1. Home
  2. ›
  3. ICSE Class 10 Hindi
  4. ›
  5. महाभारत की एक साँझ
ICSE Class 10 Hindi • एकांकी संचय

महाभारत की एक साँझ – Class 10 Hindi Summary, Notes & Question Answers

महाभारत युद्ध के अंतिम क्षणों में दुर्योधन और युधिष्ठिर के संवाद पर आधारित एकांकी महाभारत की एक साँझ का सारांश, युद्ध की व्यर्थता व प्रश्नोत्तर।

✍️ Author: भारत भूषण अग्रवाल 📖 Book: एकांकी संचय 🏷️ Chapter: 3 (एकांकी) 🎓 Board: ICSE Class 10 ✓ Ad-Free Portal
📜

Chapter Summary (पाठ का सार एवं परिचय)

महाभारत की एक साँझ - भारत भूषण अग्रवाल
पाठ सारांश (Summary)

लेखक: भारत भूषण अग्रवाल (Bharat Bhushan Agrawal)

'महाभारत की एक साँझ' प्रसिद्ध साहित्यकार भारत भूषण अग्रवाल द्वारा रचित एक विचारोत्तेजक एकांकी है। यह एकांकी महाभारत के युद्ध की पौराणिक कथा को एक नए और मौलिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करता है। इसमें युद्ध की अंतिम साँझ को केंद्र में रखकर यह दिखाया गया है कि इस विनाशकारी युद्ध के लिए अकेले दुर्योधन का हठ ही उत्तरदायी नहीं था, बल्कि पांडवों की महत्त्वाकांक्षा भी समान रूप से जिम्मेदार थी।

English: Introduction: 'Mahabharat ki ek Saanjh' is a thought-provoking one-act play written by the renowned litterateur Bharat Bhushan Agrawal. The play presents the mythological story of the Mahabharata war from a new and original perspective. Centring on the final evening of the war, it shows that Duryodhana's obstinacy alone was not responsible for this devastating war — the ambition of the Pandavas was equally responsible.

पृष्ठभूमि: युद्ध की अंतिम साँझ और दुर्योधन का छिपना

महाभारत का भीषण युद्ध लगभग समाप्त हो चुका था। कौरव पक्ष की समूची सेना नष्ट हो चुकी थी और अकेला दुर्योधन ही जीवित बचा था। अपनी पराजय स्वीकार न करते हुए वह द्वैतवन के एक सरोवर के जल के भीतर छिपकर बैठ गया। कुछ अहेरियों (शिकारियों) से सूचना पाकर युधिष्ठिर, भीम आदि पांडव वहाँ पहुँचे और सरोवर के तट पर खड़े होकर दुर्योधन को युद्ध के लिए ललकारने लगे।

English: Setting — The Final Evening of the War and Duryodhana's Hiding: The fierce Mahabharata war had almost ended. The entire Kaurava army had been destroyed, and Duryodhana alone remained alive. Refusing to accept defeat, he hid himself inside the water of a lake in Dwaitvan. On receiving information from some hunters, Yudhishthira, Bhima and the other Pandavas reached there and, standing on the bank of the lake, began challenging Duryodhana to fight.

दुर्योधन की ललकार और थोथी वीरता

पांडवों की बार-बार ललकार सुनकर दुर्योधन सरोवर से बाहर आया। वह अब भी अपनी वीरता का दंभ भरता रहा और युधिष्ठिर को धमकाने का प्रयत्न करता रहा, जबकि सच्चाई यह थी कि उसकी सारी सेना और सगे-संबंधी युद्ध में समाप्त हो चुके थे। युधिष्ठिर ने उसे स्पष्ट शब्दों में बता दिया कि उसकी थोथी बातों से अब कोई भयभीत नहीं होगा।

English: Duryodhana's Challenge and Hollow Bravado: Hearing the Pandavas' repeated challenges, Duryodhana came out of the lake. He still boasted of his valour and tried to threaten Yudhishthira, even though the truth was that his entire army and all his kinsmen had already perished in the war. Yudhishthira told him plainly that no one would be frightened by his hollow talk any longer.

लाक्षागृह और द्रौपदी के अपमान पर आरोप-प्रत्यारोप

युधिष्ठिर और भीम, दुर्योधन को उसके अतीत के कुकृत्यों की याद दिलाते हैं — किस प्रकार उसने पांडवों को जीवित जलाने के लिए लाक्षागृह बनवाया था और किस प्रकार भरी सभा में द्रौपदी का घोर अपमान करवाया था। इस पर दुर्योधन अपने पक्ष में तर्क देते हुए कहता है कि पांडवों ने भी छल से पुरोचन का वध किया, द्रुपद से मैत्री करके उन्हें अपने विरुद्ध खड़ा किया, और जुए के खेल में स्वयं युधिष्ठिर ने ही द्रौपदी को दाँव पर लगाया था।

English: Accusations over Lakshagriha and Draupadi's Insult: Yudhishthira and Bhima remind Duryodhana of his past misdeeds — how he had built the House of Lac (Lakshagriha) to burn the Pandavas alive, and how he had Draupadi grossly insulted in the royal court. In response, Duryodhana argues in his own defence that the Pandavas too had deceitfully killed Purochana, formed an alliance with Drupada against him, and that it was Yudhishthira himself who staked Draupadi in the game of dice.

अभिमन्यु वध और वनवास को लेकर वाद-विवाद

युधिष्ठिर, दुर्योधन को यह भी स्मरण कराते हैं कि किस प्रकार निहत्थे बालक अभिमन्यु को सात महारथियों ने मिलकर चक्रव्यूह में घेरकर मार डाला था। इसके उत्तर में दुर्योधन कहता है कि जब भीष्म, द्रोण और कर्ण का वध वीरोचित माना जा सकता है, तो फिर अभिमन्यु के वध में क्या भिन्नता है। वह पांडवों के वनवास के लिए भी युधिष्ठिर को ही उत्तरदायी ठहराता है, क्योंकि जुए में हारकर वनवास जाना उन्हीं के अपने कृत्य का परिणाम था।

English: The Debate over Abhimanyu's Death and the Exile: Yudhishthira also reminds Duryodhana how the unarmed boy Abhimanyu was surrounded and killed by seven great warriors together inside the Chakravyuha. In reply, Duryodhana argues that if the killing of Bhishma, Drona and Karna could be considered heroic, then there was nothing different about Abhimanyu's death. He also holds Yudhishthira responsible for the Pandavas' exile, since it was their own act of losing at dice that had led to it.

गदा-युद्ध और दुर्योधन की पराजय

अंततः युधिष्ठिर, दुर्योधन के सामने धर्मयुद्ध का प्रस्ताव रखते हैं — न तो उसे निहत्थे मारा जाएगा, न ही अकारण दया दिखाई जाएगी, बल्कि पांडवों में से कोई एक उसे शस्त्र-चयन की स्वतंत्रता देकर युद्ध करेगा। दुर्योधन गदा का चुनाव करता है और भीम से भीषण युद्ध करता है। वह बड़ी वीरता से लड़ता है, परंतु कृष्ण के इशारे पर भीम उसकी जाँघ पर प्रहार करता है, जिससे नियमविरुद्ध ढंग से घायल होकर दुर्योधन गिर पड़ता है।

English: The Mace Duel and Duryodhana's Defeat: Finally, Yudhishthira offers Duryodhana a fair fight — he will neither be killed while unarmed nor shown undeserved mercy, but will be allowed to choose his own weapon and fight one of the Pandavas. Duryodhana chooses the mace and fights a fierce duel with Bhima. He fights very bravely, but at Krishna's hint, Bhima strikes him on the thigh — an unfair blow — and Duryodhana falls, mortally wounded.

एकांकी का संदेश

मरणासन्न दुर्योधन अंत तक स्वयं को निर्दोष और युधिष्ठिर को ही युद्ध व नरसंहार का असली कारण मानता रहता है। इस प्रकार एकांकीकार यह गहरा संदेश देते हैं कि महाभारत जैसे विनाशकारी युद्ध के लिए किसी एक पक्ष को पूर्णतः दोषी नहीं ठहराया जा सकता — ईर्ष्या, द्वेष, हठ और महत्त्वाकांक्षा दोनों ही पक्षों में विद्यमान थे, और अंततः युद्ध ने केवल विनाश, पीड़ा और पश्चाताप ही दिया।

English: The Message of the Play: Even on the verge of death, Duryodhana continues to consider himself blameless and holds Yudhishthira responsible for the war and the massacre. Through this, the playwright conveys a profound message — that a destructive war like the Mahabharata cannot be blamed entirely on one side alone. Jealousy, hatred, obstinacy and ambition existed on both sides, and in the end, the war brought nothing but destruction, suffering and remorse.

📝

Questions and Answers (प्रश्नोत्तर)

महाभारत की एक साँझ - भारत भूषण अग्रवाल
प्रश्न-उत्तर एवं व्याख्या (Notes)

लेखक – भारत भूषण अग्रवाल

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

अवतरणों पर आधारित प्रश्न

(i) जो अपने सगे संबंधियों को गाजर-मूली की भाँति कटवा सकता है, जो अपने भाइयों को जीवित

जलवा देने में भी नहीं हिचकता, जो आदमी अपनी भाभी को भरी सभा में अपमानित करने में आनंद

ले सकता है, उसका लज्जा से क्या परिचय ?

(क) उपर्युक्त कथन किसने, किससे, किस संदर्भ में कहे हैं ? अनहोनी बात से किस घटना की ओर संकेत

है ?

उत्तर- उपर्युक्त कथन युधिष्ठिर ने भीमसेन से कहा था, जब भीम ने यह कहा कि अपने सारे सह‌योगियों की हत्या का कलंक अपने माथे पर लगा कर तू कायरों की भाँति अपने प्राण बचाता फिरता है। तुम्हें लज्जा नहीं आती। लज्जा आने की बात अनहोनी कही गई है ।

(ख) 'गाजर-मूली की तरह कटवाना' का प्रयोग किस उद्देश्य से किया गया है और क्यों ?

उत्तर-गाजर- मूली की तरह कटवाना का अर्थ है-बहुत आसानी से मारना । यह कथन युधिष्ठिर ‌द्वारा कहा गया क्योंकि दुर्योधन ने बिना विचार, राज्य के लालच में युद्ध किया और अपने सगे संबंधि‌यों को युद्ध में मरने के लिए झोंक दिया ।

 

(ग) किसने अपने भाइयों को जीवित जलवाने का प्रयास किया? घटना का उल्लेख कीजिए।

उत्तर- दुर्योधन ने अपने मामा शकुनी की बात मान कर पांडवों के लिए लाख का महल बनवाया था, जिसे लाक्षागृह कहा जाता है। दुर्योधन की योजना के अनुसार रात के समय इस महल में आग लगाकर पांडवों को मार दिया जाएगा, किंतु पांडवों को इस बात का पता अपने जासूसों से चल गया था वे स्वयं आग लगाकर सुरंग से भाग निकले।

(घ) अपनी भाभी को भरी सभा में अपमानित करने की र्घटना का उल्लेख कीजिए।

उत्तर- महाभारत में द्यूतक्रीड़ा (जुए का खेल ) का वर्णन है जो कौरवों और पांडवों के बीच हुआ था। इस खेल के दौरान युधिष्ठिर ने द्रौपदी को दांव पर लगा दिया और हार गए। इसके बाद दुर्योधन का भाई दुशासन द्रौपदी को बालों से पकड़कर घसीटते हुए भरी सभा में ले आया । दुर्योधन के कहने पर दुःशासन ने द्रौपदी का चीर हरण करने का प्रयास किया। द्रौपदी की प्रार्थना पर श्री कृष्ण ने आकर उसकी रक्षा की ।

(ii) अरे नीच ! अब भी तेरा गर्व चूर नहीं हुआ। यदि बल है तो आ न बाहर और हमको पराजित करके

राज्य प्राप्त कर। वहाँ बैठा-बैठा क्या वीरता बखानता है ! तू क्या समझता है, हम तेरी थोथी बातों से

डर जाएँगे ?

(क) उपर्युक्त कथन किसने, किससे कहे हैं ? किसका गर्व अभी चूर नहीं हुआ था ? वक्ता ने ऐसा क्यों कहा है ?

उत्तर : उपर्युक्त कथन युधिष्ठिर ने दुर्योधन से कहे हैं। दु‌र्योधन का गर्व अभी चूर नहीं हुआ था। दुर्योधन की पूरी सेना मारी जा चुकी है। भाई , मित्र, परिवार वाले और सहायक सब समाप्त हो चुके हैं । वह अकेला है।

(ख) 'यदि बल है तो आ न बाहर' वक्ता ने किसे, कब तथा क्यों ललकारा है।

उत्तर- दुर्योधन अकेला बचा है उसकी सेना का नाश हो चुका है। वह द्वेवत वन के सरोवर में पानी के अंदर बैठा है। कुछ अहेरियों ने बताया कि दुर्येधिन वहीं छिपा है । सूचना पाकर धिष्ठिर और भीम भी वहीं पहुँच गए। वहाँ जाकर उन्होंने उसे बाहर निकालने के लिए ललकारा।

(ग) 'अरे नीच' ! का संबोधन जिसके लिए प्रयोग किया गया है उसके चरित्र की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।

उत्तर- 'अरे नीच का संबोधन दुर्योधन के लिए प्रयोग किया गया है। दुर्योधन कुरुवंशी था। वहु धतराष्ट्र का बड़ा पुत्र है। दुर्योधन हठी एवं अहंकारी है जिसके कारण महाभारत का युद्ध हुआ। वह राज्य पाने के लिए षड्यंत्र करता है और द्रौपदी का भरी सभा में अपमान करता है।

(घ) वक्ता ने श्रोता की किन थोथी बातों का उल्लेख किया है और क्यों?

उत्तर-वक्ता युधिष्ठिर ने दुर्योधन की थोथी बातों के बारे में कहा है क्योंकि दुर्योधन पराजित होकर सरोवर में छिपा है

और अपनी वीरता का बखान कर रहा है। वह अपने जीवित होने अपनी अपनी भुजाओं के बल की बात कर रहा है

जबकि वह अच्छी तरह जानता है कि उसकी मृत्यु समीप है।

(iii) जिस कालाग्नि को तूने वर्षों घृत देकर उभारा है, लपटों में साथी तो स्वाहा हो गए। उसके घेरे से तू

क्यों बचना चाहता है ? अच्छी तरह समझ ले, यह तेरी आहुति लिए बिना शांत न होगा।

( क ) 'कालाग्नि' शब्द का प्रयोग किस संदर्भ में हुआ है और क्यों ?

उत्तर- "मृत्यु की ज्वाला" को "कालाग्नि" कहा गया है। दुर्योधन की पांडवों के प्रति ईर्ष्या, प्रतिस्पर्धा, क्रोध आदि की भावना से महाभारत युद्ध हुआ जिसमें असंख्य लोग जलकर स्वाहा हो गए। दुर्योधन अभी भी जीवित है। जिस युद्ध में उसके सभी लोग जीवन गंवा चुके हैं, वह युद्ध तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक दुर्योधन जीवित है।

( ख ) 'घृत' शब्द का प्रयोग किस लिए किया गया है ? किसके साथी कब और क्यों स्वाहा हो गए ?

उत्तर-"घृत" शब्द घी का तत्सम रूप है। जिस प्रकार आग में घी जलने से आग तेज हो जाती है उसी तरह दुर्योधन ने "मृत्यु की ज्वालाअर्था त् युद्ध में अपने क्रोध के घी को डालकर उसे तेज किया है ।और कालाग्नि में उसके साथी स्वाहा हो गए ।

( ग) वक्ता कौन है? उसका परिचय दीजिए

उत्तर-वक्ता भीम हैं। वे पाँच पांडवों में दूसरे नंबर पर थे। युधिष्ठिर से छोटे हैं। वे गदा युद्ध की कला में निपुण हैं। उन में कई हजार हाथियों का बल था। युद्ध में उनकी प्रमुख भूमिका थी ।

( घ) 'तेरी आहुति लिए बिना शांत न होगा' - वाक्य का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-जिस प्रकार हवन में आहुतियाँ डाली जाती हैं उसी प्रकार युद्ध रूपी जो 'कालाग्नि" दुर्योधन ने जलाई है उस आग में अनेकों जीवन आहुति बनकर समाप्त हो चुके हैं, अब अंतिम जीवन दुर्योधन का है जिसे आहुति में समाप्त होना होगा ।

(iv) अरे पामर ! तेरा धर्म तब कहाँ चला गया था, जब एक निहत्थे बालक को सात-सात महारथियों ने मिलकर मारा था, जब आधा राज्य तो दूर सूई की नोक के बराबर भी भूमि देना तुझे अनुचित लगा जिसे था। अपने अधर्म से इस पुण्य लोक भारत भूमि में द्वेष की ज्वाला धधकाकर अब तू धर्म की दुहाई आह टी देता है ? धिक्कार है तेरे ज्ञान को धिक्कार है तेरी वीरता को।

( क ) 'पामर' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है ? क्या आप इस संबोधन को उचित मानते हैं ?

उत्तर-"पामर" शब्द का प्रयोग दुर्योधन के लिए किया गया है। इस का अर्थ दुष्ट तथा नीच होता है। दुर्योधन ईर्ष्या तथा द्वेष के कारण नीचे गिर चुका था। उसने असंख्य लोगों को मृत्यु के मुख में ढकेल दिया था। उसने अपने स्वार्थ के लिए अपने प्रियजनों को आपस में युद्ध करने पर मजबूर कर दिया था। उसके लिए लेखक ने पामर शब्द का प्रयोग कर कुछ भी अनुचित नहीं किया ।

(ख) निहत्था बालक कौन था ? उसे सात महारथियों द्वारा कब और किस प्रकार मारा गया था ? घटना का संकेत कीजिए।

उत्तर- निहत्था बालक अर्जुन का पुत्र अभिमन्यु था । उसे सात महारथियों से महाभारत के में चक्रव्यूह अंदर उस समय मारा जब वह निहत्था था। अभिमन्यु कम आयु का योद्धा था, उसने अपनी माँ के गर्भ में ही चक्रव्यूह भेदना सीख लिया था। वह चक्रव्यूह से निकलना नहीं जानता था। जब उसके पिता उसकी माँ को बाहर निकलने की विधि बता रहे थे, वे सो गई थी। अभिमन्यु को चक्रव्यूह में प्रवेश करना पड़ा क्योंकि कौरव पांडवो को ललकार रहे थे।

(ग) वक्ता के अनुसार श्रोता को कौन-सी बात अनुचित लगी थी तथा कब ?

उत्तर-वक्ता के अनुसार श्रोता को उसकी यह बात बुरी लगी, जब उसने कहा कि दुर्योधन तुमने अधर्म से भारत की पुण्यभूमि पर ईर्ष्या, द्वेष की ज्वाला धधकाई है। अब धर्म की दुहाई देकर प्राण बचाना चाहता है ।

(घ) वक्ता के अनुसार श्रोता ने धर्म की दुहाई किस प्रकार दी ?

उत्तर- दुयोधिन युधिष्ठिर से कहता है कि तुम तो धर्मराज कहलाते हो , तुम्हारा दंभ है कि तुम अधर्म नहीं करते । फिर तुम्हारे रहते , तुम्हारी आँखों के आगे ऐसा अधर्म हो, सोचो तो।

(v) पहले वीरता का दंभ और अंत में करुणा की भीख ! कायरों का यही नियम है। परंतु दुर्योधन ! कान

खोलकर सुन लो। हम तुम्हें दया करके छोड़ेंगे भी नहीं और तुम्हारी भाँति अधर्म से हत्या कर बधिक

भी न कहलाएँगे।

(क) वक्ता और श्रोता कौन हैं? वक्ता ने कायरों के किस नियम का उल्लेख किया है ?

उत्तर- इस वाक्य का वक्ता युधिष्ठिर है और श्रोता दुर्योधन है। वक्ता ने कहा है कि कायर व्यक्ति पहले तो वीरता का दंभ दिखाते हैं और बाद में करुणा की भीख मांगते हैं।

(ख) वक्ता के चरित्र की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तर- वक्ता युधिष्ठिर पांडवों में सबसे बड़े भाई है। वे हर कार्य धर्मानुसार करते हैं, विनम्र हैं तथा राजनीति में निपुण हैं । उनकी बातें व व्यवहार नीति पर आधारित होता है। उन्होंने निहत्थे दुर्योधन पर प्रहार नहीं किया। सदा सत्य बोलते हैं । उन्हें अपने भाइयों से विशेष प्रेम है। वे धैर्यवान, दृढ़, सहनशील, विनम्र एवं दयालु हैं ।

( ग ) वक्ता के अनुसार उसने श्रोता से किस प्रकार का युद्ध करने की पेशकश की और क्यों ?

उत्तर- वक्ता युधिष्ठिर ने दुर्योधन से कहा कि न तो हम तुम्हें अधर्मसे मारेंगे और न ही दया दिखाकर छोड़ देंगे। हम तुम्हें कवच और अस्त्र भी देंगे। अस्त्र का चुनाव भी तुम ही करोगे। हम दोनों में से कोई एक व्यक्ति ही तुमसे लड़ेगा, जीतने पर तुम्हें पूरा राज्य मिलेगा। उनकी यह पेशकश उनके धार्मिक व्यक्तित्व के कारण है ।

( घ ) इस युद्ध का क्या परिणाम निकला ?

उत्तर-दुर्योधन ने युद्ध के लिए गदा का चुनाव किया। उनसे भीम ने गदा युद्ध किया। दुर्योधन बहुत बहादुरी से लड़ा। उसके युद्ध कौशल को देखकर ऐसा लगता था कि विजय उसी की होगी परंतु कृष्ण ने भीम को दुर्योधन की जंघा पर प्रहार करने का इशारा किया, दुर्योधन घायल होकर गिर पड़ा।

(vi) विफलता के इस मरुस्थल में एक बूँद आएगी भी तो सूखकर खो जाएगी। यदि तुम्हें इसी में संतोष हो

कि तुम्हारा महत्त्वाकांक्षा मेरी मृत देह पर ही अपना जयस्तंभ उठाए तो फिर यही सही।

( क ) वक्ता कौन है ? उपर्युक्त कथन का संदर्भ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-वक्ता दुर्योधन है। उसने यह तब कहा, जब वे उसे अंतिम युद्ध के लिए ललकार रहे थे। दुर्योधन ने कहा कि मुझ अकेले, निहत्थे को मार दो, इस बात पर युधिष्ठिर तथा भीम ने कहा कि हम तुम्हें अस्त्र और हथियार देंगे।

( ख ) 'विफलता के इस मरुस्थल में एक बूँद आएगी भी तो सूखकर खो जाएगी' - आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-इस वाक्य का अर्थ यह है कि जो मनुष्य सब तरफ से हार चुका हो उसे अगर छोटी सी विजय प्राप्त भी हो जाए तो उसके कोई मायने नहीं होंगे। दुर्योधन युद्ध में अपना सब कुछ गंवा चुका है। अब अगर वह जीवित बच भी जाए तो उस जीवन से उसे कोई सुख या सफलता प्राप्त नहीं होगी।

( ग ) 'यदि तुम्हें इसी में संतोष हो ..........' कथन का संदर्भ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-इस पंक्ति का संदर्भ यह है कि जब युधिष्ठिर दुर्योधन के सामने धर्मयुद्ध का प्रस्ताव रखते हैं तो दुर्योधन कहता है कि यदि तुम लोगों को इसमें प्रसन्नता व संतोष प्राप्त होता है तो मेरे मरे हुए शरीर पर अपनी विजय का झंडा लगा लो।

( घ ) 'महाभारत की एक साँझ' एकांकी के शीर्षक की सार्थकता पर प्रकाश डालिए।

उत्तर-’महाभारत की एक साँझ’ एकांकी का शीर्षक पूरी तरह से सार्थक व सटीक है। यह महाभारत के युद्ध की अंतिम साँझ है। अंतिम दिन की अंतिम साँझ की निर्णायक घटना तथा युद्ध की समाप्ति दुर्योधन की मृत्यु एवं पराजय के साथ होती है।

(vii) पश्चाताप तो तुम्हें होना चाहिए। मैं क्यों पश्चाताप करूँगा ? मैंने ऐसा कौन-सा पाप किया है ? मैंने

अपने मन के भावों को गुप्त नहीं रखा, मैंने षड्यंत्र नहीं किया, मैंने गुरुजनों का वध नहीं किया ?

( क ) आपकी दृष्टि में 'पश्चाताप' किसे होना चाहिए था ? वक्ता को या श्रोता को ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-मेरी दृष्टि में पश्चाताप दुर्योधन को होना चाहिए न कि युधिष्ठिर को। दुर्योधन ही वह व्यक्ति है जो राज्य पाने

के लिए अपने मामा शकुनी के साथ मिलकर षड्यंत्र रचता है। युद्ध का ऐलान करता है तथा लोगों को लड़ने के लिए बाध्य करता है।

( ख ) वक्ता ने अपने पक्ष में कौन-कौन-से तर्क रखे ?

उत्तर-दुर्योधन ने अपना पक्ष रखते हुए यह तर्क रखा किउसने कभी भी कोई षड्यंत्र नहीं किया, न ही कभी अपने मन की बात छिपाई, उसके गुरुजनों का वध नहीं किया। उसके अनुसार यह सब कुछ पांडवों ने किया है, उन्हें पश्चाताप करना चाहिए।

( ग ) श्रोता के अनुसार वह वक्ता के पास किस उद्देश्य से आया था ?

उत्तर-श्रोता युधिष्ठिर वक्ता दुर्योधन के पास यह सोचकर आए थे कि दुर्योधन को पश्चाताप हो रहा होगा। वे उसके पास जाकर उसे शांत करेंगे और उसकी पीड़ा कम करने का प्रयास करेंगे।

( घ ) एकांकीकार ने एकांकी में किस पौराणिक घटना को नए संदर्भ में किस प्रकार प्रस्तुत किया है ?

उत्तर-महाभारत के युद्ध की पौराणिक घटना को एकांकीकार ने सर्वथा नए ढंग से प्रस्तुत किया है। एकांकीकार

यह संदेश देना चाहता है कि महाभारत के युद्ध में कौरव व पांडव समान रूप से उत्तरदाई थे। एक तरफ यदि

दुर्योधन का हठ था तो दूसरी तरफ पांडवो की महत्त्वाकांक्षा थी।

(vii) मैं तुम्हारी आत्मप्रशंसा नहीं सुन सकता, इसे तुम अपने भक्तों के लिए ही रहने दो। तुम विजय की डींग मार सकते हो, पर धर्म की दुहाई मत दो।

(क) युधिष्ठिर ने अपनी प्रशंसा में क्या-क्या कहा था ?

उत्तर- युधिष्ठिर ने दुर्याधन से कहा कि उन्होंने सदा न्याय किया और न्याय के लिए ही उन्होंने बड़े-बड़े दुख सहे हैं। जब सगे-संबंधी तड़प-तड़पकर मर रहे थे, उस समय अबलाओं और अनाथों का रोना, तड़पना भी उन्होंने देखा

ये दृश्य दिल दहला देने वाले थे पर उन्हें भी उन्होंने शांत भाव से सहन किया क्योंकि न्याय के मार्ग पर अच्छा बुरा जो मिले उसे स्वीकार करना पड़ता है।

(ख) दुर्योधन के अनुसार राज्य पर युधिष्ठिर का अधिकार क्यों नहीं था ?

उत्तर- दुर्योधन के अनुसार राज्य पर युधिष्ठिर के पिता पांडु का जन्म से अधिकार नहीं था। धृतराष्ट्र के अंधे होने के कारण वह राज्य पांडु को देखभाल करने के लिए सौंपा गया था। अंधे होने के कारण उन्हें राज्य संचालन में असुविधा होती इसलिए वह राज्य पांडु के पास गया, जन्म से वह उनका अधिकार नहीं था।

(ग) युधिष्ठिर ने दुर्योधन की इस बात का किस प्रकार उत्तर दिया ?

उत्तर- युधिष्ठिर ने दुर्योधन को उत्तर देते हुए कहा, कि किसी भी कारण से जब एक बार राज्य मेरे पिता के पास आ गया तब उसके बाद वह राज्य मेरे पिता के बाद मेरा ही होगा, यही राज्य नियम है।

(घ) 'सबने मेरा हठ देखा, मेरे पक्ष का न्याय किसी ने न देखा' दुर्योधन ने इसका क्या कारण बताया ?

उत्तर-दुर्योधन ने इसका कारण बताते हुए कहा कि सभी पांडव और विशेषकर युधिष्ठिर के गुणों से प्रभावित थे,वे उनकी वीरता से डरते थे। वे सब युद्ध और रक्तपात से बचना चाहते थे । परंतु भय कभी भी स्थायी शांति नहीं हदे सकता है। इस भय के कारण वे दुर्योधन का पक्ष कभी नहीं देख पाए।

(ix) 'तभी तो कहता हूँ युधिष्ठिर ! कि स्वार्थ ने तुम्हें अंधा बना दिया, अन्यथा इतनी छोटी-सी बात क्या तुम्हें दिखाई न पड़ जाती कि जितने धार्मिक और न्यायी व्यक्ति थे, सबने इस युद्ध में मेरा साथ दिया है।' (क) गुरुजनों पर तुम व्यर्थ ही कायरता का आरोप लगा रहे हो - युधिष्ठिर ने अपने कथन के समर्थन में

क्या कहा ?

उत्तर-

युधिष्ठिर ने अपने कथन का समर्थन करते हुए कहा कि यदि न्याय मेरे पक्ष में नहीं होता तो कोई भी मुझे राज्य देने की माँग नहीं करता। गुरुजनों पर तुम बेकार में ही कायरता का आरोप लगा रहे हो।

(ख) दुर्योधन ने क्यों कहा कि स्वार्थ ने तुम्हें अंधा बना दिया।

उत्तर- दुर्योधन के अनुसार राज्य प्राप्त करना और अपने परिवार के लोगों का हित चाहना ही युधिष्ठिर का लक्ष्य था।

दुर्योधन ने इसीलिए युधिष्ठिर को स्वार्थी कहा है।

(ग) दुर्योधन ने किन-किन धार्मिक और न्यायी व्यक्तियों के नाम लिए जो युद्ध में अपनी ओर से लड़े ?

सब मेरी ओर से लड़े, दुर्योधन ने ऐसा क्यों कहा ?

उत्तर- दुर्योधन ने भीष्म, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य, अश्वत्थामा,कृष्ण की सेना, आदि सभी धार्मिक एवं न्यायी व्यक्तियों के नाम लिए, वह यह बताना चाहता है कि वे सब उसकी ओर से लड़े क्योंकि न्याय उसके पक्ष में था।

(घ) 'कृष्ण' के संबंध में दुर्योधन ने क्या कहा ?

उत्तर- कृष्ण के संबंध में बताते हुए दुर्योधन ने कहा कि कृष्ण चतुर व्यक्ति थे इसलिए एक को उन्होंने अपनी सेना दे दीऔर दूसरी ओर से खुद लड़े, वे दोनों पक्षों से मैत्री बनाए रखना चाहते थे ।

(x) सत्य को ढंकने का प्रयत्न न करो युधिष्ठिर ! उसे निष्पक्ष होकर जाँचो। मेरे पास प्रमाणों की कमी नहीं

है।

(क) दुर्योधन ने पुरोचन और द्रुपद के संबंध में किस तथ्य को प्रकट किया ?

उत्तर- दुर्योधन पुरोचन और द्रुपद के संबंध में बताता है कि पांडवों ने पुरोचन का धोखे से वध किया और पांचाल जाकर द्रुपद से मैत्री की ताकि युद्ध के समय वे उनका पक्ष लें।

(ख) अपने पिता जी द्वारा युधिष्ठिर को आधा राज्य दे दिए जाने का क्या कारण बताया ?

उत्तर- दुर्योधन ने आधा राज्य देने का कारण बताते हुए कहा कि जब तुम कपट से पुरोचन को मारकर पांचाल गए और द्रुपद को अपनी ओर मिला लिया तब तुम्हारा बढ़ता बल देखकर पिताजी ने आधा राज्य दे दिया।

(ग ) 'आधा राज्य पाकर भी तुमने चैन न लिया' - इस संबंध में दुर्योधन ने युधिष्ठिर पर क्या आरोप लगाए ?

उत्तर- दुर्योधन ने युधिष्ठिर पर आरोप लगाते हुए कहा कि आधा राज्य पाकर भी तुमने चैन न लिया। तुमने अर्जुन को चारों ओर दिग्विजय के लिए भेजा। राजसूय यज्ञ के बहाने तुमने जरासंध और शिशुपाल को समाप्त किया।

( घ ) जुए के खेल के संबंध में दुर्योधन ने युधिष्ठिर से क्या कहा ?

उत्तर- जुए के खेल के संबंध में दुर्योधन युधिष्ठिर पर आरोप लगाता है कि तुम जुए के खेल में भी अपनी ईर्ष्या न भूले और तुमने झट से अपना राज्य दांव पर लगा दिया कि यदि तुम जीते तो तुम्हें मेरा राज्य अनायास ही मिल जाए ।

(xi) 'सत्य को विचित्र मानकर उड़ा नहीं सकते युधिष्ठिर ! अपने ही कृत्य से वनवास पाकर भी उसका

दोष मेरे ही मत्थे मढ़ा गया।'

( क ) दुर्योधन ने पांडवों के वनवास के लिए युधिष्ठिर को जिम्मेदार क्यों ठहराया ?

उत्तर- राज्य पाने की महत्त्वाकांक्षा का परिणाम ही बनवास था। जुए की रात हार जाने के कारण ही पांडवो को बनवास जाना पड़ा था। युधिष्ठिर ने ही जुए के खेल में अपना राज्य दाँव पर लगाया था। यदि वह जीत जाता तो उसे बिना प्रयास ही दुःशासन का राज्य भी मिल जाता।

( ख ) दुर्योधन के अनुसार पांडवों ने वनवास का एक-एक क्षण किस प्रकार युद्ध की तैयारी में लगाया ?

उत्तर- दुर्योधन के अनुसार पांडवों ने बनवास का एक-एक क्षण युद्ध की तैयारी में लगाया, अर्जुन ने तपस्या द्वारा नए-नए शस्त्र प्राप्त किए, विराट से मैत्रीकर नए-नए संबंध बनाए गए और अवधिपूर्ण होते ही अभिमन्यु के विवाह के बहाने मित्र राजाओं को एकत्रित किया गया।

( ग ) दुर्योधन के अनुसार युधिष्ठिर ने द्रौपदी का किस प्रकार अपमान किया था ?

उत्तर- युधिष्ठिर ने द्रौपदी को दाँव पर लगाकर उसका अपमान ही किया था ना कि उसका सम्मान करने की चेष्टा की थी। दुर्योधन और दुःशासन ने उसका अपमान उस समय किया जब वह हारी हुई दासी थी।

( घ ) दुर्योधन के अनुसार अभिमन्यु के विवाह के बहाने पांडवों ने कौन-सी चाल चली ?

उत्तर- दुर्योधन के अनुसार अभिमन्यु के विवाह के बहाने मित्र राजाओं को निमंत्रण देकर एकत्रित किया था ताकि वे अपनी शक्ति का अनुमान युद्ध से पूर्व ही लगा सकें।

(xii) 'अंतर्यामी भी जानते हैं कि मैंने कोई बुरा आचरण नहीं करना चाहा। मैंने एकमात्र अपनी रक्षा की।'

(क) अपने कथन के समर्थन में दुर्योधन ने क्या तर्क दिया ?

उत्तर- अपने कथन के समर्थन में दुर्योधन ने तर्क दिया कि युधिष्ठिर जब तक तुमने आक्रमण नहीं किया, मैं भी चुप रहा और मैने जब यह देखा कि युद्ध अनिवार्य है तो विवश होकर वीरोचित कर्तव्य करना पड़ा ।

(ख) 'क्या अभिमन्यु वध वीरोचित था ? युधिष्ठिर द्वारा यह प्रश्न पूछे जाने पर दुर्योधन ने क्या उत्तर दिया ?

उत्तर- दुर्योधन कहता है कि जब भीष्म, द्रोण, कर्ण का वध वीरोचित हो सकता है तो फिर अभिमन्यु के वध

में ही ऐसी क्या विशेषता थी।

(ग) भीमसेन और अपने युद्ध के बारे में दुर्योधन ने क्या कहा ?

उत्तर- दु‌र्योधन कहता है कि उसे जिस प्रकार भीमसेन ने पराजित कि क्या वह वीरोचित कहलाएगा।

(घ) दुर्योधन ने महाभारत के नरसंहार के लिए क्या कारण बताया ?

उत्तर- दुर्योधन ने महाभारत के नरसंहार के लिए युधिष्ठिर को दोषी ठहराया राया और कहा कि तुम्हारी महत्वाकांक्षा ही इस नरसंहार का मूल कारण है।

(xiii) सब तुम्हारे गुणों से प्रभावित थे, सब तुम्हारी वीरता से डरते थे। कायरों की भाँति रक्तपात से बचने

के प्रयत्न में वे न्याय और सत्य का बलिदान कर बैठे। वे यह समझ नहीं पाए कि भय जिसका आधार

हो, वह शांति स्थायी नहीं हो सकती।

(क) वक्ता और श्रोता कौन-कौन हैं ? कथन का संदर्भ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-वक्ता दुर्योधन है तथा श्रोता युधिष्ठिर है। जब दुर्योधन युधिष्ठिर से कहता है कि जिस हस्तिनापुर पर तुम राज्य का अधिकार चाहते थे, उस पर मेरा अधिकार था क्यूंकि उसे तो तम्हारे पिता को देखभाल के लिए

 

दिया गया था क्योंकि मेरे पिता अंधे थे। युधिष्ठिर उत्तर देते हैं कि आज तक किसी ने भी ऐसा नहीं कहा। दुर्योधन ने कहा,कि इसी बात का दुख है कि किसी ने सत्य तक पहुंचने की कोशिश नहीं की। सबने मेरा हठ देखा पर मेरे पक्ष का न्याय नहीं।

(ख) 'सब' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है? क्या आप दुर्योधन के कथन से सहमत हैं ?

उत्तर- ‘सब’ राष्ट्र का प्रयोग पितामह भीष्म, महात्मा विदुर, कृपाचार्य, द्रोणाचार्य तथा महाराज धृतराष्ट्र के लिए किया गया है। नहीं, मैं दुर्योधन के कथन से सहमत नहीं हूँ।

(ग) दुर्योधन के अनुसार 'न्याय' एवं 'सच' क्या था ? क्या आप उससे सहमत हैं ?

उत्तर-दुर्योधन का न्याय और सच यह था कि हस्तिनापुर उसके पिता का अधिकार था और अब उसका था। उसके पिता अंधे थे इसलिए राज्य की देखरेख करने के लिए उसे पांडु को दिया गया था। पर राज्य पर मूल अधिकार दुर्योधन का है हम इस बात से सहमत नहीं हैं।

(घ) 'भय जिसका आधार हो वह शांति स्थायी नहीं हो सकती।' कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- कथन का आशय यह है कि भीष्म, विदुर, कृपाचार्य, महाराज धृतराष्ट्र युधिष्ठिर के गुणों से प्रभावित थे और कायरों की भाँति रक्तपात से बचने के लिए न्याय और सच का बलिदान कर दिया। वे शांति स्थापित करने का प्रयत्न कर रहे थे, परंतु सफल न हो सके।

🎯

PYQs Based Questions (विगत वर्षों के बोर्ड प्रश्नोत्तर)

महाभारत की एक साँझ - भारत भूषण अग्रवाल
विगत वर्षों के बोर्ड प्रश्नोत्तर (Board Exam PYQ)

एकांकीकार: डॉ. राम कुमार वर्मा

निम्नलिखित अवतरण को पढ़िए और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर हिन्दी में लिखिए :—

1. “आत्म रक्षा का कोई और उपाय न देखकर महाबली दुर्योधन द्वैत वन के सरोवर में घुस गए और उसके जल-स्तंभ में छिपकर बैठे रहे। पर न जाने कैसे पांडवों को इसकी सूचना मिल गई और वे तत्काल रथ पर चढ़कर वहाँ पहुँच गए।” (ICSE,2026)

महाभारत की एक साँझ — भारत भूषण अग्रवाल

(i) प्रस्तुत कथन के वक्ता एवं श्रोता का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

(ii) दुर्योधन स्वयं को दोषी क्यों नहीं मान रहा था तथा युधिष्ठिर को क्या कह रहा था?

(iii) पांडवों को सूचना किसके द्वारा प्राप्त हुई? पांडवों ने दुर्योधन को युद्ध के लिए कैसे ललकारा और क्या शर्त रखी?

(iv) ‘महाभारत की एक साँझ’ शीर्षक के औचित्य पर प्रकाश डालिए।

उत्तर- (i) प्रस्तुत कथन के वक्ता संजय और श्रोता धृतराष्ट्र हैं। संजय अपनी दिव्य दृष्टि से महाभारत के युद्ध की घटनाओं को धृतराष्ट्र को सुना रहे हैं। यहाँ वे युद्ध के अंतिम चरण में दुर्योधन के सरोवर में छिपने की घटना का वर्णन कर रहे हैं।

उत्तर- (ii)दुर्योधन अपने कार्यों को गलत नहीं मानता था। वह समझता था कि राज्य पर अधिकार प्राप्त करना और अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करना उसका अधिकार था। वह युधिष्ठिर से अपने पक्ष को उचित ठहराते हुए कह रहा था कि उसने जो किया, उसके लिए वह अपने आप को दोषी नहीं मानता।

उत्तर- (iii) पांडवों को दुर्योधन के सरोवर में छिपे होने की सूचना संजय के कथन के अनुसार किसी तरह प्राप्त हो गई। वे तुरंत वहाँ पहुँचे और दुर्योधन को छिपने के बजाय बाहर आकर युद्ध करने के लिए ललकारा।

युधिष्ठिर ने उसे आश्वासन दिया कि वह पाँचों पांडवों में से अपनी पसंद के किसी एक से युद्ध कर सकता है और अपनी पसंद का अस्त्र चुन सकता है। यदि वह उस पांडव को पराजित कर देता है, तो राज्य उसे वापस दे दिया जाएगा।

उत्तर- (iv) ‘महाभारत की एक साँझ’ शीर्षक अत्यंत सार्थक है। एकांकी में महाभारत के युद्ध के अंतिम चरण और अंतिम संध्या की घटनाओं का चित्रण किया गया है। जिस प्रकार साँझ दिन के अंत का प्रतीक होती है, उसी प्रकार यह समय कौरवों के विनाश और दुर्योधन के जीवन के अंत का संकेत देता है। युद्ध भी समाप्ति की ओर बढ़ चुका है। अतः ‘साँझ’ यहाँ केवल दिन का अंत नहीं, बल्कि एक युग, एक वंश और एक महान युद्ध के अंत का प्रतीक है।

2. "जानता हूँ युधिष्ठिर! भली भाँति जानता हूँ। किन्तु सोच लो, मैं थककर चूर हो गया हूँ, मेरी सभी सेना तितर-बितर हो गई है, मेरा कवच फट गया है, मेरे शस्त्रास्त्र चुक गए हैं। मुझे समय दो युधिष्ठिर! क्या भूल गए मैंने तुम्हें तेरह वर्ष का समय दिया था?" (ICSE,2018)

(क) वक्ता कौन है? वह क्या जानता था?

उत्तर:
वक्ता दुर्योधन है। वह जानता था कि उसका वध अवश्य होगा। पांडव उसका वध अवश्य करेंगे।

(ख) वक्ता इस समय असहाय क्यों हो गया था? क्या वह वास्तव में असहाय था?

उत्तर:
वक्ता की सेना तितर-बितर हो गयी थी। उसका कवच भी फट गया था। वह अपनी आत्मरक्षा के लिए वन के सरोवर में छिपा हुआ था। वह असहाय था किंतु कायर नहीं था। वह प्राण रहते युधिष्ठिर की सत्ता स्वीकार नहीं करना चाहता।

(ग) श्रोता कौन है? श्रोता को तेरह वर्ष का समय कैसे दिया था? इस कथन को आप कितना सही मानते हैं?

उत्तर:
श्रोता युधिष्ठिर है। श्रोता को तेरह वर्ष का वनवास वक्ता द्वारा दिया गया था। मेरे अनुसार यह कथन सही है। दुर्योधन को अन्याय का प्रतीक तथा युधिष्ठिर को सत्य का प्रतीक माना गया है। उसे स्पष्ट किया है। दुर्योधन के संघर्ष को सत्याश्रित बताने का प्रयत्न किया है कि वह अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए अन्याय का आश्रय लेता है। वहीं किन्ही विशिष्ट परिस्थितियों में दुर्योधन के प्रति सहानुभूति भी देखी जा सकती है।

(घ) वक्ता ने जो समय दिया था उसका उद्देश्य क्या था? क्या वह अपने उद्देश्य में सफल हो सका? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:
वक्ता ने तेरह वर्ष का समय पांडवों को वनवास के रूप में दिया था। उसका उद्देश्य हस्तिनापुर पर अपना एकाधिपत्य जमाना तथा राज करने का था। किंतु वह अपने उद्देश्य में सफल न हो सका। उसने पांडवों को मारने का भी प्रयत्न किया किंतु सफल न हो सका। पांडवों ने दुर्योधन से आधा राज्य देने की बात कही किंतु वह उन्हें सुई की नोक बराबर भूमि देने से भी मनाकर देता है। अपनी कूटनीति के कारण वह पांडवों को वनवास भेजता है। उसके किए गए षडयंत्र भी उसके उद्देश्य पूर्ति नहीं कर पाते।


3. "पश्चाताप तो तुम्हें होना चाहिए। मैं क्यों पश्चाताप करूँगा? मैंने ऐसा कौन-सा पाप किया है? मैंने अपने मन के भावों को गुप्त नहीं रखा, मैंने षड्यन्त्र नहीं किया, मैंने गुरुजनों का वध नहीं किया " (ICSE,2024)

(क) प्रस्तुत पंक्तियों के वक्ता और श्रोता का परिचय दीजिए।

उत्तर:
प्रस्तुत पंक्तियों के वक्ता धृतराष्ट्र एवं गांधारी के ज्येष्ठ पुत्र दुर्योधन एवं श्रोता पांडु एवं कुंती के जयेष्ठ पुत्र युधिष्ठिर हैं।

(ख) वक्ता पश्चाताप क्यों नहीं करना चाहता? वह अपने पक्ष में कौन-कौन से तर्क रखता है?

उत्तर:
दुर्योधन पश्चाताप नहीं करना चाहता, क्योंकि अहंकारी दुर्योधन स्वयं को महाभारत के युद्ध एवं विनाश के लिए दोषी नहीं मानता। वह युधिष्ठिर पर स्वार्थपूर्ति और साम्राज्य को प्राप्त करने के लिए अधर्म व अन्याय का सहारा लेने का लांछन लगाता है।

(ग) आपके अनुसार पश्चाताप किसे होना चाहिए था? वक्ता को या श्रोता को, तर्कसहित लिखिए।

उत्तर:
मेरे अनुसार पश्चाताप दुर्योधन को होना चाहिए था क्योंकि अहंकारी व अनैतिक आचरण युक्त दुर्योधन ने अपनी कूटनीति के द्वारा पांडवों को तेरह वर्ष का वनवास दिलवाया था। उसने भरी सभा में द्रौपदी को अपमानित करने व अभिमन्यु का युद्धभूमि में अधर्म से वध करने का अनुचित कार्य भी किया था। दुर्योधन के अधर्म एवं अन्याय के कारण ही महाभारत का युद्ध शुरू हुआ था। अतः महाभारत का युद्ध करवाने का दोषी होने के कारण पश्चाताप उसे ही होना चाहिए था।

(घ) श्रोता वक्ता के पास क्यों आया था? अंत में वक्ता का क्या हाल होता है और क्यों?

उत्तर:
श्रोता युधिष्ठिर वक्ता दुर्योधन के पास तब आए जब वह युद्धभूमि में घायल अवस्था में पड़ा था। युधिष्ठिर उसे सांत्वना देने और पश्चाताप के दुख को कम करने आए थे। अंत में दुर्योधन के पक्ष (कौरव पक्ष) के सभी व्यक्ति महाभारत के युद्ध में मारे गए। भीम और दुर्योधन के बीच भीषण गदा युद्ध हुआ और भीम ने दुर्योधन की जंघा पर प्रहार करके उसे पराजित कर दिया। दुर्योधन घायल अवस्था में युद्धभूमि में पड़ा था। दुर्योधन को उसके अधर्म तथा अन्याय का परिणाम अंततः भुगतना पड़ा।



⭐

Additional Questions (अतिरिक्त प्रश्नोत्तर)

महाभारत की एक साँझ - भारत भूषण अग्रवाल
अतिरिक्त प्रश्न (Additional Questions)

लेखक – भारत भूषण अग्रवाल

कहानी का उद्देश्य

एकांकीकार ने "महाभारत की एक साँझ" में सन्देश दिया है कि परिवार में कभी भी घर या सम्पत्ति को लेकर कुल में अथवा भाइयों में वैमनस्य, ईर्ष्या अथवा द्वेष भाव नहीं होना चाहिए। धन अथवा सम्पत्ति को लेकर एक-दूसरे में त्याग की भावना होनी चाहिए। त्याग और सहनशीलता का अभाव ही महाभारत के युद्ध का कारण बना। एकांकीकार ने इस एकांकी में यह भी दिखाया है कि महाभारत में दोषी केवल दुर्योधन हो नहीं बल्कि युधिष्ठिर भी अपनी महत्वाकांक्षा के कारण दोषी है,, जिसके कारण इतना रक्तपात हुआ।

शीर्षक की सार्थकता

इस एकांकी का शीर्षक 'महाभारत की साँझ' सर्वथा उचित है। महाभारत का युद्ध अब समाप्ति पर है। दुर्योधन घायल होकर युद्ध में पड़ा है तो युधिष्ठिर उसे सान्त्वना देने आते हैं, लेकिन वह उनका तिरस्कार करता है। उसकी मृत्यु के बाद युद्ध समाप्त हो जायेगा। जैसे युद्ध के समय दिन में युद्ध होता है और शाम होते ही युद्ध समाप्त हो जाता है और रात्रि को सभी योद्धा विश्राम करते हैं। अतः यहाँ भी दुर्योधन को मृत्यु के बाद महाभारत के युद्ध की साँझ हो जायेगी।

चरित्र-चित्रण

युधिष्ठिर- युधिष्ठिर राजा पाण्डु के ज्येष्ठ पुत्र थे। कुन्ती इनकी माता का नाम था। युधिष्ठिर राजनीति एवं धर्म प्रधान पात्र है। अपनी विनम्रता और धर्म परायणता के कारण उन्होंने अपने भाइयों के साथ वन में अनेक कष्ट उठाये। उनके स्वभाव और सद्‌गुणों के कारण सभी भाई उन्हें स्नेह करते थे और उनकी आज्ञा का पालन करते थे। वे अपने भाइयों को अपने शान्त और विनम्र स्वभाव के कारण क्रोधित होने से रोकते रहे। इस एकांकी में युधिष्ठिर और दुर्योधन के बीच कटु वार्तालाप होता है। दुर्योधन के द्वारा दिये गये कष्ट और द्रोपदी के अपमान से उनके हृदय में भी दुर्योधन के प्रति द्वेष भावना उत्पन्न हो जाती है। दुर्योधन के सरोवर से निकलने पर युधिष्ठिर उसे लड़ने के लिए शस्त्र प्रदान करते हैं और किसी एक से युद्ध करने की भी कहते हैं। वनवास काल में भी वे अपने धर्म और सत्य को नहीं छोड़ते। अन्त में हम यह कह सकते हैं कि युधिष्ठिर धर्मप्रिय, सत्यवादी, वीर, सहृदयी, नीति निपुण और न्याय पर चलने वाले हैं।

दुर्योधन - दुर्योधन प्राचीन हस्तिनापुर के कुरुवंशीय राजा। धृतराष्ट्र के सौ पुत्रों में से ज्येष्ठ पुत्र है। वह अपने चचेरे भाई पाण्डवों से बहुत द्वेष रखता है। इस समय हस्तिनापुर के राजा अन्धे धृतराष्ट्र हैं, जो पुत्र-स्नेह के कारण दुर्योधन की अनुचित कूटिनीति में भी उसका साथ देते हैं। पिता की इस कमजोरी का वह पूरा लाभ उठाता है। वह क्रूर, निर्दयी, अहंकारी और बड़ों का अपमान करने वाला है। वह भरे दरबार में द्रोपदी का अपमान करता है और उसका चीर हरण करवाता है। उसने षड्यन्त्र कर पाण्डवों को लाक्षागृह में जलवाने का यत्न किया। उसकी कूटनीति के कारण ही पाण्डवों को वनवास भुगतना पड़ा और महाभारत के युद्ध की नींव रखी गई। वह अपने सगे-सम्बन्धियों और निर्दोष सैनिकों को मारने वाला बना। वह अन्त तक षड्यन्त्रों तथा कूटनीतियों का सहारा लेता हुआ पाण्डवों से टक्कर लेता रहता है। अपने प्राणों से उसे अधिक मोह है इसलिए उन्हें बचाने के लिए सरोवर में छिप जाता है।

महत्वपूर्ण अनुच्छेद


निम्नलिखित अवतरणों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1. "कह नहीं सकता संजय, किसके पापों का यह परिणाम है, किसकी भूल थी जिसका भीषण विषफल हमें मिला। ओह ! क्या पुत्र स्नेह अपराध है, पाप है? क्या मैंने कभी भी।"

(i) यहाँ वक्ता कौन है और वह इतनी दुखी क्यों है ? भीषण विषफल किसे मिला और क्यों मिला ?

(ii) 'पाप' शब्द से आप क्या समझते हैं ?

(iii) पुत्र स्नेह वक्ता ने अपराध नहीं माना है। क्यों ?

(iv) वक्ता (घृतराष्ट्र) का परिचय दीजिए।

उत्तर-(i) यहाँ पर धृतराष्ट्र संजय से अपने हृदय का दुःख बता रहे हैं कि महाभारत के युद्ध में सब कुछ नष्ट हो गया। वे सोच रहे हैं कि पुत्र स्नेह के कारण कूटनीति, षड्यन्त्र, अन्याय आदि दुर्गुण एक न्यायी राजा की श्रेणी में नहीं आने देंगे। वे श्रेष्ठ राजा नहीं कहलायेंगे और भविष्य में इतिहास उन्हें क्षमा नहीं करेगा। पुत्र स्नेह के कारण उसकी गलत बातों को भी माना और राजनीति, धर्मनीति तथा लोकहित का बहिष्कार किया।

(ii) जो कार्य शास्त्रों द्वारा गलत माने गये हैं अथवा जिन कार्यों का करना धर्मशास्त्रों में मना है वे 'पाप' कहलाते हैं। जिन कार्यों से दूसरों की हानि होती है वे पाप की श्रेणी में आते हैं।

(iii) 'पुत्र स्नेह' पिता के जीवन में पुत्र के प्रति किया गया स्नेह है जिसमें उसकी गलत बातों को भी नजरंदाज कर दिया जाता है। वक्ता अपने पुत्र के प्रति स्नेह को अपराध इसलिए नहीं मान रहा है कि पुत्र के प्रति स्नेह स्वाभाविक है और हर मनुष्य के अन्दर यह भाव होता है।

(iv) उपर्युक्त अवतरण में हस्तिनापुर के राजा धृतराष्ट्र के विचार हैं। वे जन्म से अन्धे हैं और सौ पुत्रों के पिता हैं। दुर्योधन इनका ज्येष्ठ पुत्र है। वे दुर्योधन से अधिक स्नेह करते हैं अतः महाभारत के कारण बनते हैं। वे दुर्योधन की अन्यायपूर्ण बातों को भी मानते थे। अपने पुत्र के दुराग्रह को भी उन्होंने पूरा किया। इतिहास में न्यायी राजा के रूप में उन्हें नहीं माना गया। वे महाभारत के युद्ध के समय चिन्तित रहते हैं।


प्रश्न 2. "अपने स्वार्थ के लिए अपने रुजनों, बन्धु-बाँधवों का निर्ममता से वध करने वाले महात्मा पाण्डवों की रक्त की प्यास अभी तक बुझी नहीं है, यह मैं जानता हूँ। पर युधिष्ठिर ! दर्योधन कायर नहीं है, वह प्राण रहते तुम्हारी सत्ता स्वीकार नहीं कर सकता।"

(ⅰ) यहाँ वक्ता कौन है ? वह इस वक्त कहाँ छुपा है ? पाण्डवों को किन-किन का वध करने वाले कहा गया है ? उन्होंने उनका वध क्यों किया ?

(ii) कौन प्राण रहते पाण्डवों की सत्ता स्वीकार नहीं कर सकता और क्यों ?

(iii) पाण्डवों की रक्त की प्यास से क्या तात्पर्य है ?

(iv) इस युद्ध में कौन न्याय के लिए लड़ रहे थे और कौन अन्याय के लिए लड़ रहे थे ?

उत्तर-(i) यहाँ वक्ता दुर्योधन है जो अपने प्राणों को बचाने के लिए द्वैतवन के सरोवर के जलस्तम्भ में छिपकर बैठा हुआ है। पाण्डवों को अपने गुरुजनों, बन्धु-बाँधवों का वध करने वाले कहा गया है। उन्होंने स्वार्थवश अपना राज्य प्राप्त करने के लिए उनका वध किया है।

(ii) दुर्योधन कहता है कि प्राण रहते वह पाण्डवों की शक्ति स्वीकार नहीं कर सकता। दुर्योधन एक वीर पुरुष हैं और अपनी शक्ति का अभिमान उसके अन्दर है। अभी भी उसका गर्व चूर नहीं हुआ है।

(iii) पाण्डवों ने अपना राज्य प्राप्त करने के लिए अपने गुरुजनों और बन्धु-बान्धवों का वध किया। अपनी तलवार को उन्होंने अपने ही स्वजनों के रक्त से रँगा। यह सब उन्होंने रक्त की प्यास बुझाने के लिए किया। यही उनकी रक्त की प्यास है।

(iv) महाभारत का युद्ध पूरे भारत का युद्ध था। सम्पूर्ण भारत के राजा इस युद्ध में लड़े थे। पाण्डव न्याय के पक्ष में लड़े थे और कौरव अन्याय के पक्ष में लड़े थे। पाण्डवों ने अपना वनवास व्यतीत करने के बाद अपना राज्य माँगा, लेकिन दुर्योधन ने उनका राज्य नहीं दिया।


प्रश्न 3. "तो फिर आ न बाहर दिखा अपना पराक्रम ! जिस कालाग्नि को तूने वर्षों घृत देकर उभाड़ा है, उसकी लपटों में तेरे साथी तो स्वाहा हो गये। उसके घेरे से तू क्यों बचना चाहता है ? अच्छी तरह समझ ले, यह तेरी आहुति लिए बिना शान्तन होगी।"

(i) कौन किससे कह रहा है ? इस बात का सन्दर्भ क्या है ?

(ii) 'घृत देकर उभाड़ा है' से एकांकीकार का क्या तात्पर्य है ? किस कालाग्नि में उसके साथी स्वाहा हो गये ?

(iii) भीम ने द्रोपदी के अपमान से आहत होकर क्या प्रतिज्ञा की थी ?

(iv) किसकी आहुति के बिना यह अग्नि शान्ति होगी ? समझाकर लिखिए।

उत्तर-(i) यहाँ भीम सरोवर में छिपे हुए दुर्योधन से ललकार कर ये शब्द कह रहा है। युद्ध की समाप्ति पर दुर्योधन अपने प्राणों को बचाने के लिए द्वैतवन की एक सरोवर में आकर छिप गया था। पाण्डवों को जैसे ही पता लगा वे उसे ढूँढ़ते हुए वहाँ आ गये। भीम उसे युद्ध के लिए ललकार रहा है।

(ii) जैसे अग्नि में घी डालकर उसे जलाये रखते हैं उसी प्रकार दुर्योधन ने द्वेष, घृणा और अन्यायरूपो घी से अपने और स्वजनों के कालरूपी अग्नि को प्रज्वलित कर दिया है। उसके स्वजन तो उस अग्नि में भस्म हो चुके, अब उसकी बारी है। महाभारत के भीषण युद्ध-रूपी कालाग्नि में दुर्योधन के मित्र, बन्धु-बान्धव आदि स्वाहा हो गये।

(iii) दुशासन ने द्रोपदी का अपमान करने के लिए उसका चीर खींचा था और दुर्योधन ने उसे अपनी जंघा पर बैठालने का संकेत किया था। इस अपमान से आहत होकर भीम ने प्रतिज्ञा की थी कि वह दुशासन के वक्षस्थल का रक्त लाकर द्रोपदी के केशों में डालेगा और दुर्योधन की जंघा को अपनी गदा से तोड़ेगा।

(iv) महाभारत के युद्ध का सूत्रपात दुर्योधन की हठधर्मी के कारण ही हुआ था। इसमें दोनों ओर के अनेक राजा और लाखों सैनिक काम आ गये। दुर्योधन अपने प्राणों को बचाने के उद्देश्य से सरोवर में आकर छिप गया। चूँकि दुर्योधन हस्तिनापुर राज्य का युवराज था अतः बिना उसके मरे हुए युद्ध की समाप्ति नहीं मानी जायेगी। पाण्डवों की विजय भी तभी होगी जब दुर्योधन मारा जायेगा। इसलिए बिना दुर्योधन की आहुति लिए हुए युद्ध में फैली हुई कालाग्नि शान्त नहीं होगी।


प्रश्न 4. "अरे कायर ! तेरा धर्म तब कहाँ चला गया था, जब तक निहत्थे बालक को सात-सात महारथियों ने मिलकर मारा था, जब आधा राज्य तो दूर, सुई की नोंक के बराबर भी भूमि देना तुझे अनुचित लगा था। अपने अधर्म से इस पुण्यलोक भारत-भूमि में द्वेष की ज्वाला धधकाकर अब तू धर्म की दुहाई देता है।"

(i) यहाँ कौन किससे कह रहा है ? उसने क्या धर्म की दुहाई दी ? सात-सात महारथियों ने किसको मारा था और कैसे ?

(ii) सुई की नोंक के बराबर भी भूमि नहीं दूँगा यह बात किसने और कब कही ?

(iii) इस युद्ध में श्रीकृष्ण किसके साथ रहे ? उनका क्या सहयोग रहा ?

(iv) क्या युद्ध करना पाण्डवों के लिए अनिवार्य हो गया था ? यदि हाँ तो कैसे ?

उत्तर-(i) यह कथन युधिष्ठिर का है और सरोवर में छिपे हुए दुर्योधन से कहा गया है। उसने युधिष्ठिर से कहा कि तुम धर्मराज कहलाते हो। इस समय थककर चूर हो गया हूँ। मेरी सारी सेना तितर-बितर हो गई है, मेरा कवच फट गया है, मेरे शस्त्रास्त्र चूक गये हैं। मुझे समय दो क्योंकि मैंने भी तो तुम्हें तेरह वर्ष का समय दिया था। सात-साथ महारथियों ने मिलकर अर्जुन के पुत्र वीर अभिमन्यु को मारा था। युद्ध के नियम के अनुसार एक व्यक्ति से एक ही लड़ेगा और निहत्थे पर वार नहीं किया जायेगा। परन्तु अभिमन्यु को चक्रव्यूह में घेरकर सात महारथियों ने मारा था। वह निहत्था हो गया था फिर भी उस पर शस्त्र चलाते रहे। अभिमन्यु के धराशायी होने पर जयद्रथ ने उसके सिर पर पैर रखा था।

(ii) 'सुई की नोंक के बराबर भी भूमि नहीं दूँगा।' यह बात दुर्योधन ने तब कही थी जब श्रीकृष्ण पाण्डवों की ओर से सन्धि-प्रस्ताव लेकर गये थे। श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर का यह पक्ष प्रस्तुत किया कि वनवास के बाद उन्हें उनका आधा राज्य मिल जाना चाहिए। इस बात को दुर्योधन ने अस्वीकार कर दिया। तब श्रीकृष्ण ने कहा कि यदि दुर्योधन उन्हें पाँच गाँव दे दे तो भी युधिष्ठिर समझौता कर लेंगे। इस पर दुर्योधन ने क्रोधित होकर कहा था कि बिना युद्ध किये मैं एक सुई की नोंक के बराबर भी भूमि नहीं दूँगा।

(iii) महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्ण पाण्डवों के पक्ष में युद्ध में सम्मिलित हुए लेकिन उन्होंने ये प्रतिज्ञा की थी कि वे युद्ध में उपस्थित अवश्य रहेंगे लेकिन हथियार नहीं उठायेंगे। श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बनकर सुशोभित हुए। उन्होंने अर्जुन को पूर्ण सहयोग दिया और अपनी सूझ-बूझ से अर्जुन की रक्षा की। श्रीकृष्ण को सूझ-बूझ भरी नीति को मानकर ही पाण्डव विजयी हो सके। यदि श्रीकृष्ण उनका साथ नहीं देते तो पाण्डवों की विजय मुश्किल से होती।

(iv) पाण्डवों के लिए युद्ध अनिवार्य हो गया था। पाण्डवों ने जुए में हारने के बाद शर्त के अनुसार बारह वर्ष का वनवास और एक वर्ष का अज्ञातवास व्यतीत किया था। उनके तेरह वर्ष कष्टपूर्ण बीते। अज्ञातवास के बाद पाण्डव प्रकट हुए तो उन्होंने दुर्योधन से अपने आधे राज्य की माँग की। श्रीकृष्ण दूत बनकर दुर्योधन की सभा में गये और युधिष्ठिर का प्रस्ताव रखा। जब वह नहीं माना तो श्रीकृष्ण ने पाँच गाँव लेकर भी युधिष्ठिर के मान जाने की बात कही। लेकिन दुर्योधन अपनी हठ पर रहा कि बिना युद्ध के वह उन्हें राज्य नहीं देगा। तब हारकर श्रीकृष्ण ने कौरव सभा में ही युद्ध की घोषणा कर दी और वापस आ गये।


प्रश्न 5. "पहले वीरता का दंभ और अंत में करुणा की भीख ! कायरों का यही नियम है। परन्तु दुर्योधन ! कान खोलकर सुन लो। हम तुम्हें दया करके छोड़ेंगे भी नहीं, और तुम्हारी भाँति अधर्म से हत्या कर बधिक भी न कहलायेंगे। हम तुम्हें कवच और अस्त्र देंगे। तुम जिस अस्त्र से लड़ना चाहो, बता दो।"

(i) उपर्युक्त कथ किसने किससे कहा है ? इसका सन्दर्भ क्या है ? हम तुम्हें दया करके छोड़ेंगे भी नहीं' ऐसा क्यों कहा गया है ?

(ii) अधर्म से क्या अभिप्राय है ? युद्ध में धर्म के कुछ नियमों का वर्णन कीजिए।

(iii) युधिष्ठिर ने उससे क्या धर्म की बात कही ?

(iv) कायरों का कौन-सा नियम वक्ता ने बताया है ?

उत्तर-(i) उपर्युक्त कथन युधिष्ठिर ने सरोवर में छिपे दुर्योधन से कहा है। युद्ध से बचने के लिए और अपने प्राणों के मोह के कारण दुर्योधन एक सरोवर में आकर छुप गया है। पाण्डव उसे विभिन्न वचनों से सरोवर से निकल कर युद्ध करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

युधिष्ठिर ने दुर्योधन से यह कहा कि हम तुम्हें दया करके छोड़ेंगे भी नहीं। उनका तात्पर्य यह था कि यदि इस दुष्ट दुर्योधन को छोड़ देंगे तो फिर कुचक्र रचेगा और फिर लड़ने के लिए आयेगा। युद्ध तो उससे


प्रश्न 9. "यह दंभ है युधिष्ठिर यह मिथ्या अहंकार है। मैं तुम्हारी यह आत्म-प्रशंसा नहीं सुन सकता, इसे तुम अपने भक्तों के लिए रहने दो। तुम विजय की डींग मार सकते हो, पर न्याय-धर्म की दुहाई तुम मत दो। स्वार्थ को न्याय का रूप देकर धर्मराज की उपाधि धारण करने में तुम्हें सन्तोष मिता है तो मिले, मेरे लिए वह आत्म प्रवंचना है, मैं उससे घृणा करता हूँ।"

(i) उपर्युक्त वाक्य किसने और किस सन्दर्भ में कहे हैं ?

(ii) 'तुम विजय की डींग मार सकते हो, न्याय धर्म की नहीं' ऐसा दुर्योधन ने क्यों कहा है ?

(iii) युधिष्ठिर ने आत्म प्रशंसा में कौन-सी बात कही थी ?

(iv) यहाँ दुर्योधन किस बात से घृणा कर रहा है ?

उत्तर (i) उपर्युक्त वाक्य दुर्योधन ने युधिष्ठिर से कहे हैं। जब युधिष्ठिर ने दुर्योधन से यह बात कही कि मैंने सदा न्याय ही किया है, तब दुर्योधन ने उससे यह बात कही।

(ii) दुर्योधन अब भी विद्वेष की ज्वाला में जल रहा है। उसकी बातें तर्कसंगत नहीं हैं। वह स्वयं अधर्म और अनीति पर शुरू से ही चला और पाण्डवों को वनवास दिलवाया। महाभारत के युद्ध में अधर्म और अन्याय पहले दुर्योधन की तरफ से शरु हुआ। फिर पाण्डव भी अवसर पाकर चूके नहीं। लेकिन युधिष्ठिर ने धर्म और न्याय को नहीं छोड़ा। अश्वत्थामा हाथी के मरने पर उन्होंने यही घोषणा की 'अश्वत्थामा मारा गया' यह बात उन्होंने सच ही कही।

(iii) युधिष्ठिर ने कहा था कि मैंने सदा न्याय किया है। न्याय के लिए बड़े से बड़े दुःख उठाने से भी नहीं चुका हूँ। युद्ध के भीषण दृश्य को भी शान्त स्वभाव से सह गया हूँ।

(iv) यहाँ पर दुर्योधन युधिष्ठिर द्वारा की गई आत्म प्रवंचना से घृणा कर रहा है।


प्रश्न 10. "सब तुम्हारे गुणों से प्रवाहित थे, सब तुम्हारी वीरता से डरते थे। कायरों की भाँति रक्तपात से बचने के प्रयत्न में वे न्याय और सत्य का बलिदान कर बैठे। वे यह नहीं समझ पाये कि भय जिसका आधार हो, वह शान्ति स्थायी नहीं हो सकती।"

(i) उपर्युक्त कथन किसने किससे और किस सन्दर्भ में कहा है ?

(ii) सब किसके गुणों से प्रभावित थे और क्यों ?

(iii) 'कायरों की भाँति रक्तपात से बचने के प्रयत्न में वे न्याय और सत्य का बलिदान कर बैठे' इसका तात्पर्य लिखिए।

(iv) 'भय जिसका आधार हो वह शान्ति स्थायी नहीं हो सकती' इस कथन की व्याख्या कीजिए।

उत्तर (i) उपर्युक्त कथन दुर्योधन का है और युधिष्ठिर से कहा गया है। दर्योधन ने राज-नियम की चिन्ता नहीं की ऐसा युधिष्ठिर ने कहा लेकिन दुर्योधन ने यह बात नहीं मानी। इसी विषय से बात हो रही है।

(ii) सब लोग युधिष्ठिर के गुणों से प्रभावित थे। वे युधिष्ठिर की वीरता से डरते थे और कायरों की भाँति रक्तपात से बचने के प्रयत्न में वे न्याय और सत्य का बलिदान कर बैठे।

(iii) कायर हमेशा रक्तपात से बचने का प्रयत्न करते हैं और उस प्रयास में न्याय और सत्य की बलि चढ़ा देते हैं।

(iv) दुयोधन बताता है कि जहाँ पर भय से शान्ति स्थापित होती है वह स्थायी नहीं होती, जैसे ही भय माप्त हुआ शान्ति भी वहाँ से चली जाती है । अर्थात् भय से कभी भी शान्ति को स्थायी नहीं बनाया जा सकता।


प्रश्न 11. "तभी तो कहता युधिष्ठिर ! कि स्वार्थ ने तुम्हें अन्धा बना दिया अन्यथा इतनी छोटी- बात क्या तुम्हें दिखाई न पड़ जाती कि जितने धार्मिक और न्यायी व्यक्ति थे, सब ने इस युद्ध में मेरा पाथ दिया है। यदि न्याय तुम्हारी ओर था तो फिर भीष्म, द्रोण, कृपाचार्य, अश्वत्थामा सब मेरी ओर से लड़े ?"

(i) यह कथन किसका है और किससे कहा गया है ? इसका प्रसंग क्या है ?

(ii) 'तभी तो' शब्द का प्रयोग किस सन्दर्भ में किया गया है ? क्या दुर्योधन का पक्ष सही था ?

(iii) सामाजिक अवमानना होते हुए भी दुर्योधन अपने आपको श्रेष्ठ क्यों मानता है ?

(iv) धार्मिक और न्यायी व्यक्ति कौन-कौन थे, जिन्होंने दुर्योधन के पक्ष में युद्ध किया था।

उत्तर-(i) उपर्युक्त कथन युद्धभूमि में घायल पड़े हुए दुर्योधन का है और युधिष्ठिर से कहा गया है। दुर्योधन ने गुरुजनों पर कायरता का आरोप लगाया था। इसी सन्दर्भ में यह कथन कहा गया है।

(ii) 'तभी तो' कहने का तात्पर्य दुर्योधन का यह था कि न्याय मेरे पक्ष में था, तभी तो धार्मिक और न्यायी व्यक्तियों ने मेरे पक्ष में युद्ध किया है। दुर्योधन का ऐसा कहना गलत था। दुर्योधन अन्याय पर था और अधर्म पर चलने का आदी हो गया था। उसे अधर्म के लिए कार्य करने में अच्छा लगता था।

(iii) दुर्योधन में अभिमान और कठोरता का गुण था। वह अपने अभिमान के कारण बड़ों का अपमान सने में नहीं चूकता था। उसके दिल में यह बात बैठ गई थी कि मैं श्रेष्ठ हूँ।

(iv) धार्मिक और न्यायी लोग पितामह भीष्म, गुरु द्रोण, कृपाचार्य और गुरु द्रोण के पुत्र अश्वत्थामा थे, जिन्होंने दुर्योधन के पक्ष में युद्ध किया था। उन्होंने अन्यायी और अधार्मिक भावना से सुख-सुविधा प्राप्त की, इसलिए न्यायी और धार्मिक होते हुए भी उन्होंने अन्याय के पक्ष में युद्ध किया।


📖

Idioms (मुहावरे एवं शब्दार्थ)

महाभारत की एक साँझ - भारत भूषण अग्रवाल
मुहावरे एवं शब्दार्थ (Muhavare & Word Meanings)

लेखक: भारत भूषण अग्रवाल

शब्द -अर्थ

द्वैतवन = कुरुक्षेत्र के निकट एक प्रसिद्ध प्राचीन वन (Dwaitavan forest near Kurukshetra)

जल-स्तंभ = पानी के भीतर छिपने या सांस लेने की यौगिक क्रिया (Water column / Underwater refuge)

विषफल = ज़हरीला फल / अत्यंत दुष्परिणाम (Poisonous fruit / Disastrous result)

बन्धु-बाँधव = सगे-संबंधी और परिजन (Relatives / Kinsmen)

कालाग्नि = प्रलयकाल की भयंकर संहारक अग्नि (Fire of doom / Cosmic destruction)

घृत = घी (हवन में प्रयुक्त) (Clarified butter / Ghee)

दंभ = घमंड / झूठा अहंकार / पाखंड (False pride / Arrogance / Vanity)

मिथ्या = झूठा / असत्य (False / Untrue)

आत्म-प्रशंसा = अपनी बड़ाई स्वयं करना (Self-praise)

रक्तपात = खून-खराबा / नरसंहार (Bloodshed / Carnage)

पश्चाताप = किए गए कर्म पर पछतावा / प्रायश्चित (Remorse / Repentance)

अधम = नीच / पापी पुरुष (Vile / Sinful / Degraded)

ललकार = युद्ध के लिए दी जाने वाली चुनौती (Challenge / Call to battle)

महारथी = अत्यंत कुशल और श्रेष्ठ योद्धा (Great warrior / Charioteer)

निहत्था = जिसके पास कोई अस्त्र-शस्त्र न हो (Unarmed / Weaponless)

गदा-युद्ध = गदा से लड़ा जाने वाला द्वंद्व युद्ध (Mace duel / Combat with maces)

सहानुभूति = हमदर्दी / दया की भावना (Sympathy / Empathy)

लांछन = दोष या कलंक लगाना / आरोप (Stigma / Accusation / Blame)

जंघा = जाँघ (भीम ने जिस पर प्रहार किया) (Thigh)

मरणासन्न = मृत्यु के बिल्कुल निकट (Moribund / On the brink of death)

कूटनीति = चालबाज़ी / छलपूर्ण राजनीति (Diplomacy / Shrewd maneuvering)

एकाधिपत्य = एकछत्र राज्य या एकाधिकार (Monopoly / Absolute dominion)

आत्म-प्रवंचना = अपने आप को धोखा देना (Self-deception)

स्थायी = सदा रहने वाला / टिकाऊ (Permanent / Lasting)

अवमानना = अपमान / अनादर (Disregard / Contempt / Disrespect)

परिणाम = फल / नतीजा (Consequence / Outcome)

सांत्वना = धीरज बँधाना / ढाढ़स (Consolation / Solace)

पराक्रम = शौर्य / असीम वीरता (Valor / Prowess / Bravery)

प्रमुख मुहावरे, उनके अर्थ और वाक्य प्रयोग

सुई की नोक बराबर भूमि न देना (Sui Ki Nok Barabar Bhoomi Na Dena)

हिंदी अर्थ: तनिक-सा भी अधिकार या हिस्सा देने से साफ मना करना।

English Meaning: To refuse even an inch of land / Not giving even the slightest share.

वाक्य प्रयोग: अहंकारी दुर्योधन ने श्रीकृष्ण के समझाने पर भी पांडवों को सुई की नोक बराबर भूमि देने से मना कर दिया था।

आग में घी डालना (Aag Mein Ghee Daalna)

हिंदी अर्थ: क्रोध या विवाद को और अधिक भड़काना।

English Meaning: To add fuel to fire / To escalate anger and conflict.

वाक्य प्रयोग: शकुनि के कुटिल वचनों ने दुर्योधन की ईर्ष्या की आग में घी डालने का काम किया।

खून का प्यासा होना (Khoon Ka Pyaasa Hona)

हिंदी अर्थ: किसी की जान लेने पर उतारू होना या कट्टर शत्रु बन जाना।

English Meaning: To be bloodthirsty / To be bent on taking someone's life.

वाक्य प्रयोग: दुर्योधन बचपन से ही पांडवों के खून का प्यासा बना हुआ था।

घुटने टेकना (Ghutne Tekna)

हिंदी अर्थ: अपनी पराजय स्वीकार कर लेना या आत्मसमर्पण करना।

English Meaning: To surrender / To kneel down before someone in defeat.

वाक्य प्रयोग: भीम के प्रहार से मरणासन्न होने पर भी दुर्योधन ने युधिष्ठिर के सामने घुटने नहीं टेके।

कमर टूटना (Kamar Tootna)

हिंदी अर्थ: अत्यधिक क्षति या विपत्ति के कारण बिल्कुल बेबस व असहाय हो जाना।

English Meaning: To be completely crippled / To suffer a devastating blow.

वाक्य प्रयोग: भीष्म, द्रोण और कर्ण के वध के बाद कौरव सेना की कमर टूट चुकी थी।

मौत के घाट उतारना (Maut Ke Ghaat Utaarna)

हिंदी अर्थ: निर्दयतापूर्वक मार डालना या हत्या करना।

English Meaning: To put to death / To slaughter brutally.

वाक्य प्रयोग: सात महारथियों ने चक्रव्यूह में घेरकर निहत्थे अभिमन्यु को मौत के घाट उतार दिया था।

आँखों में धूल झोंकना (Aankhon Mein Dhool Jhonkna)

हिंदी अर्थ: धोखा देना या वास्तविकता को छिपाना।

English Meaning: To deceive someone / To pull the wool over someone's eyes.

वाक्य प्रयोग: दुर्योधन पांडवों को द्यूत-क्रीड़ा में छल-कपट से हराकर सबकी आँखों में धूल झोंकना चाहता था।

प्राणों की भीख माँगना (Praanon Ki Bheekh Maangna)

हिंदी अर्थ: जीवन रक्षा के लिए गिड़गिड़ाना या दया की याचना करना।

English Meaning: To beg for one's life / To plead for mercy.

वाक्य प्रयोग: दुर्योधन ने घायल अवस्था में भी युधिष्ठिर से प्राणों की भीख नहीं माँगी, बल्कि अपने दंभ पर अड़ा रहा।

📄

Practice Worksheets & Evaluation (अभ्यास वर्कशीट)

महाभारत की एक साँझ – Class 10 Hindi Practice Worksheet

Download or practice online to get your answers evaluated by teachers.