1. Home
  2. ›
  3. ICSE Class 10 Hindi
  4. ›
  5. संदेह
ICSE Class 10 Hindi • साहित्य सागर: गद्य

संदेह – Class 10 Hindi Summary, Notes & Question Answers

ICSE कक्षा 10 हिंदी साहित्य सागर की प्रसिद्ध कहानी संदेह (रामनिहाल, श्यामा, मनोरमा और मोहन बाबू) का संपूर्ण सारांश, चरित्र-चित्रण व महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

✍️ Author: जयशंकर प्रसाद 📖 Book: साहित्य सागर: गद्य 🏷️ Chapter: 5 (गद्य खंड) 🎓 Board: ICSE Class 10 ✓ Ad-Free Portal
📜

Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)

संदेह - जयशंकर प्रसाद
पाठ सारांश (Summary)

लेखक: जयशंकर प्रसाद

‘सन्देह’ जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित कहानी है। कहानी का मुख्य पात्र रामनिहाल है, जो अपने बिखरे हुए सामान को बाँध रहा है। उसके हाथ में एक चित्र है और उसके मन में अनेक भावनाएँ तथा संदेह चल रहे हैं। किशोरी रामनिहाल को रोता देखकर श्यामा को बुलाती है। श्यामा आकर उससे रोने का कारण पूछती है। रामनिहाल अपने जीवन, अपनी परिस्थितियों और मन में उठ रहे संदेहों के बारे में बताता है।

रामनिहाल का जीवन और श्यामा

रामनिहाल बताता है कि वह संसार को समझने के बाद से गृहहीन रहा है। उसका एक सन्दूक और थोड़ा-सा सामान ही उसके उत्तराधिकार का अंश था। नौकरी और पेट पालने की सुविधाओं की खोज में वह इधर-उधर घूमता रहा। श्यामा के घर में रहते हुए उसे उसके स्नेह और संरक्षण का अनुभव होता है। श्यामा एक विधवा है और वह रामनिहाल के प्रति स्नेह रखती है, लेकिन रामनिहाल उसके स्नेह को प्रेम समझने लगता है। इसी कारण दोनों के मन में एक-दूसरे के प्रति सन्देह उत्पन्न होता है।

English: Ramn ihal's Life and Shyama: Ramn ihal says that he has been homeless since he began to understand the world. A trunk and a few belongings were his share of inheritance. He kept moving from place to place while searching for work and basic means of living. While staying at Shyama's house, he experiences her affection and protection. Shyama is a widow who cares for Ramnihal, but Ramnihal begins to mistake her affection for love. This creates doubt in the minds of both.

मनोरमा और मोहन बाबू से परिचय

कार्तिक की पूर्णिमा के अवसर पर रामनिहाल संध्या की शोभा देखने दशाश्वमेघ घाट जाने वाला था। तभी ब्रजकिशोर बाबू ने उससे अपने संबंधियों को नाव में बैठाकर घुमाने के लिए कहा। वे संबंधी मोहन बाबू और उनकी पत्नी मनोरमा थे। रामनिहाल उन्हें मानमंदिर घाट से नाव में बैठाकर गंगा की सैर कराने ले गया। गंगा में तैरते हुए दीपक और आकाशदीपों का दृश्य बहुत सुंदर था। मनोरमा ने दीपकों के बारे में पूछा और मोहन बाबू ने उन्हें जीवन के छोटे दीपकों का प्रतीक बताया, जो अनंत सत्ता में विलीन होने का संकेत देते हैं।

English: Meeting Manorama and Mohan Babu: On the night of Kartik Purnima, Ramnihal was preparing to visit Dashashwamedh Ghat to see the evening beauty. Brijkishor Babu asked him to take his relatives for a boat ride. The relatives were Mohan Babu and his wife Manorama. Ramnihal took them from Manmandir Ghat for a ride on the Ganges. The floating lamps and sky-lamps looked beautiful. When Manorama asked about the lamps, Mohan Babu explained them as symbols of the small lamps of human life, suggesting their merging into the infinite.

मोहन बाबू का मानसिक संघर्ष

नाव की यात्रा के दौरान मोहन बाबू अपने मानसिक कष्ट और संसार के विश्वासघात की बात करते हैं। उन्हें लगता है कि लोगों ने उन्हें पागल समझ लिया है और किसी ने उनके मानसिक संघर्ष में उनकी सहायता नहीं की। वे यह भी कहते हैं कि लोगों ने उन्हें पकड़ लिया है और उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचा गया है। मनोरमा उन्हें शांत रहने के लिए कहती है और उनकी तबीयत का ध्यान रखती है। इस घटना से रामनिहाल के मन में मनोरमा के व्यवहार को लेकर भी एक नया सन्देह उत्पन्न हो जाता है।

English: Mohan Babu's Mental Struggle: During the boat ride, Mohan Babu speaks about his mental suffering and the betrayal he has experienced in the world. He feels that people have considered him mad and that no one has helped him during his mental struggle. He also believes that people are conspiring against him. Manorama tries to calm him and takes care of his condition. This incident creates another doubt in Ramnihal's mind about Manorama's behavior toward him.

ब्रजकिशोर की चाल और रामनिहाल का सन्देह

बाद में रामनिहाल को धीरे-धीरे पता चलता है कि ब्रजकिशोर चाहते हैं कि मोहन बाबू को अदालत से पागल घोषित कर दिया जाए और ब्रजकिशोर उनकी संपत्ति के प्रबंधक बना दिए जाएँ, क्योंकि वे मोहन बाबू के संबंधी हैं। मनोरमा के पत्र रामनिहाल के पास आते हैं, जिनमें वह उसे अपनी सहायता के लिए बुलाती है। इससे रामनिहाल को सन्देह होता है कि मनोरमा उससे प्रेम करने लगी है। दूसरी ओर श्यामा भी रामनिहाल के हाथ में अपने चित्र को देखकर सन्देह करती है। इस प्रकार कहानी में विभिन्न पात्रों के मन में अलग-अलग प्रकार के सन्देह उत्पन्न होते रहते हैं।

English: Brijkishor's Plan and Ramnihal's Doubt: Ramn ihal gradually learns that Brijkishor wants Mohan Babu to be declared mentally unfit by the court so that Brijkishor can become the manager of his property. Manorama sends letters asking Ramnihal to come and help her. This makes Ramnihal suspect that Manorama has fallen in love with him. At the same time, Shyama sees her own picture in Ramnihal's possession and develops a doubt about him. Thus, different kinds of doubts arise in the minds of the characters.

श्यामा की समझदारी और सन्देह का समाधान

श्यामा रामनिहाल को समझाती है कि उसका प्रेम संबंधी विचार केवल भ्रम है। वह स्पष्ट करती है कि एक दुखिया स्त्री अपनी सहायता के लिए उसे बुला रही है और उसे उसकी सहायता करनी चाहिए। वह रामनिहाल से कहती है कि वह इस प्रेम के चक्कर में न पड़े और मनोरमा की सहायता करके वापस लौट आए। श्यामा उसे आश्वासन देती है कि उसका सामान यहीं रहेगा और उसे अभी उसकी संरक्षता की आवश्यकता है। इस प्रकार श्यामा रामनिहाल के भ्रम को दूर करने का प्रयास करती है और उसे सही कर्तव्य निभाने की सलाह देती है।

English: Shyama's Wisdom and Resolution of Doubt: Shyama explains to Ramnihal that his thoughts about love are only a misunderstanding. She tells him that a distressed woman has called him for help and that he should assist her. She advises him not to get trapped in the confusion of love and to return after helping Manorama. Shyama assures him that his belongings will remain there and that he still needs her protection. In this way, Shyama tries to remove Ramnihal's confusion and guides him toward his duty.

कहानी का उद्देश्य

इस कहानी के माध्यम से लेखक ने मनुष्य के मन में उत्पन्न होने वाले संदेह और भ्रम की स्थिति को प्रस्तुत किया है। रामनिहाल श्यामा के स्नेह को प्रेम समझने लगता है और मनोरमा के पत्रों के कारण भी उसके मन में प्रेम का सन्देह उत्पन्न होता है। वहीं श्यामा भी रामनिहाल के व्यवहार को लेकर सन्देह करती है। कहानी यह दिखाती है कि अधूरी जानकारी और भ्रम मनुष्य के मन में अनावश्यक संदेह पैदा कर सकते हैं। समझदारी और वास्तविक स्थिति को समझने से इन संदेहों का समाधान किया जा सकता है।

English: Purpose of the Story: Through this story, the author presents the doubts and misunderstandings that arise in the human mind. Ramn ihal begins to mistake Shyama's affection for love, while Manorama's letters also make him suspect that she loves him. Shyama, too, becomes doubtful about Ramnihal's behavior. The story shows that incomplete information and misunderstanding can create unnecessary doubts. These doubts can be resolved through wisdom and a proper understanding of the actual situation.

शीर्षक की सार्थकता

‘सन्देह’ शीर्षक कहानी के लिए बिल्कुल उपयुक्त और सार्थक है, क्योंकि पूरी कहानी में रामनिहाल, श्यामा और मनोरमा से जुड़े सन्देह प्रमुख भूमिका निभाते हैं। रामनिहाल को श्यामा के स्नेह को लेकर सन्देह होता है और मनोरमा के पत्रों के कारण भी उसके मन में भ्रम पैदा होता है। श्यामा भी रामनिहाल के हाथ में अपना चित्र देखकर उसके प्रेम को लेकर सन्देह करती है। अंत में श्यामा उसके भ्रम को दूर करती है। इसलिए ‘सन्देह’ कहानी के कथानक और भाव दोनों को सही रूप से व्यक्त करता है।

English: Justification of the Title: The title 'Sandeh' (Doubt) is appropriate because doubt plays a central role throughout the story. Ramn ihal doubts Shyama's affection and also becomes confused because of Manorama's letters. Shyama, too, becomes doubtful after seeing her own picture in Ramnihal's possession. In the end, Shyama helps remove his misunderstanding. Therefore, the title accurately represents both the plot and the emotional theme of the story.

📝

Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)

संदेह - जयशंकर प्रसाद
प्रश्न-उत्तर एवं व्याख्या (Notes)

लेखक: जयशंकर प्रसाद


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

अवतरण - १

"मैं चतुर था, इतना चतुर जितना मनुष्य को न होना चाहिए, क्योंकि मुझे विश्वास हो गया है कि मनुष्य अधिक चतुर बनकर अपने को अभागा बना लेता है और भगवान की दया से वंचित हो जाता है।"

(क) वक्ता और श्रोता कौन हैं? उसने श्रोता से अपने मन की बात किस प्रकार बताई?

उत्तर - वक्ता रामनिहाल और श्रोता श्यामा है। रामनिहाल, श्यामा के आदर्श चरित्र और पवित्रता से प्रभावित होकर उसे अपने मन की उलझनें बताता है। उसे विश्वास है कि श्यामा की संगति उसे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने में मदद करेगी।

(ख) अपनी महत्त्वाकांक्षा तथा उन्नतशील विचारों के बारे में वक्ता ने क्या कहा है?

उत्तर - रामनिहाल के विचार बहुत महत्वाकांक्षी और गतिशील थे, जो उसे एक जगह टिकने नहीं देते थे। उसे कभी-कभी लगता था कि वह अपनी भावनाओं पर विजय पा चुका है और अब शांत है, लेकिन यह केवल उसका भ्रम था।

(ग) वक्ता ने किस घटना का उल्लेख किया?

उत्तर - रामनिहाल ने बताया कि एक शाम जब वह दशाश्वमेध घाट पर था, तब ब्रजकिशोर के कहने पर वह मोहन बाबू और मनोरमा के साथ नाव की सैर पर गया। वहाँ मनोरमा के संपर्क में आने पर उसे यह 'संदेह' होने लगा कि मनोरमा उसे चाहती है।

(घ) क्या आप वक्ता के कथन से सहमत हैं?

उत्तर - हाँ, मैं इस कथन से सहमत हूँ। इसका कारण यह है कि जब इंसान अपनी चतुराई पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा करने लगता है, तो वह अक्सर महत्वाकांक्षाओं के जाल में फँसकर भटक जाता है। वह किसी भी स्थिति में संतुष्ट नहीं रह पाता और अपनी ही उलझनों के कारण जीवन के सच्चे सुख और ईश्वरीय कृपा से दूर हो जाता है।

अवतरण - २

"भगवान जाने इसमें क्या रहस्य है? किंतु संसार तो दूसरों को मूर्ख बनाने के व्यवसाय पर चल रहा है।"

(क) रामनिहाल को ब्रजकिशोर बाबू और मोहनलाल के संबंध में किस विशेष बात का पता चला?

उत्तर - जब रामनिहाल, मोहनलाल और उनकी पत्नी मनोरमा के साथ गंगा घाट गए थे, तब उन्हें धीरे-धीरे यह पता चला कि ब्रजकिशोर बाबू यह चाहते हैं कि अदालत मोहनलाल को पागल घोषित कर दे। ऐसा होने पर ब्रजकिशोर बाबू उनकी सारी संपत्ति के प्रबंधक (मैनेजर) बन जाते, क्योंकि वे मोहनलाल के निकट संबंधी थे।

(ख) 'भगवान जाने इसमें क्या रहस्य है?' रामनिहाल ने ऐसा क्यों कहा?

उत्तर - रामनिहाल ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उनके विचार में यह संसार दूसरों को मूर्ख बनाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगा हुआ है। वे ब्रजकिशोर बाबू की चालाकी को देख रहे थे जो अपने ही संबंधी की संपत्ति हड़पने के लिए उसे पागल साबित करना चाहते थे।

(ग) मनोरमा ने रामनिहाल को पत्र क्यों लिखे थे? उन पत्रों को लेकर रामनिहाल को क्या संदेह होने लगा था?

उत्तर - मनोरमा ने ब्रजकिशोर बाबू की चालाकियों और संकट से बचने के लिए सहायता माँगने के लिए रामनिहाल को पत्र लिखे थे। हालाँकि, रामनिहाल को उन पत्रों को पढ़कर यह भ्रम या संदेह होने लगा था कि शायद मनोरमा उससे प्रेम करने लगी है।

(घ) रामनिहाल के हाथ में किसका चित्र था? चित्र को देखकर श्यामा ने रामनिहाल से क्या कहा?

उत्तर - रामनिहाल के हाथ में श्यामा का ही चित्र था। अपना चित्र देखकर श्यामा आश्चर्यचकित रह गई। उसने रामनिहाल से कहा कि "क्या तुम मुझसे प्रेम करने का लड़कपन करते हो? मनोरमा तुमको प्यार करती है और तुम मुझे! मन के साधन के लिए तुमने अच्छा साधन जुटाया है। सभी कायरों की तरह यहाँ से भागने की तैयारी कर रहे हो।"

⭐

Additional Questions (अतिरिक्त प्रश्नोत्तर)

संदेह - जयशंकर प्रसाद
अतिरिक्त प्रश्न (Additional Questions)

लेखक: जयशंकर प्रसाद

कहानी का उद्देश्य

इस कहानी में लेखक ने यह बताने का प्रयास किया है कि रामनिहाल, जो इस समय श्यामा के घर में रह रहा है, श्यामा को उस पर यह सन्देह हो रहा है कि वह उससे प्रेम करता है। दूसरे रामनिहाल के पास मनोरमा के पत्र आये हैं कि वह उसकी मदद करने के लिए उसके पास चला आये। इससे रामनिहाल को यह सन्देह हो गया है कि वह उससे प्रेम करने लगी है। श्यामा जो एक विधवा है, उसका चित्र रामनिहाल के हाथ में है। उस चित्र को लेकर वह उससे कहती है—“निहाल बाबू! प्यार करना बड़ा कठिन है। तुम इस खेल को नहीं जानते। इस चक्कर में पड़ना भी मत। हाँ, एक दुखिया स्त्री तुमको अपनी सहायता के लिए बुला रही है। जाओ, उसकी सहायता करके लौट आओ। तुम्हारा सामान यहीं रहेगा। तुमको अभी यहाँ रहना होगा। अभी तुमको मेरी संरक्षता की आवश्यकता है। उठो, नहा-धो लो। जो ट्रेन मिले, उसे पटना जाकर ब्रजकिशोर की चालाकियों से मनोरमा की रक्षा करो और फिर मेरे यहाँ चले आना। यह सब तुम्हारा भ्रम था। सन्देह था।”

शीर्षक की सार्थकता

जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित कहानी का शीर्षक 'सन्देह' सटीक एवं सार्थक है। रामनिहाल इस कहानी का प्रमुख पात्र है। वह श्यामा के घर में रह रहा है। उसके पास मनोरमा के पत्र आये हैं कि वह उसकी मदद करने के लिए उसके पास आ जाये। लेकिन यहाँ रामनिहाल के हाथ में श्यामा, जो कि एक विधवा है, का चित्र है। इससे रामनिहाल को और श्यामा को भी सन्देह होता है कि वह उससे प्रेम करता है। मनोरमा से मुलाकात पहले हो चुकी है और वह मन ही मन उससे प्रेम करने लगा है। अब मनोरमा ने भी उसे अपने पास बुलाया है। उसे सन्देह है कि क्या मनोरमा उसे प्रेम करती है। इस प्रकार पूरी कहानी में पात्रों के मन में उत्पन्न होने वाला सन्देह ही कथानक को आगे बढ़ाता है और शीर्षक सार्थक सिद्ध होता है।

चरित्र-चित्रण

रामनिहाल - रामनिहाल एक सुन्दर, स्वस्थ, निडर और परोपकारी युवक है। वह श्यामा के घर में रहता है और उससे प्रेम करने लगता है, इसलिए उसकी फोटो उसके पास है। वह एक सुन्दर विवाहित युवती मनोरमा की तरफ भी आकृष्ट हो जाता है और उसके पत्र मिलने पर उसकी सहायता के लिए जाने को तैयार हो जाता है। वह साहसी और महत्वाकांक्षी है। अपने उन्नतिशील विचारों के कारण वह निरन्तर आगे बढ़ने का प्रयास करता रहता है।

श्यामा - श्यामा सुन्दर युवती है, पर एक विधवा है। रामनिहाल उसी के घर में रहता है। रामनिहाल उससे प्रेम करने लगा है, लेकिन वह इसे रामनिहाल का सन्देह मानती है । वह परोपकार करने वाली और संसार के नियमों को जानने वाली अनुभवी स्त्री है। वह रामनिहाल से स्नेह करती है तथा उसका भला चाहती है, पर रामनिहाल उसके स्नेह को प्रेम समझने लगता है।

मनोरमा - मनोरमा एक सुन्दर विवाहित युवती है। उसके पति का नाम मोहन बाबू है। वह थोड़ी अटपटी बात करता है, इसलिए ब्रजकिशोर, जो मोहन बाबू के निकट सम्बन्धी हैं, उन्हें पागल करार देना चाहते हैं। मनोरमा और मोहन बाबू को रामनिहाल नाव में बैठाकर घुमाने ले जाता है। मनोरमा का अच्छा व्यवहार और मधुर स्पर्श रामनिहाल को इस सन्देह में डाल देता है कि वह उससे प्रेम करने लगी है।

महत्वपूर्ण अनुच्छेद

निम्नलिखित अवतरणों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

प्रश्न 1. “बण्डल तो रख दिया, पर दूसरा बड़ा-सा लिफाफा खोल ही डाला। एक चित्र उसके हाथ में था और आँखों में आँसू थे।”

(i) कौन अपना सामान बाँधने में लगा था? कमरे का दृश्य कैसा था?

(ii) किशोरी ने किसे बुलाया और क्यों?

(iii) श्यामा और निहाल की क्या बातचीत हुई?

(iv) अपने बारे में रामनिहाल ने क्या बताया?

उत्तर - (i) रामनिहाल अपना बिखरा सामान बाँधने में लगा था। जंगले से धूप आकर छोटे-से दर्पण पर पड़ रही थी। वह बुद्ध की सुन्दर प्रतिमा को प्रकाश अर्पण कर रहा था। प्रतिमा का शान्त, गम्भीर मुख प्रसन्न दिखाई दे रहा था।

(ii) किशोरी ने श्यामा भाभी को बुलाया क्योंकि उसने रामनिहाल बाबू को रोते हुए देखा। रामनिहाल विषाद-सा रो रहा था।

(iii) श्यामा ने निहाल से पूछा—“निहाल बाबू, क्या बात है? कुछ मुझसे भी कहो। तुम क्यों जाने के समय ऐसे दुःखी हो रहे हो? क्या हम लोगों से कुछ अपराध हुआ?” रामनिहाल ने बताया कि उससे कोई अपराध नहीं हुआ है और वह अपनी भूल का प्रायश्चित कर रहा है।

(iv) रामनिहाल ने श्यामा को बताया कि भारत के भिन्न-भिन्न प्रदेशों में छोटे-मोटे व्यवसाय, नौकरी और पेट पालने की सुविधाओं को खोजता हुआ वह उसके यहाँ पहुँचा है। यहाँ आकर उसे श्यामा का घर अपने घर जैसा लगा और उसे घर का-सा सुख मिला।

प्रश्न 2. “मैं अब तक जिनके यहाँ नौकरी करता रहा, वे लोग बड़े ही सुशिक्षित और सज्जन हैं। मुझे मानते भी बहुत हैं। तदपि यहाँ घर का-सा सुख है, किन्तु यह सब मुझे छोड़ना पड़ेगा।”

(i) यह कथन किसका है और किससे कहा गया है?

(ii) सुशिक्षित और सज्जन किनके लिए कहा गया है? वक्ता ने ऐसा क्यों कहा?

(iii) वक्ता कहाँ जाने की बात कह रहा है? क्या उसका वहाँ जाना आवश्यक है?

(iv) वक्ता का मोहन बाबू और मनोरमा से परिचय कैसे हुआ?

उत्तर - (i) यह कथन रामनिहाल का है और वह श्यामा से बात कर रहा है। वह श्यामा के घर में रहता है और यहीं काम करता है। वह अपने व्यवहार से मधुर और सत्यनिष्ठ है। श्यामा उसे घर के सदस्य की तरह ही रखती है।

(ii) रामनिहाल ने सुशिक्षित और सज्जन उन लोगों के लिए कहा है जिनके यहाँ वह अब तक नौकरी कर चुका था। रामनिहाल ने ऐसा इसलिए कहा है कि वे लोग पढ़े-लिखे और सज्जन थे तथा उसके साथ अच्छा व्यवहार करते थे।

(iii) रामनिहाल के पास मनोरमा की एक चिट्ठी आयी है जिसमें लिखा है कि वह वहाँ जाकर उसकी सहायता करे, वह मुसीबत में है। रामनिहाल भावुक और परोपकारी व्यक्ति है तथा निःस्वार्थ सेवा में विश्वास रखता है। इसलिए उसका वहाँ जाना आवश्यक है।

(iv) एक दिन कार्तिक पूर्णिमा को संध्या की शोभा देखने रामनिहाल दशाश्वमेध घाट पर जाने के लिए तैयार था, तभी ब्रजकिशोर बाबू ने आकर उससे कहा कि मेरे सम्बन्धी आये हैं, उनको नाव में बिठाकर घुमा दो। वह राजी हो गया। ये सम्बन्धी मोहन बाबू और उनकी पत्नी मनोरमा थीं, जिन्हें रामनिहाल मानमन्दिर घाट से नाव में बिठाकर घुमा लाया।

प्रश्न 3. “यही तो मेरा और तुम्हारा मतभेद है। जीवन के लघुदीप को अनन्त की धारा में बहा देने का यह संकेत है। आह! कितनी सुन्दर कल्पना!”

(i) यह कथन किसका है और किससे तथा किस सन्दर्भ में कहा गया है?

(ii) वक्ता और श्रोता इस समय कहाँ पर हैं?

(iii) वक्ता ने अपने हृदय की वेदना को क्या कहकर प्रकट किया?

(iv) श्रोता ने क्या कहकर उसे चुप कराया?

उत्तर - (i) यह कथन मोहन बाबू का है। उनकी पत्नी मनोरमा ने गंगा में छोटे-छोटे दीपकों को बहते हुए देखकर उन्हें गंगा की पूजा समझा, पर मोहन बाबू ने दीपदान का अर्थ बताया कि ये दीप हमारे जीवन के लघुदीप हैं जो ईश्वर की अनन्त सत्ता में विलीन होना चाहते हैं।

(ii) वक्ता मोहन बाबू और श्रोता मनोरमा, जो उनकी पत्नी हैं, इस समय नाव में बैठकर गंगा की सैर कर रहे हैं। सैर कराने रामनिहाल उन्हें लाया है। शाम का सुन्दर और सुहावना समय है। गंगा में जलते-तैरते हुए दीप अत्यन्त सुन्दर लग रहे हैं।

(iii) मोहन बाबू ने अपने व्यथित हृदय से कहा कि लोगों ने उसे पागल समझ लिया है। संसार के विश्वासघात ने उसे विक्षिप्त बना दिया है। किसी ने उसके मानसिक द्वन्द्वों में उसकी सहायता नहीं की और उसे सच्चा प्रेम कभी नहीं मिला।

(iv) मोहन बाबू की पत्नी मनोरमा ने उसे चुप कराने के लिए कहा—“चुप रहिए, आपकी तबियत बिगड़ रही है, शान्त हो जाइए।” उसने मोहन बाबू को इसलिए भी चुप कराया कि साथ में रामनिहाल बैठे थे।

प्रश्न 4. “निहाल बाबू! प्यार करना कठिन काम है। तुम इस खेल को नहीं जानते। इसके चक्कर में पड़ना भी मत।”

(i) यह बात निहाल बाबू से कौन कह रहा है? उसने रामनिहाल बाबू से प्यार के बारे में क्या कहा?

(ii) वक्ता ने निहाल बाबू को क्या सलाह दी?

(iii) रामनिहाल को कौन-सी बात धीरे-धीरे मालूम पड़ी?

(iv) लेखक ने कितनी बार सन्देह प्रकट किया है और किस-किस के द्वारा?

उत्तर - (i) यह बात निहाल बाबू से श्यामा कह रही है। उसने निहाल बाबू को प्यार के बारे में यह बताया कि प्यार करना बड़ा कठिन है और उसे इस चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। श्यामा उसके हाथ से अपना चित्र लेकर बोली कि वह उससे प्यार करने का लड़कपन कर रहा है।

(ii) श्यामा ने निहाल बाबू को सलाह दी है कि प्यार-व्यार के चक्कर में न पड़ें। एक दुःखिया स्त्री उसे बुला रही है; वह चला जाए और उसकी सहायता करके लौट आए। उसका सामान यहीं रहेगा क्योंकि उसे अभी यहीं रहना है। उसे अभी श्यामा की संरक्षता की आवश्यकता है।

(iii) रामनिहाल को धीरे-धीरे यह बात मालूम पड़ी कि ब्रजकिशोर बाबू यह चाहते हैं कि मोहनलाल को अदालत में पागल मान लिया जाए और ब्रजकिशोर उनकी सम्पत्ति के प्रबन्धक बना दिए जाएँ, क्योंकि वे ही मोहनलाल के निकट सम्बन्धी थे।

(iv) जब निहाल बाबू, मोहन लाल और उसकी पत्नी मनोरमा नाव में बैठकर गंगा की सैर कर रहे थे, तब अपनी लज्जा और अपमान को लेकर सन्देह से पीड़ित स्त्री निहाल बाबू से कहती है—“आप देखते हैं न।” तब निहाल बाबू को सन्देह होता है कि शायद वह उसे चाहने लगी है। दूसरी बार मोहन अपने सन्देह के कारण पागल बन गया है। तीसरी बार श्यामा ने फिर तीखी दृष्टि से उसकी ओर देखा तो रामनिहाल कहने लगा—“तुमको भी सन्देह हो रहा है। सो ठीक ही है और मुझे भी सन्देह हो रहा है, मनोरमा क्यों मुझे इस समय बुला रही है?”


📄

Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)

संदेह – Class 10 Hindi Practice Worksheet

Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.