Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)
लेखक: लीलाधर मंडलोई (Leeladhar Mandloi) (1954)
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्रचलित इस मार्मिक लोककथा को लेखक लीलाधर मंडलोई ने अपने शब्दों में पिरोया है। यह कथा निकोबार द्वीप के दो युवाओं—तताँरा और वामीरो—की प्रेम-गाथा है, जो सामाजिक रूढ़ियों और गाँवों की परस्पर शत्रुता के कारण अपने प्रेम को पूर्णता तक नहीं पहुँचा पाते। कथा के अंत में इन दोनों के त्याग और बलिदान से न केवल द्वीपवासियों की सोच में बदलाव आता है, बल्कि यह कथा निकोबार द्वीप के दो भागों में विभाजित होने की भौगोलिक किंवदंती से भी जुड़ जाती है।
तताँरा का परिचय और उसका साहस
पासा गाँव का तताँरा अपने आकर्षक व्यक्तित्व, विनम्र स्वभाव और असाधारण वीरता के लिए पूरे द्वीप में जाना जाता था। वह सदैव लकड़ी की एक तलवार साथ रखता था, जिसके विषय में लोगों की मान्यता थी कि उसमें अलौकिक शक्ति निहित है। संकट के समय अपनी इसी तलवार के बल पर वह निर्भीकता से दूसरों की सहायता करता और गाँव में सबका प्रिय बन गया था।
English: Introducing Tatara and His Courage: Tatara, a young man from Pasa village, was admired across the island for his charm, humility and remarkable bravery. He always carried a wooden sword, which people believed possessed a mysterious power. Using it fearlessly to help others in times of trouble, he became a beloved figure among his fellow villagers.
वामीरो से भेंट और प्रेम का अंकुरण
एक दिन उत्सव के अवसर पर तताँरा की भेंट लापाती गाँव की सुंदर युवती वामीरो से होती है। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे की ओर सहज रूप से आकर्षित हो जाते हैं। इसके पश्चात दोनों प्रतिदिन उसी तट पर मिलने लगते हैं और धीरे-धीरे उनके बीच गहरे प्रेम का बंधन विकसित होता चला जाता है।
English: Meeting Vamiro and the Birth of Love: During a village celebration, Tatara meets Vamiro, a beautiful young woman from Lapati village. They are instantly drawn to each other. Following this encounter, they begin meeting daily by the same shore, and a deep bond of love gradually blossoms between them.
गाँव की रूढ़िवादी परंपरा और विरोध
निकोबार द्वीप के गाँवों में यह अलिखित नियम प्रचलित था कि कोई भी व्यक्ति अपने गाँव से बाहर विवाह नहीं कर सकता। पासा और लापाती के निवासियों के बीच पहले से ही पारस्परिक वैमनस्य था, जिस कारण तताँरा और वामीरो का प्रेम दोनों गाँवों के लिए अस्वीकार्य हो जाता है। यह सामाजिक बंधन उनके मिलन के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आता है।
English: The Village's Rigid Custom and Opposition: An unwritten rule prevailed among the villages of the Nicobar Islands that no one could marry outside their own village. Since Pasa and Lapati already shared a bitter rivalry, the love between Tatara and Vamiro became unacceptable to both communities, turning this social custom into the greatest obstacle to their union.
तताँरा का आक्रोश और उसका बलिदान
एक उत्सव के दौरान गाँव वालों के अपमानजनक व्यवहार से आहत होकर वामीरो वहाँ से रुष्ट होकर चली जाती है, और क्रोधित भीड़ तताँरा पर टूट पड़ती है। अपमान और असहनीय पीड़ा से विवश होकर तताँरा आवेश में अपनी तलवार से धरती पर एक भरपूर प्रहार करता है। कहा जाता है कि इसी आघात से भूमि दो भागों में विभक्त हो गई और धीरे-धीरे दोनों भाग एक-दूसरे से दूर खिसकने लगे। तताँरा भी उसी दरार में समा जाता है और सदा के लिए लुप्त हो जाता है।
English: Tatara's Anguish and His Sacrifice: During a festival, hurt by the villagers' insulting behaviour, Vamiro storms away in anger, and the enraged crowd turns on Tatara. Overwhelmed by humiliation and unbearable pain, Tatara strikes the earth forcefully with his sword. It is said that this very blow split the land into two parts, which gradually drifted apart. Tatara himself disappears into that very crevice, never to be seen again.
वामीरो की करुण दशा और कथा का संदेश
तताँरा के इस प्रकार लुप्त हो जाने से वामीरो की मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है; वह भोजन-पानी त्याग कर व्याकुल होकर उसे ढूँढ़ती फिरती है, किंतु तताँरा कहीं नहीं मिलता। कहते हैं कि आगे चलकर निकोबार द्वीप के जिस भाग पर वामीरो घूमा करती थी, उसे उसी के नाम पर जाना जाने लगा। इस त्यागमयी घटना के बाद निकोबारवासियों ने अपनी संकीर्ण मान्यताओं को त्यागकर विभिन्न गाँवों के बीच वैवाहिक संबंध स्थापित करना आरंभ कर दिया। इस प्रकार यह कथा प्रेम की विजय और सामाजिक रूढ़ियों के अंत का संदेश देती है।
English: Vamiro's Tragic State and the Message of the Tale: Tatara's disappearance leaves Vamiro devastated; she gives up food and water and wanders restlessly in search of him, but he is never found. It is said that a part of the Nicobar Islands where she used to roam came to be known by her name thereafter. Following this tale of sacrifice, the people of Nicobar abandoned their narrow customs and began forming marital ties across villages. The story thus conveys the triumph of love and the end of rigid social traditions.
Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)
लेखक:लीलाधर मंडलोई(1954)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
प्रश्न 1.1. तताँरा-वामीरो कहाँ की कथा है?
उत्तर- तताँरा-वामीरो की कथा निकोबार द्वीप समूह के प्रमुख द्वीप 'कार-निकोबार' की है।
प्रश्न 1.2. वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?
उत्तर- वह सुंदर और मधुर गाती थी। जब वह समुद्र के किनारे गा रही थी तो समुद्र की लहरें उसे भिगो गईं, जिससे वह हड़बड़ा गई और अपना गाना भूल गई।
प्रश्न 1.3. तताँरा ने वामीरो से क्या याचना की?
उत्तर- तताँरा ने वामीरो से याचना की कि वह अपना अधूरा गाना पूरा करे | उसने वामीरो से अगले दिन उसी स्थान पर मिलने की विनती की |
प्रश्न 1.4. तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?
उत्तर- तताँरा और वामीरो के गाँव की यह रीति थी कि लड़का-लड़की का विवाह एक ही गाँव के होने पर ही हो सकता था अर्थात विवाह के लिए लड़का-लड़की का एक ही गाँव का होना आवश्यक था ।
प्रश्न 1.5. क्रोध में तताँरा ने क्या किया ?
उत्तर- गाँववालों और वामीरो की माँ द्वारा अपमानित होने के बाद तताँरा के क्रोध का ठिकाना न रहा। क्रोध में ही उसने अपनी तलवार निकालकर उसे पूरी शक्ति से धरती में घोंप दिया और पूरी ताकत से खींचने लगा, जिससे धरती में सीधी दरार आ गई और धरती दो टुकड़ों में बँट गई।
II- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-
प्रश्न 2.1. तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का क्या मत था?
उत्तर- तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का यह मत था कि लकड़ी की होने के बावजूद उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। वह अपनी तलवार को अपने से कभी भी अलग न होने देता था और दूसरों के सामने उसका उपयोग नहीं करता था।
प्रश्न 2.2. वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से क्या जवाब दिया?
उत्तर- जब समुद्र के किनारे बैठी वामीरो एक गीत गा रही थी, तभी अचानक एक सुदर युवक (तताँरा ) को सामने देखकर उसने अपना शृंगार -गीत बीच में रोक दिया। तताँरा ने इसका कारण पूछा और उससे बार-बार आग्रह करने लगा कि वह (वामीरो) अपना गीत पूरा करे। इस असंगत प्रश्न के कारण ही वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से जवाब दिया कि पहले तताँरा बताए कि वह कौन है, वह उसे क्यों घूर रहा है और उससे असंगत प्रश्न क्यों कर रहा है? वह अपने गाँव के अतिरिक्त किसी अन्य गाँव के युवक को उत्तर देने के लिए बाध्य नहीं है।
प्रश्न 2.3. तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर- तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार में यह परिवर्तन आया कि वहाँ लोग अब दूसरे गाँवों से भी वैवाहिक संबंध स्थापित करने लगे। दोनों की त्यागमयी मृत्यु ने लोगो की विचारधारा में एक सुखद ला दिया तथा उनकी रूढ़िवादी परंपराएँ परिवर्तित हो गईं।
प्रश्न 2.4. निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?
उत्तर- तताँरा में अनेकों गुण थे जिसकी वजह से निकोबार के लोग तताँरा को पसंद करते थे। तताँरा एक सुंदर तथा शक्तिशाली युवक था। वह एक नेक और मददगार व्यक्ति था ।वह सदैव दूसरों की सहायता के लिए तैयार रहता था। वह अपने गाँववालों की ही नहीं, बल्कि समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था।
III- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए--
प्रश्न 3.1. निकोबार द्वीप समूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास है?
उत्तर- निकोबार द्वीप समूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का यह विश्वास है कि प्राचीन काल में ये दोनों द्वीप एक ही थे। इनके विभक्त होने की लोककथा में तताँरा और वामीरो की त्यागमयी मृत्यु है। जब तताँरा धरती में अपनी लकड़ी की तलवार घोंपकर उसे पूरी ताकत के साथ खींचते खींचते दूर तक चला गया तो इससे धरती दो टुकड़ों में बॅट गई अर्थात कार-निकोबार और लिटिल अंदमान अलग हो गए। इस घटना के बाद निकोबारी दूसरे गाँवों में भी आपसी वैवाहिक संबंध करने लगे। तताँरा -वामीरो की यह त्यागमयी मृत्यु शायद इसी सुखद परिवर्तन के लिए थी।
प्रश्न 3.2. तताँरा खूब परिश्रम करने के बाद कहाँ गया? वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर- तताँरा खूब परिश्रम करने के बाद समुद्र किनारे गया। वहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य अलौकिक था ।सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था तथा समुद्र से ठंडी बयारै आ रही थीं। लहरें संगीत सुना रही थीं। शाम के समय पक्षियों की चहचहाहटें धीरे-धीरे कम हो रही थीं। सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणें समुद्र पर प्रतिबिंबित हो रही थीं। इस सायंकालीन प्राकृतिक सौंदर्य को तताँरा बालू पर बैठकर निहार रहा था ।
प्रश्न 3.3. वामीरो से मिलने के बाद तताँरा के जीवन में क्या परिवर्तन आया ?
अथवा
तताँरा के जीवन में वामीरो के आने से क्या परिवर्तन आया?
उत्तर- वामीरो से मिलने के बाद तताँरा के जीवन में अद्भुत परिवर्तन आया। वह वामीरो से मिलकर सम्मोहित-सा हो गया। उसके शांत जीवन में हलचल मच गई। वह स्वयं को रोमांचित अनुभव कर रहा था। वह वामीरो की प्रतीक्षा में दिन बिताने लगा। प्रतीक्षा का एक-एक पल उसे पहाड़ की तरह भारी प्रतीत होता था। वह हमेशा वामीरो से मिलने की आस लगाए रहता था ।
प्रश्न 3.4. प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते थे?
उत्तर- प्राचीन काल में शक्ति प्रदर्शन और मनोरंजन के लिए अनेक प्रकार के खेल एवं पर्व आयोजित किए जाते थे । पशु-पर्व, कुश्ती, दंगल तथा मेलों का आयोजन किया जाता था। पशु पर्व में हृष्ट-पुष्ट पशुओं का प्रदर्शन होता था । युवकों की शक्ति-परीक्षा के लिए उन्हें पशुओं से भिड़ाया जाता था। इसमें सभी लोग हिस्सा लेते थे । आस -पास के गाँव के लोग इकटठे होते थे । उसमें नृत्य, संगीत और भोजन का भी प्रबंध होता था।
प्रश्न 3.5. रूढियाँ जब बंधन बन बोझ बनने लगे तब उनका टूट जाना ही अच्छा है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- रूढियाँ जब बंधन बन बोझ बनने लगे, तब वास्तव में उनका टूट जाना ही उचित है तथा इनमें परिवर्तन करना श्रेयस्कर होता है क्योंकि रुढियाँ व्यक्ति को बंधनों में जकड़ती हैं. जिससे व्यक्ति का विकास होना बंद हो जाता है। इनके टूट जाने से व्यक्ति के दिलो-दिमाग पर छाया बोझ हट जाता है। व्यक्ति की उन्नति तथा स्वतंत्रता हेतु इन रूढ़ियों को तोड़ देना चाहिए, नहीं तो ये हमारी उन्नति में बाधक बनकर खड़ी रहेंगी।
IV- निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए-
प्रश्न 4.1. जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा।
उत्तर- इसका आशय यह है कि गाँववालों और वामीरो की माँ द्वारा अपमानित होने के बाद तताँरा के क्रोध का ठिकाना न रहा। क्रोध में जब उसे कोई उपाय न समझ आया तो उसने अपनी तलवार निकालकर उसे पूरी शक्ति से धरती में घोंप दिया और पूरी ताकत से खींचने लगा, जिससे धरती में सीधी दरार आ गई और धरती दो टुकड़ों में बॅट गई।
प्रश्न 4.2. बस आस की एक किरण थी, जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी।
उत्तर- इसका आशय यह है कि वामीरो को पहली बार देखते ही तताँरा विचलित हो उठा था और उसकी चेतना लुप्त -सी हो गई थी। उसके शांत और गंभीर जीवन में पहली बार ऐसा हुआ था इसलिए वह अचंभित और रोमांचित था। इसी कारण उसे वामीरो से मिलने की प्रतीक्षा बहुत भारी लग रही थी। साथ ही उसके भीतर एक आशंका भी दौड़ रही थी कि वामीरो उससे मिलने आती भी है या नहीं। परन्तु साथ ही आशा की एक किरण भी थी. जो उसी प्रकार समाप्त हो सकती थी. जिस प्रकार सूर्य के अस्त होने पर सूर्य की किरण ममाप्त हो जाती हैं। वामीरो के न आने पर आशा निराशा में भी बदल सकती थी।
Competency Based Questions (योग्यता-आधारित प्रश्नोत्तर)
लेखक:लीलाधर मंडलोई
खंड — 1: केस-आधारित प्रश्न (Case-Based Questions)
अनुदेश: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
"तताँरा एक नेक और मददगार युवक था। वह सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता था। वामीरो लपाती गाँव की एक सुंदर युवती थी। उन दोनों के बीच प्रेम पनप गया, लेकिन उनके गाँवों की यह परंपरा थी कि किसी भी युवक-युवती का विवाह केवल अपने ही गाँव में हो सकता था। इस रूढ़िवादी परंपरा के कारण उनका प्रेम परवान न चढ़ सका। तताँरा की क्षोभ और पीड़ा ने निकोबार द्वीप के दो टुकड़े कर दिए, परंतु उनके इस महान बलिदान ने समाज की पुरानी और क्रूर परंपराओं को हमेशा के लिए बदल दिया।”
प्रश्न 1.1
इस गद्यांश से तताँरा के चरित्र की कौन-सी विशेषताएँ स्पष्ट होती हैं?
उत्तर:
तताँरा के चरित्र से स्पष्ट होता है कि वह एक शक्तिशाली होने के साथ-साथ नेक, निस्वार्थ और दूसरों की सहायता करने वाला एक आदर्श युवक था।
प्रश्न 1.2
यदि आप तताँरा या वामीरो के स्थान पर होते, तो रूढ़िवादी परंपराओं का सामना किस प्रकार करते? अपने उत्तर का तर्क सहित समर्थन कीजिए।
उत्तर:
यदि मैं उनके स्थान पर होता, तो समाज के वरिष्ठ लोगों से शांतिपूर्ण संवाद स्थापित करके उन्हें यह समझाने का प्रयास करता कि जो रूढ़ियाँ लोगों को खुशी देने के बजाय दुख दें, उन्हें त्याग देना ही बेहतर है।
प्रश्न 1.3
इस घटना से व्यक्तिगत स्वतंत्रता और रूढ़िवादी सामाजिक नियमों के बीच किस प्रकार का संघर्ष दिखाई देता है?
उत्तर:
यह घटना दर्शाती है कि जब व्यक्तिगत भावनाओं और अधिकारों को कठोर और अतार्किक सामाजिक नियमों द्वारा दबाया जाता है, तो इसके परिणाम विनाशकारी और दुखद होते हैं।
प्रश्न 1.4
इस गद्यांश का सबसे उपयुक्त संदेश क्या है?
उत्तर:
समाज की निर्थक और क्रूर रूढ़ियों का अंधानुकरण नहीं करना चाहिए; प्रेम और मानवता किसी भी परंपरा से ऊपर है।
खंड — 2: अभिकथन एवं कारण (Assertion–Reason)
निर्देश: नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में अभिकथन (A) तथा कारण (R) दिए गए हैं। सही विकल्प चुनिए।
(क) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(ख) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) A सही है, लेकिन R गलत है।
(घ) A गलत है, लेकिन R सही है।
प्रश्न 2.1
अभिकथन (A): तताँरा और वामीरो का विवाह संभव नहीं था।
कारण (R): निकोबार में यह परंपरा थी कि विवाह केवल एक ही गाँव के युवक-युवती के बीच हो सकता था।
उत्तर: (क)
प्रश्न 2.2
अभिकथन (A): वामीरो के गाँव वालों ने तताँरा का अत्यधिक सम्मान किया।
कारण (R): तताँरा की जादुई तलवार की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई थी।
उत्तर:(घ)
प्रश्न 2.3
अभिकथन (A): तताँरा और वामीरो के बलिदान के बाद निकोबारियों के रीति-रिवाजों में बदलाव आया।
कारण (R): लोग समझ गए थे कि रूढ़ियाँ जीवन के लिए घातक हो सकती हैं।
उत्तर: (क)
खंड — 3: बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)
निर्देश: दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए।
प्रश्न 3.1
तताँरा की लकड़ी की तलवार के विषय में लोगों की क्या मान्यता थी?
(क) वह सोने की बनी थी
(ख) उसमें अद्भुत दैवीय शक्ति थी
(ग) वह लोहे से भी अधिक मजबूत थी
(घ) वह कभी टूटती नहीं थी
उत्तर: (ख)
प्रश्न 3.2
'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(क) अंडमान-निकोबार का भौगोलिक वर्णन करना
(ख) रूढ़िवादी परंपराओं का समर्थन करना
(ग) निरर्थक और समाज विरोधी रूढ़ियों का विरोध करना
(घ) एक प्रेम कथा का महिमामंडन करना
उत्तर: (ग)
प्रश्न 3.3
वामीरो किस गाँव की रहने वाली थी?
(क) पासा
(ख) लपाती
(ग) कार निकोबार
(घ) लिटिल अंडमान
उत्तर: (ख)
प्रश्न 3.4
तताँरा ने अपने क्रोध को शांत करने के लिए क्या किया?
(क) उसने गाँव वालों को दंडित किया
(ख) उसने समुद्र में छलाँग लगा दी
(ग) अपनी तलवार से धरती को दो टुकड़ों में चीर दिया
(घ) वह सदा के लिए गाँव छोड़कर चला गया
उत्तर: (ग)
प्रश्न 3.5
यह कथा किस द्वीप समूह के जनजीवन से संबंधित है?
(क) लक्षद्वीप
(ख) अंडमान-निकोबार
(ग) मालदीव
(घ) दमन और दीव
उत्तर: (ख)
खंड — 4: सुमेलित कीजिए (Match the Following)
निर्देश: स्तंभ A को स्तंभ B के साथ सुमेलित कीजिए।
क्र. | स्तंभ A | क्र. | स्तंभ B |
(i) | तताँरा | (a) | शक्तिशाली, नेक और मददगार युवक |
(ii) | वामीरो | (b) | लपाती गाँव की सुंदर और मधुर कंठ वाली युवती |
(iii) | लकड़ी की तलवार | (c) | अद्भुत दैवीय शक्ति का प्रतीक |
(iv) | गाँव की रूढ़ि | (d) | दूसरे गाँव में वैवाहिक संबंध का निषेध |
उत्तर: (i) — (a ), (ii) — ( b), (iii) — (c ), (iv) — ( d)
Additional Questions (अतिरिक्त प्रश्नोत्तर)
लेखक:लीलाधर मंडलोई
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
1. वामीरो पहली बार तताँरा से कहाँ मिली?
A) जंगल में
B) समुद्र तट पर
C) बाजार में
D) गाँव के चौक में
उत्तर: B) समुद्र तट पर
2. तताँरा का सबसे प्रमुख गुण क्या था?
A) क्रोध
B) वीरता एवं सेवा-भाव
C) लालच
D) स्वार्थ
उत्तर: B) वीरता एवं सेवा-भाव
3. दोनों द्वीपों के लोगों के बीच विवाह क्यों नहीं हो सकता था?
A) आर्थिक कारणों से
B) धार्मिक कारणों से
C)पुरानी सामाजिक परम्परा के कारण
D) भाषा के कारण
उत्तर: C)पुरानी सामाजिक परम्परा के कारण
4. तताँरा के पास कौन-सा विशेष अस्त्र था?
A) धनुष
B) तलवार
C) भाला
D)त्रिशूल
उत्तर: B) तलवार
5. लेखक इस कथा के माध्यम से क्या संदेश देना चाहता है?
A) युद्ध करना चाहिए
B) प्रेम और मानवता सामाजिक बंधनों से श्रेष्ठ हैं
C) धन सबसे महत्वपूर्ण है
D) केवल परम्पराओं का पालन करना चाहिए
उत्तर:B) प्रेम और मानवता सामाजिक बंधनों से श्रेष्ठ हैं
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions — 2–3 अंक)
प्रश्न1. तताँरा लोगों में प्रिय क्यों था?
उत्तर:तताँरा निस्वार्थ, साहसी, दयालु और परोपकारी युवक था। वह बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों की सहायता करता था तथा उनके सुख-दुःख में सदैव साथ खड़ा रहता था। उसके इन्हीं गुणों के कारण वह लोगों में अत्यंत प्रिय था।
प्रश्न2. वामीरो का स्वभाव कैसा था?
उत्तर:वामीरो सरल, विनम्र, संवेदनशील और साहसी युवती थी। वह सच्चे प्रेम में विश्वास करती थी तथा सामाजिक रूढ़ियों का सामना करने का साहस भी रखती थी। उसके स्वभाव में आत्मसम्मान, दृढ़ता और करुणा का सुंदर समन्वय था।
प्रश्न3. निकोबार द्वीपों की दो प्राकृतिक विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:निकोबार द्वीपों की दो प्रमुख प्राकृतिक विशेषताएँ हैं—
चारों ओर फैला हुआ स्वच्छ और नीला समुद्र।
घने हरे-भरे वन तथा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वातावरण।
प्रश्न4. पुरानी परम्पराओं का समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:पुरानी और रूढ़िवादी परम्पराओं के कारण विभिन्न द्वीपों के लोगों के बीच विवाह जैसे संबंधों पर प्रतिबंध था। परिणामस्वरूप तताँरा और वामीरो का मिलन नहीं हो सका। इससे समाज में भेदभाव, संकीर्णता और मानवीय भावनाओं की उपेक्षा को बढ़ावा मिला।
प्रश्न5. तलवार का प्रतीकात्मक महत्व क्या है?
उत्तर:तताँरा की तलवार केवल शक्ति और वीरता का प्रतीक नहीं थी, बल्कि न्याय, सत्य, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का भी प्रतीक थी। यह दर्शाती है कि वास्तविक शक्ति का उपयोग सदैव समाज की भलाई और मानवता की रक्षा के लिए होना चाहिए।
प्रश्न6. तताँरा क्यों प्रसिद्ध था तथा वह अपना परम कर्तव्य किसे समझता था? (CBSE 2015, 2016)
उत्तर: तताँरा अपने साहस, परोपकार, उदारता और विलक्षण तलवार के कारण प्रसिद्ध था। वह लोगों की निस्वार्थ सहायता करना अपना सबसे बड़ा कर्तव्य मानता था। गाँव में किसी भी व्यक्ति पर संकट आने पर वह बिना किसी स्वार्थ के उसकी सहायता के लिए पहुँच जाता था। इसलिए वह सभी का प्रिय था।
प्रश्न7. 'प्रेम सबको जोड़ता है।' इस कथन की पुष्टि कीजिए। (CBSE 2020)
उत्तर: प्रेम जाति, धर्म, क्षेत्र और परम्पराओं की सीमाओं से ऊपर होता है। तताँरा और वामीरो का प्रेम सच्चा और निष्कलंक था, परंतु सामाजिक रूढ़ियों ने उनके मिलन में बाधा डाली। यह कथा बताती है कि प्रेम लोगों को जोड़ता है, जबकि संकीर्ण परम्पराएँ समाज में विभाजन उत्पन्न करती हैं।
प्रश्न8. तताँरा-वामीरो के त्याग के बाद समाज में क्या परिवर्तन आया? (CBSE 2020)
उत्तर: तताँरा और वामीरो के त्याग ने समाज की सोच बदल दी। लोगों ने पुरानी रूढ़ियों को त्याग दिया और अलग-अलग गाँवों के बीच विवाह सम्बन्ध स्वीकार किए। इससे सामाजिक एकता, समानता और आपसी मेल-जोल बढ़ा।
प्रश्न9. तताँरा-वामीरो की कथा स्थानीय समाज में किन कारणों से प्रसिद्ध हुई? (CBSE 2020)
उत्तर: यह कथा सच्चे प्रेम, त्याग और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। दोनों प्रेमियों के बलिदान के कारण समाज ने अपनी कठोर परम्पराओं को बदला। इसी कारण यह लोककथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुनाई जाती रही और स्थानीय समाज में प्रसिद्ध हो गई।
प्रश्न10. 'पशु-पर्व' में तताँरा के क्रोधित होने का क्या कारण था? (CBSE 2023)
उत्तर: पशु-पर्व के अवसर पर तताँरा की दृष्टि वामीरो को खोज रही थी। जब उसने वामीरो को रोते हुए देखा और उसकी माँ तथा गाँव वालों को उनका अपमान करते देखा, तो वह अत्यंत दुखी और क्रोधित हो गया। समाज की अन्यायपूर्ण रूढ़ियों ने उसके क्रोध को और बढ़ा दिया।
प्रश्न11. 'पशु-पर्व' में हुई घटना का वर्णन कीजिए। (CBSE 2023)
उत्तर: पशु-पर्व में अनेक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई थीं, लेकिन तताँरा का मन उनमें नहीं लगा। वह वामीरो को खोज रहा था। वामीरो को रोते देखकर वह भावुक हो गया। तभी वामीरो की माँ और गाँव वाले वहाँ पहुँचे और दोनों का अपमान करने लगे। यह घटना सामाजिक रूढ़ियों और संकीर्ण सोच का परिचायक है।
प्रश्न12. गाँव वाले तताँरा के सदाचारी व्यक्तित्व से परिचित होने के बाद भी उसका साथ क्यों नहीं दे सके? (CBSE 2023)
उत्तर: गाँव वाले जानते थे कि तताँरा अच्छा, ईमानदार और परोपकारी युवक है, फिर भी उन्होंने उसका साथ नहीं दिया क्योंकि वे वर्षों पुरानी सामाजिक परम्पराओं और रीति-रिवाजों के बंधन में बँधे हुए थे। उनके अनुसार दूसरे गाँव में विवाह करना निषिद्ध था।
प्रश्न13. 'प्रेम रूढ़ियों का बंधन नहीं मानता।' सिद्ध कीजिए। (CBSE 2024)
उत्तर: तताँरा और वामीरो का प्रेम सच्चा और पवित्र था। दोनों अलग-अलग गाँवों के थे, इसलिए समाज ने उनके संबंध को स्वीकार नहीं किया। इसके बावजूद उनका प्रेम अटूट रहा। अंततः उनके त्याग ने समाज की सोच बदल दी। इससे स्पष्ट होता है कि सच्चा प्रेम रूढ़ियों और संकीर्ण परम्पराओं से कहीं अधिक शक्तिशाली होता है।
प्रश्न14. 'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर रूढ़ियों के विषय में अपने विचार लिखिए। (CBSE 2025)
उत्तर: रूढ़ियाँ तब तक उपयोगी हैं जब तक वे समाज के हित में हों। जब वे मानवता, प्रेम और समानता के मार्ग में बाधा बन जाती हैं, तब उनका परिवर्तन आवश्यक हो जाता है। 'तताँरा-वामीरो कथा' यह संदेश देती है कि समाज को समय के अनुसार अपनी परम्पराओं में सुधार करना चाहिए।
प्रश्न15. तताँरा ने अपने क्रोध का शमन करने के लिए तलवार धरती में क्यों घोंप दी? (CBSE 2025)
उत्तर: तताँरा सामाजिक अन्याय, अपमान और रूढ़ियों से अत्यंत व्यथित था। वह किसी व्यक्ति को हानि नहीं पहुँचाना चाहता था, इसलिए उसने अपने क्रोध को नियंत्रित करने के लिए तलवार धरती में घोंप दी। यह उसके आत्मसंयम, न्यायप्रियता और मानवीय संवेदनशीलता का प्रतीक है।
प्रश्न16. तताँरा की तलवार एक रहस्य क्यों थी?
उत्तर- ततौरा अपनी कमर में एक लकड़ी की तलवार बाँधे रखता था। वह उसे अपने से कभी अलग नहीं होने देता था तथा दूसरों के सामने उसका उपयोग भी नहीं करता था। परंतु लोग मानते थे कि उस तलवार में अद्भुत शक्ति थी। इस प्रकार तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
प्रश्न17. तताँरा अपनी सुध-बुध क्यों खोने लगा ?
उत्तर- एक दिन शाम के समय तताँरा समुद्र के किनारे सूरज की किरणों को समुद्र पर निहार रहा था कि अचानक उसे एक मधुर गीत गूँजता सुनाई दिया। वह गायन इतना प्रभावी था कि तताँरा अपनी सुध-बुध खोने लगा।
प्रश्न18. गाना रुकते ही तताँरा एकाएक क्यों बोल पड़ा?
उत्तर- तताँरा वामीरो के मधुर गीत और स्वर में निमग्न होकर अपनी सुध-बुध खो बैठा था। जैसे ही गीत समाप्त हुआ, उसकी तंदा टूटी और तन्मयता भंग हो गई। वह चाहता था कि गीत निरंतर चलता रहे, अतः गाना रुकते ही वह एकाएक बोल पड़ा ।
प्रश्न19. तताँरा और वामीरो का संबंध संभव क्यों नहीं था?
उत्तर- तताँरा पासा गाँव का था और वामीरो लपाती गाँव की थी। रीति के अनुसार वैवाहिक संबंध हेतु दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था। इस प्रकार उन दोनों का संबंध संभव नहीं था।
प्रश्न20. तताँरा के बलिदान के पश्चात वामीरो का क्या हुआ?
उत्तर- तताँरा के त्यागमयी बलिदान के पश्चात वामीरो पागल हो उठी। विक्षिप्तावस्था में वह हर समय तताँरा को खोजती हुई उसी जगह पहुँचती तथा घंटों बैठी रहती। उसने खाना-पीना छोड़ दिया तथा परिवार से विलग हो गई। बाद में उसका भी कोई पता नहीं चला।
प्रश्न21. कार-निकोबार के टुकड़े होने पर क्या सुखद परिवर्तन आया?
उत्तर- कार-निकोबार के टुकड़े होने पर यह सुखद परिवर्तन आया कि युवक-युवतियों के वैवाहिक संबंध अब अन्य गाँवों के बीच भी होने लगे।
प्रश्न22. 'प्रेम सबको जोड़ता है।' 'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ के आधार पर इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर- 'प्रेम सबको जोड़ता है' प्रस्तुत कथन सर्वथा उचित है। तताँरा और वामीरो के प्रेम ने ही दो गाँवों की शत्रुता को मिटाया। प्रेम में दिए उनके बलिदान ने लोगों की आँखें खोल दी तथा अलग-अलग गाँवों के युवक-युवती में वैवाहिक संबंध निषेध की रूढिवादी परंपरा को तोड़कर मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित कर दिए।
प्रश्न23. तताँरा को निकोबारी लोग उसके किन गुणों के कारण बेहद प्यार करते थे?
उत्तर- निकोबार के लोग ततॉरा से बेहद प्रेम करते थे। तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। वह सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता था। अपने गाँववालों को ही नहीं अपितु समूचे दवीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था। अपने इस त्याग की वजह से वह चर्चित था और सभी उसका आदर करते थे। मुसीबत में लोग उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।
प्रश्न24. तताँरा की पोशाक कैसी थी और वह सदा क्या बांधकर रहता था? बताइए।
उत्तर- ततारा की पोशाक पारंपरिक थी और वह सदा एक लकड़ी की तलवार अपनी कमर में बाँधे रहता था। निकोबारियों का मत था कि बावजूद लकड़ी की होने पर भी उसमें अद्भुत दैवीय शक्ति है । ततारा अपनी तलवार को न कभी अपने से अलग होने देता था और न ही दूसरों के सामने उसका उपयोग करता था।
प्रश्न25. निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?
उत्तर- निकोबार के लोग तताँरा को उसके बहुत-से गुणों के कारण पसंद करते थे। जैसे-ततारा एक सुंदर तथा शक्तिशाली युवक था। वह एक नेक और मददगार व्यक्ति था, इसलिए सदैव दूसरों की सहायता के लिए तैयार रहता था। वह अपने गाँववालों की ही नहीं, बल्कि समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था।
प्रश्न26 . प्राचीन समय में मनोरंजन के लिए किस प्रकार का आयोजन हुआ करता था ?
उत्तर- प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति-प्रदर्शन के लिए 'पशु-पर्व' का आयोजन किया जाता था । इसमें हृष्ट-पुष्ट पशुओं के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति-परीक्षा प्रतियोगिता भी होती थी। सभी गाँवों के लोग इसमें हिस्सा लेते थे। इस आयोजन में नृत्य-संगीत और भोजन का भी प्रबंध किया जाता था।
प्रश्न2 7. क्रोध में तताँरा ने क्या किया और इसका क्या परिणाम हुआ ?
उत्तर- क्रोध में ततारा ने अपनी तलवार निकाली और भरपूर शक्ति से उसे धरती में घोप दिया। फिर उसे ताकत से खींचने लगा, जिसका यह परिणाम हुआ कि वह तलवार को खींचते-खींचते दूर तक पहुँच गया और जहाँ तक तलवार खिंच गई, वहीं से धरती फटती गई और द्वीप दो भागों में विभक्त हो गया।
.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Questions — 5–6 अंक)
प्रश्न 1 . थका-हारा तताँरा शाम के वक्त कहाँ गया तथा वहाँ का प्राकृतिक वातावरण कैसा था?
उत्तर- तताँरा खूब परिश्रम करने के बाद समुद्र किनारे गया। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य अलौकिक था सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था तथा समुद्र से ठंडी बयारै आ रही थीं। लहरें संगीत सुना रही थीं। पक्षियों की सायंकालीन चहचहाहटें धीरे-धीरे कम हो रही थीं। सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणें समुद्र पर प्रतिबिंबित हो रही थीं। इस सायंकालीन प्राकृतिक सौंदर्य को तताँरा बालू पर बैठकर निहार रहा था।
प्रश्न 2. 'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर प्रतिपादित कीजिए कि रुढियाँ बंधन बनने लगे तो उन्हें टूट जाना चाहिए।
उत्तर- तताँरा-वामीरो निकोबार द्वीप समूह के निवासी थे किन्तु अलग-अलग गाँवों में रहते थे। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे, किन्तु विवाह नहीं कर सकते थे. क्योंकि निकोबार द्वीप समूह में दो अलग-अलग गाँवों के युवक और युवतियों में परस्पर विवाह करने की प्रथा नहीं थी। इसी परंपरा के कारण दोनों के जीवन का त्रासदीपूर्ण अंत हुआ। अतः ऐसी प्रथा या रूढि का टूट जाना ही अच्छा है. जिसके कारण जीवन जीना कठिन हो जाए। 'तताँरा-वामीरो कथा' पाठ के आधार पर लिखिए ।
प्रश्न 3- रूढियाँ कब बुराई का रूप धारण कर लेती है? उनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है?
उत्तर- लपाती और पासा गाँव में फैली कुप्रथा, जिसमें युवक-युवती केवल अपने गाँव में ही वैवाहिक संबंध बना सकते थे, ने तताँरा और वामीरो नामक दो भोले प्रेमियों की जान ले ली। तताँरा पासा गाँव का था और वामीरो लपाती गाँव की। जब रूढ़ियाँ हमारी खुशी को कुचलें, विकास को रोकें, संबंधों में कटुता लाएँ, तो वे बुराई बन जाती हैं। ऐसी रूढ़ियों के विरुद्ध सूझ-बूझ, साहस और दृढ़ता के साथ आवाज़ उठाना अत्यधिक आवश्यक होता है। यदि मनुष्य रूढ़ियों का ग्रास बनने लगे तो उसके लिए एकजुट होकर तथा वैचारिक क्रांति जगाकर लड़ना बहुत जरूरी होता है।
Idioms (मुहावरे एवं शब्दार्थ)
लेखक:लीलाधर मंडलोई
शब्द-अर्थ
अंतिम = आखिरी या आखिरी छोर (Last / Final)
आदिम = बहुत पुरानी या प्राचीन (Primitive / Ancient)
विभक्त = बँटा हुआ या अलग (Divided / Separated)
नेक = भला या दयालु (Kind / Noble)
तत्पर = तैयार (Ready / Prompt)
स्मरण = याद करना (To remember)
आत्मीय = अपनापन लिए हुए (Affectionate / Intimate)
अद्भुत = अनोखी या चमत्कारी (Wonderful / Amazing)
विलक्षण = अनोखा या विशेष (Unique / Extraordinary)
रहस्य = भेद या राज़ (Secret / Mystery)
अथक = बिना थके, निरंतर (Tireless / Untiring)
क्षितिज = जहाँ धरती और आकाश मिलते प्रतीत हों (Horizon)
शनैः शनैः = धीरे-धीरे (Gradually / Slowly)
क्षीण = कम या कमज़ोर (Faint / Weak)
चैतन्य = होश में आना (Consciousness / Alertness)
विवश = मजबूर (Helpless / Compelled)
विकल = बेचैन (Restless / Agitated)
निःशब्द = चुपचाप, बिना बोले (Silent / Speechless)
विस्मित = हैरान (Astonished / Surprised)
असंगत = बेतुका या अनुचित (Irrelevant / Improper)
सम्मोहित = मुग्ध या जादू में बँधा हुआ (Mesmerised / Spellbound)
ढीठता = बदतमीज़ी या ज़िद (Impudence / Stubbornness)
व्यथित = दुखी या बेचैन (Distressed / Anguished)
आशंका = संदेह या डर (Apprehension / Fear)
निश्चल = स्थिर, जो हिले-डुले नहीं (Motionless / Still)
अडिग = जो अपनी जगह से न हिले (Firm / Unwavering)
व्याकुल = बेचैन या परेशान (Anxious / Restless)
विह्वल = भावुक या अभिभूत (Overwhelmed / Distraught)
क्षोभ = भारी गुस्सा या क्षुब्धता (Resentment / Indignation)
भयाकुल = बहुत डरे हुए (Terrified / Fearful)
करुण = दर्द या दया से भरी (Pathetic / Sorrowful)
अचेत = बेहोश (Unconscious)
त्यागमयी = बलिदान से भरी (Full of sacrifice)
प्रमुख मुहावरे, उनके अर्थ और वाक्य प्रयोग
सुध-बुध खोना
हिंदी अर्थ: होश-हवास में न रहना, अपने आप में खो जाना।
English Meaning: To lose one's senses / To be spellbound.
वाक्य प्रयोग: वामीरो का मधुर गीत सुनकर तताँरा अपनी सुध-बुध खो बैठा था।
एक ही राग अलापना
हिंदी अर्थ: बार-बार एक ही बात कहते रहना।
English Meaning: To harp on the same string.
वाक्य प्रयोग: वामीरो के बार-बार पूछने पर भी तताँरा गीत पूरा करने की ही एक ही राग अलापता रहा।
हवा की तरह फैलना
हिंदी अर्थ: किसी बात का बहुत तेज़ी से हर तरफ़ फैल जाना।
English Meaning: To spread like wildfire.
वाक्य प्रयोग: तताँरा और वामीरो के प्रेम की खबर देखते ही देखते पूरे द्वीप में हवा की तरह फैल गई।
आग-बबूला होना
हिंदी अर्थ: बहुत अधिक क्रोधित हो जाना।
English Meaning: To become extremely angry.
वाक्य प्रयोग: बेटी को अजनबी युवक के सामने रोता देख वामीरो की माँ आग-बबूला हो उठी।
पसीने से नहाना
हिंदी अर्थ: बहुत अधिक मेहनत करना या घबराहट में तर-बतर हो जाना।
English Meaning: To sweat profusely / To strain with all one's might.
वाक्य प्रयोग: तलवार को धरती से खींचते-खींचते तताँरा पसीने से नहा उठा।
खुशी का ठिकाना न रहना
हिंदी अर्थ: बहुत अधिक प्रसन्न हो जाना।
English Meaning: To be overjoyed.
वाक्य प्रयोग: वामीरो को अपनी ओर आता देख तताँरा की खुशी का ठिकाना न रहा।
बाट जोहना
हिंदी अर्थ: किसी की उत्सुकता से प्रतीक्षा करना।
English Meaning: To wait eagerly for someone.
वाक्य प्रयोग: तताँरा ने वामीरो से कहा कि वह कल भी उसी चट्टान पर उसकी बाट जोहेगा।
दृष्टि दौड़ाना
हिंदी अर्थ: चारों ओर देखना।
English Meaning: To glance around.
वाक्य प्रयोग: लपाती की ओर आते समय वामीरो बीच-बीच में इधर-उधर दृष्टि दौड़ाना नहीं भूलती थी।
निःशब्द रह जाना
हिंदी अर्थ: चुप हो जाना, कुछ कह न पाना।
English Meaning: To be left speechless.
वाक्य प्रयोग: एक-दूसरे को पहली बार देखकर तताँरा और वामीरो दोनों ही निःशब्द रह गए।
होश आना
हिंदी अर्थ: सचेत होना, चेतना लौटना।
English Meaning: To regain one's senses.
वाक्य प्रयोग: लहर की तेज़ बौछार से वामीरो की तंद्रा टूटी और उसे होश आया।
रास्ता रोकना
हिंदी अर्थ: किसी को आगे बढ़ने से रोकना।
English Meaning: To block someone's way.
वाक्य प्रयोग: वामीरो के जाने से पहले तताँरा ने माफ़ी माँगते हुए उसका रास्ता रोक लिया।
सिहर उठना
हिंदी अर्थ: डर के मारे काँप जाना।
English Meaning: To shudder with fear.
वाक्य प्रयोग: धरती को फटते देखकर वहाँ खड़े सभी लोग सिहर उठे।
आँखों के सामने तैरना
हिंदी अर्थ: किसी का बार-बार याद आना।
English Meaning: To keep appearing before one's eyes.
वाक्य प्रयोग: घर लौटने के बाद भी तताँरा का याचना भरा चेहरा वामीरो की आँखों के सामने तैरता रहा।
खून से लथपथ होना
हिंदी अर्थ: बुरी तरह घायल हो जाना।
English Meaning: To be drenched in blood / severely wounded.
वाक्य प्रयोग: तलवार से धरती चीरते-चीरते तताँरा बुरी तरह खून से लथपथ हो गया।
सुराग न मिलना
हिंदी अर्थ: कोई जानकारी या पता न चलना।
English Meaning: To find no clue or trace.
वाक्य प्रयोग: बहुत खोजने पर भी गाँव वालों को वामीरो का कहीं सुराग न मिला।
Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)
तताँरा-वामीरो कथा – Class 10 Hindi Practice Worksheet
Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.