Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)
कवि : कबीर (Kabir)
साक्षी शब्द साक्ष्य से बना है। जिसका अर्थ होता है -प्रत्यक्ष ज्ञान अर्थात जो ज्ञान सबको स्पष्ट दिखाई दे । साखी 'का अर्थ सीख भी होता है। प्रस्तुत काव्य रचना में कवि कबीर ने इन आठ साखियों में नीतिपरक, प्रेम और भक्ति जैसी गहरी बातों को बड़ी ही सरलता से स्पष्ट किया है। इन साखियों (दोहों) में कवि ने मीठी वाणी का महत्व ,मनुष्य के हृदय में ईश्वर का वास, ज्ञानी केवल पुस्तकें पढ़कर नहीं बनते इत्यादि बातों का वर्णन बड़ी कुशलता से किया है | कवि भक्तिकाल की निर्गुणधारा के सर्वश्रेष्ठ कवि थे । इनकी भाषा में राजस्थानी, अवधी , मैथिली ,भोजपुरी आदि बोलियों के मिश्रण के कारण इनकी भाषा सधुक्कड़ी या पँचमेल खिचड़ी भी कहलाती है।
पहली साखी : मीठी वाणी का महत्व
ऐसी बाँणी बोलिए, मन का आपा खोइ,
अपना तन सीतल करै, औरन को सुख होइ ॥
कबीर दास जी ने इस साखी में मधुर वाणी के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि हमें ऐसी वाणी बोलनी चाहिए जिसमें अहंकार न हो क्योंकि अहंकार युक्त वाणी व्यक्ति के विचारो में विरोधाभास उत्पन्न कर देती है जिससे कटुता उत्पन्न होती है। ऐसी मधुर वाणी जहाँ सुनने वाले को सुख प्रदान करती है, वहीं स्वयं को भी शीतल करती है और मन में शांति लाती है।
English: Importance of sweet speech: In this Sakhi, Kabir Das highlights the importance of speaking with kindness and humility. He says that we should use words that are free from ego, because speech filled with pride creates contradictions in a person's thoughts and leads to bitterness and conflict. Sweet and gentle speech not only brings happiness and comfort to the listener but also soothes the speaker's own mind, creating a sense of peace and inner calm.
दूसरी साखी : ईश्वर सर्वव्यापक है
कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूँढै बन माँहि।
ऐसे घटि घटि राम हैं, दुनिया देखै नाँहि ॥
प्रस्तुत साखी में कबीर जी ने ईश्वर की महता तथा मनुष्य की अज्ञानता पर प्रकाश डाला है कि जिस प्रकार कस्तूरी हिरन की नाभि (कुंडली) में होती है पर वह अज्ञानतावश सुगंध के कारण उसे पूरे जंगल में ढूँढता रहता है। उसी प्रकार अज्ञानवशर मनुष्य ईश्वर को मंदिरों और मस्जिदों में ढूँढता रहता है । जबकि वह ईश्वर तो स्वयं उसके हृदय में निवास करता है। English: Omnipresence of God : In this Sakhi, Kabir Das emphasizes the greatness of God and the ignorance of human beings. He explains that just as musk is present in the navel (musk pouch) of the musk deer, yet the deer, out of ignorance, keeps searching for its fragrance throughout the forest, human beings too search for God in temples and mosques because of their ignorance. In reality, God resides within every person's own heart.
तीसरी साखी : ईश्वर प्राप्ति के लिए अहंकार का नाश
जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाहिं।
सब अँधियारा मिट गया, जब दीपक देख्या माहिं॥
प्रस्तुत साखी में कबीर जी ने बताया है कि ईश्वर प्राप्ति के लिए अहंकार का नाश होना आवश्यक है | कबीर जी कहते हैं कि जब तक मनुष्य के मन में अहंकार रहता है तब तक वह ईश्वर को नहीं देख पाता क्यूंकि अहंकार अंधकार के समान है लेकिन जिस तरह दीपक के जलने से अंधकार नष्ट हो जाता है उसी प्रकार आत्मज्ञान होते ही अहंकार नष्ट हो जाता है |
English: Destruction of Ego for attainment of God: In this Sakhi, Kabir Das explains that the destruction of ego is essential for attaining God. He says that as long as a person is filled with ego, they cannot realize or experience God because ego is like darkness that blocks spiritual vision. Just as darkness disappears when a lamp is lit, ego vanishes when a person attains self-realization (true spiritual knowledge). Only after the destruction of ego can one truly realize the presence of God.
चौथी साखी: सुखी और दुखी
सुखिया सब संसार है, खाए अरु सोवै।
दुखिया दास कबीर है, जागै अरु रोवै॥
प्रस्तुत साखी में कबीर जी सांसारिक मोह -माया में लिप्त लोगों पर व्यंग्य करते हुए कहते हैं कि वे ही लोग सुखी हैं जो सांसारिक सुखों में डूबे रहते हैं जिनका उद्देशय केवल खाना ,पीना और सोना होता है ।उनको सत्य का ज्ञान नहीं है । दूसरी तरफ जो लोग सत्य को जानते हैं , वह संसार की नश्वरता को देखकर और प्रभु-वियोग में जागकर रोते हैं अर्थात संसार के कल्याण के लिए चिंतित रहते हैं ।
English: The Happy and the Sorrowful: In this Sakhi, Kabir Das satirizes those who are deeply attached to worldly pleasures and material possessions. He says that such people consider themselves happy because their lives revolve only around eating, drinking, and sleeping. They remain unaware of the ultimate truth of life. On the other hand, those who have realized the truth are saddened by the temporary nature of the world and remain awake in the pain of separation from God. They grieve not for themselves but out of concern for the welfare and spiritual upliftment of humanity.
पाँचवी साखी: विरह की पीड़ा
विरह भुवंगम तन बसे, मंत्र न लागे कोइ।
राम वियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होइ।।
प्रस्तुत साखी में कबीर जी कहते हैं कि जिस प्रकार साँप के ज़हर से शरीर के जकड़ जाने पर उस पर किसी भी प्रकार का उपचार सहायक नहीं होता है। कोई मंत्र या तंत्र असर नहीं करता है, उसी प्रकार जब एक भक्त का ईश्वर से वियोग हो जाए तो उस भक्त की अवस्था भी वैसी ही होती है। उस पर किसी भी प्रकार का मंत्र, तंत्र काम नहीं करता । जब हृदय में एक बार ईश्वर के प्रति प्रेम जग जाता है तो ईश्वर के वियोग में तड़पने वाला व्यक्ति जीवित नहीं रह पाता। और यदि वह जीता भी है तो उसकी दशा पागलों जैसी हो जाती है ।
English: The Pain of Separation from God: In this Sakhi, Kabir Das explains that just as no medicine, charm, or incantation can cure a person whose body has been completely overcome by the poison of a snake, similarly, when a devotee is separated from God, no worldly remedy can relieve that suffering. Once true love for God awakens in a devotee's heart, the pain of separation becomes unbearable. Such a person cannot continue to live peacefully, and even if they remain alive, their condition becomes like that of someone who has lost all awareness of the world, completely absorbed in longing for God.
छँटवी साखी: निंदा करने वाले की महत्ता
निंदक नेड़ा राखिए, आँगणि कुटी बँधाइ।
बिन साबाण पाँणीं बिना, निरमल करै सुभाइ ॥
कबीर दास जी कहते हैं कि निंदा करने वालों को हमेशा पास रखना चाहिए ,यदि संभव हो तो अपने घर आँगन में ही कुटिया बनाकर उसे वहाँ रख लेना चाहिए क्योंकि ऐसा व्यक्ति हमारी कमियों को ध्यान दिलाता रहेगा ताकि हम उन्हें दूर कर सकें और आत्मसुधार कर सकें। इससे हमारा स्वभाव निर्मल हो जाएगा| इस दोहे का आशय है कि जो व्यक्ति हमारी आलोचना करता है, वही हमारा सबसे बड़ा हितैषी होता है। उसकी बातों को सुनकर हम अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।
English: Critic’s importance: In this Sakhi, Kabir Das says that we should always keep our critics close to us. If possible, we should even provide them a place to live in our own courtyard, because such people constantly point out our faults and shortcomings. This gives us an opportunity to recognize our mistakes, correct them, and improve ourselves. As a result, our character becomes pure and refined. The central message of this couplet is that a person who criticizes us honestly is, in fact, our greatest well-wisher, because their criticism helps us overcome our weaknesses and become better individuals.
सांतवी साखी: सच्चा पंडित
पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुवा, पंडित भया न कोइ ।
एकै अषिर पीव का, पढ़े सु पंडित होइ ।।
संसार में ऐसे अनंत लोग हैं जिन्होंने सैकड़ो किताबें पढ़ी हैं लेकिन उनमें से कोई पंडित नहीं बन सका । कहने का तात्पर्य यह है कि बड़ी -बड़ी धार्मिक पुस्तकें य शास्त्र पढ़कर कोई पंडित या ज्ञानी नहीं बन जाता । कबीर दास जी के अनुसार सच्चा ज्ञानी या पंडित वही है जिसने प्रेम का एक ही अक्षर भर ठीक से पढ़ लिया, वह पंडित हो गया। अर्थात सांसारिक और किताबी ज्ञान से ऊपर उठकर जब कोई व्यक्ति ईश्वर के प्रति प्रेम या मानवता के सच्चे भाव को अपने हृदय में बसा लेता है, तभी उसे वास्तविक ज्ञान की प्राप्ति होती है । समाज के प्रति संवेदना और प्रेम रखने वाला ही ज्ञानी और पंडित कहलाने योग्य है ।
English: Truly learned: In this Sakhi, Kabir Das says that there are countless people in the world who have read hundreds of books, yet none of them becomes truly wise merely through book learning. His message is that reading great religious texts or scriptures alone does not make a person a scholar or a learned individual. According to Kabir, the one who has truly understood even a single letter of "love" is the real scholar. In other words, true wisdom is attained only when a person rises above worldly and bookish knowledge and fills their heart with love for God and compassion for humanity. A person who lives with love, kindness, and concern for others alone deserves to be called truly wise and learned.
आठवीं साखी: ज्ञान के लिए त्याग
हम घर जाल्या आपणाँ , लिया मुराड़ा हाथि ।
अब घर जालौँ तास का, जे चलै हमारे साथि ॥
कबीर दास जी कहते हैं कि उन्होनें ज्ञान रूपी जलती हुई लकड़ी लेकर अहंकार और मोह-माया रूपी घर में आग लगा दी है। वे कहते हैं कि अब जो कोई उनके साथ भक्ति के मार्ग पर चलना चाहता है, वे इस जलती हुई लकड़ी (ज्ञान) से उस साधक का 'घर' भी जलाने (अर्थात उसके अज्ञान और मोह को मिटाने) के लिए तैयार हैं। उनके अनुसार ज्ञान का सही उपयोग परमार्थ में ही है। उससे दूसरों का अंधकार दूर किया जा सकता है। इस दोहे का आशय है कि सच्चा ज्ञान प्राप्त करने के लिए और ईश्वर प्राप्ति के लिए सांसारिक मोह-माया का त्याग करना बहुत जरूरी है।
English: Renunciation for True Knowledge: In this Sakhi, Kabir Das says that he has set fire to the house of ego and worldly attachments with the burning stick of knowledge. He further says that anyone who wishes to walk with him on the path of devotion should also be ready to let this burning stick of knowledge destroy their own "house"—that is, their ignorance, ego, and attachment to worldly pleasures. According to Kabir, the true purpose of knowledge is to serve others and lead them towards spiritual awakening. Through knowledge, one can dispel the darkness of ignorance. The central message of this couplet is that true knowledge and the realization of God can be attained only by renouncing worldly attachments, ego, and illusion.
Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)
निम्नलिखित दोहों के आशय स्पष्ट कीजिए-
साखी 1
ऐसी बाँणी बोलिए, मन का आपा खोइ,
अपना तन सीतल करै, औरन को सुख होइ ॥
उत्तर:
शब्दार्थ: बाँणी/वाणी - बोली, भाषा या वचन | आपा - अहंकार, घमंड या 'मैं' की भावना | खोइ - खोकर, मिटाकर या त्यागकर | सीतल - शीतल, शांत, ठंडा या आनंदित | करै - करे | औरन को - आनंद, खुशी या शांति | सुख - आनंद, खुशी या शांति | होइ - हो |
आशय- कबीर दास जी ने प्रस्तुत साखी में मधुर वाणी के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि हमें ऐसी वाणी बोलनी चाहिए जिसमें अहंकार न हो क्योंकि अहंकार युक्त वाणी व्यक्ति के विचारो में विरोधाभास उत्पन्न कर देती है जिससे कटुता उत्पन्न होती है। अतः ऐसी वाणी बोलनी चाहिए जो हितकारी हो तथा अहंकार रहित हो । मधुर वाणी जहाँ सुनने वाले को सुख प्रदान करती है, वहीं स्वयं को भी शीतल करती है और मन में शांति लाती है।
साखी 2
कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूँढै बन माँहि।
ऐसे घटि घटि राम हैं, दुनिया देखै नाँहि ॥
उत्तर:
शब्दार्थ : कस्तूरी-सुगंधित पदार्थ, कुंडलि-नाभि, मृग-हिरण, घटि-घटि- घट-घट में, प्रत्येक हृदय में
आशय - प्रस्तुत साखी में कबीर जी ने ईश्वर की महता तथा मनुष्य की अज्ञानता पर प्रकाश डाला है कि जिस प्रकार कस्तूरी हिरन की नाभि (कुंडली) में होती है पर वह अज्ञानतावश सुगंध के कारण उसे पूरे जंगल में ढूँढता रहता है। उसी प्रकार अज्ञानवशर मनुष्य ईश्वर को मंदिरों और मस्जिदों में ढूँढता रहता है । जबकि वह ईश्वर तो स्वयं उसके हृदय में निवास करता है। अर्थात मनुष्य इस बात से अनजान होता है कि जो वस्तु वह बाहर खोज रहा है, वह असल में उसी के भीतर मौजूद है ।
साखी 3
जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाहिं।
सब अँधियारा मिट गया, जब दीपक देख्या माहिं॥
उत्तर:
शब्दार्थ : नाहिं -नहीं , देख्या-देखा , माहिं-मेरा
आशय - प्रस्तुत साखी में कबीर जी ने बताया है कि ईश्वर प्राप्ति के लिए अहंकार का नाश होना आवश्यक है | कबीर जी कहते हैं कि जब तक मनुष्य के मन में अहंकार रहता है तब तक वह ईश्वर को नहीं देख पाता क्यूंकि अहंकार अंधकार के समान है लेकिन जिस तरह दीपक के जलने से अंधकार नष्ट हो जाता है उसी प्रकार आत्मज्ञान होते ही अहंकार नष्ट हो जाता है |
साखी 4
सुखिया सब संसार है, खाए अरु सोवै।
दुखिया दास कबीर है, जागै अरु रोवै॥
उत्तर:
शब्दार्थ : सुखिया- सुखी ,अरु -और ,दुखिया -दुखी, सोवै-सोये , दास-सेवक , रोवै-रोए
आशय - प्रस्तुत साखी में कबीर जी सांसारिक मोह -माया में लिप्त लोगों पर व्यंग्य करते हुए कहते हैं कि वे ही लोग सुखी हैं जो सांसारिक सुखों में डूबे रहते हैं जिनका उद्देशय केवल खाना ,पीना और सोना होता है |उनको सत्य का ज्ञान नहीं है | दूसरी तरफ जो लोग सत्य को जानते हैं , वह संसार की नश्वरता को देखकर और प्रभु-वियोग में जागकर रोते हैं अर्थात संसार के कल्याण के लिए चिंतित रहते हैं |
यहाँ ‘सोना ‘ भोग विलास की ज़िंदगी अर्थात अज्ञानता का प्रतीक हैं और ‘जागना ‘ ईश्वर भक्ति अर्थात ज्ञान का प्रतीक है |
साखी 5
विरह भुवंगम तन बसे, मंत्र न लागे कोइ।
राम वियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होइ।।
उत्तर:
शब्दार्थ : विरह – वियोग, भुवंगम – साँप, मंत्र – उपाय, युक्ति,जिवै – जीवित, बौरा – पागल।
आशय - प्रस्तुत साखी में कबीर जी कहते हैं कि जिस प्रकार साँप के ज़हर से शरीर के जकड़ जाने पर उस पर किसी भी प्रकार का उपचार सहायक नहीं होता है। कोई मंत्र या तंत्र असर नहीं करता है, उसी प्रकार जब एक भक्त का ईश्वर से वियोग हो जाए तो उस भक्त की अवस्था भी वैसी ही होती है। उस पर किसी भी प्रकार का मंत्र, तंत्र काम नहीं करता । जब हृदय में एक बार ईश्वर के प्रति प्रेम जग जाता है तो ईश्वर के वियोग में तड़पने वाला व्यक्ति जीवित नहीं रह पाता। और यदि वह जीता भी है तो उसकी दशा पागलों जैसी हो जाती है ।
साखी 6
निंदक नेड़ा राखिए, आँगणि कुटी बँधाइ।
बिन साबाण पाँणीं बिना, निरमल करै सुभाइ ॥
उत्तर:
शब्दार्थ: निंदक- निंदा करने वाला, आलोचक, नेडा- निकट, आँगणि- आँगन, कुटि बँधाइ- कुटिया बनवाकर, साबण- साबुन, पाँणीं- पानी, निरमल- पवित्र, सुभाइ- स्वभाव
आशय - कबीर दास जी कहते हैं कि निंदा करने वालों को हमेशा पास रखना चाहिए ,यदि संभव हो तो अपने घर आँगन में ही कुटिया बनाकर उसे वहाँ रख लेना चाहिए क्योंकि ऐसा व्यक्ति हमारी कमियों को ध्यान दिलाता रहेगा ताकि हम उन्हें दूर कर सकें और आत्मसुधार कर सकें। इससे हमारा स्वभाव निर्मल हो जाएगा| इस दोहे का आशय है कि जो व्यक्ति हमारी आलोचना करता है, वही हमारा सबसे बड़ा हितैषी होता है। उसकी बातों को सुनकर हम अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।
साखी 7
पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुवा, पंडित भया न कोइ ।
एकै अषिर पीव का, पढ़े सु पंडित होइ ।।
उत्तर:
शब्दार्थ- पोथी-ग्रंथ, पुस्तक, मुवा-मर गया, पंडित-ज्ञानी, भया-हुआ, एकै-एक ही, अषिर-अक्षर, पीव-प्रेम, प्रियतम(परमात्मा), सु-वह
आशय - संसार में ऐसे अनंत लोग हैं जिन्होंने सैकड़ो किताबें पढ़ी हैं लेकिन उनमें से कोई पंडित नहीं बन सका। कहने का तात्पर्य यह है कि बड़ी -बड़ी धार्मिक पुस्तकें य शास्त्र पढ़कर कोई पंडित या ज्ञानी नहीं बन जाता |कबीर दास जी के अनुसार सच्चा ज्ञानी या पंडित वही है जिसने प्रेम का एक ही अक्षर भर ठीक से पढ़ लिया, वह पंडित हो गया। अर्थात सांसारिक और किताबी ज्ञान से ऊपर उठकर जब कोई व्यक्ति ईश्वर के प्रति प्रेम या मानवता के सच्चे भाव को अपने हृदय में बसा लेता है, तभी उसे वास्तविक ज्ञान की प्राप्ति होती है।समाज के प्रति संवेदना और प्रेम रखने वाला ही ज्ञानी और पंडित कहलाने योग्य है ।
साखी 8
हम घर जाल्या आपणाँ , लिया मुराड़ा हाथि ।
अब घर जालौँ तास का, जे चलै हमारे साथि ॥
उत्तर:
शब्दार्थ- जाल्या- जलाया, आपणाँ- अपना, मुराड़ा- जलती हुई लकड़ी/मशाल , जालौँ- जलाऊँ, तास का- उसका
आशय - कबीर दास जी कहते हैं कि उन्होनें ज्ञान रूपी जलती हुई लकड़ी लेकर अहंकार और मोह-माया रूपी घर में आग लगा दी है। वे कहते हैं कि अब जो कोई उनके साथ भक्ति के मार्ग पर चलना चाहता है, वे इस जलती हुई लकड़ी (ज्ञान) से उस साधक का 'घर' भी जलाने (अर्थात उसके अज्ञान और मोह को मिटाने) के लिए तैयार हैं। उनके अनुसार ज्ञान का सही उपयोग परमार्थ में ही है। उससे दूसरों का अंधकार दूर किया जा सकता है। इस दोहे का आशय है कि सच्चा ज्ञान प्राप्त करने के लिए और ईश्वर प्राप्ति के लिए सांसारिक मोह-माया का त्याग करना बहुत जरूरी है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
प्रश्न 1.1
मीठी वाणी बोलने से औरों को सुख और अपने तन को शीतलता कैसे प्राप्त होती है ?
उत्तर:
मीठी वाणी बोलने से सुनने वाले को सुख का अनुभव होता है क्योंकि मीठी वाणी सुनते ही श्रोता के मन से क्रोध और घृणा के भाव नष्ट हो जाते हैं और उसका मन प्रसन्न हो जाता है |वहीं वक्ता को भी आत्म संतोष होता है। इसके विपरीत अगर किसी के साथ हम कटु शब्दों में बोलते हैं तो स्वयं का मन भी दुखी रहता है। अहंकार से रहित वाणी वातावरण को सकारात्मक बनाती है। ऐसी वाणी जहाँ सुनने वाले को सुख देती है वहीं बोलने वाले को भी सुख और शांति का अनुभव कराती है।
प्रश्न 1.2
दीपक दिखाई देने पर अँधियारा कैसे मिट जाता है? साखी के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर:
प्रस्तुत साखी में दीपक ज्ञान का प्रतीक है जिसके जलते ही अंधकार अर्थात अहंकार नष्ट हो जाता है। अहंकार अंधकार के समान है, इसका अपना कोई अस्तित्व नहीं होता। ईश्वरीय ज्ञान रूपी दीपक के जलते ही यह अंधकार नष्ट हो जाता है अर्थात सभी विकार- भ्रम, ईर्ष्या, द्वेष आदि का नाश हो जाता है |
प्रश्न 1.3
ईश्वर कण-कण में व्याप्त है, पर हम उसे क्यों नहीं देख पाते ?
उत्तर:
ईश्वर कण-कण में व्याप्त है फिर भी हम उसे देख नहीं पाते क्यूंकि हम उसे उचित स्थान पर ढूंढते ही नहीं है | ईश्वर तो हमारे हृदय में निवास करते हैं पर हम उसे अज्ञानतावश मंदिरों और मस्जिदोंआदि स्थानों में ढूँढते रहते हैं | हम ठीक उस कस्तूरी मृग की भांति हैं जिसकी नाभि से सुगंध आती रहती है और वह पागलों की तरह उस सुगंध को वन में ढूंढता रहता है | ईश्वर को जानने के लिए, पाने के लिए अहंकार का नाश और ईश्वर की कृपा आवश्यक है जब ईश्वर की कृपा से ज्ञान प्राप्ति होती है तब सृष्टि के कण-कण में व्याप्त परमात्मा के दर्शन होने लगते हैं ।
यहाँ मृग -अज्ञान जीव का और कस्तूरी- ईश्वर का प्रतीक है |
प्रश्न 1.4
संसार में सुखी व्यक्ति कौन है और दुखी कौन ? यहाँ 'सोना' और 'जागना' किसके प्रतीक हैं। इसका प्रयोग यहाँ क्यों किया गया है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
कबीर जी सांसारिक मोह -माया में लिप्त लोगों पर व्यंग्य करते हुए कहते हैं कि वे ही लोग सुखी हैं जो सांसारिक सुखों में डूबे रहते हैं जिनका उद्देशय केवल खाना ,पीना और सोना होता है |उनको सत्य का ज्ञान नहीं है | दूसरी तरफ जो लोग सत्य को जानते हैं , वह संसार की नश्वरता को देखकर और प्रभु-वियोग में जागकर रोते हैं अर्थात संसार के कल्याण के लिए चिंतित रहते हैं |
यहाँ ‘सोना ‘ भोग विलास की ज़िंदगी अर्थात अज्ञानता का प्रतीक हैं और ‘जागना ‘ ईश्वर भक्ति अर्थात ज्ञान का प्रतीक है |
प्रश्न 1.5
अपने स्वभाव को निर्मल करने के लिए कबीर ने क्या उपाय सुझाया है?
उत्तर:
निंदा करने वालों को हमेशा पास रखना चाहिए ,यदि संभव हो तो अपने घर आँगन में ही कुटिया बनाकर उसे वहाँ रख लेना चाहिए क्योंकि ऐसा व्यक्ति हमारी कमियों को ध्यान दिलाता रहेगा ताकि हम उन्हें दूर कर सकें और आत्मसुधार कर सकें। इससे हमारा स्वभाव निर्मल हो जाएगा| जो व्यक्ति हमारी आलोचना करता है, वही हमारा सबसे बड़ा हितैषी होता है। उसकी बातों को सुनकर हम अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।
प्रश्न 1.6
'एकै अषिर पीव का, पढ़े सु पंडित होइ।', इस पंक्ति द्वारा कवि क्या कहना चाहते हैं?
उत्तर:
कबीर दास जी के अनुसार सच्चा ज्ञानी या पंडित वही है जिसने प्रेम का एक ही अक्षर भर ठीक से पढ़ लिया अर्थात सांसारिक और किताबी ज्ञान से ऊपर उठकर जब कोई व्यक्ति ईश्वर के प्रति प्रेम या मानवता के सच्चे भाव को अपने हृदय में बसा लेता है, तभी उसे वास्तविक ज्ञान की प्राप्ति होती है |समाज के प्रति संवेदना और प्रेम रखने वाला ही ज्ञानी और पंडित कहलाने योग्य है |
प्रश्न 1.7
कबीर की उद्रत साखियों की भाषा की विशेषता स्पष्ट कीजिए |
उत्तर:
कबीर एक संत कवि हैं |उन्होनें अनेक संतों, साधुओं और सूफियों का सानिध्य प्राप्त किया | अशिक्षित होते हुए भी उन्हें हिन्दी की कई बोलियों का ज्ञान था |उनकी भाषा में राजस्थानी, अवधी , मैथिली ,भोजपुरी आदि बोलियों के शब्द मिलते हैं |भाषा में अनेक बोलियों के मिश्रण के कारण उनकी भाषा ‘सधुक्कड़ी’ या ‘पँचमेल खिचड़ी ‘ कहलाती है |
निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए |
1- बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ ।
उत्तर:
भाव- प्रस्तुत पंक्ति का भाव है कि जिस प्रकार साँप के ज़हर से शरीर के जकड़ जाने पर उस पर किसी भी प्रकार का उपचार सहायक नहीं होता है। कोई मंत्र या तंत्र असर नहीं करता है, उसी प्रकार जब एक भक्त का ईश्वर से वियोग हो जाए तो उस भक्त की विरह की पीड़ा का भी कोई साधारण उपाय नहीं होता है |उसे ईश्वर प्राप्ति के बिना संतोष प्राप्त नहीं होता है।
2- कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूँढै बन माँहि ।
भाव - प्रस्तुत पंक्ति का भाव यह है कि जिस प्रकार कस्तूरी हिरण की नाभि में होती है परंतु अज्ञानतावश उसकी सुगंध से मोहित होकर वह उसे पूरे जंगल में ढूँढता फिरता है । उसी प्रकार घट-घट में बसने वाले ईश्वर को व्यक्ति अज्ञानतावश अन्य स्थानों (मंदिरों, मस्जिदों) में ढूँढता फिरता है| उसे इस बात का ज्ञान नहीं होता है कि वह ईश्वर तो स्वयं उसके अंदर निवास करता है।
3- जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि है मैं नाँहि ।
भाव - प्रस्तुत पंक्ति का भाव यह है कि अहंकार और ईश्वरीय ज्ञान एक साथ नहीं सकते। ईश्वर प्राप्ति के लिए अहंकार का नाश होना आवश्यक है |जब तक व्यक्ति में अहंकार होता है, तब तक उसे ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती है । अहंकार के मिटते ही सब कुछ स्पष्ट हो जाता है। मनुष्य को ज्ञान रूपी ईश्वर की प्राप्ति हो जाती है।
4 . पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुवा, पंडित भया न कोइ ।
भाव - प्रस्तुत पंक्ति का भाव यह है कि कोई पुस्तकें पढ़ने से ज्ञानी नहीं होता है। मानवता के प्रति संवेदना और प्रेम रखने वाला ही ज्ञानी और पंडित कहलाने योग्य है |बड़ी -बड़ी धार्मिक पुस्तकें या शास्त्र पढ़कर कोई पंडित या ज्ञानी नहीं बन जाता , सच्चा ज्ञानी या पंडित वही है जिसने प्रेम का एक ही अक्षर भर ठीक से पढ़ लिया |
Competency Based Questions (योग्यता-आधारित प्रश्नोत्तर)
कवि: कबीर
खंड — 1: केस-आधारित प्रश्न (Case-Based Questions)
अनुदेश: निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
कस्तूरी कुंडल बसे, मृग ढूँढे बन माहि।
ऐसे घट-घट राम हैं, दुनिया देखे नाहि॥
प्रश्न 1.1 हिरण पूरे जंगल में क्यों भटकता है?
उत्तर: अज्ञानता के कारण हिरण यह नहीं जानता कि कस्तूरी उसकी अपनी नाभि में ही होती है।
प्रश्न 1.2 मनुष्य की कौन-सी भूल का संकेत किया गया है?
उत्तर: मनुष्य ईश्वर और सुख को बाहर खोजता है, जबकि ईश्वर उसके अपने हृदय में निवास करते हैं।
प्रश्न 1.3 आज के समय में यह दोहा क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: आज लोग बाहरी सुख, धन और प्रसिद्धि में शांति खोजते हैं, जबकि वास्तविक संतोष ,आत्मचिंतन और ईश्वर भक्ति में है।
प्रश्न 1.4 यदि कोई व्यक्ति केवल धार्मिक स्थलों पर जाकर ही ईश्वर को प्राप्त करना चाहता है, तो कबीर क्या कहेंगे?
उत्तर: कबीर कहेंगे कि ईश्वर हमारे हृदय में ही निवास करता है और हम सच्चे प्रेम,भक्ति और आत्मचिंतन से ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं ।
खंड — 2: अभिकथन एवं कारण (Assertion–Reason)
निर्देश: नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में अभिकथन (A) तथा कारण (R) दिए गए हैं। सही विकल्प चुनिए।
(क) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(ख) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) A सही है, लेकिन R गलत है।
(घ) A गलत है, लेकिन R सही है।
प्रश्न 2.1
अभिकथन (A): कबीर ने निंदक को अपने आँगन में कुटी बनाकर रखने की सलाह दी है।
तर्क (R): निंदक हमारी बुराइयों को उजागर करके हमारे स्वभाव को बिना साबुन-पानी के निर्मल बना देता है।
उत्तर: (क) A और R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 2.2
अभिकथन (A): कस्तूरी मृग पूरे जंगल में भटकता रहता है और दुखी होता है।
तर्क (R): उसे यह ज्ञान नहीं होता कि सुगंध उसकी अपनी नाभि में ही विद्यमान है।
उत्तर: (क) A और R दोनों सही हैं, तथा R, A की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 2.3
अभिकथन (A): मधुर वाणी स्वयं को भी शांति देती है।
कारण (R): मधुर वाणी से मन का अहंकार समाप्त हो जाता है।
उत्तर: (क) दोनों कथन सत्य हैं तथा Reason, Assertion की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 2.4
अभिकथन (A): कबीर पुस्तकीय ज्ञान का विरोध करते हैं।
कारण (R): वे केवल व्यवहारिक और प्रेमपूर्ण ज्ञान को श्रेष्ठ मानते हैं।
उत्तर: (ख) दोनों कथन सत्य हैं, परन्तु Reason, Assertion की पूर्ण व्याख्या नहीं करता। कबीर पुस्तकीय ज्ञान का विरोध नहीं, बल्कि उसके अकेले पर्याप्त होने का विरोध करते हैं।
प्रश्न 2.5
अभिकथन (A): आलोचना व्यक्ति के विकास में सहायक होती है।
कारण (R): आलोचक हमारी कमियों को सामने लाता है।
उत्तर: (क) दोनों कथन सत्य हैं तथा Reason, Assertion की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 2.6
अभिकथन (A): ईश्वर बाहर खोजने से मिलते हैं।
कारण (R): ईश्वर प्रत्येक व्यक्ति के भीतर निवास करते हैं।
उत्तर: (घ) Assertion असत्य है, Reason सत्य है।
खंड — 3: बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)
निर्देश: दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए।
प्रश्न 3.1
"ऐसी बानी बोलिए" का मुख्य संदेश क्या है?
(क) अधिक बोलना
(ख) मधुर एवं विनम्र वाणी बोलना
(ग) केवल सत्य बोलना
(घ) मौन रहना
उत्तर: (ख)
प्रश्न 3.2
"निंदक नियरे राखिए" का उद्देश्य क्या है?
(क) आलोचना से डरना
(ख) आलोचक से बदला लेना
(ग) आत्म-सुधार करना
(घ) दूसरों की निंदा करना
उत्तर: (ग)
प्रश्न 3.3
"कस्तूरी कुंडल बसे" में हिरण किसका प्रतीक है?
(क) ज्ञानी व्यक्ति
(ख) अज्ञानी मनुष्य
(ग) संत
(घ) राजा
उत्तर: (ख)
प्रश्न 3.4
कबीर के अनुसार सच्चा पंडित कौन है?
(क) जिसने बहुत-सी पुस्तकें पढ़ी हों
(ख) जिसने अनेक भाषाएँ सीखी हों
(ग) जिसने प्रेम और मानवता को अपने जीवन में अपनाया हो
(घ) जिसने कठिन तप किया हो
उत्तर: (ग)
Additional Questions (अतिरिक्त प्रश्नोत्तर)
कवि: कबीर
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
1 कबीर की रचनाएँ मुख्यतः किस भाषा में हैं?
A) संस्कृत
B) अवधी
C) सधुक्कड़ी
D) ब्रजभाषा
उत्तर: C) सधुक्कड़ी
2. साखी' शब्द का अर्थ क्या है?
A) कविता
B) गवाही या उपदेश
C) कहानी
D) गीत
उत्तर: B) गवाही या उपदेश
3. कबीर किस प्रकार की भक्ति का समर्थन करते हैं?
A) केवल कर्मकांड
B) बाहरी आडंबर
C) सच्ची और निष्कपट भक्ति
D) केवल मंदिर
उत्तर: C) सच्ची और निष्कपट भक्ति
4. कबीर की साखियों का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
A) मनोरंजन करना
B) धार्मिक कर्मकांड बढ़ाना
C) नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा देना
D) इतिहास बताना
उत्तर:C) नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा देना
5. "आपा" शब्द का अर्थ क्या है?
A) शरीर
B) अहंकार
C) परिवार
D) मित्र
उत्तर: B) अहंकार
रिक्त स्थान भरिए (Fill in the Blanks)
1. मधुर वाणी दूसरों को _______ पहुँचाती है।
उत्तर: शीतलता
2. "पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न _______।"
उत्तर: कोय
3. "औरन को शीतल करे, आपहुं _______ होय।"
उत्तर: शीतल
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions — 2–3 अंक)
प्रश्न 1: कबीर की भाषा विशिष्ट है | इसका आशय लिखिए |
अथवा
कबीर की वाणी अद्भुत है | स्पष्ट कीजिए |
अथवा
कबीर की भाषा का सौन्दर्य असाधारण है |सिद्ध कीजिए |
उत्तर:
कबीर एक संत कवि हैं |उन्होनें अनेक संतों, साधुओं और सूफियों का सानिध्य प्राप्त किया | अशिक्षित होते हुए भी उन्हें हिन्दी की कई बोलियों का ज्ञान था |उनकी भाषा में राजस्थानी, अवधी , मैथिली ,भोजपुरी आदि बोलियों के शब्द मिलते हैं |भाषा में अनेक बोलियों के मिश्रण के कारण उनकी भाषा ‘सधुक्कड़ी’ या ‘पँचमेल खिचड़ी ‘ कहलाती है |
प्रश्न 2: कबीर के दार्शनिक पक्ष पर प्रकाश डालिए |
अथवा
कबीर की दर्शन अपने आप में विशेष था | स्पष्ट कीजिए |
उत्तर:
कबीर इस्लामिक एकेश्वर वादी कवि हैं | वे निराकार और निर्गुण ब्रम्ह को मानने वाले कवि हैं |कबीर आत्मा -परमात्मा को अलग ना मानकर एक मानते हैं | उनका मानना है की आत्मा माया और अज्ञानता के कारण अपने स्वरूप को नहीं पहचान पाती है |
प्रश्न 3: “सब अँधियारा मिट गया, जब दीपक देख्या माहिं” पंक्ति में अंधकार और दीपक किसके प्रतीक हैं?
अथवा
कबीर की सखियों में अंधकार और दीपक का वर्णन की संदर्भ में हुआ है ?
उत्तर:
कबीर की साखी में अंधकार अज्ञानता और अहंकार का प्रतीक है जबकि दीपक ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक है |
जब ज्ञान का प्रकाश फैलता है तो अज्ञानता और अहंकार का अँधेरा समाप्त हो जाता है|
Idioms (मुहावरे एवं शब्दार्थ)
बाँणी/वाणी = बोली, भाषा या वचन (Speech , Voice)
आपा = अहंकार, घमंड (Ego, Pride)
सीतल = शीतल, शांत, ठंडा ( Cool, calm, cold)
कस्तूरी = सुगंधित पदार्थ (Aromatic substances-musk )
कुंडलि = नाभि (Navel)
मृग = हिरण (Deer)
विरह = वियोग (Separation)
भुवंगम = साँप (Snake)
बौरा = पागल (Mad)
निंदक = निंदा करने वाला / आलोचक (Critic)
नेडा = निकट (Close)
आँगणि = आँगन (Courtyard)
साबण = साबुन (Soap)
पाँणीं = पानी (Water )
निरमल = पवित्र (Holy)
सुभाइ = स्वभाव (Nature)
पोथी = ग्रंथ (Book / Tome / Manuscript)
अषिर = अक्षर (Letter /Alphabet)
पीव = प्रेम ,प्रियतम (परमात्मा )(Love ,Beloved(God))
मुराड़ा = जलती हुई लकड़ी (Burning Wood )
Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)
साखी – Class 10 Hindi Practice Worksheet
Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.