बनती रहीं।

(ii) “बूढ़े सियार ने बड़ी गंभीरता से पूछा, "महाराज, आपके मुखचंद्र पर चिंता के मेघ क्यों छाए हैं?"

(क) 'महाराज' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है? उसकी चिंता का क्या कारण था और क्यों?

उत्तर- 'महाराज' शब्द का प्रयोग भेड़िए के लिए किया गया है। उसकी चिंता का कारण भेड़ों में आई जागरूकता थी। भेड़ों ने निर्णय लिया था कि वे अपना नेता स्वयं चुनेंगी और जंगल में प्रजातंत्र की स्थापना होगी। यदि ऐसा होता तो भेड़ियों को उनका शिकार मिलना बंद हो जाता।

(ख) सियार ने उसकी बात सुनकर क्या उत्तर दिया? इस उत्तर से उसके चरित्र की किस विशेषता का पता चलता है?

उत्तर- सियार ने चापलूसी भरे स्वर में उत्तर दिया कि महाराज हमें जंगल के बारे में कुछ पता नहीं है। आप हमारे माई-बाप हैं। हम तो किसी और सरकार को नहीं जानते हैं। आपका दिया खाते और आपके गुण गाते हैं। उसके इस उत्तर से हमें पता चलता है कि वह एक स्वार्थी, अवसरवादी और चालाक प्रकृति का है।

(ग) भेड़िए ने सियार को कौन-सी बात बताई और इस संदर्भ में अपनी किस कठिनाई का उल्लेख किया?

उत्तर- भेड़िए ने सियार को अपनी कठिनाई बताते हुए कहा कि वन प्रदेश में नई सरकार बनने वाली है। हमारा राज तो गया। अब यहाँ रह कर सूखी हड्डियाँ भी चबाने को नहीं मिलेंगी। हमारी जाति कुल दस फीसदी है और भेड़े तथा अन्य छोटे पशु नब्बे फीसदी। यह चुनाव हम नहीं जीत सकते।

(घ) बूढ़े सियार ने भेड़िए को उस कठिनाई से मुक्ति पाने के कौन-से दो उपाय बताए? भेड़िए ने उनके उत्तर में क्या-क्या कहा?

उत्तर- बूढ़े सियार ने कठिनाई से मुक्ति पाने का पहला उपाय बताते हुए कहा कि सर्कस में भर्ती हो जाइए। भेड़िए ने इसका उत्तर देते हुए कहा कि वहाँ तो शेर और रीछ को ले लेते हैं पर हम इतने बदनाम हैं कि हमें वहाँ कोई नहीं पूछता। दूसरा उपाय बताते हुए सियार ने कहा, अजायबघर में चले जाइए। भेडिए ने उत्तर दिया, "वहाँ भी जगह नहीं है। सुना है, वहाँ तो आदमी रखे जाने लगे हैं।"

(iii) 'मुसीबत में फँसे भेड़िए ने आखिर सियार को अपना गुरु माना और आज्ञापालन की शपथ ली।'

(क) भेड़िया किस मुसीबत में फँस गया था? सियार ने उसे उस मुसीबत से निकालने के लिए क्या आश्वासन दिया?

उत्तर- भेड़ों ने विचार बना लिया कि अब वन प्रदेश में प्रजातंत्र की स्थापना हो। भेड़े संख्या में ज्यादा थीं इसलिए चुनाव होने पर उनकी जीत होती और भेड़िया हार जाता। भेड़िए को इस मुसीबत से निकालने के लिए सियार ने आश्‍वासन दिया कि एक दिन का समय दीजिए, कल तक कोई न कोई योजना बन जाएगी, बस आपको मेरे कहे अनुसार चलना पड़ेगा।

(ख) बूढ़े सियार ने तीन सियारों को किस-किस रंग में रँगकर क्या-क्या रूप दिया और क्यों?

उत्तर- बूढ़े सियार ने तीन सियारों को क्रमशः पीले, नीले और हरे रंग में रंगा। उसने पीले सियार को विद्वान, विचारक, कवि और लेखक बताया। नीले सियार को उसने नेता व पत्रकार बताया है। हरे सियार को धर्मगुरू कहा है।

(ग) बूढ़े सियार ने भेड़िए का रूप किस प्रकार बदला और क्यों?

उत्तर- बूढ़े सियार ने भेड़िए के मस्तक पर तिलक लगाया, गले में कंठी पहनाई और मुँह में घास के तिनके खोंस दिए। उसे आँखें नीची रखकर, चुप रहने के लिए कहा। सियार भेड़िए का रूप बदलकर यह दिखाना चाहता था कि उसने हिंसा छोड़ दी है, वह एक संत बन चुका है ताकि भेड़े उससे न डरें।

(घ) सियार ने भेड़िए को किन तीन बातों का ध्यान रखने को कहा?

उत्तर- सियार ने भेड़िए को जिन तीन बातों का ध्यान रखने को कहा, वे इस प्रकार हैं - हिंसक आँखों को ऊपर मत उठाना, कुछ बोलना मत, और भेड़ों को खाना मत। ऐसा करने से यह साबित हो जाएगा कि वह पूरी तरह से संत हो चुका है, वह शाकाहारी बन चुका है।

(iv) 'भाइयो और बहनो! अब भय मत करो। भेड़िया राजा संत हो गए हैं। उन्होंने हिंसा बिल्कुल छोड़ दी है। उनका हृदय परिवर्तन हो गया है।'

(क) 'भाइयो और बहनो' - शब्दों का प्रयोग किसने, कब तथा किसके लिए किया है?

उत्तर- भाइयों और बहनों शब्द का प्रयोग सियार ने भेड़ों के लिए उस समय किया जब वे भेड़िए को देखकर भागने लगी थीं। सियार ने भेड़ों को रोककर यह समझाया कि वे डरें मत क्योंकि भेड़िया अब हिंसा छोड़कर संत बन चुका है और वह उन्हें मारेगा नहीं।

(ख) बूढ़े सियार ने भेड़िए राजा के हृदय-परिवर्तन के संबंध में क्या-क्या कहा?

उत्तर- बूढ़े सियार ने बताया कि भेड़ों ने जो कष्ट सहे हैं, उनको याद करके भेड़िया संत की आँखों में आंसू आ जाते हैं। उनकी अपनी जाति ने भेड़ों पर जो अत्याचार किया है, उसी लज्जा के कारण उनका माथा झुक गया है। आज सात दिन से वे घास खा रहे हैं, रात दिन भगवान का भजन और परोपकार कर रहे हैं।

(ग) 'भेड़ों से उन्हें विशेष प्रेम है' - बूढ़े सियार ने इस संबंध में भेड़िए के बारे में क्या बताया?

उत्तर- भेड़ों से उन्हें विशेष प्रेम है क्योंकि भेड़ों पर भेड़िया प्रजाति ने बहुत से अत्याचार किए हैं। इस बात पर भेड़िया बहुत शर्मिंदा है। वह अपना पूरा जीवन भेड़ों की सेवा में लगाकर प्रायश्चित करना चाहता है।

(घ) बूढ़े सियार ने एक मासूम भेड़ के बच्चे से संबंधित किस झूठी घटना की कहानी सुनाई?

उत्तर- बूढ़े सियार ने एक मनगढ़ंत कहानी सुनाते हुए बताया कि आज सुबह भेड़िए ने भेड़ के बच्चे के पाँव के कांटे को अपने दांतों से निकालकर उसकी मदद की। पर जब वह बच्चा कष्ट ना सह सका और मर गया तो उसकी अंत्येष्टि क्रिया भी भेड़िए ने स्वयं की।

(v) 'वे बोल नहीं सकते। अब आप इन तीनों रंगीन प्राणियों को देखिए। आप इन्हें न पहचान पाए होंगे। पहचानेंगे भी कैसे? ये इस लोक के जीव तो हैं नहीं।'

(क) वक्ता और श्रोता कौन हैं? 'वे बोल नहीं सकते' - वाक्य का प्रयोग किसके लिए किया गया है? वक्ता ने उनके न बोल पाने का क्या कारण बताया है?

उत्तर- वक्ता बूढ़ा सियार है और श्रोता भेड़े हैं। 'वे बोल नहीं सकते' वाक्य का प्रयोग भेड़िए के लिए किया गया है। सियार ने आगे बताते हुए कहा कि प्रेमवश भेड़िए का हृदय भर आया है, वे गद्‌गद हो गए हैं और भावातिरेक से उनका गला अवरुद्‌ध हो गया है, इसलिए वे बोल नहीं सकते।

(ख) 'इन्हें' शब्द से किनकी ओर संकेत किया गया है? उनका परिचय दीजिए।

उत्तर- 'इन्हें' शब्द से तीनों रंगे सियारों की ओर संकेत किया गया है। सियार ने उन्हें स्वर्ग का देवता बताया। उसने बताया कि पीले रंग का सियार विचारक, कवि, लेखक है। नीले रंग का सियार नेता और स्वर्ग का पत्रकार है। हरे रंग का सियार धर्म गुरु है। ये सब हमें सदुपदेश देने पृथ्वी पर उतरे हैं।

(ग) वक्ता ने 'कवि' बनाए गए सियार के संबंध में क्या बताया?

उत्तर- वक्ता सियार ने कहा कि कविराज स्वर्ग का संगीत सुनाएँगे। जब पीले सियार ने संगीत के नाम पर हुआ-हुआ किया तो बूढ़े सियार ने बताया कि हमारे कवि जी तो कोरस में गाते हैं। कवि की बात साधारण लोगों की समझ में नहीं आती है, कवि की बातें केवल विद्‌वान ही समझ सकते हैं।

(घ) 'भेड़ें और भेड़िए' - शीर्षक कहानी में निहित व्यंग्य स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- भेड़े और भेडिए' कहानी में स्वार्थी, मौकापरस्त राजनेताओं पर करारा व्यंग्य किया गया है। कहानी जंगल में आरंभ होती है जो हमारी भोली-भाली मासूम जनता का प्रतीक है। वह इन नेताओं की चालाकी को नहीं समझती और नेता भेष बदल कर उसे छलते हैं।

🎯

PYQs Based Questions (विगत वर्षों के बोर्ड प्रश्नोत्तर)

भेड़ें और भेड़िए - हरिशंकर परसाई
विगत वर्षों के बोर्ड प्रश्नोत्तर (Board Exam PYQ)

कहानीकार: श्री हरिशंकर परसाई

निम्नलिखित अवतरण को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :—

1. “सियार ने भेड़िए का हाथ चूम कर कहा, “बड़े भोले हैं आप सरकार! अरे मालिक, रूप-रंग बदल देने से तो सुना है आदमी तक बदल जाते हैं। फिर यह तो सियार है”।

और तब, बूढ़े सियार ने भेड़िए का भी रूप बदल दिया। मस्तक पर तिलक लगाया, गले में कंठी पहनाई और मुँह में घास के तिनके खोंस दिए। बोला, “अब आप पूरे संत हो गए।” (ICSE,2026)

(i) इस कहानी में भेड़िया किस का प्रतीक है? बूढ़े सियार ने भेड़िए का रूप क्यों बदला? [2]

(ii) सियार ने भेड़िए के मुँह में घास के तिनके क्यों खोंसे? ऐसा करके वह क्या सिद्ध करना चाहता था? [2]

(iii) सियार ने भेड़िए को किन तीन बातों का ख्याल रखने को कहा? स्पष्ट कीजिए। [3]

(iv) वन प्रदेश के चुनाव में भेड़ों ने अपना ‘नेता’ किसे चुना? उन्होंने ‘भेड़ों’ के हित में पहला कौन सा कानून बनाया? क्या यह कानून भेड़ों के लिए हितकारी था? समझाइए। [3]

उत्तर- (i) इस कहानी में भेड़िया स्वार्थी और मौकापरस्त राजनेताओं का प्रतीक है जो मासूम जनता का शोषण करते हैं ।बूढ़े सियार ने भेड़िए के मस्तक पर तिलक लगाया, गले में कंठी पहनाई और मुँह में घास के तिनके खोंस दिए। उसे आँखें नीची रखकर, चुप रहने के लिए कहा। सियार भेड़िए का रूप बदलकर यह दिखाना चाहता था कि उसने हिंसा छोड़ दी है, वह एक संत बन चुका है ताकि भेड़े उससे न डरें।

उत्तर- (ii)सियार ने भेड़िए के मुँह में घास के तिनके खोंस दिए जिस से सभी को लगे कि वह शाकाहारी बन चुका है ।भेड़िए ने हिंसा छोड़ दी है, वह एक संत बन चुका है ताकि भेड़े उससे न डरें।

उत्तर- (iii) सियार ने भेड़िए को जिन तीन बातों का ध्यान रखने को कहा, वे इस प्रकार हैं - हिंसक आँखों को ऊपर मत उठाना, कुछ बोलना मत, और भेड़ों को खाना मत। ऐसा करने से यह साबित हो जाएगा कि वह पूरी तरह से संत हो चुका है, वह शाकाहारी बन चुका है।

उत्तर- (iv) वन प्रदेश के चुनाव में भेड़ों ने भेड़िए को अपना नेता/प्रतिनिधि चुना। चुनाव जीतने के बाद भेड़ियों ने भेड़ों के हित में पहला कानून बनाया कि हर भेड़िए को सुबह नाश्ते में एक मुलायम भेड़ का बच्चा, दोपहर में एक पूरी भेड़ और शाम को आधी भेड़ दी जाए।

यह कानून भेड़ों के लिए बिल्कुल हितकारी नहीं था। वास्तव में यह भेड़ों के विनाश और भेड़ियों के स्वार्थ को बढ़ावा देने वाला कानून था। लेखक ने इस कहानी के माध्यम से सामाजिक और राजनैतिक जीवन में व्याप्त भ्रष्टाचार और शोषण पर करारा एवं सटीक व्यंग्य किया है ।

2. “ज्यों-ज्यों चुनाव समीप आता, भेड़ का उल्लास बढ़ता जाता।”

“ज्यों-ज्यों चुनाव समीप आता, भेड़ियों का दिल बैठता जाता।

(i) चुनाव कहाँ होने वाला था और क्यूँ ? [2]

(ii) भेड़ों के उल्लसित होने का क्या कारण था? क्या उनका उल्लास चिर स्थायी रहा? [2]

(iii) ‘दिल बैठना’ मुहावरे का अर्थ लिखिए। भेड़ियों का दिल बैठने का क्या कारण था? क्या उनका दिल बैठना उचित था? [3]

(iv) ‘भेड़ें और भेड़िए’ कहानी वर्तमान प्रजातांत्रिक चुनाव प्रणाली का सच्चा स्वरूप प्रस्तुत करती है—कैसे? पाठ के उदाहरण से स्पष्ट कीजिए [3] (ICSE,2023 )

उत्तर-(i)
चुनाव वन-प्रदेश में होने वाला था। वन के पशुओं ने प्रजातंत्र की शासन-व्यवस्था स्थापित करने का निर्णय लिया था, इसलिए अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए चुनाव होना था।

उत्तर-(ii) भेड़ों के उल्लसित होने का कारण यह था कि जंगल में उनकी संख्या ज्यादा थी और उनका मानना था कि उनके द्वारा चुना गया प्रतिनिधि कानून बनाएगा कि कोई जीवधारी किसी को भी नहीं सताएगा तथा समाज में शांति ,स्नेह और बंधुत्व की भावना रहेगी ।

नहीं , उनका उल्लास चीर स्थायी नहीं रहा , क्यूंकि चुनाव के बाद भेड़ियों ने प्रतिनिधि बनकर उन्होनें भेड़ों के हित में पहला कानून बनाया कि हर भेड़िए को सुबह नाश्ते में एक मुलायम भेड़ का बच्चा, दोपहर में एक पूरी भेड़ और शाम को स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आधी भेड़ दी जाए।

उत्तर-(iii) ‘दिल बैठना’ का अर्थ है— भय या चिंता से घबरा जाना।


जंगल में भेड़ों की संख्या अधिक होने के कारण भेड़ियों का दिल बैठ गया क्यूंकि उन्हें यकीन था कि चुनाव में भेड़ों का प्रतिनिधि जीतेगा और उनका राज खत्म हो जाएगा ।

हाँ , उनका दिल बैठना उचित था क्यूंकि भेड़ों की सरकार आने पर कानून बन जाता कि कोई जीवधारी दूसरे जीव को नहीं सताएगा और ना ही मारेगा। ऐसी स्थिति में भेड़ियों को खाने के लाले पड़ जाते उनके लिए भेड़ों का शिकार करना संभव नहीं हो पाता ।

उत्तर-(iv)भेड़ें और भेड़िए’ कहानी वर्तमान प्रजातांत्रिक चुनाव प्रणाली का सच्चा स्वरूप प्रस्तुत करती है । इस कहानी में लेखक ने व्यंग्य के द्वारा यह बताने का प्रयास किया है कि राजनेताओं का चरित्र विश्वास योग्य नहीं होता चुनाव जीतने के लिए वह जनता से बहुत बड़े बड़े वादे करते हैं , जनता का विश्वास प्राप्त करने के लिए अपना रूप और व्यवहार भी बदल सकते हैं पर चुनाव जीतने के बाद वह अपने ही कानून बनाते हैं ।

इस कहानी में भेड़िए वैसे ही स्वार्थी और धूर्त नेता हैं और भेड़ें सीधी-सादी जनता जो भेड़ियों की बातों में आकर उन्हें चुनाव जीता देती हैं । जीतने के बाद भेड़िए भेड़ों के हितों की रक्षा के लिए पहला कानून बनाते हैं कि हर भेड़िए को सुबह नाश्ते में एक मुलायम भेड़ का बच्चा, दोपहर में एक पूरी भेड़ और शाम को स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आधी भेड़ दी जाए।


⭐

Additional Questions (अतिरिक्त प्रश्नोत्तर)

भेड़ें और भेड़िये - हरिशंकर परसाई
अतिरिक्त प्रश्न (Additional Questions)

कहानी का उद्देश्य

प्रस्तुत कहानी में व्यंग्य के द्वारा लेखक ने यह बताने का प्रयास किया है कि राजनेताओं का चरित्र विश्वास के योग्य नहीं होता। सादा जीवन, सरलता, सौम्यता के गुण अच्छे हैं, लेकिन कुछ समय पश्चात् वे पर्याय बन जाते हैं। जैसे कि भेड़ों के साथ हुआ। भेड़ें अत्यन्त सीधी, सरल और आशावादी थीं।लेकिन भेड़िये ने उन्हें बहलाकर अपना चुनाव करा लिया। वह बड़ा धूर्त और स्वार्थी था। उसने भेड़ों का कोई उपकार नहीं किया, बल्कि अपने स्वार्थ की सिद्धि की। इसी प्रकार आज के नेता व्यक्तिगत स्वार्थ से जुड़े होते हैं। जिस जनता के कारण वे नेता चुनकर सरकार में गये हैं उन्हीं पर वे अत्याचार और अन्याय करते हैं। नेता वर्ग का उद्देश्य मात्र सत्ता हासिल करना और स्वार्थ सिद्धि करना होता है। यह बात लेखक ने 'भेड़ और भेड़िये' के माध्यम से बताई है।

शीर्षक की सार्थकता

यह कथा ‘भेड़ें और भेड़िये’ के माध्यम से लेखक ने जनता और नेताओं की कथा कही है। भेड़ें प्रतीक हैं—भोली-भाली, सरल और विश्वासपात्र जनता की और भेड़िये प्रतीक हैं अवसरवादी, स्वार्थी और चालाक भ्रष्ट नेताओं के। भेड़ें सरल, सीधी हैं जो अपने वन में अहिंसा और शान्ति का वातावरण बनाने के लिए अपने नेता का चुनाव करने को तैयार हो जाती हैं। वन में भेड़ों की बहुलता थी इसलिए भेड़िया इनको बहला-फुसलाकर चुनाव जीतना चाहता है। होता भी यही है। अतः यह शीर्षक सर्वथा उचित है।

चरित्र-चित्रण की दृष्टि से देखें तो भेड़ें सीधी, सरल शान्तिप्रिय जनता की प्रतीक हैं और भेड़िये धोखेबाज, स्वार्थी, चालाक और अवसरवादी नेताओं के प्रतीक हैं।

महत्वपूर्ण अनुच्छेद

निम्नलिखित अवतरणों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

प्रश्न 1. “पशु समाज में क्रान्तिकारी परिवर्तन से हर्ष की लहर दौड़ गई।”

(i) पशु समाज में कौन-कौन से पशु थे ?

(ii) यह क्रान्तिकारी परिवर्तन क्या था ?

(iii) इस परिवर्तन को लाने की बात किसने तय की थी ?

(iv) वे यह परिवर्तन क्यों लाना चाहते थे ?

उत्तर - (i) पशु समाज में बहुत अधिक भेड़ें थीं और बहुत कम भेड़िये और सियार भी थे।
(ii) एक बार एक वन के पशुओं को ऐसा लगा कि वे सभ्यता के उस स्तर पर पहुँच गये हैं, जहाँ उन्हें एक अच्छी शासन व्यवस्था अपनानी चाहिए और एक मत से तय हो गया कि वन प्रदेश में प्रजातन्त्र की स्थापना हो।
(iii) इस परिवर्तन को लाने की बात भेड़ों ने सोची।
(iv) भेड़ों ने परिवर्तन लाने की बात इसलिए सोची कि इससे उनका भय दूर हो जायेगा। अपने प्रतिनिधियों से वे कानून बनवाएँगी कि कोई जीवधारी किसी को न सताये, न मारे। सब जियें और जीने दें। शान्ति, स्नेह, बन्धुत्व और सहयोग पर समाज आधारित हो।

प्रश्न 2. लेखक ने ऐसा क्यों कहा कि “यह एक भेड़िये की कथा नहीं है, यह सब भेड़ियों की कथा है?”

उत्तर - लेखक के ऐसा कहने का तात्पर्य है कि पूरे वन प्रदेश के भेड़ियों के लिए ऐसा प्रचार किया गया कि भेड़िये सन्त हो गये हैं। सब जगह इस प्रकार प्रचार हो गया और भेड़ों को विश्वास हो गया कि भेड़ियों से बड़ा उनका कोई हितचिन्तक और हितरक्षक नहीं है।

प्रश्न 3. “ज्यों-ज्यों चुनाव समीप आता, भेड़ का उल्लास बढ़ता जाता।”

(i) चुनाव किस बात के लिए कराया जा रहा था ? भेड़ों का उल्लास क्यों बढ़ रहा था ?

(ii) भेड़ों का ऐसा सोचना क्या ठीक था या वे भ्रम में थीं ?

(iii) कहानी में भेड़ें किसकी प्रतीक हैं ?

(iv) क्या भेड़ों की अभिलाषा पूर्ण हुई ?

उत्तर—(i) चुनाव इस बात के लिए कराया जा रहा था कि वन प्रदेश में प्रजातन्त्र का शासन हो। चुने गये प्रतिनिधियों द्वारा ऐसा कानून बनाया जाये कि कोई जीवधारी किसी को न सताये, न मारे। शान्ति, स्नेह, बन्धुत्व पर समाज आधारित हो। भेड़ों का उल्लास इसलिए बढ़ रहा था कि अब वे समाज में स्वतन्त्रता से रह सकेंगी। कानून ऐसा बन जायेगा कि कोई भी जीवधारी दूसरे को नहीं मारेगा।

(ii) भेड़ों का ऐसा सोचना बिल्कुल गलत था। वे भ्रम में थीं कि समाज में उनको न्याय मिलेगा और भय से मुक्ति मिलेगी।

(iii) भेड़ों का समाज जनता का प्रतीक है और भेड़िये नेताओं के। कहानी में भेड़ें भोली-भाली जनता की प्रतीक हैं। जनता चाहती है कि प्रजातन्त्रात्मक शासन हो, सभी सुखी रहें, उनकी सुरक्षा हो पर प्रजातन्त्र के नाम पर स्वार्थी, ढोंगी और चालाक राजनेता सीधे-सादे लोगों का शोषण करते हैं। इसके लिए वे कवियों जैसे बुद्धिजीवियों का सहारा लेते हैं।

(iv) भेड़ों की यह अभिलाषा कि उनकी रक्षा हो, कोई जीवधारी किसी को न सताये, न मारे और समाज में शान्ति, बन्धुत्व और सहयोग फैले, पूरी नहीं हुई। क्योंकि जैसे ही भेड़िये प्रतिनिधि बनकर पंचायत में गये, उन्होंने भेड़ों की भलाई के लिए पहला कानून बनाया कि हर भेड़िये को नाश्ते के लिए भेड़ का बच्चा, दोपहर के भोजन के लिए पूरी भेड़ और रात के खाने में आधी भेड़ दी जाये।


प्रश्न 4. “सियार ने दाँत निपोर कर कहा—हम क्या जानें महाराज। हमारे तो आप ही माई-बाप हैं। तो कोई और सरकार नहीं जानते। आपका दिया खाते हैं। आपके गुन गाते हैं।”

(i) सियार ने यह बात किससे कही ?

(ii) यह बात किस बात के उत्तर में कही गई है ?

(iii) सियार यहाँ किसका प्रतीक है ?

(iv) इस गद्यांश में कितने मुहावरे आये हैं ? सभी का अर्थ लिखिए।


उत्तर—(i) सियार ने दाँत निपोर कर यह बात भेड़िये से कही।

(ii) जब बूढ़े सियार ने भेड़िये से उसकी चिन्ता का कारण पूछा तो भेड़िये ने कहा—“तुझे क्या मालूम कि वन प्रदेश में नई सरकार बनने वाली है ? हमारा राज तो अब गया।” यह सुनकर ही सियार ने कहा था।

(iii) सियार यहाँ पर कवि-लेखक और बुद्धिजीवियों के प्रतीक हैं।

(iv) मुहावरे—“हर्ष की लहर दौड़ना” — प्रसन्नता छा जाना; “फूँक-फूँक कर खाना” — अधिक सावधानी बरतना; “दुम दबाकर भागना” — घबरा जाना; “दाँत निपोरना” — खुशामद करना; “कपटपूर्ण वेश बनाना” — बनावटी रूप धारण करना; “हृदय परिवर्तन होना” — मन में परिवर्तन आना।


प्रश्न 5. “आ भाइयों और बहनों, अब भय मत करो। भेड़िया राजा सन्त हो गये हैं। उन्होंने हिंसा बिल्कुल छोड़ दी है। वे आज सात दिनों से घास खा रहे हैं। रात-दिन भगवान के भजन और परोपकार में लगे रहते हैं।”

(i) ‘भाइयों और बहनों’ शब्दों का प्रयोग किसने व किसके लिए किया है ? उनका संक्षिप्त परिचय दीजिए।

(ii) बूढ़े सियार ने भेड़िया राजा के स्वभाव के विषय में क्या बताया ?

(iii) बूढ़े सियार की बातों का भेड़ों पर क्या प्रभाव पड़ा ? बूढ़े सियार रंगे सियारों के साथ क्यों थे ? सियारों के माध्यम से लेखक ने किन लोगों पर व्यंग्य किया है ?

(iv) इस कहानी के माध्यम से लेखक पाठकों को क्या बताना चाहता है ?

(v) इस कहानी के माध्यम से लेखक भेड़ियों और भेड़ों के बारे में क्या बताना चाहता है ?

उत्तर—(i) ‘भाइयों और बहनों’ शब्दों का प्रयोग बूढ़े सियार ने भेड़ों और भेड़ियों के लिए किया। भेड़िये वन में दस प्रतिशत थे और भेड़ें नब्बे प्रतिशत थीं। भेड़िये चालाक, हिंसक और धोखेबाज थे। दूसरी ओर भेड़ें नेक, ईमानदार, कोमल, विनयी, दयालु और निर्दोष पशु हैं।

(ii) बूढ़े सियार ने बताया कि भेड़िया राजा सन्त हो गये हैं। उन्होंने हिंसा बिल्कुल छोड़ दी है, हृदय परिवर्तन हो गया है। वे आज सात दिनों से घास खा रहे हैं। दिन-रात भगवान के भजन और परोपकार में लगे रहते हैं। उन्होंने अपना जीवन जीवमात्र की सेवा में अर्पित कर दिया है। अब वे किसी का दिल नहीं दुखाते, किसी का रोम तक नहीं छूते। शेष जीवन आपकी सेवा कर अपने पुराने पापों का प्रायश्चित करेंगे।

(iii) बूढ़े सियार की बातों का भेड़ों पर अनुकूल प्रभाव पड़ा। बूढ़े सियार के साथ रंगे सियार भेड़ों का प्रचार करने के लिए थे। रंगे सियारों के माध्यम से कवि-लेखक और बुद्धिजीवियों पर व्यंग्य किया है। ये लोग कपट-भेष धारण कर लोगों को गुमराह करके अपना उल्लू सीधा करते हैं।

(iv) इस कहानी के माध्यम से लेखक पाठकों को यह बताना चाहता है कि प्रजातन्त्र के नाम पर स्वार्थी, ढोंगी और चालाक राजनेता सीधे-सादे लोगों का शोषण करते हैं। इसके लिए वे कवियों-लेखकों और बुद्धिजीवियों का सहारा लेते हैं।

(v) भेड़ें भोली-भाली, सरल और विश्वासपात्र जनता की प्रतीक हैं तथा भेड़िये अवसरवादी, स्वार्थी और चालाक नेताओं के प्रतीक हैं।


प्रश्न 6. “और तब बूढ़े सियार ने भेड़िये का भी रूप बदला। मस्तक पर तिलक लगाया, गले में कंठी पहनाई और मुँह में घास के तिनके खोस दिये।”

(i) बूढ़े सियार ने भेड़िये का रूप क्यों बदला ?

(ii) उसने भेड़िये के मुँह में घास के तिनके क्यों रखे ?

(iii) सियार और भेड़िये के माध्यम से लेखक किन पर व्यंग्य कर रहा है ?

उत्तर - (i) बूढ़े सियार ने भेड़िये का रूप इसलिए बदला ताकि वह चुनाव के लिए तैयार हो सके। यह प्रचार किया जाना था कि भेड़िया अब सन्त हो गया है, हिंसा करना छोड़ दिया है और उसका हृदय परिवर्तन हो गया है। इस प्रकार भेड़ें उसे अपना प्रतिनिधि चुन लेंगी।

(ii) बूढ़े सियार ने भेड़िये के मुँह में घास के तिनके इसलिए खोसे कि इससे यह पता चले कि भेड़िये ने घास खाना शुरू कर दिया है और माँस खाना छोड़ दिया है।

(iii) सियार के माध्यम से लेखक कवियों, लेखकों और बुद्धिजीवियों तथा भेड़ियों के माध्यम से स्वार्थी, ढोंगी और चालाक राजनेताओं पर व्यंग्य कर रहा है।


प्रश्न 7. “यह एक भेड़िये की कथा नहीं है, यह सब भेड़ियों की कथा है। जगह-जगह इस प्रकार प्रचार हो गया कि भेड़िये से बड़ा कोई हितचिन्तक और हितरक्षक ही न है।”

(i) यहाँ ‘भेड़ियों’ शब्द का प्रयोग किस सन्दर्भ में किया गया है ?

(ii) भेड़ें और सियार क्रमशः किस-किस के प्रतीक हैं तथा ‘भेड़ें और भेड़िये’ शीर्षक रचना किस प्रकार की रचना है ?

(iii) चुनाव में भेड़िये का प्रचारक कौन था तथा उसका प्रचार किस ढंग से किया गया ?

(iv) भेड़िये के प्रचार में सियारों ने अपनी पूरी शक्ति लगाकर सफलता दिलाने का प्रयास किया, इसके पीछे छिपे कारण को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - (i) उपर्युक्त अवतरण में ‘भेड़ियों’ शब्द का प्रयोग शोषक वर्ग, साधन-सम्पन्न व्यक्तियों और सत्ताधारी लोगों के लिए किया गया है, जो जनता का शोषण करते हैं। ये लोग लोकतन्त्र की धज्जियाँ उड़ाकर अपना उल्लू सीधा करते हैं। भोली-भाली जनता उनके बहकावे में आ जाती है और शोषित बनी रहती है।

(ii) भेड़िये, भेड़ें और सियार क्रमशः शोषक वर्ग, भोली-भाली जनता तथा अवसरवादी, स्वार्थी और चाटुकार व्यक्तियों के प्रतीक हैं। यह हास्य-व्यंग्य प्रधान रचना है। लेखक ने बड़े रोचक ढंग से शासक वर्ग पर व्यंग्य किया है।

(iii) चुनाव में भेड़िये का प्रचारक सियार वर्ग था। तीन सियारों ने अपना नेतृत्व दे दिया और उसका झूठा प्रचार किया कि भेड़िये ने माँस खाना छोड़ दिया है तथा भेड़िये को सब प्रकार से भेड़ों का रक्षक और हितैषी बताया।

(iv) सियार अवसरवादी और स्वार्थी लोगों के प्रतीक हैं। उनका अस्तित्व शोषक वर्ग की कृपा पर ही टिका है। उनका सुख-सुविधापूर्ण जीवन भी उन्हीं की कृपा से चलता है। इसलिए ऐसे लोग शोषक वर्ग की दलाली और उनके लिए कार्य करने में लगे रहते हैं। बिना शोषक वर्ग की कृपा के उनका जीवन मुश्किल से चलेगा।

📖

Idioms (मुहावरे एवं शब्दार्थ)

पाठ-भेड़ें और भेड़िये
Word Meanings & Muhavare (शब्दार्थ एवं मुहावरे)

लेखक: हरिशंकर परसाई

पाठ में प्रयुक्त प्रमुख मुहावरे एवं उनके अर्थ

1. हर्ष की लहर दौड़ना — प्रसन्नता छा जाना / अत्यधिक खुशी का वातावरण बनना।

2. फूँक-फूँक कर कदम रखना — अत्यधिक सावधानी बरतना।

3. मुँह सूखना — अत्यधिक डर जाना / भयभीत होना।

4. सकते में आना — स्तब्ध रह जाना / हक्का-बक्का होना।

5. दाँत निपोरना — दीनता प्रकट करना / चापलूसी या खुशामद करना।

6. आसमान के तारे तोड़ना — असंभव कार्य करना।

7. गालों में हाथ देना — आश्चर्यचकित होना।

8. उल्लू सीधा करना — अपना स्वार्थ पूरा करना।

9. रँगा सियार होना — ढोंगी या कपटी होना।

10. जय-जयकार करना — प्रशंसा करना / गुणगान करना।

📄

Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)

भेड़ें और भेड़िए – Class 10 Hindi Practice Worksheet

Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.